महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध भोजन कौन सा है? - mahaaraashtr ka sabase prasiddh bhojan kaun sa hai?

महाराष्ट्र एक ऐसा देश है जहां हर जगह स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने का मौका मिल जाएगा। वैसे तो यहां काफी कुछ है घूमने के लिए जैसे- आप यहां भवन, महल, फोर्ट, गुफा और पैलेस आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महाराष्ट्र के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने आते हैं। 

महाराष्ट्र की ये डिशेज, सिर्फ महाराष्ट्र के लोगों के ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर किसी की पहली प्राथमिकता है। तो चलिए, आज हम आपको बता रहे हैं महाराष्ट्र के कुछ ऐसे डिफरेंट व्यंजनों के बारे में, जिन्हें आप अपनी फूड लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।  

1पूरन पोली

Puran Poli

पूरन पोली महाराष्ट्र की सबसे लोकप्रिय स्वीट डिश है, जिसे उत्सव के मौके पर बनाया जाता है। खासतौर से गणेश चतुर्थी के उत्सव पर, महाराष्ट्र के घरों में पूरन पोली बनाने की परंपरा है। कई लोग इसे दिवाली के मौके पर भी बनाते हैं। आपको बता दें पूरन पोली एक तरह की रोटी है, जिसे दाल, गुड़ के मिश्रण और आटे के तैयार किया जाता है। आपको महाराष्ट्र में की पूरन पोली को जरूर चखना चाहिए। (पूरन पोली बनाने का तरीका)

2कोथिंबीर वड़ी

Kothimbir Vadi

अगर आपको चाय के साथ स्नैक्स खाना पसंद करते है, तो आप महाराष्ट्र की फेमस कोथिंबीर वड़ी को जरूर करना चाहिए। यह महाराष्ट्र और गुजरात में खूब बनाई और खाई जाती है। अगर आप महाराष्ट्र घूमने के लिए नहीं गई हैं, तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। इसे आप अपने टेस्ट के हिसाब के हिसाब से फ्लेवर दे सकती हैं।  

इसे ज़रूर पढ़ें- चाय के साथ सर्व करें आलू की कोथिंबीर वड़ी, जानें आसान विधि 

3मोदक

Modak

जब भी हम महाराष्ट्र के फेमस व्यंजन की बात करते हैं, तो इसमें मोदक शामिल न किया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। क्योंकि मोदक महाराष्ट्र में काफी पसंद किए जाते हैं और बनाए जाते हैं। हालांकि, मोदक पूरे भारत में प्रसाद के तौर पर भी बनाए जाते हैं। लेकिन जब बात स्वाद की आती है तो महाराष्ट्र के मोदक की सबसे ऊपर आते हैं।  

4भरली वांगी

Bhirijal Sabji

महाराष्ट्र की लिस्ट में भरली वांगी एक स्वादिष्ट व्यंजन के तौर पर शामिल है। इसे बैंगन में मसाले में भरकर बनाया जाता है। ये सब्जी ना सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि बहुत हेल्दी भी है। आप इसे घर में झटपट तैयार कर सकती हैं। यकीनन चावलों के साथ आपने बैंगन का भर्ता से लेकर बैंगन की करी आदि डिशेज बनाई होंगी लेकिन इस बार भरली वांगी जरूर ट्राई करें।  

5भरली भिंडी

Masala Bhindi

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे लोग कई तरह से बनाया जा सकता है। लेकिन जब बात महाराष्ट्र की आती है तो भरली भिंडी की बात ही कुछ और है। यह व्यंजन स्वादिष्ट और तीखा होता है और ज्यादतर लोग दोपहर के भोजन के साथ-साथ खाना पसंद करते हैं। इसे भिंडी को बीच से आधा काटकर उसमें स्टफिंग डाली जाती है और फ्राई किया जाता है। 

6मसाला भात

Masala Bhat

7सोलकढ़ी

Sol kadhi

सोलकढ़ी महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय है। इस ड्रिंक को महाराष्ट्र के लोग बड़ी शौक से पीते हैं। क्योंकि यह ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि हेल्दी भी होती है। इसे कई तरह से बनाया जा सकता है जैसे बटर सोलकढ़ी, नारियल सोलकढ़ी आदि। हालांकि, कई लोग स्नैक्स के साथ चाय पीना पसंद करते हैं, तो कोई कोल्ड ड्रिंक या फिर लस्सी पीना पसंद करते हैं। लेकिन आप इस बार सोलकढ़ी का लुत्फ जरूर उठाएं। (सोलकढ़ी की आसान रेसिपी)

8अमटी

Amti

दाल या फिर आमटी महाराष्ट्रीयन व्यंजनों सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आमटी का शाब्दिक अर्थ तेज दाल है लेकिन यह मीठे और मसालेदार स्वाद का मिश्रण होता है। यह आमतौर पर एक वेजिटेरियन प्रिपरेशन है जो पानी बेस है और इसमें दाल डाली जाती है। आप इसे कई तरह से बना सकती हैं लेकिन दाल-भात-आमटी का कॉम्बिनेशन सभी को बहुत पसंद किया जाता है।  

9मिसल पाव

Misal pav

जब भी हम मुंबई के स्ट्रीट फूड्स की बात करते हैं, तो यकीनन पाव भाजी, बटाटा वड़ा, रगड़ा पेटीस वड़ा पाव आदि नाम जरूरी शामिल होते हैं और होना भी चाहिए क्योंकि मुंबई की सड़कों पर गर्मागर्म इन स्ट्रीट फूड्स का लुत्फ उठाने की बात ही कुछ और है। लेकिन क्या आपने महाराष्ट्र का मिसल पाव खाया है। अगर आपने महाराष्ट्र का मिसल पाव नहीं खाया है, तो आपको एक बार जरूर चखना चाहिए। 

महाराष्ट्र की इन डिशेज में आपकी फेवरेट कौन-सी है। हमें फेसबुक पर बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Explanation : महाराष्ट्र का मुख्य भोजन थालीपीठ है। जो कई दाल और अनाज के आटे से बनाया जाता है। इसलिए थालीपीठ स्वाद के साथ-साथ सेहत भी बढ़ाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र के लोग इतने व्यस्त होते हैं कि उनके पास किसी भी काम के लिए ज्यादा वक्त नहीं होता है। इसीलिए वो हर काम चलते फिरते कर लेना चाहते हैं। जिसके कारण वड़ा-पाव बेहद ही लोकप्रिय है और इसके पीछे का कारण यही है कि इसे कहीं भी और कभी भी खाया जा सकता है। इस व्यंजन में आलू और बेसन से बने वड़ा का इस्तेमाल किया जाता है और सूखे बन(पाव) के साथ खाया जाता है। कई जगहों पर इसके साथ सुखी लाल मिर्च को भी खाया जाता है।....अगला सवाल पढ़े

Tags : महाराष्‍ट्र

Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams

Web Title : Maharashtra Ka Mukhya Bhojan Kya Hai

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के बारे में सोचते ही तमाम बातें आपके जेहन में आ सकती हैं मसलन वहां का पहनावा, नृत्य, पर्यटन स्थल, नाटक, फिल्म, उत्सव और भी बहुत कुछ. लेकिन इन सबसे पर जिस चीज का ख्याल आता है वह है मराठी भोजन. मराठी भोजन के बारे में सोचते ही सबसे पहले कांदा पोहा , वड़ा पाव और पाव भाजी पर ध्यान अटक जाता है. हालांकि व्यंजनों की विविधता के मामले में इस राज्य का कोई जवाब नहीं है. आसान शब्दों में कहें तो मराठी खाने में आपको स्वाद से भरपूर पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ मिलता है.

मशहूर शेफ कुणाल कपूर का कहना है कि थाली शब्द रेस्तरां द्वारा दिया गया है ताकि उनके लिए किसी खास क्षेत्र के कुछ मूल व्यंजनों को एक जगह कर बेच पाने में आसानी हो. हालांकि, कपूर ने बताया, एक थाली किसी खास समुदाय की होती है. महाराष्ट्र के भीतर कई समुदाय हैं.

ऐसे बनाएं टी-टाइम मजेदार स्नैक- मक्के का पोहा

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक कोल्हापुरी थाली में आपको पांध्रा रस, तांब्दा रस और कोल्हापुर के कई अनोखे व्यंजन मिलेंगे. उन्होंने बताया, इसी तरह मालवा क्षेत्र में थाली किसी खास अवसर पर तैयार होती है. इसमें समुद्री भोजन ज्यादा रहता है जबकि कोल्हापुरी भोजन में मटन की मात्रा ज्यादा होती है.

ऐसे बनाएं जायकेदार काजू करी

इसके अलावा आपको महाराष्ट्र के भोजन में कोंबडी वडा, पितला-भाकर, जुनका भाकर जैसे शाकाहरी विकल्प भी हैं. महाराष्ट्र के भोजन की विविधता को जानने के लिए आपको माल्वानी, कोल्हापुरी, नागपुर और विदर्भ की थाली का स्वाद लेना पड़ेगा. लोगों को वड़ा पाव, मिसल पाव, थाली पीठ, साबूदाना खिचड़ी, भरली वांगी, कोल्हापुरी मटन जैसे व्यंजन भी खासे पसंद आते हैं.