मानव विकास क्या है संसार में मानव विकास के चार स्तंभों के नाम लिखिए? - maanav vikaas kya hai sansaar mein maanav vikaas ke chaar stambhon ke naam likhie?

मानव विकास (Human Development) के चार प्रमुख स्तंभ या घटक इस प्रकर हैं—

  • समता (Equity)
  • सतत पोषणीयता (Sustainability)
  • उत्पादकता (Productivity)
  • सशक्तिकरण (Empowerment)

समता का अर्थ है कि लोगों को लिंग, प्रजाति, आय, इत्यादि के भेदभाव के विचार के बिना उपलब्ध अवसरों तक पहुँच समान होना चाहिए।

पोषणीयता का अर्थ है, अवसरों की उपलब्धता में निरंतरता, जिससे प्रत्येक पीढ़ी को समान अवसर मिले।

उत्पादकता का अर्थ है लोगों में क्षमताओं का निर्माण करके मानव श्रम उत्पादकता में वृद्धि करना। 

सशक्तिकरण का अर्थ है अपने विकल्प चुनने के लिए शक्ति प्राप्त करना।

मानव विकास क्या है मानव विकास के चार स्तंभों का विश्लेषण करें?

मानव विकास के तीन महत्त्वपूर्ण पक्ष हैं:- (1) दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन, (2) शिक्षा का प्रसार, (3) संसाधनों तक पहुँच । उपरोक्त तीनों पक्ष मानव विकास के केंद्र बिंदु हैं। इन पक्षों में से प्रत्येक के मापन के लिए उपयुक्त सूचकों का विकास किया गया है।

मानव विकास के कितने स्तंभ होते हैं?

मानव विकास के चार स्तंभ सशक्तीकरण का अर्थ है - अपने विकल्प चुनने के लिए शक्ति प्राप्त करना । ऐसी शक्ति बढ़ती हुई स्वतंत्रता और क्षमता से आती है। लोगों को सशक्त करने के लिए सुशासन एवं लोकोन्मुखी नीतियों की आवश्यकता होती है।

मानव विकास के 4 प्रकार कौन से हैं?

उत्तर-मानव विकास के चार प्रमुख घटक हैं- (1)समता (2)सतत पोषणीयता (3)उत्पादकता और(4) सशक्तिकरण। इन्हें मानव विकास के चार स्तंभ भी कहा जाता है क्योंकि जिस प्रकार किसी इमारत को स्तंभों का सहारा होता है, उसी प्रकार यह चारों मानव विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

मानव विकास क्या है Hindi?

मानव विकास, स्वास्थ्य भौतिक पर्यावरण से लेकर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वतंत्रता तक सभी प्रकार के मानव विकल्पों को सम्मिलित करते हुए लोगों के विकल्पों में विस्तार और उनके शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सशक्तीकरण के अवसरों में वृद्धि की प्रक्रिया है।