मित्र को परीक्षा में सफलता पर बधाई पत्र लिखिए - mitr ko pareeksha mein saphalata par badhaee patr likhie

परीक्षा में सफलता की बधाई देते हुए मित्र को पत्र  lettert a friend congratulation on his success in the examination- हेलो दोस्तों में आज की जानकारी में है आपको बताने वाले हैं परीक्षा में यदि आपका कोई मित्र पास हो गया है तो उसे बधाई देने के लिए पत्र को कैसे लिखें। जी हां पहचान मित्र की सफलता के लिए पत्र कैसे लिखा जाता है इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

दोस्तों यदि आपका कोई मित्र अच्छे नंबरों से परीक्षा में सफलता हासिल किया है तो उसे बधाई देने के लिए हम उसे एक पत्र लिख सकते हैं और उसे पत्र के जरिए बधाई दे सकते हैं। हमने आपको इसमें पत्र लिखने की पूरी जानकारी बताई है।

  • बैंक में खाता खुलवाने हेतु प्रार्थना पत्र ( Letter to the bank to open a account )
  • जन्माष्टमी त्यौहार क्या है कृष्णजन्माष्टमी कब और क्यों मनाया जाता है ?

परीक्षा में किसी मित्र की असाधारण सफलता के लिए अभिनंदन करने के लिए पत्र कैसे लिखा जाता है आज हम आपको इस वेबसाइट के जरिए बताने वाले हैं जिसमें हम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में पत्र लिखने के बारे में बताएंगे।

परीक्षा में मित्र की सफलता के लिए बधाई पत्र

परीक्षा में किसी मित्र की असाधारण साफलता के लिए अभिनंदन पत्र कैसे लिखेमित्र की असाधारण साफलता के लिए अभिनंदन पत्र                                                                  अजमेर रोड जयपुर                                                                              4-7-2017
प्रिय वीरेंद्र,

उच्च माध्यमिक परीक्षा में तुम्हारी असाधारण सफलता के लिये मुझे बहुत ही खुशी हुई है। यह वास्तव में उच्च कोटि की सफलता है।मैं तुम्हें इस बिशेष सफलता के लिए बधाई देता हूं। आखिर तुम्हारे सब प्रकार के प्रयास को सिरमोर सफलता मिली। इसके बाद तुम्हारा क्या करने का विचार है? मैं तुम्हे शीघ्र ही मिलने की कोशिश करूंगा।                                                       सदैव तुम्हारा                                                              दीनदयाल

Letter to a freind congratulating on his Brilliant Success,in the Examination

Ajmer road jaipur                                                                                 4-3-2017
My dear Virendra,
I am very much delighted to learn about your brilliant success in the Higher Secondary Examination.
It is a grant success indeed !                    I heartily congratulate you on your brilliant success.After all, your efforts have been crowned with success. What do you intend to do next? I shall try to see you very shortly.                                                                        Yours ever                                                           deendayal

  • 16 Mobile Payment Apps और बैंकिंग ऐप्स की जानकारी
अन्तिम शब्द

परीक्षा में सफलता की बधाई देते हुए मित्र को पत्र कैसे लिखे इसके बारे में हमने बताया है। आशा करते हैं कि आपको हमारी यह जानकारी समझ में आ गई हो इसी प्रकार से अधिक जानकारी पाने के लिए माय बेस्ट इंडिया वेबसाइट को सब्सक्राइब कर ले और फेसबुक ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर फॉलो कर ले।

हमने ये ब्लॉग हिंदी में जानकारी Share करने के लिए बनाए है। मेरा मकसद है लोगो को सही जानकारी देना। हमारी नयी पोस्ट update पाने के लिए Email subscribe & Social Media Join करे !

अपने मित्र को उसकी सफलता पर बधाई पत्र

4/35 ,कौशल खंड 

केशव नगर 

कानपुर - 208007

8 सितम्बर 2017 

 विषय : अपने मित्र को उसकी सफलता पर बधाई पत्र 

प्रिय मित्र पवन ,

           प्रतियोगिता में शानदार सफलता प्राप्त करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है की तुम और भी अधिक सफलता प्राप्त करोगे। मैंने इस विषय में अपनी माता को भी बताया था। 

           यह खुशखबरी हमारे एक मित्र रघुनाथ ने मुझे सुबह दी। मै यह सुनकर अत्यंत खुश हुआ। लम्बे समय से तुम्हारे इस समाचार को सुनने का इच्छुक था। मुझे विश्वास है की भविष्य में तुम इससे भी अधिक सफलता प्राप्त करोगे। 

           एक बार फिर से तुम्हारी इस सफलता पर तुम्हे हार्दिक शुभकामनाएं। 

तुम्हारा मित्र 

कृष्ण कुमार 

मित्र को परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई पत्र 

51/150 वायुविहार 

मुरादाबाद 

20-जून-2017 

प्रिय मित्र दीपक 

नमस्ते 

     तुम्हारे पिता को फोन किया, उन्ही से ज्ञात हुआ की तुम बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद जिले में प्रथम आये हो। इस समाचार को सुनकर मन ख़ुशी से भर गया। मुझे तो पहले से ही विश्वास था की तुम प्रथम श्रेणी में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होंगे लेकिन यह जानकार की तुमने परीक्षा में प्रथम श्रेणी के साथ-साथ जिले में प्रथम स्थान भी प्राप्त किया है ,मेरी प्रसन्नता की सीमा न रही। इस परीक्षा के लिए तुम्हारे परिश्रम और नियमितता ने ही वास्तव में उचाई तक पहुंचाया है। मुझे पूरी आशा थी की तुम्हारा परिश्रम रंग दिखायेगा और मेरा अनुमान सच साबित हुआ। तुमने प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया की दृढ संकल्प और कठिन परिश्रम से कुछ भी प्राप्त  सकते है। 

    मई सदैव यह कामना करूँगा की युम्हे जीवन में हर परीक्षा में प्रथम आने का सौभाग्य प्राप्त हो और तुम इसी प्रकार परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ाते रहो। इस प्रकार मेहनत करते रहो और अधिक अंक प्राप्त करने में सफल हो। 

तुम्हारा मित्र 

आकाश 

SHARE THIS

Author: Admin

I am writing to express my concern over the Hindi Language. I have iven my views and thoughts about Hindi Language. Hindivyakran.com contains a large number of hindi litracy articles.