पृथ्वी की सबसे गहरी जगह कौन सी है? - prthvee kee sabase gaharee jagah kaun see hai?

  • Hindi News
  • National
  • The Deepest Place In The World Found In The South Pole Antarctica, The First Deepest Place Was In The Sea

पृथ्वी की सबसे गहरी जगह कौन सी है? - prthvee kee sabase gaharee jagah kaun see hai?

नई जगह की गहराई समुद्र के तल से 3500 मीटर नीचे है।

  • गुरुवार को जर्नल नेचर जिओसाइंस में प्रकाशित शोध में यह दावा किया गया
  • दुनिया में अब भी सबसे गहरी जगह प्रशांत महासागर में 11 किमी वाला मारियाना ट्रेंच है

वॉशिंगटन. दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका के डेनमान ग्लेशियर में दुनिया की सबसे गहरी जगह मिली है। यह खोज अंटार्कटिका का भौगोलिक मानचित्र बनाने के बाद हुई। इससे जुड़े एक शोधकर्ता ने कहा, "इस महाद्वीप पर हैरान करने वाली कई जानकारियां हैं। डेनमान ग्लेशियर में सबसे गहराई वाली घाटी समुद्री सतह से 3.5 किमी (11500 फीट) नीचे है।"

इसकी खोज कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने की। इसे जर्नल नेचर जिओसाइंस में गुरुवार को प्रकाशित किया गया। अगर हम पहली खोजों से तुलना करें तो पृथ्वी पर जमीन की सबसे गहरी जगह मृत सागर के तट पर है। इसकी गहराई 413 मीटर (1355 फीट) है।

'बर्फ समुद्री सतह से 3500 मीटर नीचे चली गई' 
इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले डॉ. मैथ्यू मॉर्लिग्म ने बताया, "यह अंटार्कटिका की बर्फ की चादर के नीचे स्थित सबसे सटीक मैप है और यह खोज सबसे हैरान करने वाली है।" डेनमान ग्लेशियर 20 किमी चौड़ा है और यह क्वीन मैरी लैंड की ओर जा रहा है। यह खोज बताती है कि बर्फ समुद्री सतह से 3500 मीटर नीचे चली गई। डॉ. मॉर्लिग्म ने बताया कि समुद्र में गर्त (ट्रेंच) गहरे हैं , लेकिन यह जमीन पर सबसे गहरी घाटी है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना ट्रेंच अब भी दुनिया की सबसे गहरी जगह है। इसकी गहराई समुद्री सतह से 11 किमी है।

पृथ्वी की सबसे गहरी जगह कौन सी है? - prthvee kee sabase gaharee jagah kaun see hai?

डेनमान ग्लेशियर 20 किमी चौड़ा है।

मारियाना गर्त
Mariana Trench
महासागरीय गर्त

पृथ्वी की सबसे गहरी जगह कौन सी है? - prthvee kee sabase gaharee jagah kaun see hai?

प्रशांत महासागर में मारियाना गर्त की स्थिति

क्षेत्र पश्चिमी प्रशांत महासागर
स्थान 11°21′0″N 142°12′0″E / 11.35000°N 142.20000°E
लंबाई 2,550 कि.मी. (1,584 मील)
चौड़ाई 69 कि.मी. (43 मील)
गहराई 10,994 मी. (36,070 फीट)

मारियाना गर्त (Mariana Trench) विश्व का एक प्रमुख और बहुत ही गहरा महासागरीय गर्त हैं। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से 200 किलोमीटर (124 मील) पूर्व में स्थित है। यदि इसकी गहराई की तुलना के लिए माउंट एवरेस्ट को इस गर्त में डाला जाए तो उस पर्वत की चोटी भी समुद्रतल से 1.6 किलोमीटर (1 मील) पानी के नीचे होगी। मारियाना गर्त का आकार अर्धचंद्र है जो लगभग 2,550 किमी (1,580 मील) लम्बा और 69 किमी (43 मील) चौड़ा है। गर्त की अधिकतम गहराई इसके दक्षिणी भाग में एक छोटी घाटी है जो चेलेंजर डीप (Challenger Deep) कहलाती है और समुद्रतल से लगभग 11,022 मीटर (36,070 फ़ुट) नीचे है। एक मापन के अनुसार यह 11,033 मीटर (36,201 फ़ुट) की गहराई तक जाता है हालांकि इस माप को अभी तक दोहराया नहीं जा सका है।[1][2][3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • महासागरीय गर्त
  • मारियाना द्वीपसमूह
  • चेलेंजर डीप

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Official height for Everest set". BBC News. 8 April 2010. मूल से 12 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 June 2018.
  2. "Mariana Trench". Encyclopædia Britannica। Encyclopædia Britannica। अभिगमन तिथि: 16 मार्च 2019
  3. "NGA GeoNames Search". National Geospatial Agency. मूल से 26 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 February 2016.

विश्व के प्रमुख महासागरीय गर्त
पृथ्वी की सबसे गहरी जगह कौन सी है? - prthvee kee sabase gaharee jagah kaun see hai?
आटाकामा गर्त | टासकरोरा गर्त | टोंगा गर्त | प्यूर्टोरिका गर्त | फिलीपींस गर्त | मेरियाना गर्त | रोमशे गर्त | सुण्डा गर्त

पृथ्वी पर सबसे गहरी जगह का नाम क्या है?

मेरियाना गर्त (Mariana Trench) पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीप समूह से लगभग 200 किलोमीटर पूर्व में स्थित है, और यह दुनिया की सबसे गहरी प्राकृतिक गर्त /खाई है।.
यह पानी में पृथ्वी का सबसे गहरा बिंदु है।.
मेरियाना गर्त (Mariana Trench) की गहराई 11 km है I..

विश्व का सबसे गहरा ग्रंथ कौन सा है?

मारियाना गर्त (Mariana Trench) विश्व का एक प्रमुख और बहुत ही गहरा महासागरीय गर्त हैं। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से 200 किलोमीटर (124 मील) पूर्व में स्थित है।

विश्व का सबसे गहरा समुद्र कौन है?

यह प्रशांत महासागर है, जो दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है। आपको शायद ही ये पता हो कि दुनिया का ये सबसे बड़ा महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है।

भारत का सबसे गहरा स्थान कौन सा है?

Notes: गंगावाराम बंदरगाह भारत के सबसे गहरा बन्दरगाह है, यह आंध्र प्रदेश में स्थित है, यह वर्ष 2009 में खुला था।