न्यूट्रिशनिस्ट
अवंती देशपांडे के अनुसार, घी को शरीर को ताकत देने और अच्छे स्वास्थ्य बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। अगर रोजाना सुबह खाली पेट नियमित रूप से घी का सेवन किया जाए, तो यह चमत्कार कर सकता है। आयुर्वेद में घी को छोटी आंतों के कामकाज में सुधार करने जठरांत्र संबंधी मार्ग के अम्लीय पीएच को कम करने के लिए जाना जाता है। (फोटो साभार: TOI) खराब आहार, तनाव या नींद की कमी, गतिहीन जीवन शैली, एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग आंत के अस्वस्थ होने के प्रमुख कारण हैं। यदि आप इनमें से किसी भी समस्या का अनुभव करते हैं, तो अब समय आ गया है कि आप अपना पेट ठीक करें और घी का सेवन शुरू कर दें। आयुर्वेद में घी खाने के फायदेपाचन तंत्र को करता है साफनियमित रूप से सुबह खाली पेट घी खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ और मजबूत बनता है। इसके सेवन से कब्ज और बवासीर जैसी समस्या से बचने में मदद मिल सकती है। चेहरे पर आती है चमकघी आपको साफ और चमकदार त्वचा देता है। इसके नियमित सेवन से चेहरे की झुर्रियां और अन्य समस्याएं ठीक हो सकती हैं। अगर आप चेहरे की किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको घी खाना शुरू कर देना चाहिए। कब्ज से देता है राहतरोजाना घी का सेवन अनियमित मल त्याग को ठीक करता है और कब्ज जैसी समस्या से बचाता है। अगर आप पुराने कब्ज से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट घी खाना चाहिए। वजन घटाने में सहायकघी लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करता है, इस प्रकार, यह वजन घटाने के लिए बहुत अच्छा है। इसमें आंत के अनुकूल एंजाइम होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह हड्डियों की शक्ति और सहनशक्ति को भी बढ़ाता है। डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें दिल्ली: वजन कम करने और अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आमतौर पर तेल वाले फूड्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन देसी घी का त्याग न करें क्योंकि ये सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. खासतौर पर खाली पेट देसी घी का सेवन बॅाडी के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. देसी घी पर न्यूट्रिशनिस्ट की क्या है राय? सुबह खाली पेट देसी घी खाने के 6 फायदे: देसी घी ऐसे बनाएं सुबह सुबह खाली पेट घी खाने से क्या होता है?-खाली पेट घी खाना स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. ऐसा करने से चेहरे की चमक बढ़ती है. -देसी घी के सेवन से आपका पाचन तंत्र अच्छा रहता है जिससे पेट की समस्या नहीं होती है. -सुबह उठकर खाली पेट एक चम्मच घी खाने से पेट में अच्छे एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
देसी घी खाने के क्या नुकसान है?घी के ज्यादा सेवन से शरीर में उच्च स्तर के सैचुरेटेट फैटी एसिड और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है, इनकी बड़ी हुई मात्रा को हृदय रोगों के लिए हानिकारक माना गया है (16)। अधिक मात्रा में किया गया घी का सेवन अपच और दस्त की समस्या का कारण बन सकता है (17)।
घी कब नहीं खाना चाहिए?घी हमारी पाचन क्रिया के लिए पचाना मुश्किल होता है। अगर आप अक्सर पाचन और पेट की समस्याओं से जूझते हैं, तो घी का सेवन न करें। लीवर सिरोसिस, स्प्लेनोमेगाली, हेपेटोमेगाली, हेपेटाइटिस आदि जैसे लिवर और प्लीहा के रोगों में घी खाने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान घी का सेवन करते वक्त दुगनी सावधानी बरतनी चाहिए।
घी खाने का सही समय क्या है?सुबह खाली पेट घी खाने के सेहत लाभ
आयुर्वेद के अनुसार, यह छोटी आंतों की अवशोषण क्षमता को सुधारता है और हमारे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के अम्लीय पीएच या एसिडिक पीएच को कम करता है. ऐसे में घी का सेवन पेट के लिए हेल्दी होता है.
|