राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग कैसे की जाती है? - raajasthaan pulis kee trening kaise kee jaatee hai?

Rajasthan Police Ki Taiyari Kaise Kare : दोस्तों आज हम आपको राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की तैयारी के बारे में जानकारी देंगे। सारी चीजे आज हम इस ब्लॉग में boardexamnews.com के माध्यम से जानेंगे।

तो सबसे पहले हम जानेंगे कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने के लिए आपको क्या क्या चीज की जरूरत है। कैसे आपको तैयारी करनी पड़ेगी? रिटर्न एग्जाम कैसे होगा और फिजिकल टेस्ट में क्या क्या करना है और फाइनल मैरिट कैसे बनती है? आज इस ब्लॉग में हम राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के बारे में सब कुछ जानेंगे। तो चलिए जानते है –

ना तो हम आपको ट्रिक बताने वाले है। और न ही टिप्स है हमारे पास और ना तो हमारे पास कोई जादू मंत्र हैं। हम तो आपको राजस्थान की पुलिस की तैयारी कैसे करें फुल इनफार्मेशन इस पोस्ट में देंगे। किस प्रकार आप राजस्थान पुलिस की तैयारी कर सकती हो।

Rajasthan Police Ki Taiyari Kaise Kare Highlights

Table of Contents

  • Rajasthan Police Ki Taiyari Kaise Kare Highlights
  • Rajasthan Police आवश्यक दस्तावेज?
  • Rajasthan Police आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता?
  • Rajasthan Police में शरारिक योग्यता?
  • Rajasthan Police में चयन प्रक्रिया?
  • Rajasthan Police में फिजिकल दक्षता (केवल दौड़)
  • Rajasthan Police में बोनस अंक (10 अंक का)
  • Rajasthan Police Constable Syllabus and Exam Pattern?

पोस्ट का नामRajasthan Police Constableनौकरी का प्रकारसरकारी नौकरीयोग्यताभारत का नागरिक होना चाहिएqualification10वीं और 12वीं पासआयु सीमा18 वर्ष से 23 वर्षचयन प्रक्रियातीन चरण मेंएनसीसी सर्टिफिकेट बेनिफिटनीचे बताए गए हैंwebsiteboardexamnews.comRajasthan Police Ki Taiyari Kaise Kare

Rajasthan Police आवश्यक दस्तावेज?

अगर आपके पास यह दस्तावेज है तभी आप आवेदन कर सकते हैँ। अगर आपके पास मेरे द्वारा बताए गए दस्तावेज नहीं है तो आप इनको बनवा लें ताकि आप किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • 10वीं की अंकसूची
  • 12वीं की अंकसूची
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी
  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमल आईडी

Rajasthan Police आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता?

  1. शैक्षिक योग्यता 10th पास (आर. ए. सी और एम. बी. सी बटालियन के लिए 8th पास)
  2. आयु सीमा 18 से 23 (SC, ST, OBC, MBC और महिला उम्मीदवार के लिए 5 साल की छूट)

Rajasthan Police में शरारिक योग्यता?

शारारिक योग्यता में सबसे पहले लंबाई की बात करे तो पुरुषों के लिए 168cm और महिलाओं के लिए 152cm मांगी गई है। दूसरे नंबर पर आता है सीना या छाती, जिसमे पुरुषों के लिए बिना फुलाए सीना 81cm और सीना फुलाकर 86cm मांगा गया है वहीं महिला उम्मीदवार के लिए सीने का कोई मापदंड लागू नहीं किया गया है। अब बारी आती है वजन की तो दोस्तो वजन में पुरुषो के लिए कोई भी मापदंड लागू नहीं किया गया है और महिलाओं के लिए वजन 47.5kg रखा गया है।

Rajasthan Police में चयन प्रक्रिया?

दोस्तो आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस कॉन्टेबल में अगर आपको भर्ती होना है तो जब भी वेकेंसी निकलती है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की तो आपको सबसे पहले राजस्थान पुलिस की सरकारी वेबसाइट पर जा कर राजस्थान पुलिस कॉन्टेबल के लिए आवेदन करना होगा और फिर आपको यह 3 चीजों में पास होना अनिवार्य है भर्ती होने के लिए।

  1. लिखित परीक्षा (75 अंक)
  2. फिजिकल, 5km दौड़ (15अंक)
  3. बोनस अंक (10अंक)

इन तीनों को पास करने के बाद तीनों के अंक मिलाकर 100 अंक में से आखरी में बनती है मैरिट लिस्ट।

लिखित परीक्षा का सलेबस (कुल 150 प्रश्न, 75 अंक)
दोस्तो यह एग्जाम ऑफलाइन होता है और यह ओ.एम.आर सीट पर करवाया जाता है, जिसमे प्रत्येक प्रश्न .5 यानी आधे अंक का होगा। तो चलिए जानते है रिटर्न एग्जाम में कैसे प्रश्न पूछे जायेंगे

  1. रिजनिंग और कंप्यूटर 60 प्रश्न (30 अंक)
  2. भारत का सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स 35 प्रश्न (17.5 अंक)
  3. राजस्थान सामान्य ज्ञान 45 प्रश्न (22.5 अंक)
  4. राजस्थान सरकार के महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध को लेकर जो प्रावधान है उनके बारे में 10 प्रश्न (5 अंक)

लिखित परीक्षा : सबसे पहले राजस्थान पुलिस में लिखित परीक्षा होती है जिसने आपको एक एग्जाम देना होता है जिसमें आपको ज्यादा से ज्यादा अंक लाने होते हैं उसी के आधार पर आपको चयन किया जाता है। इससे एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं। और इस एग्जाम में 100 प्रश्न होंगे जिसने से जितने ज्यादा आप अंक लाएंगे उतने ही आपके चयन होने की आशंका है। उसके बाद शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाता है तो आइए जानते हैं। शारीरिक परीक्षा में क्या किया जाता है।

शारीरिक परीक्षा : जिस विद्यार्थी ने लिखित परीक्षा पास कर ली है उन्हें शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाता है जिसने उन्हें रनिंग, आयु सीमा, लंबाई, वजन, सीना, वेट, चेस्ट लॉन्ग जंप, हाई जंप आदि से संबंधित जानकारी की परीक्षा ली जाती है उसी के आधार पर आपको कुछ अंक दिए जाते हैं। उसके बाद मेडिकल टेस्ट किया जाता है।

मेडिकल टेस्ट : लिखित परीक्षा होने के बाद आपसी शारीरिक परीक्षा ली जाती है। उसमें भी आप पास हो जाते हैं तो उसके बाद मेडिकल टेस्ट किया जाता है। जिसने भी आपको पास होना जरूरी है। तो आइए जानते हैं मेडिकल टेस्ट में क्या-क्या होता है। मेडिकल टेस्ट में आपकी पूरे शरीर की जांच की जाती है। चाहे वह आपका प्राइवेट अंग ही क्यों न हो। ऊपर से लेकर नीचे तक जांच की जाती है।

तो आप समझ ही गए होंगे की Rajasthan Police Constable Selection Process कुछ इस प्रकार की जाती है।

Rajasthan Police में फिजिकल दक्षता (केवल दौड़)

दोस्तो फिजिकल में सभी उम्मीदवारों (पुरुष, महिलाए और एक्स सर्विस मैन) के लिए 5 km की दौड़ है। इसमें सिर्फ टाइमिंग का अंतर है। जिसमे पुरुषों को 5 km भागने के लिए 25 मिनट, महिलाओं के लिए 35 मिनट और एक्स सर्विस मैन के लिए 30 मिनट दिया जाएगा। यानी आप दिए गए टाइम या समय से पहले 5 km दौड़ लगा देते हो तो आपको पूरे 15 अंक दिए जाएंगे और अगर आप दिए गए समय से एक सेकंड भी देर से आए तो आपको भर्ती की प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

Rajasthan Police में बोनस अंक (10 अंक का)


दोस्तो देखा जाए अगर तो यह अंक भी भर्ती होने के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है पर इसके लिए आप कुछ नही कर सकते हैं, यह अंक कुछ ही उम्मीदवारों को मिलेंगे। चलिए जानते है ये 10 अंक किस किस को मिलेंगे।

  1. एनसीसी (NCC) – सी सर्टिफिकेट होने पर 5 अंक, बी सर्टिफिकेट होने पर 4 और ए सर्टिफिकेट वालो को 3 अंक मिलेंगे।
  2. होमगार्ड – 3 वर्ष की सेवा के लिए 5 अंक, 2 वर्ष की सेवा के लिए 3 अंक और 1 वर्ष की सेवा के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।
  1. पुलिस से संबंधित पढ़ाई में – पोस्ट ग्रेजुएशन वालो को 5 अंक मिलेंगे, ग्रेजुएशन वालो को 4 अंक और डिप्लोमा वालो को 3 अंक दिए जाएंगे

(नोट : बोनस अंक में अधिकतम 10 अंक ही दिए जाते हैं।)

यह भी पढ़ें –

  • BSF क्या है। बीएसएफ चयन प्रक्रिया?
  • RTO Officer कैसे बनें?
  • बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology) क्या है इन हिंदी?
  • Patwari कैसे बनें?
  • Raw Agent कैसे बनें?

Rajasthan Police Constable Syllabus and Exam Pattern?

Rajasthan Police Constable Exam में Objective type प्रश्न पूछे जाएंगे। Rajasthan Police Constable Exam में 150 प्रश्न होंगे। एक प्रश्न 1/2 नंबर का होगा टोटल 75 नंबर का पेपर होगा। जिसमें आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा। और इसके साथ ही आपको माइनस मार्किंग देखने को मिल।

आसान भाषा में बात करें तो अगर आपने 10 प्रश्न के उत्तर दिए जिसमें आपके 4 प्रश्न के उत्तर गलत है। तो आपको 4 नम्बर मिलेंगे।

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग कितने महीने की होती है?

न्यू पुलिस लाइन में िसपाही को तीन महीने की ट्रेनिंग लेनी होती है। अलग-अलग बैच मिलाकर इस समय कुल 635 सिपाही ट्रेनिंग में हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग में क्या क्या होता है?

पुलिस की ट्रेनिंग में मुख्य रूप से अनुशासन में रहना सिखाया जाता है। और पुलिस में किस तरह से ड्यूटी करनी है किस तरह से पुलिस में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इसके अलावा सेक्शन यानि धाराओं के बारे में भी पढ़ाया जाता है। इसी के साथ ही पुलिस में यूनिफार्म और पुलिस से संबंधित सभी जानकारियों का नॉलेज दिया जाता है।

राजस्थान पुलिस की ड्यूटी कितने घंटे की होती है?

वैसे, नियमानुसार ड्यूटी 8 घंटे की होती है, लेकिन एक कॉन्सटेबल औसतन 12 से 13 घंटे की डयूटी दे रहा है. कई बार तो 24 से 48 से घंटे की ड्यूटी भी करनी पड़ जाती है. शरीर जबाव दे जाता है लेकिन वर्दी का फर्ज थकने नहीं देता.

राजस्थान पुलिस की पढ़ाई कैसे करें?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2022 की तैयारी करने के लिए आपको सबसे पहले एक Time Table बनाना चाहिए। जिसमें Syllabus को सही तरीके से Divide करें। Time Table के अनुसार ही नियमित रूप से पढ़ाई करें ताकि एक एग्जाम से पहले आप Rajasthan Police Constable Syllabus 2022 पढ़ पाए और समय पर revision भी कर पाए।