सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या लाभ होता है? - subah khaalee pet garm paanee peene se kya laabh hota hai?

Publish Date: | Wed, 29 Jun 2022 06:48 AM (IST)

बिलासपुर। अक्सर लोग कहते हैं कि सुबह उठ कर खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। इससे कई तरह के फायदे होते हैं। रात में सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करना भी अच्छा बताया गया है। बहुत लोग गर्म पानी पीना पसंद नहीं करते। वे फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन गर्म पानी के फायदे अगर आप जानेंगे तो जरूर पीना शुरू करेंगे। आयुर्वेद में गर्म पानी का इस्तेमाल चिकित्सा के दौरान किया जाता है। गर्म पानी पीने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

पाचन रहता है ठीक

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो आपको कब्ज जैसी दिक्कत नहीं होगी। पेट साफ रहने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। गर्म पानी में थोड़ा नमक मिला कर पीने से और भी फायदा होता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

ठंडे पानी के मुकाबले गर्म पानी पीने से शरीर ज्यादा हाइड्रेट रहता है। आप हमेशा गर्म पानी नहीं पी सकते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट और रात में सोते वक्त गर्म पानी पीते हैं तो शरीर हाइड्रेट रहेगी। बाकी समय आप नार्मल पानी पी सकते हैं, लेकिन कभी भी बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना ठीक नहीं होता।

वजन घटाने में मददगार

गर्म पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित करने वाली प्रणाली ज्यादा सक्रिय हो जाती है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो गर्म पानी में शहद और नींबू का रस निचोड़ कर पीएं। इससे जल्दी असर दिखेगा।

तनाव होता है कम

गर्म पानी पीने से स्ट्रेस भी कम होता है। गर्म पानी पीने से नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। इससे चिंता कम होती है। गर्म पानी शरीर से टाक्सिक एलिमेंट को भी बाहर निकालने में मदद करता है। इससे शरीर ज्यादा चुस्त-दुरुस्त रहता है। दिमाग भी हमेशा अलर्ट रहता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

जो लोग नियमित तौर पर गर्म पानी का सेवन करते हैं, उन्हें जल्दी सर्दी-जुकाम की शिकायत नहीं होती। अगर कभी सर्दी होती भी है तो जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं। इससे सिरदर्द में भी राहत मिलती है। अगर गले में खराश की समस्या हो तो गर्म पानी पीने से तुरंत फायदा होता है।

Posted By: Yogeshwar Sharma

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या लाभ होता है? - subah khaalee pet garm paanee peene se kya laabh hota hai?

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या लाभ होता है? - subah khaalee pet garm paanee peene se kya laabh hota hai?

  • Font Size
  • Close

  • # health tip
  • # hot water
  • # benefits of hot water
  • # warm empty stomach in the morning
  • # drinking hot water reduces weight
  • # first rain
  • # drinking hot water causes stress
  • # news bilaspur
  • # news bilaspur
  • # weather
  • # हेल्थ टिप
  • # गर्म पानी
  • # गर्म पानी के लाभ
  • # सुबह खाली पेट गर्म
  • # गर्म पानी पीने से वजन घटता है
  • # पहली बारिश
  • # गर्म पानी पीने से तनाव होता है
  • # न्यूज़ बिलासपुर
  • # समाचार बिलासपुर
  • # मौसम

रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो आपको कब्ज जैसी दिक्कत नहीं होगी। पेट साफ रहने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। गर्म पानी में थोड़ा नमक मिला कर पीने से और भी फायदा होता है।

सुबह खाली पेट कितना गर्म पानी पीना चाहिए?

अगर आप रोज सुबह 1 गिलास गर्म पानी पीते हैं तो एसिडिटी की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं.

बासी मुंह गर्म पानी पीने से क्या फायदा होता है?

Stale mouth water drinking: सुबह किसी भी चीज को खाने-पीने से पहले हम ब्रश करते हैं, ताकि सारी गंदगी को बाहर निकाला जा सके. ... .
बासी मुंह पानी पीने का सही वक्त, तरीका और फायदे ... .
किडनी के लिए फायदेमंद है बासी मुंह पानी पीना ... .
जल्दी कम होता है वजन ... .
टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं ... .
त्वचा और बालों की दिक्कतें दूर होती हैं ... .
सावधानियां.

गर्म पानी पीने से किडनी खराब होती है क्या?

यदि आपको लगता है कि अधिक गर्म पानी का सेवन करने से आपके सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने में मदद मिल सकती है, तो यह गलत है क्लीनर नहीं बनते हैं। इसके विपरीत, सिस्टम द्वारा किए जाने वाले अधिक कार्य के कारण अत्यधिक मात्रा में पानी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे समय के साथ किडनी खराब हो जाती है।