लक्ष्मी को कौन सी मिठाई पसंद है? - lakshmee ko kaun see mithaee pasand hai?

दिवाली की तैयारियां हर घर में जोर-शोर से होती हैं. दिवाली के दौरान- घरों की विशेष सफाई से लेकर घरों को सजाने, खुद नए कपड़े पहनने तक, हर कोई दिवाली के लिए उत्साहित रहता है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का बहुत महत्व है. इसकी तैयारियां भी बहुत ध्यान से की जाती हैं. 

ऐसा माना जाता है कि दिवाली प्यार, रोशनी और समृद्धि लेकर आती है और अंधकार को दूर कर देती है. इस दिन लोग धन की देवी देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनके आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं. पूजा के बाद मां को भोग लगाया जाता है. 

कहते हैं कि अगर मां को खास भोग लगाया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही व्यंजनों के बारे में, जिनका भोग आप मां को लगा सकते हैं. 

हिन्दू धर्म में 33 कोटि देवी देवताओं की पूजा की जाती हैं और कहा जाता हैं कि सभी के पूजा विधान भी अलग हैं, और अगर उनकी पसंद की चीजें उनको भेट की जाये तो वे शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं । दीपावली हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार माना जाता हैं और इस दिन माता महालक्ष्मी की पूजा पूर्ण विधि विधान से कर उनकी पसंद की चीजें उनकी भेट की जाये तो वे तत्काल कृपा करती हैं । जाने माता लक्ष्मी को कौन से पदार्थ भेट करने पर भेटकर्ता को किसी चमत्कार की तरह माता की कृपा प्राप्त होती है ।

जिस प्रकार से मां लक्ष्‍मी समुद्र मंथन होने पर सागर से उत्‍पन्‍न हुई थीं, उसी प्रकार से मखाने की उत्‍पत्ति भी जल से हुई है। साथ ही यह मां लक्ष्‍मी के आसन माने जाने वाले कमल के पौधे से मिलता है। इसलिए मां लक्ष्‍मी की पूजा में मखाने को जरूर शामिल किया जाता है। उत्‍पत्ति समान होने के कारण इसे मां लक्ष्‍मी का भाई माना जाता है।

कर्ज उतारने के लिए दीपावली पर करें ये उपाय

बताशा है मां को प्रिय

लक्ष्मी को कौन सी मिठाई पसंद है? - lakshmee ko kaun see mithaee pasand hai?

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप भोग में बताशा का भी प्रयोग कर सकते हैं। रात्रि जागरण में आप बताशे का भोग लगाकर हर किसी को दे सकते हैं। बताशे का संबंध भी चंद्रमा से है, इसलिए दिवाली के दिन बताशे और चीनी के खिलौने माता लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं।

माता को पसंद है यह फल

लक्ष्मी को कौन सी मिठाई पसंद है? - lakshmee ko kaun see mithaee pasand hai?

मां लक्ष्मी को पसंदीदा फलों में से एक जल सिंघारा भी है। जल में पैदा होने के कारण यह माता लक्ष्मी को प्रसन्न है। मौसमी फल होने की वजह से यह बाजार में आसानी से मिल जाएगा और इसका आप भोग लगा सकते हैं।

लक्ष्‍मीजी को नारियल है प्रिय

लक्ष्मी को कौन सी मिठाई पसंद है? - lakshmee ko kaun see mithaee pasand hai?

लक्ष्‍मी माता को प्रिय होने के कारण नारियल को श्रीफल कहा जाता है। नारियल कई परत में होने के कारण इसे अत्‍यंत शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्‍मी से जुड़ी प्रत्‍येक पूजा में श्रीफल का भोग लगाना अनिवार्य होता है।

इस तरह करें गणेश-लक्ष्मी पूजन की तैयारी, पहले मंगा लें यह सामग्री

पूजा में करें इसका प्रयोग

लक्ष्मी को कौन सी मिठाई पसंद है? - lakshmee ko kaun see mithaee pasand hai?

माता लक्ष्मी की पूजा में पान का होना बहुत शुभ माना जाता है। पान को प्रसन्नता का कारक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्मांड के रूप में पूजा में पान पर सुपारी का प्रयोग किया जाता है। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप उनकी पूजा में पान का प्रयोग कर सकते हैं।

शुद्ध घी का हलवा, सफेद मिठाई और खीर

लक्ष्मी को कौन सी मिठाई पसंद है? - lakshmee ko kaun see mithaee pasand hai?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मखाने और चावल की खीर का भोग लगा सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि बाजार में बनी मिठाई की बजाए आप मां को घर में बनी खीर, हलवा सा फिर सफेद मिठाई प्रसाद स्‍वरूप चढ़ाएं। ऐसा करने वाले भक्‍त को समस्‍त सुखों की प्राप्ति होती है।

ऐरावत हाथी होते हैं खुश

लक्ष्मी को कौन सी मिठाई पसंद है? - lakshmee ko kaun see mithaee pasand hai?

दिवाली की रात को मां लक्ष्‍मी के पूजन में गन्‍ना यानी ईख का भोग लगाने से उनके ऐरावत हाथी खुश होते हैं। अपने प्रिय हाथी को प्रसन्‍न करने वाले भक्‍त पर मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा होती है। उस जातक के जीवन के गन्‍ने की मिठास के साथ ही धन, वैभव और ऐश्‍वर्य की भी प्राप्ति होती है।

इस दिवाली करें भारत के प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिरों के दर्शन, यहां खिचड़ी से माता होती हैं प्रसन्‍न

अनार से लगाएं भोग

लक्ष्मी को कौन सी मिठाई पसंद है? - lakshmee ko kaun see mithaee pasand hai?

फलों में मां लक्ष्‍मी को अनार बेहद प्रिय है। दीपावली की पूजन सामग्री में आप अनार जरूर शामिल करें और भोग लगाएं। इसके साथ ही आप फलों में केला और सेब भी चढ़ा सकते हैं।

Diwali Puja 2021: मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण के लिए निकलती हैं। हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार प्रसाद चढ़ाता है। मगर, आज हम आपको ऐसे पांच प्रसाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है।

1. लक्ष्मी माता का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा गया है। मां लक्ष्मी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने वाले पर वह प्रसन्न होती हैं।

2. मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल मखाना बहुत प्रिय है। इसका कारण यह है कि यह पानी में एक कठोर आवरण में बढ़ता है और इसलिए यह हर तरह से शुद्ध और पवित्र होता है।

3. पानी में ही पैदा होने वाला एक और फल सिंघाड़ा भी मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। यह मौसमी फल है और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद भी है।

4. चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। चंद्रमा को सफेद वस्तु, औषधियों, 16 कलाओं का राजा माना जाता है। बताशे का संबंध भी चंद्रमा से होता है और यही वजह है कि बताशे मां लक्ष्मी को भी प्रिय हैं। इसीलिए दिवाली पर बताशे और चीनी के खिलौने का प्रसाद मां लक्ष्मी को लगाया जाता है।

5. धन की देवी कही जाने वाली माता लक्ष्मी को पान बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के बाद देवी को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा आप अपनी श्रद्धा और भक्ति के अनुसार, मां को फल, मिठाई, मेवे का भोग लगा सकते हैं।

मां लक्ष्मी की उपासना से केवल धन ही नहीं मिलता बल्कि इनकी पूजा से नाम और यश भी मिलता है। दाम्पत्य जीवन भी बेहतर होता है। देवी को प्रसन्न करने के लिए उनकी उपासना के नियम और सावधानियों के बारे में जानना जरूरी है:

लक्ष्मी जी का प्रिय भोग क्या है?

लक्ष्‍मी माता को प्रिय होने के कारण नारियल को श्रीफल कहा जाता है। नारियल कई परत में होने के कारण इसे अत्‍यंत शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्‍मी से जुड़ी प्रत्‍येक पूजा में श्रीफल का भोग लगाना अनिवार्य होता है।

लक्ष्मी जी को मीठे में क्या पसंद है?

शुद्ध घी का हलवा, सफेद मिठाई और खीर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मखाने और चावल की खीर का भोग लगा सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि बाजार में बनी मिठाई की बजाए आप मां को घर में बनी खीर, हलवा सा फिर सफेद मिठाई प्रसाद स्‍वरूप चढ़ाएं। ऐसा करने वाले भक्‍त को समस्‍त सुखों की प्राप्ति होती है।

क्या करने से लक्ष्मी घर में आती है?

प्रतिदिन सुबह उठकर अपने घर की साफ-सफाई करने के बाद स्नान करने के बाद शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।

दीपावली के दिन लक्ष्मी जी को क्या चढ़ाना चाहिए?

मां लक्ष्मी को लगाएं भोग- फलों में आप लक्ष्मी जी की पूजा में सिघाड़ा,अनार, श्रीफल अर्पित कर सकते हैं। दिवाली की पूजा में सीताफल को भी रखा जाता है। इसके अलावा दिवाली की पूजा में कुछ लोग ईख भी रखते हैं।