३ पेड़ों का महत्त्व चार से पाँच वाक्यों में लिखो? - 3 pedon ka mahattv chaar se paanch vaakyon mein likho?

पेड़ हमारी पृथ्वी के सभी जीवो के लिए बहुत आवश्यक है। पेड़ हमें जीवन रूप वायु देता है। पेड़ो की सहायता से ही हम सभी प्रदुषण रुपी राक्षस से लड़ने में सक्षम है। Importance of Trees Essay in Hindi अक्सर विद्यालयों में निबंध के रूप में आता है। इसलिए आज हम “पेड़ों के महत्व पर 10 लाइन निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है। इस आर्टिकल में आप “10 Lines on Importance of Trees in Hindi” में पढ़ेंगे।

  1. पेड़ प्रकृति का बहुत बड़ा वरदान है।
  2. पेड़ से हमें फल, फूल, लकड़ी और प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है।
  3. पेड़ भूमि के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक है।
  4. पेड़ हानिकारक कार्बनडाई ऑक्ससाइड को अवशोषित करते है और ऑक्सीजन देते है।
  5. ऑक्सीजन के बिना पृथ्वी पे कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता है।
  6. पेड़ पर्यावरण के चक्र को बनाये रखते है और वर्षा करने में सहायक होते है।
  7. बहुत से ऐसे पेड़ है जिनके द्वारा हमें ढेर सारी औषधिया मिलती है।
  8. पेड़ पर पक्षी अपना घोसला बनाकर रहते है।
  9. पेड़ गर्मी में लोगो को छाया प्रदान करते है।
  10. भारत की सनातन संस्कृति में पीपल बरगद आदि पेड़ो के लाभ के कारण पूजनीय बताया गया है।

हमें आशा है आप सभी को Importance of Trees in hindi पर छोटा सा लेख पसंद आया होगा। आप इस लेख को अपने स्कूल में 10 lines about Importance of Trees in hindi के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।

10 Lines on Trees | पेड़ों पर पंक्तियां | short essay on tree in Hindi 

३ पेड़ों का महत्त्व चार से पाँच वाक्यों में लिखो? - 3 pedon ka mahattv chaar se paanch vaakyon mein likho?


1.वृक्ष  कुदरत का संतुलन बनाये रखते हैं। 

2.इन  से हमें लकड़ी , फ़ल और ईंधन इत्यादि हासिल होता है। 

3.वृक्ष हवा को शुद्ध रखने में मदद हैं। 

4.पेड़ -पौधे भूमि को उपजाऊ बनाते हैं। 

5.यह पृथ्वी के तापमान को बढ़ने से रोकते हैं। 

6.पक्षी अपने घौंसले पेड़ों पर बनाते हैं। 

7.पेड़ -पौधों से कई प्रकार की जड़ी -बूटियां तैयार की जाती हैं। 

8.यह वर्षा लाने में एहम योगदान देते हैं। 

9. इतना महत्व होने के बाद हम पेड़ों को काटते जा रहे हैं। 

10.हमें पेड़ों को काटने की वजाय ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। 

11.क्योंकि पृथ्वी पर जितने ज्यादा पेड़ पौधे होंगे उतनी ही धरती पर हरियाली और खुशहाली होगी।

SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

Essay on Importance of Trees in Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज हम यहां पर पेड़ों के महत्त्व पर निबंध शेयर करने जा रहे हैं। इस निबंध में हम पेड़ों के महत्त्व पर निबंध, वृक्षों का मानव जीवन में महत्व, वृक्षों का वन्य जीवो में महत्व, वृक्षों की कमी के दुष्प्रभाव, पेड़ों के रोचक तथ्य आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

इसके साथ ही आज के समय में पड़ो की अंधाधुंध कटाई से होने वाले पर्यावरण के नुकसान के बारे में भी पूरी तरह से जानने की कोशिश करेंगे। जिससे कि हमें यह पता चल सके कि हमारे जीवन में पेड़ों का महत्व (Importance of Trees) का कितना महत्व है और पड़ो की कटाई का वातावरण में कितना बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

३ पेड़ों का महत्त्व चार से पाँच वाक्यों में लिखो? - 3 pedon ka mahattv chaar se paanch vaakyon mein likho?
वृक्षों का महत्व पर निबंध (ped ka mahatva essay in hindi)

यहां पर हमने अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग शब्दों की सीमा को देखते हुए पेड़ों के महत्त्व पर निबंध (Importance of Trees) लिखे हैं। इससे कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और इससे उच्च कक्षा के विद्यार्थियों को मदद मिलेगी।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

  • पेड़ों के महत्त्व पर निबंध 100 शब्द में (Importance of Trees Essay 100 Words)
  • पेड़ों के महत्त्व पर निबंध 200 शब्द में (Importance of Trees Essay 200 Words)
  • पेड़ों के महत्त्व पर निबंध (500 शब्द)
  • पेड़ों का महत्व पर निबंध 800 शब्दों में (Importance of Trees Essay in Hindi)
  • पेड़ों के महत्त्व पर निबंध (1200 शब्द)

पेड़ों के महत्त्व पर निबंध 100 शब्द में (Importance of Trees Essay 100 Words)

जीवन में पेड़ो का बहुत ही महत्व है। ये जीवन जीने के लिए वातावरण से कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करके हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पेड़ ही हमारे सच्चे साथी है। यदि वातावरण में पेड़ नहीं होते तो पृथ्वी पर कभी जीवन संभव होता ही नहीं।

पेड़ ही हमारे जीवन को खुशहाल और प्रकृति को हराभरा बनाकर रखते हैं। पेड़ हमें सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं देते, साथ ही हमें ये छाया, लकड़ियाँ, फल और सभी पक्षियों को घर भी देते हैं। ये बहुत ही विडम्बना की बात है कि लोग पेड़ का महत्व समझ नहीं रहे और इसे दिनोंदिन कटते ही जा रहे हैं।

पेड़ों के महत्त्व पर निबंध 200 शब्द में (Importance of Trees Essay 200 Words)

प्रकृति का दिया हुआ उपहार पेड़ हमारे जीवन में बहुत ही महत्व रखता है। पेड़ ही हमारे वातावरण को साफ और प्रदुषणमुक्त रखते हैं। यही पर्यावरण के सच्चे योध्दा है, जो इसे स्वच्छ और सुंदर बनाये रखते है। पेड़ ही हमारे जीवन के सच्चे साथी है और इससे हमें जीवन मिलता है। पेड़ हमें फल-फूल तो देते ही है इसके साथ ही हमें दवाई के रूप में वो औषधियां भी देते है, जो हमें जीने के लिए आवश्यक है।

पेड़ हमारी तरह चल तो नहीं सकते हैं और न ही घूमकर अपनी जगह बदल सकते हैं। लेकिन पेड़ हमारी तरह श्वास लेते हैं ये श्वास के रूप में प्रक्रति में उपस्थित जहरीली गैस कार्बन डाई ऑक्साइड लेते है और हमें इसके बदले में प्राण वायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

पेड़ अपने पूरे जीवन काल में हमें अपना सब कुछ देते ही रहते हैं। पेड़ों की वजह से बारिश होती है। बारिश होने से वातावरण में हरियाली, हमारे पीने के लिए पानी, खाने के लिए अनाज, जलाने के लिए इंधन, पशुओं के लिए भोजन, बीमारियाँ दूर करने के लिए जड़ी-बूटी, ठंडी छाया, कागज आदि हमें मिलता है।

जब बारिश होती है तो पेड़ ही भूमि के कटाव को रोकते हैं। पेड़ कई सारे जानवरों, पक्षियों और कीड़ो को रहने के लिए स्थान देते हैं। पेड़ो की पतियों से जमीन भी उपजाऊ होती है, जिससे हमें अच्छा अनाज मिलता है और बहुमूल्य खनिज भी पेड़ों की ही दें है।

आज के बढ़ते वायु प्रदुषण का कारण पेड़ों की संख्या में कमी ही है। पेड़ों की कमी के कारण ही प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। समय पर बारिश का न होना, तूफान आना, गर्मी ज्यादा पड़ना, ऋतू का समय पर नहीं आना ये सभी पेड़ों की कटाई के ही दुष्प्रभाव ही है। लेकिन जैसे-जैसे शहरीकरण और औद्योगिकीकरण बढ़ रहा है वैसे-वैसे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है।

यदि ऐसे ही पेड़ों की कटाई चलती रही तो वो दिन भी दूर नहीं जिस दिन पूरी पृथ्वी नष्ट हो जाएगी। इसके लिए हमें अभी से ही जागरूक होना होगा और पेड़ों को कटने से रोकना होगा। अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना होगा। इससे आने वाली पीड़ी का और हमारा भविष्य सुरक्षित और प्रदुषण रहित हो।

३ पेड़ों का महत्त्व चार से पाँच वाक्यों में लिखो? - 3 pedon ka mahattv chaar se paanch vaakyon mein likho?
Image: importance of trees in hindi

पेड़ों के महत्त्व पर निबंध (500 शब्द)

रूपरेखा

पेड़ों को हरा सोना भी कहा जाता है। पेड़ प्रकृति के द्वारा दी गई वो देन है, जिसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इनके कारण ही हमारा और पृथ्वी का अस्तित्व है अर्थात् पेड़ों के बिना यह सब असंभव है। मतलब यह एक पृकृति की अनुपम देन है। जहां पेड़ अधिक होंगे, वहां पर साफ व शुद्ध जलवायु होगी।

हमारे देश में तो पेड़ों को भगवान के समान पूजा जाता है। इनको उतना ही समान दिया जाता है, जितना हम मनुष्य को देते हैं। शहरीकरण बढ़ने के कारण पेड़ों की कटाई ज्यादा हो रही है और लगाया कम जा रहा है। यह समस्या हमारे देश में ही नहीं पुरे विश्व में हो रही है। इसके कारण पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ रहा है।

पेड़ों का महत्व (Vrikshon ka Mahatva)

हमारे जीवन में पेड़ों का महत्व बहुत ही जरूरी है। यदि पेड़ नहीं होंगे तो हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व हैं। इसके महत्व को हम कभी चुका सकते हैं। पेड़ वो सब कुछ चीजें हमें देते हैं जो हमें जीने के लिए अति आवश्यक होती है जैसे रहने के लिए घर, खाने के लिए फल, पेड़ों से ही बारिश होती हैं। बारिश का हमारे जीवन में कितना महत्व होता है। ये भी पेड़ों से ही होती हैं।

पेड़ों को कैसे बचाएं

हमें अपने भविष्य के लिए और आने वाली पीड़ी के लिए पेड़ों को बचाकर रखना बहुत ही जरूरी है। पेड़ है तो कल है। इसके लिए हमें नये पेड़ लगाने होंगे। पेड़ों को बचाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। जो चीजें पेड़ों के काटने से बनती है जैसे कागज आदि उनका कम प्रयोग करना चाहिए और इसके बारे में सभी बताना होगा कि पेड़ों का हमारे जीवन में कितना महत्व है।

पेड़ों को बचाने के लिए सब लोगों को जागरूक होना बहुत ही जरूरी है। लोगों को जागरूक करें और पेड़ों की कमी दे दुष्प्रभाव को समझाएं। ‘पेड़ो बचाओ’ के लिए रैलियां निकालें और अधिक से वृक्षारोपण करें। लोगों से भी वृक्षारोपण करवाएं।

वृक्षों की कमी के दुष्प्रभाव

पेड़ों की कमी से क्या क्या नुकसान हो रहे हैं वो कुछ इस प्रकार हैं:

  • वृक्षों की कमी के कारण वातावरण में सभी प्रकार का प्रदुषण बढ़ रहा है। इस प्रदुषण से कई गम्भीर बीमारियां पैदा हो रही है।
  • पेड़ों की लगातार कटाई से पृथ्वी का तापमान भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण आयेदिन भूकंप और सुनामी जैसी आपदाएं आनी शुरू हो गई है।
  • पेड़ों की कमी के कारण सही से बारिश भी नहीं हो रही है। कई जगह पर अधिक वर्षा हो रही है तो कई जगह पर सूखा पड़ रहा है।
  • वृक्षों की कमी के कारण रेगिस्तान भी तेजी से बढ़ रहा है।
  • पेड़ों की कमी के कारण कई सारी जानवरों की प्रजातियां भी विलुप्त हो गई है और कुछ तो विलुप्त होने के कगार पर है।
  • पेड़ों की कमी के कारण शांत पड़े ज्वालामुखी भी सक्रिय होना शुरू हो गये है।

उपसंहार

हम सभी को पेड़ों के महत्त्व (Importance of Trees) को समझना चाहिए और पेड़ों को बचाने के प्रयास करना चाहिए। पेड़ होंगे तो हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी और हमें शुद्ध और स्वच्छ वायु मिलती रहेगी। यदि पेड़ों की इसी तरह कटाई जारी रही तो बहुत कम दिनों में ही पृथ्वी का विनाश निश्चित है। इसलिए हमें Importance of Trees को गंभीर लेकर इस पर ध्यान देना चाहिए।

३ पेड़ों का महत्त्व चार से पाँच वाक्यों में लिखो? - 3 pedon ka mahattv chaar se paanch vaakyon mein likho?
pedon ka mahatva in Hindi

पेड़ों का महत्व पर निबंध 800 शब्दों में (Importance of Trees Essay in Hindi)

प्रस्तावना

हमारे वातावरण की स्थिति को संतुलित रखने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पेड़ ही हमारे वातावरण को साफ और शुद्ध बनाते हैं। इसीलिए पेड़ों को हरा सोना भी कहा जाता है। मनुष्य को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है और ऑक्सीजन का उत्पादन पेड़ पौधों से ही होता है। पेड़ पौधे के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेड़-पौधे ही बारिश के चक्र को नियमित रूप से चलाते हैं।

जंगल में पेड़ों का महत्व (Vrikshon ka Mahatva Nibandh)

वन अथवा जंगल में पेड़ों का बहुत ही ज्यादा महत्व है। आपने अच्छा देखा होगा कि जंगलों में लाखों की संख्या में पेड़ होते हैं। वन जहां पर पेड़ पौधों के अलावा कई पक्षी जीव जंतु भी रहते हैं। इन सभी के लिए पेड़ पौधे ही भोजन होते हैं और पेड़ पौधे ही इनका घर होता है। पेड़ों की छांव में बैठकर कि वनों में रहने वाले जीव अपना जीवन बिताते हैं।

आदिमानव के जमाने में मनुष्य भी जंगलों में पेड़ों के नीचे ही रहता था और पेड़ों के बने पत्तों से ही अपने कपड़े पहना करता था। यदि जंगल में पेड़ को काट दिया जाए तो जंगलों में रहने वाले लाखों पशु पक्षियों का जीवन संकट में आ जाएगा। इसीलिए वनों में पेड़-पौधों को नहीं काटना चाहिए। जितना हो सके उतने अधिक पेड़ों को लगाना चाहिए।

हमारे जीवन में पेड़ों का महत्व

मनुष्य का जीवन भी पूरी तरह से पेड़ पौधों पर ही निर्भर है। इन पेड़ पौधों से ही खाने के लिए अनाज मिलता है और सांस लेने के लिए आक्सीजन मिलती है। बारिश का संतुलन भी इन्हीं पेड़ पौधों से बनता है। अतः पीने का पानी भी पेड़ पौधों के जरिए ही मनुष्य को मिल पाता है।

यदि पेड़ पौधों को काट दिया गया तो मनुष्य का जीवन पूरी तरह से संकट में आ जाएगा। बिना पेड़ पौधों के मनुष्य का जीवित रहना असंभव है। आज के समय में दिन-प्रतिदिन औद्योगिक विकास की वजह से प्रदूषण बढ़ता जा रहा थे।

इस प्रदूषण से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड को पेड़-पौधों के द्वारा अवशोषित किया जाता है और प्रकाश संश्लेषण से शुद्ध ऑक्सीजन वातावरण में उत्सर्जित की जाती है। इससे वातावरण में प्रदूषण कम होता है। इसीलिए हमें औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास और हर जगह जितना हो सके उतने पेड़ पौधे लगाने चाहिए। ताकि हमारा वातावरण स्वस्थ रहें और मनुष्य के जीवन पर कोई आंच ना आए।

दैनिक जीवन में पेड़ पौधों का उपयोग

  • पेड़ पौधों का उपयोग हम रोजाना अपने जीवन में करते हैं। पेड़ पौधों से उत्पन्न फल और फूल का प्रयोग हम अक्षर करते रहते हैं। उसके पश्चात जब पेड़ पौधे सूख जाते हैं तो उनकी लकड़ी का प्रयोग फर्नीचर के रूप में किया जाता है।
  • टट्टी और खिड़कियां बनाने में पेड़-पौधों का मुख्य रूप से प्रयोग होता है। हवन जैसे शुभकामनाएं पीपली और आम की लकड़ियों का प्रयोग होता है।
  • नीम, आंवला, तुलसी इत्यादि पेड़ पौधों से कई प्रकार की औषधियां बनती है। कई पेड़ पौधे हैं, जिनका प्रयोग औषधि बनाने में किया जाता है।
  • रबड़ का निर्माण पेड़ पौधों से ही होता है। कागज का उत्पादन भी पेड़ पौधों से ही होता है, जिसका प्रयोग हम रोजाना करते हैं।

पेड़ों को काटने से क्या नुकसान होता है?

मनुष्य और हर पशु पक्षी के जीवन के लिए वृक्ष अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्षों के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं हो सकता पेड़ों को काटने से कई प्रकार के नुकसान होते हैं, जिसकी जानकारी नीचे कुछ इस प्रकार से हैः

  • पेड़-पौधे जो 1 साल में 260 पाउंड ऑक्सीजन उत्पन्न कर के वातावरण में छोड़ते हैं और इस ऑक्सीजन से लाखों लोगों को सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है और कई लोगों को जिंदगी मिलती है। यदि पेड़ों को काट दिया गया तो वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी और प्रदूषण बढ़ जाएगा।
  • पेड़ों को काटने से भूमि का तापमान बढ़ता है, जिससे वर्षा का चक्र प्रभावित होगा और धरती पर बारिश कम होगी।
  • पेड़ों को काटने से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ जाएगी, जिससे ओजोन परत में छेद होने शुरू हो जाएंगे, जिससे सूर्य की पराबैंगनी किरणें धरती पर सीधी पहुंच कर जीव जंतुओं को नष्ट कर देगी।

निष्कर्ष

पेड़ों का बचाव ही भविष्य की पीढ़ी के लिए जीवन दान होगा। क्योंकि आज पेड़ों को कटने से नहीं बचाया गया तो भविष्य में प्रदूषण और पृथ्वी का तापमान इतना बढ़ जाएगा कि हर पशु-पक्षी और मनुष्य का जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

पेड़ों के महत्त्व पर निबंध (1200 शब्द)

प्रस्तावना

हमारे जीवन में वृक्षों का महत्व (Importance of Trees) बहुत ही ज्यादा है। इसकी वजह से ही हम अभी तक जिन्दा है। यदि हमारे पर्यावरण में पेड़ नहीं होंगे तो न ही पृथ्वी होगी और न ही हम। वृक्षों की पतियों और शाखाओं से ही पहले हमारे घर बनाये जाते थे और उनकी वजह से ही हम जीवित है।

विज्ञान की शुरूआत भी पेड़ों से ही हुई है। क्योंकि सबसे पहला पहिया भी लकड़ी का बनाया गया था और आज के समय में पहिये से पेड़ों को काटा जा रहा है। आज हम जितने सुख के साथ जीवन जी रहे हैं तो इसके पीछे पेड़ों का होना ही है। क्योंकि ये ही हमें पर्यावरण की विनाशकारी गैस कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करके हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते है और कितनी विडम्बना की बात है कि आज के समय में हम पेड़ो को ही काट रहे हैं।

वृक्षों का वन्य जीवो में महत्व

यदि हम बात करें वन्य जीवों की तो उनके लिए तो सबकुछ पेड़ ही है। वन्यजीवों के लिए तो उनका घर पेड़ ही है। वह पेड़ों से अपना भोजन लेते है। गर्मियों में इतनी तेज और चिलचिलाती धूप में पेड़ों की ठंडी छाया में ही आराम करते हैं।

बहुत से जानवर अपना शिकार भी पेड़ों की मदद से करते हैं। पेड़ों की टहनियों पर पक्षी अपना घर बनाते है और अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यदि हम पेड़ों को काट देंगे तो इनका तो पूरा जीवन ही समाप्त हो जायेगा और ये धीरे-धीरे ये लुप्त होना शुरू हो जायेंगे।

इसलिए हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिए और नये पेड़ों को लगाना चाहिए। जहां पर पेड़ अधिक होंगे, वहां पर पशु-पक्षी भी अधिक पाए जायेंगे।

३ पेड़ों का महत्त्व चार से पाँच वाक्यों में लिखो? - 3 pedon ka mahattv chaar se paanch vaakyon mein likho?

पेड़ों का जीवन में महत्व

हमारे जीवन में Pedon ka Mahatva बहुत ही अधिक है। पेड़ों की सहायता से हमारा वातावरण पूरी तरह से शुद्ध रहता है। इसमें जो भी जहरीली गैसे आती है, वो पेड़ ले लेते हैं। पर्यावरण में यदि पेड़ों की कमी होगी तो पर्यावरण वायु प्रदुषण, जल प्रदुषण, ध्वनि प्रदुषण आदि जैसी समस्याओं से घीर जयेगा और कई सारी गम्भीर बीमारियां पैदा हो जाएगी।

पेड़ ही हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। पेड़ वातावरण में मौजूद बहुत ही हानिकारक गैस कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण कर लेते हैं और इसके बदले में हमारे लिए आवश्यक ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए हमारे जीने के लिए पेड़ों का महत्व बहुत अधिक है।

पेड़ों से ही बारिश होती है। बारिश होने हमारा पूरा पर्यावरण हराभरा हो जाता है और वर्षा से नदियों में पानी और भूमिगत जल में वृद्धि होती है। बारिश से हमें पीने के लिए मीठा पानी, खाने के लिए अनाज, जानवरों के लिए भोजन, हमारे लिए इंधन जैसी चीजें हमें मिलती हैं। यदि पेड़ ही नहीं होंगे तो न तो बारिश होगी और न ही हमें इन चीजों की पूर्ति होगी।

वृक्षों से हमें फल-फूल, लकड़ियां, ठंडी छाया और बहुत ही महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियां मिलती है जो हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और पेड़ों से पृथ्वी की ओजोन परत बची हुई है। इससे पराबैंगनी किरणें सीधी पृथ्वी पर नहीं आती।

पेड़ों के कारण ही भूमि में कटान नहीं होता है और भूकंप भी कम आते है। यदि पेड़ होंगे तो रेगिस्तान भी नहीं बढेगा। पेड़ों के कारण ही पृथ्वी का वातावरण संतुलित बना हुआ है। इनके कारण पृथ्वी की सतह ठंडी है और तापमान में बढ़ोतरी नहीं होती है।

वृक्षों का महत्व

आज के समय में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को देखते हुए हमें Benefits of Trees जानना बहुत ही जरूरी है। Benefits of Trees सब लोगों को भी बताना और समझाना भी जरूरी है। हम Benefits of Trees in Points में जानेंगे:

  • हमें जीने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता होती है और शुद्ध वायु हमें सिर्फ पेड़ों से ही मिल सकती है।
  • पेड़ हमें तेज और जलती धूप में ठण्डी छाया देते हैं और अपने फल-फूल, लकड़ियां बिना किसी मूल्य के देते हैं।
  • पृथ्वी पर वातावरण का सन्तुलन पेड़ों से ही बनता है और इनके कारण ही समय पर वातावरण में बदलाव भी होता है।
  • पेड़ों की पतियों और टहनियों से जमीन उपजाऊ होती है। इससे हमारी फसल अच्छी होती है और हमें अजान अधिक मात्रा में मिलता है।
  • वातावरण की जहरीली गैस कार्बन डाई ऑक्साइड को पेड़ ही ग्रहण करते हैं और हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं।
  • जिस जगह पर पेड़ अधिक होंगे वहां पर प्रदुषण भी कम होगा।
  • पेड़ों से भूमि में कटाव नहीं होता है और पेड़ों से भूमि की अम्लता भी कम होती है।
  • पेड़ सभी को अपना सब कुछ देते है।
  • बारिश पेड़ों के कारण होती है, जिससे हमें पीने के लिए मीठा पानी और ठंडा वातावरण मिलता है।
  • पेड़ों से ही तेज जल प्रवाह कम होता है और बाढ़ भी कम आती है।

वृक्षों के रोचक तथ्य

  1. एक पेड़ हर साल लगभग 260 पाउंड ऑक्सीजन उत्पन्न करता है।
  2. बिल्डिंगों के पास पेड़ों को लगाने से बिल्डिंगें 30% ज्यादा ठंडी रहेगी।
  3. एक पेड़ अपने पूरे जीवन में एक टन से भी अधिक कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण कर लेता है।
  4. हर साल 5 अरब पेड़ लगाये जाते हैं जबकि 10 अरब पेड़ काट दिए जाते हैं।
  5. एक पेड़ अपनी खुराक 10% मिट्टी से और 90% हवा से लेता है।
  6. जैसे इंसानों को कैंसर होता है वैसे ही पेड़ों को भी कैंसर भी होता है, जब पेड़ों को कैंसर होता है तो वो कम ऑक्सीजन देने लग जाते हैं।

निष्कर्ष

पेड़ हमें प्रकृति द्वारा दी गई बहुमूल्य संपति है। हमें इसका सही उपयोग करना चाहिए और इसे बचाना चाहिए। सभी को वृक्षों के महत्व (Importance of Trees) को समझना चाहिए। क्योंकि पेड़ ही प्रकृति के सच्चे रक्षक है। पृथ्वी पर पेड़ है तो हम भी है नहीं तो हमारा अस्तित्व भी नहीं होगा।

समाज में कुछ लालची लोगों के द्वारा पेड़ों की बहुत कटाई की जा रही हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो कम समय में ही पानी की कमी, प्रदुषण, अनाज की कमी, शुद्ध हवा जैसे समस्याओं का हमें सामना करना पड़ेगा। इसलिए हमें सभी लोगों और युवाओं को ‘पेड़ बचाओ’ के प्रति जागरूक करना होगा और नये पेड़ लगाने होंगे।

मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह आर्टिकल “वृक्ष का महत्व पर निबंध (Essay on Importance of Trees in Hindi)” पसंद आया होगा। इसे आगे शेयर करके लोगों को ‘Ped Bachao’ के प्रति जागरूक करने में अपनी भूमिका जरूर निभाएं।

धन्यवाद!

  • अनुशासन का महत्त्व निबंध
  • बाढ़ पर निबंध
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध
  • जल का महत्त्व पर निबंध
  • पर्यावरण संरक्षण पर निबंध

३ पेड़ों का महत्व चार से पाँच वाक्यों में लिखो?

पेड़ हमारे प्रकृति के संतुलन को बनाये रखता है। पेड़ से हमें लकड़ी मिलती है जिससे हम खिड़की-दरवाजे, फर्नीचर आदि बनाते हैं। वृक्षों से मिलने वाली लकड़ी का उपयोग इंधन के रूप में भी किया जाता है। पेड़-पौधे पक्षियों के लिए वरदान हैं, पक्षी इनकी डालियों पर अपना घोसला बनाकर रहते हैं।

पेड़ों का क्या महत्व है?

पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं।

10 पेड़ों से हमें क्या लाभ हैं?

वृक्षों से अनेकों लाभ हैं जैसे वृक्ष अपनी भोजन प्रक्रिया के दौरान वातावरण से कार्बन डाइ ऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिससे अनेक जीवों का जीवन संभव हो पाता है।.
पेड़ों से प्राप्त होने वाली समस्त चीजों की कमी.
मृदानाश.
प्रदूषण.
तापमान में वृद्धि.
तमाम भूमि का मरूस्थल में बदलना.
अनियंत्रित वर्षा.

ट्री हमें क्या देते हैं?

ये हमें छाया, फल और लकड़ी प्रदान करते हैं। इनके कारण ही वर्षा होती है और ये ताप को रोकते हैं