मछली खाने से क्या लाभ होता है? - machhalee khaane se kya laabh hota hai?

यदि आपको नॉनवेज खाना चलता है तो मछली ज़रूर खानी चाहिए। यह खाने में तो अच्छी लगती ही है, साथ ही साथ इसे खाने के कई फायदे हैं। यह एक बहुत ही पौंष्टिक आहार है। 

(और पढ़ें - चिकन खाने के फायदे और नुकसान)

जैसा कि आप जानते ही हैं की मछली पानी में पाई जाती है। जानवरों के अन्य बड़े वर्गों के विपरीत, ये एक पैराफैलेटिक (paraphyletic) समूह से हैं, जो लैंपरी (lampreys), हगफिश (hagfish), हड्डी मछली (bony fish) और कार्टिलाजिनस (cartilaginous) से बनी हैं। ये मछलियां पहली बार कैम्ब्रिअन काल (Cambrian period) के दौरान विकसित होना शुरू हुई थी। दुनिया भर में मछलियों की लगभग 32,000 विभिन्न प्रताजियां हैं, जिनमें से कुछ मछलियों का दुनिया के विभिन्न हिस्सों में शिकार किया जाता है।

इसमें कई प्रकार के ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड। हमारे देश के कई राज्यों जैसे बिहार, परिचम बंगाल तथा असम में इसे बहुत ही पसंद से खाया जाता है। 

(और पढ़ें - मीट खाने के फायदे और नुकसान)

मछली बंगाली लोगो का खास व्यंजन है। यह कहा जाता है कि बंगाली लोग मछली का सेवन बहुत ज़्यादा करते हैं, इसलिए उनका दिमाग बहुत ज़्यादा स्ट्रॉंग रहता है। इससे ना केवल शरीर को बल्कि दिमाग को भी भरपूर पोषण मिलता है। फिश खाने के और भी फायदे हैं, आइए आपको उनसे अवगत कराते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए नियमित मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करना जरूरी होता है। इसके लिए कई फलों और सब्जियों का सेवन मददगार हो सकता है। इसके अलावा, मांसाहारी खाद्य पदार्थों के सेवन से भी शरीर को पोषण प्रदान किया जा सकता है। इसके लिए मछली का उपयोग करना बेहतर हो सकता है। यह शरीर को कई लाभ पहुंचाने के साथ ही कई बीमारियों से बचने में भी मदद कर सकती है। साथ ही यह कई समस्याओं के उपचार को प्रभावी बनाने में भी सहायक हो सकती है। स्टाइलक्रेज के हमारे इस लेख में हम मछली खाने के फायदे और मछली के नुकसान के बारे में वैज्ञानिक शोध के आधार पर जानकारी दे रहे हैं। मछली के फायदे से जुड़ी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

नीचे है पूरी जानकारी

चलिए, इस लेख के पहले भाग में मछली के फायदे के बारे में जानते हैं।

विषय सूची

  • मछली के फायदे – Benefits of Fish in Hindi
  • मछली के पौष्टिक तत्व – Fish Nutritional Value in Hindi
  • मछली का उपयोग – How to Use Fish in Hindi
  • मछली के नुकसान – Side Effects of Fish in Hindi
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मछली के फायदे – Benefits of Fish in Hindi

कई शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए मछली का सेवन किया जा सकता है। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि मछली किसी भी बीमारी का सटीक उपचार नहीं है। इसका सेवन व्यक्ति को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता है। अब आगे पढ़ें फिश खाने के फायदे –

1. हृदय के लिए

मछली का उपयोग हृदय को स्वस्थ बनाए रखने का काम कर सकता है। दरअसल, मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत होती है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने और स्ट्रोक से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह ट्राइग्लिसराइड्स (रक्त में मौजूद एक प्रकार का फैट), दिल का अनियमित धड़कन, धमनियों में प्लाक का जमना और रक्तचाप को कम कर इनसे होने वाले हृदय रोग के जोखिम को भी कम कर सकता है (1)।

2. मस्तिष्क क्षमता बढ़ाने के लिए

मछली खाने के लाभ मस्तिष्क क्षमता को बढ़ाने का काम भी कर सकते हैं। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) की वेबसाइट पर पब्लिश एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार, मछली में भरपूर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो माइल्ड कॉग्निटिव इम्पैर्मेंट (दिमागी क्षमता का कमजोर होना) के जोखिम को करने में मदद कर सकते हैं। इससे मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है (2)।

3. अवसाद से छुटकारा

डिप्रेशन यानी अवसाद की स्थिति से राहत पाने के लिए भी मछली के फायदे हो सकते हैं। इससे जुड़े एक वैज्ञानिक अध्ययन की मानें, तो ओमेगा-3 फैटी एसिड डिप्रेशन के जोखिम को कम करने के साथ ही गुस्से को नियंत्रित करने का काम कर सकता है (3)। आहार में मछली को शामिल कर ओमेगा-3 की पूर्ति की जा सकती है।

4. बच्चों में अस्थमा से राहत

मच्छी खाने के फायदे बच्चों में अस्थमा से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस संबंध में पब्लिश एक वैज्ञानिक शोध की मानें, तो मछली में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड बच्चों में अस्थमा के लक्षणों (जैसे सांस लेने में तकलीफ) में सुधार कर सकता है और इसके जोखिम को भी कम कर सकता है (4)। ऐसे में अस्थमा से आराम पाने के लिए मछली का सेवन अच्छा हो सकता है।

5. नींद में सुधार

मछली का सेवन बेहतर नींद दिलाने का काम कर सकता है। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, मछली में विटामिन-डी की अच्छी मात्रा होती हैं, जो अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, विटामिन-डी नींद की गुणवत्ता में सुधार का काम भी कर सकता है, जिससे अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है (5)। ऐसे में कहा जा सकता है कि अच्छी नींद पाना भी फिश खाने के फायदे में शामिल है।

जारी रखें पढ़ना

6. प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए

शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी मछली का उपयोग अच्छा हो सकता है। दरअसल, मछली में अच्छी मात्रा में विटामिन-डी होता है, जो सेलुलर ग्रोथ (कोशिकाओं की संख्या का विकास) को नियंत्रित कर प्रतिरक्षा प्रणाली के मॉड्यूलेशन को प्रभावित कर सकता है। वहीं, इसमें सेलेनियम भी पाया जाता है, जिससे कि सेलेनियम की कमी से होने वाली इम्यून सिस्टम की कमजोरी से बचा जा सकता है (3)।

7. आंखों के लिए

मछली खाने के लाभ आंखों के लिए भी देखे जा सकते हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार, मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों को फायदा पहुंचा सकता है। यह ऐज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन (एक नेत्र रोग, जो दृष्टि हानि का कारण बन सकता है) और ड्राई आई डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है (6)।

8. रक्तचाप के लिए

बढ़ते रक्तचाप की समस्या को नियंत्रित करने के लिए मछली का उपयोग किया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर पब्लिश एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बढ़ते रक्तचाप को कम कर सकता है (7)। ऐसे में, हम कह सकते हैं कि रक्तचाप को नियंत्रित करने में मछली का सेवन किया जा सकता है।

9. त्वचा के लिए

मछली का सेवन त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, मछली में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनमें से एक विटामिन-डी भी है। विटामिन-डी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है। इससे स्किन एजिंग से बचाव हो सकता है (8)। वहीं, ओमेगा 3 फैटी एसिड त्वचा की सूजन को कम करने के साथ ही मुंहासे की समस्या से आराम दिलाने में मदद कर सकता है (9)।

10. बालों के लिए

फिश खाने के फायदे बालों से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर पब्लिश एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, फिश प्रोटीन बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम कर सकता है। इससे बाल लंबे हो सकते हैं (10)। फिलहाल, मछली खाने के फायदे बालों पर और किस तरह दिख सकते हैं, इसपर अभी और वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता है।

स्क्रॉल करें

इस लेख के अगले भाग में हम मछली के पौष्टिक तत्वों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मछली के पौष्टिक तत्व – Fish Nutritional Value in Hindi

मछली में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए टेबल की मदद ले सकते हैं (11)।

पोषक तत्वमूल्य प्रति 100 ग्राम पानी49.5 gऊर्जा277 kcalप्रोटीन11.01 gटोटल लिपिड (फैट)16.23 gकार्बोहाइड्रेट21.66 gफाइबर, टोटल डाइटरी1.5 gशुगर1.65 gकैल्शियम, Ca16 mgआयरन, Fe0.84 mgमैग्नीशियम, Mg25 mgफास्फोरस, P191 mgपोटेशियम, K185 mgसोडियम, Na402 mgजिंक, Zn0.42 mgकॉपर, Cu0.059 mgमैंगनीज, Mn0.182 mgसेलेनियम, Se15.7 mgथियामिन0.122 mgराइबोफ्लेविन0.116 mgनियासिन1.536 mgविटामिन बी-60.078 mgफोलेट24 µgविटामिन बी-120.96 µgविटामिन ए, RAE4 µgविटामिन ए, IU18 IUविटामिन ई (अल्फा-टोकोफेरोल)6.88 mgविटामिन डी (डी 2 +डी 3)1 IUविटामिन-के4.7 µgफैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड3.733 gफैटी एसिड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड3.193 gफैटी एसिड, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड7.824 gकोलेस्ट्रॉल28 mg

नीचे भी पढ़ें

आइए, अब जानते हैं मछली का उपयोग कैसे-कैसे किया जा सकता है?

मछली का उपयोग – How to Use Fish in Hindi

मछली का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, जिनमें से कुछ आम और प्रचलित तरीके हम नीचे बता रहे हैं।

कैसे खाएं :

  • फिश करी बनाकर चावल के साथ खा सकते हैं।
  • मछली का टिक्का बनाकर सेवन किया जा सकता है।
  • फिश बिरयानी का आनंद लिया जा सकता है।
  • मछली को फ्राई करके खाया जा सकता है।
  • फिश मंचूरियन बनाया जा सकता है।
  • मछली का सूप बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।

कब खाएं :

  • फिश करी को दोपहर या रात के खाने में ले सकते हैं।
  • फिश बिरयानी को भी लंच या डिनर में ले सकते हैं।
  • शाम के समय स्नैक के रूप में फिश मंचूरियन ले सकते हैं।
  • मछली के सूप को शाम के पी सकते हैं।

कितना खाएं :

द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के मुताबिक, हफ्ते में दो बार 100 ग्राम तक मछली का सेवन कर सकते हैं (1)। हालांकि, सभी का स्वास्थ्य और आहार क्षमता एक जैसी नहीं होती है, इसलिए मछली के सेवन की सही मात्रा जानने के लिए आहार विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं।

Subscribe

नीचे और जानकारी है

चलिए अब जान लेते हैं कि मछली के नुकसान किस प्रकार सामने आ सकते हैं?

मछली के नुकसान – Side Effects of Fish in Hindi

जिस तरह मछली खाने के फायदे हो सकते हैं, उसी तरह मछली के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इन नुकसान के बारे में हम नीचे बता रहे हैं :

  • गर्भवती महिलाओं को मछली का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, कई मछलियों में मरकरी की अधिक मात्रा हो सकती है, जो गर्भावस्था के दौरान नुकसान का कारण बन सकती है (1)। मरकरी गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा के माध्यम से गर्भवती से भ्रूण में जा सकती है और भ्रूण के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास को प्रभावित कर सकती है (12)। ऐसे में, गर्भवतियों को मछली का सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए।
  • जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड की अधिक मात्रा पाई जाती है। वहीं, एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक, ओमेगा 3 फैटी एसिड की अधिक मात्रा रक्त में शुगर को बढ़ा सकती है। इससे मधुमेह को नियंत्रित करने में मुश्किल हो सकती है (13)।
  • मछली के नुकसान रक्तचाप के स्तर में जरूरत से ज्यादा कमी के रूप में भी देखे जा सकते हैं। दरअसल, मछली में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड बढ़ते रक्त रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है (14)। वहीं, निम्न रक्तचाप वालों द्वारा इसका अधिक मात्रा में सेवन करना रक्तचाप को जरूरत से ज्यादा कम कर सकता है।

मांसाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन करने वालों के लिए मछली का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, किसी गंभीर समस्या से पीड़ित व्यक्ति को मछली के सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इससे मछली के सेवन से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे इस लेख में दी गई सभी जानकारी पाठक के लिए मददगार साबित होगी। इस तरह के अन्य खाद्य पदार्थों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट पर पब्लिश दूसरे लेख को भी पढ़ सकते हैं।

अब हम मछली के सेवन से संबंधित कुछ सवालों के जवाब दे रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या रोज मछली खाना अच्छा है?

किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसान का कारण बन सकता है। ऐसे में, हफ्ते में दो बार मछली का सेवन किया जा सकता है।

क्या मछली त्वचा के लिए अच्छी है?

जी हां, मछली का सेवन त्वचा के लिए अच्छा हो सकता है। यह सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचा सकती है (8)।

मछलियां लोगों के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?

मछलियां लोगों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 और विटामिन-डी जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

क्या मछली का सेवन चिकन से भी अच्छा है?

यह बताना थोड़ा मुश्किल है कि मछली और चिकन में से कौन अच्छा है। दरअसल, आहार में दोनों की ही अपनी अलग भूमिका है। इसलिए, व्यक्ति अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से इसका सेवन करते हैं।

मछली ताजी है, इसका पता कैसे चलेगा?

मछली की गंध से इसके ताजे होने का पता लगाया जा सकता है। अगर मछली को मरे हुए बहुत देर हो गई है, तो उसकी गंध में परिवर्तन आ जाता है।

कौन-सी मछली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा हो सकता है?

टूना मछली और सैल्मन मछली को ज्यादा लाभकारी माना जाता है।

फैटी मछली किसे कहते हैं?

फैटी फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है। इस मछली में टूना, सैल्मन व ट्राउट को शामिल किया जा सकता है (15)।

Sources

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.

मछली खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

मछली को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसका रोजाना सेवन करने से हार्ट को हेल्दी और दिमाग को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं मछली खाने से होने वाले फायदे.

रोज रोज मछली खाने से क्या होता है?

मछली को सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है. मछली में पाए जाने वाले पोषण के गुण दिमाग को तेज करने में मददगार माने जाते हैं. आपको बता दें कि मछली (Fish Benefits) में प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.

मछली खाने के फायदे क्या क्या होते हैं?

मछली के फायदे – Benefits of Fish in Hindi.
हृदय के लिए मछली का उपयोग हृदय को स्वस्थ बनाए रखने का काम कर सकता है। ... .
मस्तिष्क क्षमता बढ़ाने के लिए मछली खाने के लाभ मस्तिष्क क्षमता को बढ़ाने का काम भी कर सकते हैं। ... .
अवसाद से छुटकारा ... .
बच्चों में अस्थमा से राहत ... .
नींद में सुधार ... .
प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए ... .
आंखों के लिए ... .
रक्तचाप के लिए.

मछली कब नहीं खाना चाहिए?

१. मछली का मांस सावन के महीने में नहीं खाना चाहिए क्योंकि सावन के महीने में मछलियों का गर्भ काल में चल रहा होता है और उनके पेट में न जानें कितने अंडे होते हैं जो हर तरह से नुकसानदायक है यहां तक कि उनकी वंश वृद्धि में भी गिरावट आ जाती है। २.