प्याज और गुड़ खाने से क्या होता है - pyaaj aur gud khaane se kya hota hai

प्याज और गुड़ खाने से क्या होता है - pyaaj aur gud khaane se kya hota hai

Benefits Of Eating Onion With Jaggery In Hindi: सब्जियों और पकवानों की बात हो या सलाद की, हम में से ज्यादातर लोग भोजन को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए प्याज का प्रयोग करते हैं। प्याज का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद भी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जब आप कच्चे प्याज के साथ में गुड़ मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। प्याज क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन A , C, आयरन, कैल्शियम के अलावा कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वहीं, गुड़ आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस हेल्दी फैट्स, कैल्शियम, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स के साथ ही विटामिन B प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।

यही कारण है कि जब आप प्याज और गुड़ को एकसाथ मिलाकर खाते हैं, तो इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं। प्याज और गुड़ खाने के फायदों के बारे में अधिक जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको प्याज और गुड़ खाने के 5 फायदे (pyaj aur gud khane ke fayde) बता रहे हैं।

प्याज और गुड़ खाने के फायदे- Benefits Of Eating Onion And Jaggery In Hindi

1. प्लेटलेट्स बढ़ती हैं

डेंगू के मरीजों के लिए प्याज और गुड़ का कॉम्बिशन बहुत फायदेमंद हो सकता है। आयुष मंत्रालय के स्वास्थ्य विभाग की मुख्य सचिव डॉ. शालीनी रजनीश की मानें तो छोटे से प्याज के साथ गुड़ का सेवन करने से तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिलती है। नैचुरली प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा (Home Remedies For Increase Platelets) है।

प्याज और गुड़ खाने से क्या होता है - pyaaj aur gud khaane se kya hota hai

इसे भी पढें: खांसी में घी खाना चाहिए या नहीं? जानें आयुर्वेदाचार्य की राय

2. इम्यूनिटी मजबूत होती है

प्याज और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह सर्दी-जुकाम, बुखार, मौसमी एलर्जी और अन्य वायरल संक्रमणों से आपको सुरक्षित रखता है।

3. पेट के लिए फायदेमंद है

हम सभी पेट में गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। प्याज में गुड़ मिलाकर खाने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

प्याज और गुड़ का कॉम्बिनेशन मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करते हैं।

5. पीलिया के उपचार में लाभकारी है

पीलिया के रोगियों के लिए भी प्याज और गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने में मददगार है और शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मददगार है। यह पीलिया से जल्द रिकवरी में मदद करते हैं।

इसे भी पढें: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं कच्चे खजूर, जानें कारण

प्याज और गुड़ का सेवन कैसे करें- How To Eat Onion With Jaggery

डायटीशियन गरिमा की मानें तो आप प्याज और गुड़ का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। आप सुबह खाली पेट इस कॉम्बिनेशन का सेवन कर सकते हैं या भोजन के बाद भी इसे खा सकते हैं। इससे भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद मिलती है और पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है। आप दिन में 1-2 बार इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचें।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

प्याज और गुड़ खाने से हाइट बढ़ती है क्या?

प्याज और गुड़ के सेवन से हाइट (Height) को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे शारीरिक ग्रोथ आसानी से होती हैप्याज के सेवन से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज (Diabetes) की समस्या होती है उन्हें प्याज का सेवन नियमित करना चाहिए।

गुड़ और प्याज खाने से क्या फायदा होता है?

प्याज और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह सर्दी-जुकाम, बुखार, मौसमी एलर्जी और अन्य वायरल संक्रमणों से आपको सुरक्षित रखता है

क्या प्याज से शुक्राणु बढ़ सकते हैं?

प्याज शुक्राणुओं की संख्या, शुक्राणु की गुणवत्ता और शुक्राणु गति को बढ़ाने में मदद करता है । प्याज पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने और वीर्य के स्तर को बढ़ाकर जनशक्ति को बढ़ाने में भी सहायक है। वे स्तंभन दोष जैसे यौन रोगों के इलाज और शीघ्रपतन को रोकने में भी सहायक होते हैं।

क्या प्याज पुरुषों के लिए अच्छा है?

प्याज को कामोत्तेजक के रूप में सराहा जाता है - ऐसे खाद्य पदार्थ जो यौन इच्छा को उत्तेजित करते हैं - और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को बढ़ाने के लिए दिखाया गया है (7)। पुराने अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि ताजा प्याज का रस नर चूहों में टेस्टोस्टेरोन और स्खलन को बढ़ाता है (8)।