मकर रेखा कौन सी होती है? - makar rekha kaun see hotee hai?

मकर रेखा कौन सी होती है? - makar rekha kaun see hotee hai?

विश्व के मानचित्र पर मकर रेखा

मकर रेखा कौन सी होती है? - makar rekha kaun see hotee hai?

मकर रेखा को चिन्हित करते हुए स्मारक चिह्न, जो अन्टोफगास्ता, चिली के उत्तर में स्थित हैं।

चिन्हित स्थल जहां से मकर रेखा नाम्बिया देश में से होकर गुजरती हैं

मकर रेखा कौन सी होती है? - makar rekha kaun see hotee hai?

मकर रेखा को चिन्हित करते हुए स्मारक चिह्न, जो एलिस स्प्रिंग्स, ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित हैं

मकर रेखा (Tropic of Capricorn, ट्रॉपिक ऑफ़ कैप्रीकॉर्न) रेखा पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में भूमध्य रेखा‎ के समानान्तर २३ डिग्री २६' २२" दक्षिण अक्षांश पर, ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक कल्पनिक रेखा हैं। २२ दिसम्बर को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत चमकता है। मकर रेखा या दक्षिणी गोलार्ध पाँच प्रमुख अक्षांश रेखाओं में से एक हैं जो पृथ्वी के मानचित्र पर परिलक्षित होती हैं। मकर रेखा पृथ्वी की दक्षिणतम अक्षांश रेखा हैं, जिसपर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता हैं। यह घटना दिसंबर संक्रांति के समय होती हैं। जब दक्षिणी गोलार्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है। उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा उसी भांति है, जैसे दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा। मकर रेखा के दक्षिण में स्थित अक्षांश, दक्षिण शीतोष्ण क्षेत्र मे आते हैं। मकर रेखा के उत्तर तथा कर्क रेखा के दक्षिण मे स्थित क्षेत्र उष्णकटिबन्ध कहलाता है।[1]7

भूगोल[संपादित करें]

  • ब्राजील
  • पैराग्वे
  • अर्जेन्टीना
  • चिली
  • आस्ट्रेलिया
  • मेडागास्कर
  • मोजाम्बिक
  • दक्षिण अफ्रीका
  • बोत्सवाना
  • नाम्बिया

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • भूमध्य रेखा
  • कर्क रेखा
  • आर्कटिक रेखा
  • अंटार्कटिक रेखा
  • अक्षांश रेखाएँ

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. William M. Marsh; Martin M. Kaufman (2012). Physical Geography: Great Systems and Global Environments. Cambridge University Press. p. 24. ISBN 978-0-521-76428-5.

  • दे
  • वा
  • सं

पृथ्वी की भौगोलिक रेखाएं

• अंटार्कटिक रेखा • अक्षांश रेखाएं • अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा • आर्कटिक रेखा • कर्क रेखा • देशान्तर रेखाएं • भूमध्य रेखा • मकर रेखा • यामोत्तर रेखा • समताप रेखा • समदाब रेखा •

मकर रेखा कौन सी है?

मकर रेखा वह काल्‍पनिक रेखा है जो पृथ्‍वी के दक्षिणी गोलार्द्ध में भूमध्‍य रेखा के समानान्‍तर 23 डिग्री 26'22'' दक्षिण अक्षांश ग्‍लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई है। 22 दिसम्‍बर को सूर्य मकर रेखा पर लम्‍बवत होता है इसे मकर संक्राति कहते हैं इस दिन दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन होता है।

मकर रेखा पर कितने देश हैं?

कुल दस देश मकर रेखा पर स्थित हैं। वे तीन महाद्वीपों में फैले हुए हैं। मकर रेखा पर स्थित दस देशों में से पाँच अफ्रीकी देश हैं। वे नामीबिया, बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, मोज़ाम्बिक और मेडागास्कर हैं।

कर्क रेखा कैसे होती है?

कर्क रेखा उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा‎ के समानान्तर 23°26′22″N 0°0′0″W पर, ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई कल्पनिक रेखा हैं। यह रेखा पृथ्वी पर उन पांच प्रमुख अक्षांश रेखाओं में से एक हैं जो पृथ्वी के मानचित्र पर परिलक्षित होती हैं।

मकर रेखा और कर्क रेखा में क्या अंतर है?

कर्क रेखा पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित एक कल्पित रेखा है जबकि मकर रेखा पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित एक काल्पनिक रेखा है। कर्क रेखा 23 1/2° उत्तर अक्षांश पर स्थित है जबकि मकर रेखा 23 1/2° दक्षिण अक्षांश पर है।