पेट के कीड़े कैसे खत्म करें? - pet ke keede kaise khatm karen?

Home remedies For Stomach Worms: बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या काफी कॉमन है। हालांकि बच्चे इससे काफी ज्यादा परेशान होते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू तरीकों को अपना सकते है

पेट के कीड़े कैसे खत्म करें? - pet ke keede kaise khatm karen?

Show

Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 28 Aug 2022 10:39 AM

हमें फॉलो करें

ऐप पर पढ़ें

Intestinal Worms Treatment at Home: पेट में कीड़े ज्यादातर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में मौजूद होते हैं, ये आंतों की वॉल्स पर होते हैं। इनके होने की वजह कच्चा मांस खाना, कमजोर इम्यून सिस्टम, गंदा पानी पीना और साफ-सफाई न बनाए रखना, इनके कारण हो सकते हैं। आंतों के कीड़े के सबसे आम प्रकार राउंडवॉर्म, पिनवॉर्म, व्हिपवर्म, फ्लूक और टैपवार्म हैं। यह समस्या बच्चों में ज्यादा देखी जाती है।हालांकि इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं।  

 

पेट के कीड़ों से बचने के घरेलू उपाय

1) कच्चा पपीता- एक गिलास गर्म दूध में एक बड़ा चम्मच कच्चा पपीता और एक चम्मच शहद डालकर मिलाएं। इसे रोजाना एक हफ्ते तक खाली पेट पिएं।


2) कद्दू के बीज- इसमें कुकुर्बिटासिन नामक एक कंपाउंड होता है जिसमें परजीवी विरोधी गुण होते हैं जो कीड़ों को पैरालाइज बना देते हैं और इस तरह शरीर से सभी कीड़ों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके लिए आधा कप पानी और नारियल के दूध में एक बड़ा चम्मच भुने हुए कद्दू के बीज मिलाएं। इस मिश्रण को रोजाना सुबह खाली पेट एक हफ्ते तक पिएं।


3) नीम- नीम के कुछ पत्तों को पीसकर एक महीन पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट का आधा चम्मच रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ पीएं। इस उपाय को कुछ दिनों तक करें और आपको पेट के कीड़ों छुटकारा मिल जाएगा।


4) लहसुन- लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसे खाने के लिए लगभग एक हफ्ते तक रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन चबाएं या लहसुन की चाय पिएं।


5) लौंग- लौंग में एंटीसेप्टिक और एंटी-पैरासिटिक गुण होते हैं जो आंतों के कीड़े और उनके अंडों को नष्ट कर देते हैं। एक बर्तन में दो से तीन लौंग एक कप पानी के साथ उबालें। 5 मिनट तक उबालें और छान लें। इस घोल को एक हफ्ते तक रोजाना 3 से 4 बार पिएं।


6) गाजर- गाजर बीटा-कैरोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो आंतों के कीड़े के अंडे को नष्ट कर सकता है। एक हफ्ते तक खाली पेट गाजर खाने से पेट के कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है।


7) नारियल का तेसल- पेट के कीड़ों के इलाज के लिए नारियल सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। अपने नाश्ते में एक बड़ा चम्मच नारियल का सेवन करें। 3 घंटे के बाद लगभग एक गिलास गुनगुने दूध में 2 बड़े चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पिएं। इसे एक हफ्ते तक पीने से पेट के सभी तरह के कीड़े खत्म हो जाते हैं। यह भी पढ़ें: माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद ने बताई 3 आसान चीजें

अगला लेख पढ़ें

सर्दियों में डायबिटीज रोगियों को जरूर पीना चाहिए ये मिक्स वेजिटेबल सूप, बनाने के लिए फॉलो करें ये तरीका

पेट में कीड़ा होना कृमि रोग कहलाता है। पेट के कीड़े कईं समस्याओं को जन्म देते हैं। यह समस्या सबसे अधिक बच्चों में होती है जिस कारण उनमें पेट दर्द, भूख न लगना और वजन घटने जैसे लक्षण नजर या महसूस होते हैं।

पेट के कीड़े कैसे खत्म करें? - pet ke keede kaise khatm karen?

Contents

  • 1 पेट में कीड़ा होना क्या होता है? (What is Stomach Worms?)
  • 2 पेट में कृमि होने के लक्षण (Symptoms of Stomach Worms)
  • 3 पेट में कृमि होने के कारण (Causes of Stomach Worms)
  • 4 पेट में कृमि से बचने के उपाय (Prevention Tips for Stomach Worm)
    • 4.1 पेट का कीड़ा मारने के लिए घरेलू इलाज (Home remedies for Stomach worms)
    • 4.2 अजवाइन पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Ajwain Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)
    • 4.3 नीम के पत्ते पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Neem Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)
    • 4.4 लहसुन पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Garlic Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)
    • 4.5 टमाटर पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Tomato Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)
    • 4.6 तुलसी पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Tulsi Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)
    • 4.7 आम की गुठली पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Mango Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)
    • 4.8 कच्चा पपीता पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Raw Papaya Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)
    • 4.9 लौंग पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Clove Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)
  • 5 डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए ? (When to See a Doctor?)

पेट में कीड़ा होना क्या होता है? (What is Stomach Worms?)

शायद आपको पता नहीं कि पेट में कीड़ा 20 प्रकार के होते हैं, जो पेट में घाव तक कर देते हैं। कृमिरोग या पेट में कीड़ा दूषित आहार एवं खराब जीवनशैली के कारण ही होता है। जो लोग खुले में बनने वाला भोजन या दूषित भोजन करते हैं उन्हें ही कृमिरोग होने की अधिक संभावना रहती है। भोजन करने से पहले हाथ न धोना, गन्दा और बासी भोजन करना तथा अधिक आराम करना इस प्रकार की जीवनशैली के कारण कृमि रोग होता है।

और पढ़ें – कृमि रोग में जंगली प्याज के फायदे

पेट में कृमि होने के लक्षण (Symptoms of Stomach Worms)

पेट में कीड़े होने पर बार-बार पेट में दर्द होता है। आँखे लाल रहती हैं, जीभ का रंग सफेद एवं जीभ मोटी नजर आती है। मुँह से हर समय दुर्गन्ध आती है। इसी के साथ रात को सोते समय जिन बच्चों के दाँत बजते हो उनके भी पेट में कीड़े होते हैं।

और पढ़े- जानें पेट दर्द के कारण

पेट में कृमि होने के कारण (Causes of Stomach Worms)

पेट में कीड़े होने की कई वजह होती हैं पर मुख्य रूप से यह दूषित खान-पान के सेवन की वजह से होता है जैसे- गलत खान-पान, गन्दे हाथों से भोजन करना, खुले में रखे हुए भोजन को खाना, अधिक मीठा खाना, दिन भर सिर्फ आराम करना और परिश्रम न करने से पेट में कीड़े हो जाते हैं।

और पढ़े- पेट दर्द में जादूई फायदा करते हैं यह घरेलु नुस्खे

पेट में कृमि से बचने के उपाय (Prevention Tips for Stomach Worm)

पेट में कृमि होने से बचने के लिए जीवनशैली और आहार में बदलाव लाना ज़रूरी होता है।

पेट के कीड़े कैसे खत्म करें? - pet ke keede kaise khatm karen?

-भोजन करने से पहले हार्थों को अच्छी प्रकार धोएँ।

-खुले में बनने वाला भोजन न खाएँ।

-पीने के लिए साफ जल का प्रयोग करें। नल के पानी को उबाल कर फिर ठण्डा कर के पिएँ।

-दूषित एवं बासी भोजन न खाएँ।

-अधिक मीठे एवं डिब्बाबंद पदार्थों का सेवन न करें।

-अच्छी प्रकार पका हुआ एवं स्वच्छ भोजन करें।

-खुले में बनने वाले भोजन की बजाय घर में बना भोजन ही खाएँ।

-बासी और दूषित भोजन से दूर रहें।

-कच्ची सब्जियाँ और कच्चे मांस का सेवन न करें। भोजन को अच्छी प्रकार पका कर खाएँ।

-मीठे एवं चिपचिपे पदार्थों का सेवन कम करें।

 

पेट का कीड़ा मारने के लिए घरेलू इलाज (Home remedies for Stomach worms)

आम तौर पर पेट से कीड़ा निकालने के लिए लोग सबसे पहले घरेलू नुस्ख़ों को ही आजमाते हैं।  यहां हम पतंजली के विशेषज्ञों द्वारा पारित कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे जिनके प्रयोग से पेट के कृमि से निजात पाया जा सकता है।

और पढ़ें – पेट दर्द में अकरकरा के फायदे

अजवाइन पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Ajwain Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

पेट के कीड़े कैसे खत्म करें? - pet ke keede kaise khatm karen?

-अजवायन का चूर्ण आधा ग्राम और उतना ही गुड़ गोली बनाकर दिन में तीन बार सेवन करें। अजवायन में एंटी बैक्टिरीयल तत्व पाए जाते हैं जो कीड़ों को समाप्त कर देते हैं। इसका सेवन चार से पाँच दिन तक करें।

-इसके अलावा चुटकी भर काला नमक और आधा ग्राम अजवायन चूर्ण मिलाकर रात को सोते समय गर्म पानी से लें। यह उपयोग बच्चों में काफी कारगर है यदि बड़ों को यह समस्या है तो काला नमक और अजवायन दोनों को बराबर मात्रा में लीजिए। दिन में दो बार तीन से चार दिन तक इसका सेवन करें।

और पढ़े- अजवाइन के अनजाने फायदे

अनार पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Pomegranate Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

अनार के छिलकों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लीजिए। यह चूर्ण दिन में तीन बार एक-एक चम्मच लीजिए। बच्चों और बड़ों दोनों में ही यह उपाय फायदेमन्द है।

नीम के पत्ते पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Neem Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टिरीयल तत्व होते हैं जो पेट के कीड़ों को नष्ट कर देते हैं। नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर पीने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए।

और पढ़ें – पेट के रोग में लौंग के फायदे

लहसुन पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Garlic Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

कृमि रोग होने पर लहसुन की चटनी बनाकर खाएँ। लहसुन की चटनी में सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम खाने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। बच्चों और बड़ों दोनों में ही इसका प्रयोग कर सकते हैं।

और पढ़े- जानें कब लहसुन खाना होता है फायदेमंद

टमाटर पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Tomato Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

पेट में कृमि होने पर टमाटर को काटकर उसमें सेंधानमक और काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से लाभ होता है।

तुलसी पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Tulsi Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

पेट में कीड़े होने पर तुलसी के पत्तों का एक चम्मच रस दिन में दो बार पीने से पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाते हैं।

और पढ़े- तुलसी के फायदे

आम की गुठली पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Mango Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

कच्चे आम की गुठली का चूर्ण दही या पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करें। इसके नियमित सेवन से कुछ ही दिन में पेट के कीड़े बाहर निकल जाते हैं।

कच्चा पपीता पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Raw Papaya Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

पेट के कीड़े कैसे खत्म करें? - pet ke keede kaise khatm karen?

कच्चे पपीते को एक चम्मच दूध में एक चम्मच शहद और चार चम्मच उबला पानी मिलाकर पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

और पढ़े: पपीता के फायदे

लौंग पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Clove Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

लौंग को पानी में भिगा कर रखें और इसके पानी को बच्चों को पिलाने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं। इससे बच्चों के पेट में होने वाली बेचैनी से आराम मिलता है।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए ? (When to See a Doctor?)

पेट में कीड़े होने की वजह से कई तरह की परेशानियाँ रोगी को हो सकती हैं, जैसे- पेट में दर्द, अधिक भूख लगना या भूख न लगना, शरीर में खून की कमी, मुँह से बदबू आना आदि। इसलिए शीघ्र ही घरेलु उपाय द्वारा इसका इलाज करना चाहिए। यदि घरेलु उपायों द्वारा लाभ न मिले तो तुरन्त ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

पेट के कीड़े मारने के लिए क्या खाएं?

-तुलसी पत्तों का सेवन या तुलसी अर्क का सेवन पेट के कीड़े को मारने के लिए रामबाण का काम करता है. -एक ग्‍लास गर्म दूध में एक चम्‍मच हल्‍दी मिलाकर पिएं. – लगातार लौंग खाएं. इसमें मौजूद इयुजिनॉल तत्‍व पेट के कीड़े और उसके अंडे को नष्‍ट करता है.

पेट के कीड़े मारने वाली दवा कौन सी है?

पेट के कीड़ों का इलाज करने के लिए अजवाइन का पाउडर बना लें. अब एक चुटकी इस पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन कम से कम 3 बार इस चूर्ण का सेवन करें. यह पेट के कीड़े मारने की अचूक दवा है. अगर आप पेट के कीड़े मारने वाली दवा खोज रहे हैं, तो एक बार मूली का इस्तेमाल करके देखें.

पेट के कीड़े से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय राहुल के अनुसार, रात में सोते समय एक चम्मच अरंडी का तेल गर्म दूध या गर्म पानी के साथ पी लें। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं और मल के रास्ते शरीर से बाहर आ जाते हैं। एक गिलास पानी में एक टीस्पून काला नमक और चुटकीभर हींग मिलाकर पी जाएं, पेट के कीड़े मर जाएंगे।

पेट में कीड़े होने का लक्षण क्या है?

पेट में कीड़े होने के लक्षण-Stomach worms symptoms in hindi.
मलाशय में खुजली (Anal itching) ... .
लगातार होने वाली मतली और उल्टी (Nausea and vomiting) ... .
ज्यादा दांत पीसना (Grinding teeth) ... .
पेट में दर्द (Stomach Pain) ... .
अचानक से वजन का कम होना (Sudden Weight loss) ... .
मल में सफेद डॉट्स आना (White dots in the stool).