टेंस को हिंदी में काल कहा जाता है। टेंस को लेकर एक सवाल बहुत ही परेशान करता है कि टेंस कितने प्रकार के होते हैं? जब टेंस के प्रकार के बारे में कोई पूछता है तो हम कई बार जल्दबाजी में 12 बता देतें हैं। लेकिन ये सही नही है। पूर्णरूप में टेंस 3 प्रकार (tense ke prakar) के होते हैं। तीनो टेंस के 4- 4 (types of tense) प्रकार हैं। टेंस की पहचान वाक्य के अंत के शब्दों को देखकर करते हैं। तो आइये देखते हैं, टेंस से जुड़ी सभी जानकारी। Show
समयावधि के अनुसार टेंस 3 प्रकार के होते हैं तथा उन सभी के 4 – 4 भाग होते हैं। यदि टेंस के भाग के बारे में बात करें तो टेंस के 12 भाग होते हैं। तो आइये सबसे पहले टेंस के प्रकार को देखते हैं उसके बाद टेंस के भाग को देखेंगे। टेंस के प्रकार-kinds Of Tense
लेकिन अंग्रेजी विषय के बहुत से जानकार भविष्यकाल को स्वीकार नही करते हैं। उनके अनुसार टेंस केवल दो ही प्रकार के हो सकते हैं। ये सभी अंग्रेजी विषय के विद्वान वर्तमान काल और भूतकाल को टेंस के रूप मान्यता देतें हैं। टेंस की परिभाषा- definition of tenseसरल भाषा में टेंस को समझे तो टेंस का अर्थ काल यानी की समय से होता है, इसलिए किसी कार्य के होने या न होने का बोध कराने वाले को टेंस कहा जाता है। टेंस के द्वारा ही किसी कार्य की अवधि का बोध होता है। प्रेजेंट टेंस, Present Tenseप्रेजेंट टेंस के द्वारा वर्तमान स्थिति को प्रदर्शित किया जाता है। साथ ही इस टेंस में कार्य का निरंतर होते रहना बताया जाता है। इस टेंस के वाक्य के अंत में ‘है’ शब्द अवश्य जुड़ा होता है। उदाहरण- वहां पर एक लड़का बैठा है। इस वाक्य को देखकर ही स्पष्ट होता है कि यह प्रेजेंट टेंस है क्योकि वाक्य अंत में है शब्द जुड़ा हुआ है। उदाहरण –
उपर्युक्त जो वाक्य दिए गये हैं उनको देखने से पता चलता है की वर्तमान कार्य के बारें में बताया रहा है, इसलिए इस प्रकार के टेंस को प्रेजेंट टेंस कहा जाता है। प्रेजेंट टेंस कितने प्रकार के होते हैंवर्तमान काल को चार भागो में विभाजित किया गया है।
Present Indefinite Tenseइस टेंस में वाक्य के अंत में ता है, तें हैं, ती है आदि शब्द आते है। इस टेंस को इन्ही शब्दों के द्वारा पहचाना जाता है। जैसे-
उपर्युक्त वाक्यों को देखें तो सभी वाक्यों के अंत में ता है, ती है, तें हैं शब्द आयें हैं। इस टेंस की पहचान करने के बाद आईये टेंस को हल करने के रुल को सीखते हैं। अनुवाद करने का नियमकर्ता ( subject) + मुख्यक्रिया (में s / es जोड़ते हैं) + ऑब्जेक्ट. इस टेंस में सहायक क्रिया के रूप में DO या DOES का उपयोग किया जाता है। एकवचन कर्ता के साथ does का उपयोग होता है। बहुवचन कर्ता के साथ do का उपयोग किया जाता है। सहायक क्रिया का उपयोग केवल दो ही परिस्थितियों में किया जाता है। तो आईये देखते हैं वो कौन सी परिस्थितयां हैं –
यदि वाक्य साधारण होता है तो do या does के स्थान पर मुख्य क्रिया में s या es लगाते हैं। आईये उदाहारण से इसे समझने का प्रयास करते हैं। राम स्कूल जाता है यदि इसका अनुवाद करें तो Ram goes to school होगा। यह वाक्य पूर्ण रूप सकारात्मक वाक्य है। इसमें क्रिया के साथ s या es जोड़ा जायेगा। इस सेंटेंस में जाना क्रिया है जिसकी अंग्रेजी Go होती है। Present Indefinite Tense Example
Present Continious Tenseइस टेंस के वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहें हैं, आदि शब्द आते हैं। इन्ही शब्दों को देखकर इस टेंस की पहचान की जाती है। ये सभी शब्द ( रहा, रही, रहें) वाक्य में क्रिया के साथ जुड़ें होते हैं। जैसे वह खाना खा रहा है, वह स्कूल जा रहा है आदि। Present Continuous Tense Ruleइस टेंस के वाक्य का अनुवाद करना बहुत आसान होता है। इस टेंस में सहायक क्रिया के रूप में (is, am, are) का उपयोग होता है, और साथ में क्रिया में ing को जोड़ा जाता है।
Present Perfect tenseइस टेंस के वाक्य के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं आदि शब्द क्रिया के साथ जुड़े होते हैं। इस टेंस में सहायक क्रिया के रूप में Has या Have का उपयोग होता है। इस टेंस में क्रिया का हमेशा थर्ड फार्म का उपयोग होता है। Present Perfect tense Rule
Present Perfect tense के उदाहरण
Present Perfect continuous tenseइस टेंस में किसी कार्य का जारी रहना बताया जाता है। यह कार्य भूतकाल से शुरू होकर वर्तमान में भी जारी रहता है। जैसे- शिमला में पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उपर्युक्त वाक्य में बताया जा रहा की पिछले पांच दिनों से बारिश हो रही है और साथ ही अभी भी हो रही है जो वर्तमान समय को बताता है। इन वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रही है और समय भी दिया होता है। उदाहरण- हिमांशु यह किताब पिछले तीन दिनों से पढ़ रहा है। उदहारणवह तीन घंटे से आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। He has been waiting you for three hours. वह १९८५ से इस मकान में रह रही है She has been living in this house since 1985. सुनार कल से यह हार बना रहा है। The goldsmith has been making this necklace since yesterday. माता जी एक घंटे से रामायण पढ़ रही है। The mother has been reading the Ramayana for an hour. सुबह से वर्षा हो रही है। It has been raining since morning. तुम तीन घंटे से कहा घूम रहे हो? Where have you been wondering for three hour? तुम कल शाम से कौन सी पुस्तक पढ़ रहे हो? Which have you been reading book since yesterday evening? वे जनवरी से अपना समय क्यों नष्ट कर रहे हैं। Why have they been wasting their time since jaunaury? वह दो बजे से अपना कार्य नही कर रहा है। He has not been doing his work for two o clock. क्या सीता पाच बजे से खाना नही बना रही है? Has Seeta been cooking food for five o clock? Present Perfect continuous tense के बारे में और अधिक पढ़ें Past tense, भूतकाल (पास्ट टेंस )इस टेंस के द्वारा भूतकाल में किसी कार्य का होना या न होना बताया जाता है। जैसे – वह स्कूल जाता था ,कल वर्षा हो रही थी। इस टेंस के वाक्य के अंत में था, थी, थी आदि शब्द आते हैं। इस टेंस के भी चार प्रकार हैं जो निम्नलिखित हैं- पास्ट टेंस कितने प्रकार के होते हैं(1) Past indefinite tens (2) Past continuous tense (3)Past Perfect Tense (4) past perfect continuous tense. Past Indefinite Tenseइसके वाक्यों के अंत में ता था, ती थी, ते थी आदि शब्द आते हैं। इस टेंस में भूतकाल के बारें में बताया जाता था। जैसे वह स्कूल जाता था। इस वाक्य में बताया जा रहा है की पहले वो स्कूल जाता था लेकिन अब नही जाता है। Past Indefinite Tense का अनुवाद करने के नियमसाधारण टेंस में सहायक क्रिया का उपयोग नही होता है बल्कि मुख्य क्रिया की दूसरी अवस्था ( 2nd form) का उपयोग होता है। नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों में ही सहायक क्रिया का उपयोग होता है। Did का उपयोग इसके सहायक क्रिया के रूप में होता है। Did के साथ क्रिया की फर्स्ट फॉर्म का उपयोग होता है।
Past continuous tenseपहचान – वाक्य के अंत में रहा था, रही थी, रहें थे आदि शब्द आते हैं। इस टेंस में भुतकाल में किसी कार्य का जारी रहना बताया जाता है। जैसे वह स्कूल जा रहा था। अनुवाद करने का नियम
उदाहरण –
Past Perfect Tenseइस टेंस के वाक्यों के अंत में गया था, गयी थी, गये थे, चूका था, चुकी थी, चुके थे आदि शब्द आते हैं। इस टेंस में केवल एक ही सहायक क्रिया Had है जो सभी वचन के कर्ता के साथ लगाया जाता है। इस टेंस में मुख्य क्रिया हमेशा तीसरी अवस्था (V3 ) की उपयोग की जाती है। अनुवाद करने का नियम
Past perfect continuous tenseइस टेंस में भुतकाल में किसी काम का जारी रहना बताया जाता है और साथ ही कार्य कब शुरू हुआ है उसका समय भी दिया होता है। इस टेंस के वाक्य के अंत इस टेंस में सहायक क्रिया had been का उपयोग किया जाता है। इसमें मुख्य क्रिया में ing जोड़ा जाता है। अनुवाद करने का नियम
तुम दो घन्टे से अपनी किताब पढ रहा था। You had been reading your book for two hours. सोनम सोमवार से सकूल जा रही थी। Sonam had been going to school since Monday. कल से वर्षा हो रही थी। It had been raining since yesterday. सोनम दो घन्टे से गाना गा रही थी | Sonam had been singing the song for two hours. मै सोमवार से कॉलेज जा रहे थे | उदाहरणI had been going to college since Monday. वे दो घन्टे से अपने खेत में काम रहे थे | He had been working in his field for two hours. मैं सुबह से सडक में टहलता रहा था | I had been walking on the road since morning. वह लडकी सन् 2020 से कानपुर में रह रही थी | That girl had been living in Kanpur since the year 2020. सूरज मार्च से कठिन परिश्रम कर रहा था | Suraj had been working hard since March. कमल एक घन्टे से बस स्टैंड आपकी प्रतीक्षा कर रहे थे | Kamal had been waiting for you at the bus stand for an hour. वह अपना पाठ रात से याद कर रहे थे | He had been memorizing his lesson since night. Future tense-फ्यूचर टेंस किसे कहते हैंफ्यूचर टेंस के द्वारा भविष्य के किसी कार्य का वर्णन किया जाता है। इस टेंस के वाक्य के अंत में गा, गी, और गे आदि शब्द आते हैं। फ्यूचर टेंस कितने प्रकार के होते हैंइस फ्यूचर टेंस के भी 4 प्रकार हैं जो निम्नलिखित हैं। (1)Future indefinite tense, (2)Future continuous tense, (3) Future perfect tense (4) Future perfect continuous tense. Future indefinite tenseइस टेंस के हिंदी वाक्यों के अंत में गा , गी, गे आदि शब्द आते हैं। इस टेंस में भविष्य के किसी कार्य के होने या न होने के बारें में बताया जाता है। इस टेंस में Shall और Will का सहायक क्रिया के रूप में उपयोग किया जाता है। टेंस बनाने के नियम
Future indefinite tense example(1) वह कल एक पत्र
लिखूंगा। (2) हम किताब पढ़ेगें। (3) हम कॉलेज जाएंगे। (4) वह कल तुम्हारे साथ कानपुर जायेगा। ( 5) वे कल गंगा में स्नान करेंगे। (6) श्वेता कल पेंन खरीदेगा। (7) हम तुम्हें जरूर पिटूँगें।
(8) हम शाम को खेलने जरूर जायेंगें। 9.वह कल स्कूल जाएगी। 10. रवितोश आज स्कूल जायेगा। 11. विशाल आज दिल्ली जायेगा। 12. अमित खाना खायेगा। Future continuous tenseइस टेंस के हिंदी वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, आदि शब्द आते हैं। इस टेंस में shall be और will be सहायक क्रिया के साथ क्रिया में ing को जोड़ा जाता है। इस टेंस में भविषकाल में किसी कार्य का जारी रहना बताया जाता है। जैसे- वः स्कूल जा रहा होगा। टेंस बनाने के नियमshall be और will be सहायक क्रिया के रूप में उपयोग होते हैं। I और We के साथ shall be का उपयोग किया जाता है, शेष सभी के साथ will be का उपयोग किया जाता है। subject + shall be / will be + verb ( ing ) + object. उदाहरण वह अपने घर में नाच रहा होगा। He will be dancing in his home. वे सभी क्रिकेट मैच खेल रहें होंगे। They will be playing cricket match. वह अपने स्कूल जा रही होगी। She will be going to her school. तुम किताब पढ़ रहे होंगे। You will reading a book. माता जी खाना बना रही होंगी। The mother will be cooking the food. पिता जी ऑफिस क्यों नही जा रहे होंगे। Why will the father not be going to office. Future perfect tenseFuture perfect tense में हिंदी वाक्य के अंत में चूका होगा, चुके होंगे, चुकी होंगी आदि शब्द आते हैं। इसके सहायक क्रिया के रूप में shall have और will have का उपयोग होता है। क्रिया की तीसरी अवस्था ( v3 ) का उपयोग किया जाता है। Subject + shall have / will have + V3 + object. उदाहरण वह खाना खा चुकी होगी। She will have eaten the food. तुम स्कूल जा चुके होगी। You will have gone toschool. तुम्हारे आने से पहले मै स्कूल जा चूका होगा। I shall have gone to school before you come. future Perfect continuous Tenseइस टेंस के वाक्य के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे आदि शब्द आते हैं और साथ में समय भी दिया होता है। इसमें shall have been और will have been सहयक क्रिया के रूप में उपयोग होते हैं। हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करते समय इसकी में क्रिया में ing को को जोड़ा जाता है। Subject + will have been / shall have beeen + verb ( ing ) + object.
People also askटेंस क्या है समझाइए? प्रजेंट टेंस के 4 भाग कौन कौन से हैं?प्रेजेंट टेंस कितने प्रकार के होते हैं वर्तमान काल को चार भागो में विभाजित किया गया है। Present Indefinite Tense, (2)Present Progressive (Continuous) Tense (3)Present Perfect Tense, (4)Present Perfect Continuous tense.
प्रजेंट टेंस के कितने भाग होते हैं?ऊपर दिए गए वाक्य को पढ़ने के बाद आपको समझ में आ गया होगा कि यह सभी वाक्य क्रिया के वर्तमान काल से संबंधित होने का संकेत देते हैं। Present Tense की पहचान: इसकी पहचान करने के लिए आपको Present Tense के वाक्यों के अंत में ता है, ती है, चुका है, चुकी है, लिया है, रहा है, रही है, आदि शब्द दिखाई देंगे।
प्रजेंट टेंस में क्या क्या आता है?यदि किसी हिंदी वाक्य क्रिया के अंत में ता है,ती है, ते है, तो हैं इत्यादि रहे तो उस वाक्य का अनुवाद Present Indefinite Tense के अनुसार जाता है। प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस को Simple Present Tense भी कहते हैं।
इंग्लिश में काल कितने प्रकार के होते हैं?Solution : काल के तीन भेद होते हैं <br> (i) वर्तमान काल (ii): भूतकाल (iii) भविष्य काल (i) वर्तमान काल 1.
|