पृथ्वी का छोटा महाद्वीप कौन सा है? - prthvee ka chhota mahaadveep kaun sa hai?

Home/Desh Duniya/Continents of the Earth / पृथ्वी के महाद्वीप (part 3 )

Desh DuniyaContinents of the Earth / पृथ्वी के महाद्वीप (part 3 )

Rahul Gond3 weeks ago

1 15 5 minutes read

आज हम आपकों Continents of the Earth / पृथ्वी के महाद्वीप मे अफ्रीका महाद्वीप, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप और अंटार्टिका महाद्वीप के बारे मे studyaf.com पर बताएंगे।
Continents of the Earth / पृथ्वी के महाद्वीप के बाकी के महाद्वीपों के बारे मे दो भाग मे हमने आपकों सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे दिया हैं जिनसे आपके सभी परीक्षाओं मे कई सारे प्रश्न पूछे जाते हैं।

पृथ्वी का छोटा महाद्वीप कौन सा है? - prthvee ka chhota mahaadveep kaun sa hai?


Continents of the Earth / पृथ्वी के महाद्वीप के भाग 1 मे आपकों एशिया के बारे मे जानकारी मिलेगा और भाग 2 मे आपकों यूरोप,उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बारे मे बताया गया हैं।

Table Of Contents

  • 1 Details of Continents of the Earth / पृथ्वी के महाद्वीपों का विवरण
    • 1.1 Africa 2nd Biggest Continents of the Earth / पृथ्वी का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका
    • 1.2 Australia smallest Continents of the Earth / ऑस्ट्रेलिया पृथ्वी का सबसे छोटा महाद्वीप
    • 1.3 Antarctic / अंटार्कटिक
    • 1.4 पृथ्वी पर कितने महाद्वीप हैं?
    • 1.5 सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
    • 1.6 सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
    • 1.7 किस महाद्वीप पर 6 महीने दिन और 6 महीने रात होता है ?
    • 1.8 Related

Details of Continents of the Earth / पृथ्वी के महाद्वीपों का विवरण

Africa 2nd Biggest Continents of the Earth / पृथ्वी का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका

पृथ्वी का छोटा महाद्वीप कौन सा है? - prthvee ka chhota mahaadveep kaun sa hai?
Africa Continent
  • अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप हैं जो जिब्राल्टर जलसन्धि द्वारा यूरोप से मिलता हैं।
  • अफ्रीका के पूरब मे हिन्द महासागर हैं और पश्चिम मे अटलंटिक महासागर हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप मे 54 देश हैं।
  • सिर्फ अफ्रीका एकमात्र महाद्वीप हैं जिससे होकर विषुवत वृत, कर्क वृत और मकर वृत गुजरते हैं।
  • अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से होकर विषुवत रेखा गुजरती हैं और इससे विश्व की सबसे लंबी नदी नील निकलती है जो भूमध्य सागर में गिरती है नील नदी की लंबाई 6650 किलो मीटर हैं।
  • अफ्रीका में सहारा मरुस्थल है । सहारा में पाई जाने वाली तुआरेग जनजाति विदेशी पर्यटको के लिए मार्गदर्शक का काम करता और।
  • अफ्रीका की कांगो नदी विषुवत वृत रेखा को और लिंपोपो नदी मकर वृत रेखा को दो बार काटती है।
  • अफ्रीका का ट्रांसवाल क्षेत्र जेब्रा और जिराफ जानवरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
  • अफ्रीका का सबसे लंबा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग हैं । जो दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती हैं।
  • मिस्र में स्वेज नहर है जो लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है इस नहर का निर्माण 1869 ई में किया गया था जिसके कारण यूरोप से भारत आने में 7000 किलोमीटर की दूरी कम हो गयी इसकी लंबाई 168 किलोमीटर हैं।
  • स्वेज नहर को मिस्र द्वारा 1956 में राष्ट्रीयकरण किया गया स्वेज नहर के दक्षिणी छोर पर पोर्ट स्विच और उत्तरी छोर पर पोर्ट सईद बंदरगाह है।
  • विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान दक्षिण अफ्रीका का किंबरले खान हैं।
  • अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग नाम की चिड़िया मिलती है। शुतुरमुर्ग खतरे को भांप कर अपना सिर रेत में छिपा लेता है ।
  • विश्व का सबसे बड़ा हीरा कुलिनान हीरा है जो 3106 कैरेट का हैं । दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान में जनवरी 1905 ई को सर थॉमस कुलिनान ने खोजा था।
  • उत्तरी अफ्रीका मे विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा रेगिस्तान हैं जो 8400000 वर्ग मीटर हैं। चाड झील सहारा रेगिस्तान मे स्थित प्रमुख झील हैं।
  • दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग को स्वर्णनगर और किंबरेल को हीरो का नगर कहा जाता हैं।
  • दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी ब्लौम्फॉन्टेन है।
  • दक्षिण अफ्रीका विश्व के 90% क्रोमियम का उत्पादन करता हैं।
  • जांबिया में जेंबेजी नदी पर निर्मित करीबा बांध से अफ्रीका में सबसे अधिक जल विद्युत पैदा किया जाता हैं।
  • नील नदी पर बसा काहिरा शहर सबसे बड़ा शहर है।
  • दक्षिण अफ्रीका के 6 देशों अंगोला, बोत्सवाना, मोजांबिक , तंजानिया,जांबिया और जिंबाब्वे को फ्रंटलाइन स्टेट कहा जाता हैै।
  • घाना देश को गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाता है।
  • अफ्रीका को अंध महाद्वीप कहा जाता है क्योकि यह आर्थिक, सामाजिक , औद्ययोगिक , सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा महाद्वीप हैं।
  • लीबिया देश अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश है।
  • अफ्रीका का कांगो देश को वनों का देश कहा जाता है।
  • मिश्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता है।

Australia smallest Continents of the Earth / ऑस्ट्रेलिया पृथ्वी का सबसे छोटा महाद्वीप

पृथ्वी का छोटा महाद्वीप कौन सा है? - prthvee ka chhota mahaadveep kaun sa hai?
Australia Continents
  • ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है जो दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है । मकर व्रत इसके मध्य से गुजरता इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की खोज एबेल तस्मान में 1642 ई में और कप्तान कुक ने 1769 ई में की थी।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में 22 देशं हैं, ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया और न्यूगिनी के बीच टॉरेस जलसन्धि हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की पर्वत श्रृंखला ग्रेट डिवाइजिंग रेंज हैं। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे ऊंचा शिखर और पर्वत श्रेणी कोस्यूस्को है जिसकी ऊंचाई 2228 मीटर हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की विश्व विख्यात सोने की खान कालगूर्ली और कुलगार्डी है।
  • ऑस्ट्रेलिया ऊन निर्माण में विश्व का दूसरा स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया विश्व प्रसिद्ध मैरिनो ऊन का उत्पादक देश है।
  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेल मार्ग ऑस्ट्रेलियाई ट्रांस कॉन्टिनेंटल रेल मार्ग है जो पर्थ से सिडनी के बीच स्थित है।
  • वर्षा की कमी के कारण आस्ट्रेलिया के मध्यवर्ती निम्न भूमि में अनेक गहरे कुएं खोदे गए हैं इनसे अपने आप बड़े वेग से पानी ऊपर निकलता रहता हैं। जिन्हे उस्स्रुत कूप यानी / फ़व्वारी कुआँ (Artesian Wells) कहलाते हैं। इन कूपों का विस्तृत क्षेत्र ग्रेट आर्टिजन बेसिन कहलाता हैं।
  • यूरेनियम के उत्पादन में ऑस्ट्रेलिया विश्व का तीसरा स्थान पर हैं।
  • ऑस्ट्रेलिआ के पूर्वी तटिय क्षेत्र मे प्रख्यात मूंगे की चट्टाने ग्रेट बैरियर रिफ स्थित हैं।
  • गिब्सन और विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल हैं।
  • द लैंड ऑफ गोल्डन फ्लीस,लैंड ऑफ कंगारू और प्यासी भूमि का देश, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को कहा जाता है।
  • न्यूजीलैंड को दक्षिण का ब्रिटेन का जाता है जो ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व में स्थित है।
  • न्यूजीलैंड में एमू और कोकाबर्रा नामक पक्षी पाए जाते हैं। एमू की टांगे लंबी होती हैं और इसके पंख नहीं होते हैं इस कारण यह तेज दौड़ सकती है लेकिन उड़ नहीं सकती। कोकाबर्रा को लॉफिंग जैकस भी कहा जाता हैं।
  • प्लैटिप्स ऑस्ट्रेलिआ का विचित्र जंतु है जो दौड़ सकता हैं, जमीन में सुरंग बना सकता हैं, पानी में तैर सकता है और यह चार पैर वाला जीव है जो अंडा देता है ।
  • लायर बर्ड ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है जो नकल करने में कुशल पक्षी है यह दूसरे पक्षियों के गाने, कुत्ते के भौंकने और गुजरती हुई गाड़ियों के हॉर्न की आवाज की नकल कर लेते हैं ।
  • न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची चोटी माउंट कुक है जिसकी ऊंचाई 1754 मीटर है यहां के मूल निवासी माओरी कुक शिखर को ओरंगो कहते है ।
  • न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी किवी है ।

Antarctic / अंटार्कटिक

पृथ्वी का छोटा महाद्वीप कौन सा है? - prthvee ka chhota mahaadveep kaun sa hai?
Antarctica Continent
  • अंटार्कटिक महाद्वीप विश्व का पांचवा बड़ा महाद्वीप है यह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।
  • आर्कटिक की भूमि हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर से घिरी है । इन महासागरों के दक्षिणी छोर को दक्षिणी महासागर और आर्टिक महासागर कहते हैं । वेडेल सागर और रॉस सागर अंटार्कटिक महासागर के भाग है इसका तापमान 4 °C से कम रहता हैं।
  • 1820 में फेबियन वेलिंग शॉसेन ने बोस्टॉक जहाज पर सवार होकर अंटार्कटिक महाद्वीप की भूमि को खोज निकला।
  • अंटार्कटिक महाद्वीप का 98% भाग सदा बर्फ से ढका रहता हैं इसलिए इसे श्वेत महाद्वीप भी कहा जाता हैं।
  • एमंडसन, नार्वे का निवासी 1911 ई में दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति हैं ।
  • शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीप का अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप भी कहते है ।
  • क़्वीन मोड पर्वत श्रेणी इस महाद्वीप को दो बराबर भागों में बांटती है यहां की सबसे ऊंची चोटी बिंसन मासिफ हैं जिसकी ऊंचाई 5140 मीटर हैं।
  • अंटार्कटिक का सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एर्बुश है।
  • विश्व का सबसे कम तापमान अटैक्टिक के बोस्टॉक में रिकॉर्ड किया गया है जो -89.2 °C है।
  • अंटार्कटिक के पोल ऑफ कोल्ड में विश्व का न्यूनतम वार्षिक तापमान मिलता है।
  • अंटार्कटिक में सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचने के कारण 6 महीने दिन और 6 महीने रात रहता है।
  • अंटार्कटिक के मुख्य वनस्पति लाइकेन और मॉस हैं।
  • अंटार्कटिक मे क्रिल मछली झुंड में रहती है।

पृथ्वी पर कितने महाद्वीप हैं?

पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप हैं

सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

एशिया

सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

ऑस्ट्रेलिया

किस महाद्वीप पर 6 महीने दिन और 6 महीने रात होता है ?

अंटार्कटिक

Related

Tags

Continents of The Earth Continents of the Earth in Hindi Continents of the world पृथ्वी के महाद्वीप

Rahul Gond3 weeks ago

1 15 5 minutes read

पृथ्वी का सबसे छोटा महाद्वीप कहाँ पर है?

सही उत्तर ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप और कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से छठा सबसे बड़ा देश है। यह देश और महाद्वीप हिन्द और प्रशांत महासागरों से घिरा हुआ है।

विश्व का सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है? क्षेत्रफ़ल के आधार पर ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप सबसे छोटा महाद्वीप है जबकि जनसँख्या के आधार पर सबसे छोटा महाद्वीप अंटार्कटिका है ।

पृथ्वी में सबसे बड़ा महाद्वीप कौन है?

एशिया पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 29.8% हिस्सा है, और सबसे ज्यादा समुद्र से जुड़ा भाग 62,800 किलोमीटर (39,022 मील) है।

दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप का नाम क्या है?

ऑस्ट्रेलिया (अंग्रेज़ी: Australia), सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है