नवरात्रि के 9 दिन कौन से रंग के कपड़े पहने? - navaraatri ke 9 din kaun se rang ke kapade pahane?

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

आज यानी 26 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. 9 देवियों को अपना एक खास रंग पसंद हैं. आप किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनकर देवी मां को प्रसन्न कर सकते हैं यहां जानें.

नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 26 सितंबर से हो गई है. इस दौरान नवरात्रि के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. बहुत लोग इस दौरान पूरे नौ व्रत भी रखते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में नवरात्रि के त्योहार को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि 9 देवियों को अपना एक खास रंग पसंद है. इन रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से देवी प्रसन्न होती हैं. हर दिन के हिसाब से कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए आइए जानें.

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनें. इस दिन शैलपुत्री की पूजा की जाती है. देवी शैलपुत्री को पीला रंग बहुत पसंद है. इसे पहनकर पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

दूसरा दिन

दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनें. इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. ये रंग खुशहाली और प्रगति का प्रतीक माना जाता है. देवी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन आप हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं.

तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

चौथे दिन

नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है. इस दिन भक्तों को नारंगी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए. इससे देवी प्रसन्न होती है.

पांचवें दिन

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें. ये रंग शांति का प्रतीक है. देवी मां को सफेद रंग बहुत पसंद है.

छठे दिन

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. देवी को लाल रंग बहुत पसंद है. ये रंग सौभाग्य, उमंग, साहस और नवजीवन का प्रतीक है.

सातवें दिन

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है. इस दिन पूजा में नीले रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है.

आठवें दिन

नवरात्रि में आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है. इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए. देवी को गुलाबी रंग बहुत पसंद है.

नौवें दिन

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन जामुनी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ माना जाता है. इससे देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Navratri 2022: नवरात्र हिंदुओं का एक बड़ा त्योहार है। नवरात्रि में गरबे का भी आयोजन किया जाता है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 रुपों की पूजा की जाती है। नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। मां शैलपुत्री हिमालयराज की पुत्री हैं। देवी दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन माह के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होता है।

  • सफेद रंग

नवरात्र के पहले दिन सफेद रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। क्योंकि नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद कलर के कपड़े पहने से मन शांति रहता है। साथ ही देवी मां की कृपा मिलती है

Eye color indicate:आंखों के रंगों से जानें कैसा है व्यक्ति का व्यवहार, जानें क्या कहती हैं आपकी आखें

  • लाल रंग

नवरात के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्माचारिणी को लाल रंग काफी प्रिय है। कहा जाता है इस दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। 

  • नीला रंग

नवरात्र के तीसरे मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। कहा जाता है इस दिन मां चंद्रघंटा को नीला रंग पसंद है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहन काफी शुभ होता है। 

Skin Care Tips: गोरे और बेदाग चेहरा के लिए बस अपनाएं ये घरेलू उपाय, फिर देखें कमाल

  • पीला रंग

नवरात्र के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है।  देवी कुष्मांडा को पीला रंग बेहद पसंद है इसीलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से माता काफी प्रसन्न होती है।

  •  हरे रंग

नवरात्र के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर माता को प्रसन्न किया जा सकता है।

  • ग्रे कलर

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहनना चाहिए। कहा जाता है इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनने से मां की कृपा बरसती है। 

  •  ऑरेंज रंग

नवरात्र के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन ऑरेंज रंग के कपड़े का बहुत महत्व है। 

  • मोरपंख जैसा हरा रंग

नवरात्र के आठवें दिन देवी महागौरी का आराधना की जाती है। इस दिन मोरपंख जैसे हरे रंग के कपड़े पहनने से माता रंगी की विशेष कृपा मिलती है। 

  • पिंक कलर

नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन पिंक कलर के कपड़े पहनने से आपको परिवार और दोस्तों से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।

Benefits of Soaked figs: भिगोए हुए अंजीर खाने के ये चमत्कारी फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Recipe: हेल्दी के साथ टेस्टी है खाना तो बनाएं अखरोट का हलवा, फिट रहेंगे आप

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन