राजस्थान स्थिति, विस्तार, आकृति एवं भौतिक स्वरूप: राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश से 69°29′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। राज्य की पश्चिमी सीमा भारत-पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है, जो 1070 किलोमीटर लम्बी है। राज्य की उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी सीमा पंजाब तथा हरियाणा से पूर्वी सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से, दक्षिणी-पश्चिमी सीमा क्रमशः मध्य प्रदेश तथा गुजरात से संयुक्त है। कर्क रेखा ( 23°12°) अक्षांश राज्य के दक्षिण में बाँसवाड़ा-दूंगरपुर जिलों से गुजरती है। राजस्थान भौतिक विस्तार एवं आकृति:राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 3,42,239 वर्ग किलोमीटर में है जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.41 प्रतिशत है। अतः क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की आकृति विषम कोण चतुर्भुज के समान है। राज्य की उत्तर से दक्षिण लम्बाई 826 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 869 किलोमीटर है। राजस्थानः स्थिति, विस्तार, आकृति एवं भौतिक स्वरूप – महत्वपूर्ण बिंदु
राजस्थान की सीमाएँराज्य की कुल स्थल सीमा 5920 किमी. है। जिसमें से 1070 किमी. अंतर्राष्ट्रीय सीमा है और 4850 किमी अंतर्राज्यीय सीमा है| अंतर्राष्ट्रीय सीमाभारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा 3323 कि.मी. है। इसमें से 2308 कि.मी. रेडक्लिफ रेखा है, जो गुजरात से चलकर जम्मू कश्मीर तक जाती हैं|
अंतर्राज्यीय सीमा
राजस्थान के जिलों की आकृतियां
राजस्थान स्थिति, विस्तार, आकृति एवं भौतिक स्वरूप राजस्थान राज्य की आकृति कौन सी है?राजस्थान की आकृति लगभग पतंगाकार है। राज्य २३ ३ से ३० १२ अक्षांश और ६९ ३० से ७८ १७ देशान्तर के बीच स्थित है। इसके उत्तर में पाकिस्तान, पंजाब और हरियाणा, दक्षिण में मध्यप्रदेश और गुजरात, पूर्व में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश एवं पश्चिम में पाकिस्तान हैं।
राजस्थान का आकार क्या है?राजस्थान का आकार व आकृति- राज्य का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी. (1,32,139 वर्ग मील) हैं। यह देश के कुल भू-भाग का 10.41 प्रतिशत है। राजस्थान की आकृति विषम चतुष्कोणीय या पतंगाकार है।
राजस्थान का प्रथम बिंदु कौन सा है?➯राजस्थान का देशांतरीय मान 69°30' जैसलमेर जिले की सम तहसील के कटरा गांव में है। ➯राजस्थान का देशांतरीय मान 78°17' धौलपुर जिले की राजाखेड़ा तहसील के सिलाना/ सिलाॅन गांव में है. ➯राजस्थान का सबसे उत्तरी बिंदु या छोर श्री गंगानगर जिले की गंगानगर तहसील के कोणा गांव (30°12') में है।
राजस्थान में कुल कितने अक्षांश है?स्थिति राजस्थान भारत के उत्तरी पश्चिमी भाग में 23° 3′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश तथा 69°30′ पूर्वी देशान्तर से 78° 17′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।
|