ऊर्जा के प्रमुख स्रोत – ऊर्जा के प्रमुख स्रोत में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा , विद्युत ऊर्जा जल भूतापीय ऊर्जा पेट्रोलियम ईंधन आदि मुक्त रूप से ऊर्जा के स्रोत हैं। Show किसी भी वस्तु मे गति उत्पन्न करने के लिए किसी बाह्य प्रभाव या कारक की आवश्यकता होती है। इस बाहरी प्रभाव या कारक को ही बल कहा जाता है। कार्य की परिभाषा –जब हम किसी वस्तु पर बल का प्रयोग करते हैं या बल को आरोपित करते है, तो उस वस्तु की स्थिति में परिवर्तन हो जाता है या परिवर्तन होने लगता है। इस क्रिया को एक कार्य कहते हैं। ऊर्जा की परिभाषाकिसी वस्तु के कार्य करने की क्षमता उस वस्तु की उर्जा कहलाती हैं। हर वस्तु जिसमें कुछ न कुछ कार्य करने की क्षमता होती है, उसमें ऊर्जा अवश्य होती है। पृथ्वी पर ऊर्जा के प्रमुख स्रोत –हमारी पृथ्वी पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत सूर्य है। पृथ्वी पर हमें सूर्य से ऊष्मा और प्रकाश के रूप में ऊर्जा मिलती है। पेड और पौधे सूर्य के प्रकाश में भोजन बनाते हैं। और हमारा भी मुख्य भोजन पौधे ही हैं। मनुष्य सूर्य के प्रकाश से अनेक कार्य करता है। आज सूर्य की ऊर्जा को विद्युत उर्जा मे बदलकर अनेक उपकरण चलाया जा सकता है। के अलावा ऊर्जा के प्रमुख स्रोतों में वायु ऊर्जा जल ऊर्जा ऐसी ऊर्जा ध्वनि ऊर्जा आदि प्रमुख है। ऊर्जा के परंपरागत स्रोत कौन-कौन से हैं –जीवाश्म ईंधन ऊर्जा के प्रमुख परंपरागत स्रोत जाने जाते है। जीवाश्म ईंधन जीव जंतुओं और वनस्पतियों के जमीन यानी मिट्टी के अंदर या समुद्र के नीचे अधिक दाब एवं ऊष्मा के कारण बनने वाले ईंधन को जीवाश्म ईंधन कहते हैं। ये निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं – १.कोयला २.पेट्रोलियम ३.प्राकृतिक गैस कोयला – कोयला मुख्य रूूप से कार्बन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के यौगिक होते हैं। कोयला में कुछ स्वतंत्र कार्बन, नाइट्रोजन और सल्फर के योगिक भी मिलते हैं। यह काफी वायुप्रदूषण फैलाता है। पेट्रोलियम – मिट्टी के नीचे से निकाला जाने वाला काले रंग का गाढ़ा द्रव है। इसे तेल भी कह सकते हैं। ये कई प्रकार के हाइड्रोकार्बन का मिश्रण होता है। इसके अंदर कुछ मात्रा में जल, लवण, मिट्टी, कार्बन के यौगिक ऑक्सीजन और नाइट्रोजन के योगिक भी होते हैं। कच्चे तेल को शुद्धीकरण के बाद हमें डीजल, पेट्रोल, केरोसीन तथा सह – उत्पाद के रूप में हमें गैैैैसेंं प्राप्त होती हैं। जोकि निम्न है – ब्यूटेन प्रोपेन और एथेन आदि। प्राकृतिक गैस – ब्यूूूटेेन, प्रोपेन मेथेन एथेन आदि ऐसी गैस है। जो धरती के पेट्रोलियम खदानों के साथ पाई जाती है पेट्रोलियम केे शुद्धीकरण के समय भी कुछ मात्रा में यह गैसे प्राप्त होती हैं इन्हें प्राकृतिक गैसे कहते हैं। डीजल पेट्रोल की अपेक्षा इसमें कम मात्रा में प्रदूषण होता है आजकल यह एक अच्छे इंधन के रूप में यूज हो रहे हैं।
ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोत –ऊर्जा के ऐसे स्रोत जिनका प्रयोग हम दोबारा और बार-बार कर सकते हैं उन्हें हम ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत या गैर परंपरागत स्रोत या पुनर्प्रयोगी स्रोत कहते हैं। ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोत में निम्नलिखित है – क. वायु ऊर्जा या पवन ऊर्जा ख. सौर ऊर्जा ग. जल ऊर्जा घ. बायोगैस का प्रयोग च. बायोडीजल का उत्पादन एवं प्रयोग
वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए हमें ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोतों का अधिकतम उपयोग करने की और आगे बढ़ना है। जिससे हम एक स्वच्छ ईंधन का प्रयोग कर सकें और कोयले, गैस, पेट्रोलियम, लकडी ईंधन के प्रयोग से भारी मात्रा में उत्सर्जित होने वाले गैसे जिनमें कार्बन डाइऑक्साइड कार्बन मोनोऑक्साइड आदि मात्रा को कम किया जा सके। जो हमारे पर्यावरण के लिए काफी लाभदायक होगा। what is main energy source of human body in hindi हमारे शरीर में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है , हमारे शरीर को ऊर्जा किससे प्राप्त होती है ? 1. मानव शरीर अपनी अधिकांश ऊर्जा वनस्पति भोजन से किस रूप में प्राप्त करता है? विटामिन एवं उनसे संबंधित रोग ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015) (अ) विटामिन A (ब) विटामिन B |