वर्षा ऋतु पर लेख कैसे लिखें? - varsha rtu par lekh kaise likhen?

वर्षा ऋतु पर निबंध – भारत को एक कृषि प्रधान देश होने का दर्ज़ा दिया जाता है। भारत की जनसंख्या का काफी बड़ा हिस्सा खेती करता है। इन खेतिहर किसानों की जीवन रेखा होती है, बारिश यानी वर्षा। बारिश का मौसम ना सिर्फ किसानों के लिए बल्कि बहुत से लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मौसम होता है। इसीलिए आज की पोस्ट में हम वर्षा ऋतु यानी बारिश के मौसम के महत्व और इसकी अहमियत पर एक सुंदर और सरल भाषा में निबंध लेकर आए हैं। आज के निबंध ‘वर्षा ऋतु पर निबंध’ में आप वर्षा ऋतु और इसकी उपयोगिता और महत्व के बारे में जान सकेंगे।

भारत की कुल आबादी का सत्तर प्रतिशत से भी ज़्यादा हिस्सा किसान वर्ग से संबंध रखता है। भारत की आबादी का यह हिस्सा बड़ी मेहनत से खेती करके अपने और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। भारत के अधिकांश किसान मध्यम वर्गीय परिवार या गरीब परिवारों से आते हैं।

इसलिए उनके पास भारी उपकरणों की कमी होती है। ऐसे मध्यमवर्गीय किसानों के लिए सबसे ज़रूरी होता है बारिश का मौसम, क्योंकि भारत में होने वाली ज़्यादातर खेती बारिश के मौसम में ही की जाती है। बारिश के अभाव में कई सारी जगहों और राज्यों में सूखे और अकाल की स्थिति बन जाती है, ऐसे में सहज ही यह पता लगाया जा सकता है कि किसानों के लिए बारिश के मौसम का महत्व क्या होगा?

ये भी पढ़े –

  • मेरा प्रिय वैज्ञानिक पर निबंध – कक्षा 5 से 9 के लिए निबंध
  • मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध
  • मेरा प्रिय खेल क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन पर निबंध
  • मेरी पाठशाला पर निबंध

वर्षा ऋतु पर निबंध (Rainy Season Essay 10 lines in Hindi) :

भारत में मौसम को तीन वर्गों में बांटा गया है, सर्दी के मौसम के बाद गर्मी और गर्मी के मौसम के बाद, आता है बारिश का मौसम। भारत में बारिश के मौसम का बेसब्री से इंतज़ार किया जाता है। क्योंकि भारत में पाई जाने वाली अधिकांश वनस्पति बारिश के पानी पर ही निर्भर करती है। भारत के हर राज्य में हज़ारों किसान रहते हैं। इन किसानों की जीवन रेखा माना जाने वाला बारिश का मौसम इनके लिए एक सुकून और राहत का संदेश लेकर आता है।

बारिश के मौसम से पहले ही किसान खेतों में हल जोत कर रख देते हैं, ताकि जैसे ही बारिश आए तो वह बीज बोने की प्रक्रिया का आरंभ कर सकें। किसानों के अलावा बारिश का मौसम और भी कई लोगों के लिए जरूरी होता है। भारत में गर्मी की वजह से हुई पानी की कमी भी वर्षा ऋतु के आने से खत्म हो जाती है। सूखे हुए कुएं तालाब नेहरे, बावरिया, पानी से छलक उठती है।

जानवरों को बारिश के पानी से राहत मिलती है, भारत के कुछ ऐसे इलाके जहां पर पानी की कमी होती है वहां पर जल संरक्षण के उपायों को अपनाकर बारिश के पानी को संग्रहित किया जाता है। राजस्थान राज्य में कुएं, बावड़ियां और बेरिया बनाकर बारिश के पानी को संग्रहित करने की परंपरा हजारों वर्षों पुरानी है। इस तरीके से संग्रहित क्या हुआ पानी गर्मी के मौसम तक आराम से चल जाता है। वर्षा ऋतु के आने से पेड़ पौधे हरे हो जाते हैं जैसे उन में नई जान आ गई हो।

ये भी पढ़े –

  • कब, कैसे और कहां प्रकट हुए भगवान शिव, पढ़ें पौराणिक कथा
  • राधा की मृत्यु कैसे हुई थी? – जानिए, असली सच्चाई

वर्षा ऋतु निबंध के फायदे और नुकसान (Advantages and Disadvantages of Rainy Season Essay in Hindi) :

बारिश के मौसम में कभी-कभी ऐसा भी होता है, जब कई कई दिनों तक लगातार बारिश होती रहती है। जिसकी वजह से भारत के कई राज्यों में हर साल बाढ़ आ जाती है। महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल, चेन्नई, उड़ीसा, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तराखंड, बिहार कुछ ऐसे राज्य हैं। जहां हिमालय से निकलने वाली नदियों के जलस्तर के बढ़ने की वजह से हर साल बाढ़ आ जाती है। जिसकी वजह से जान माल की अत्यधिक हानि होती है। बारिश के मौसम जगह-जगह पानी भर जाने की वजह से डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों के अत्याधिक फैलने के कारण कई सारे लोग बीमार हो जाते हैं।

एकदम सही बारिश में भीग जाने की वजह से कई लोगों को जुखाम और खांसी की शिकायत भी हो जाती है। बारिश के मौसम में सबके बस एक ही मांग रहती है। गरमा गरम चाय और पकोड़े बारिश के मौसम में हर घर में शाम की चाय के साथ कुछ ना कुछ खाने को बंद ही जाता है। बारिश के आने से पहले की मिट्टी की खुशबू लोगों को अतीत की यादों में खोने को मजबूर कर देती है। घर की बालकनी में बैठकर बारिश की बूंदों की आवाज को सुनना किसी संगीत से कम नहीं लगता है।

गिरती हुई बारिश की आवाज मन को बहुत सुकून पहुंचाती है। बारिश के होने के बाद मौसम में फैल चुकी हल्की – हल्की ठंड सबको बहुत सुहाती है। बारिश के मौसम में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते समय रेनकोट पहनकर जब निकलते हैं तो देखने वालों के चेहरों पर अनाया सी मुस्कान आ जाती है। बारिश का मौसम खे;ती के लिए एक वरदान की तरह है।

ये भी पढ़े –

  • बक्सर का युद्ध के कारण और परिणाम
  • क्यों भारत के लिए नाक का सवाल था? खानवा के युद्ध की कहानी
  • अंग्रेजों ने कैसे कर दिया मुग़ल साम्राज्य का खात्मा – आंग्ल-मुगल युद्ध

वर्षा ऋतु पर निबंध का खेल – कूद (Essay on Rainy Season in Hindi) :

अच्छी बारिश लहलहाती फसलों और अच्छी पैदावार की सूचक होती है। अच्छी बारिश से किसान भी खुश हो जाते हैं, बारिश के मौसम में बच्चों का प्रिय खेल होता है ,कागज की नाव बनाकर पानी में बहाना। हमें से सब ने अपने बचपन में बारिश के मौसम में नाम तो हमेशा चलाई होगी नाव के डूबने पर छोटे बच्चों की मासूमियत भरी उदासी देखकर अपना बचपन किसे याद आ जाती है। बारिश के मौसम में पेड़ पौधों में जैसे नहीं जान मिल जाती है। सूखे मुरझाए से पौधे हरे भरे होकर जैसे नृत्य करते हो ऐसे लगते हैं।

वर्षा ऋतु पर निबंध का उपसंहार (Essay on Rainy Season in Hindi) :

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए बारिश का मौसम एक वरदान की तरह है विश्व भर में बारिश के मौसम का बेसब्री से इंतजार वातावरण में ठंडक दुनिया भर में छा जाने वाली हरियाली मोरों की पक्षियों की चहचहाहट आदि मन को प्रसन्न कर देता है वैसे तो सभी मौसम हमारी धरती के लिए और मानव जाति के लिए जरूरी है लेकिन बारिश के मौसम की महत्ता को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।