क्या दो बार इंटर कर सकते हैं - kya do baar intar kar sakate hain

क्या दो बार इंटर की परीक्षा दे सकते हैं, यूपी बोर्ड से?...


क्या दो बार इंटर कर सकते हैं - kya do baar intar kar sakate hain

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

क्या दो बार इंटर की परीक्षा दे सकते यूपी बोर्ड से मैं आपको जानना चाहता हूं किसी भी स्टेट बोर्ड को चाहिए उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड का हो अगर आप प्रथम बार में इंटरमीडिएट को पास कर चुके हैं तो दोबारा उन सब्जेक्ट से आप नहीं दे सकते हैं हां उसमें इंप्रूवमेंट के लिए भर सकते हैं अगर उसमें नंबर कम आए हैं तो भर सकते हैं इसके अलावा यूपी बोर्ड के दूसरे स्टेट बोर्ड से आप एग्जामिनेशन अपीयर कर सकते हैं लेकिन हमें भी आगे जाकर आपको प्रॉब्लम हो सकती

Romanized Version

क्या दो बार इंटर कर सकते हैं - kya do baar intar kar sakate hain

4 जवाब

This Question Also Answers:

  • क्या इंटर की परीक्षा दोबारा दे सकते हैं - kya inter ki pariksha dobara de sakte hain
  • क्या बिहार बोर्ड सेंटेंस दो बार परीक्षा दिया जा सकता है - kya bihar board sentence do baar pariksha diya ja sakta hai
  • क्या बोर्ड की परीक्षा दो बार दे दिया जा सकता है - kya board ki pariksha do baar de diya ja sakta hai

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

ओ हेलो गुड इवनिंग भाई अभी मांचुल्लो आपके पसंद पर टिका है भाई या फिर पीसी अंडर 50 है तो आप दोबारा कर सकती हो क्योंकि यह फाउंडेशन होती है जैसे आप घर कोई फाउंडेशन रखते हुए ऐसे ही यह जिंदगी के फाउंडेशन होती है तो आपके बारे में भी कर सकते हो और यह सब्जेक्ट सब्जेक्ट से कर सकते हो ऐसा कोई जैसे फिर बाद में आप

Romanized Version

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : वर्तमान समय में हर विद्यार्थी जल्द से जल्द सफलता पाने की चाह में कई तरह के रास्ते अपना रहे हैं। इसमें से कुछ छात्र-छात्राएं कॅरियर में ऊंचाई छूने के लिए शार्टकट का रास्ता भी अपना लेते हैं, जो किसी भी तरह से सही नहीं माना जा सकता है। शार्ट कट के जरिए कई कई बार डिग्री तो मिल जाती है, लेकिन बेहतर भविष्य का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसके लिए परिश्रम ही आवश्यक है, क्योंकि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। यही एक ऐसा मार्ग है, जो हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक होता है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को शार्टकट की बजाए अपनी मेहनत पर भरोसा करते हुए आगे की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, ताकि वे जीवन में सफल हो सकें।

दैनिक जागरण द्वारा आयोजित किए जा रहे 'मार्गदर्शन' में सोमवार को एलडीसी इलाहाबाद के डॉ. सीपी सिंह मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने डॉ. सिंह से कॅरियर संबंधी कई सवाल पूछे और उनका समाधान पाया।

सवाल- पॉलीटेक्निक की परीक्षा दी है। रैंक अच्छी नहीं है, क्या करना चाहिए।

इसरार अहमद, प्रतापगढ़

- आपकी रैंक 20 हजार से अधिक है। आप दोबारा तैयारी करें और अच्छी रैंक के साथ दाखिला लें।

सवाल-मैं डिप्लोमा के साथ आइआइटी कर सकता हूं या नहीं।

योगेंद्र, आजमगढ़

- आइआइटी के लिए इंट्रेंस परीक्षा देनी पड़ती है। इसके बाद स्टेट इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश होता है। एक साथ दो कोर्स करने में दिक्कत हो सकती है।

सवाल- निजी कॉलेज से पॉलीटेक्निक करने में कोई परेशानी तो नहीं हो सकती है।

अंकुर, ओमगायत्री नगर

- इसमें दिक्कत की कोई बात नहीं है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वहां की शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर रहे। निजी कॉलेजो की फीस अधिक होती है।

सवाल- मैं अध्यापक हूं। अब मेरा सेलेक्शन ऑडिटर के पद पर हो गया है। मुझे क्या करना चाहिए।

पवन जायसवाल, प्रतापगढ़

- ऑडिटर का पद बेहतर होता है फिर भी आप अपनी रुचि के अनुसार नौकरी का चयन कर सकते हैं।

सवाल- क्या इंटर में ऑटोमोबाइल का कोर्स किया जा सकता है।

सतीश कुमार, हंडिया

- इंटर में ऑटोमोबाइल का कोई कोर्स नहीं होता है। केवल व्यवसायिक पाठ्यक्रम ही होता है।

सवाल- हिंदी से टीजीटी नहीं दे पा रहा हूं। मुझे क्या करना चाहिए।

क्रांति, प्रतापगढ़

- किसी भी विषय में परीक्षा देने के लिए पढ़ाई करना अति आवश्यक है। आप कांबिनेशन के आधार पर तैयारी करें।

सवाल- हाईस्कूल आर्ट से था, क्या इंटर में साइंस ले सकता हूं।

बृजेंद्र कुशवाहा

- इंटर में साइंस वर्ग के लिए विज्ञान विषय पढ़ना आवश्यक होता है। रुचि के अनुसार विषय ले सकते हैं।

सवाल- बीबीए कर चुका हूं। अब आइएएस की तैयारी करना चाहता हूं। मार्गदर्शन करें।

संदीप सिंह, अल्लापुर

- आप लक्ष्य बनाकर तैयारी करें। रुचि के अनुसार विषय लेकर लगन के साथ पढ़ाई करें। इस परीक्षा में स्नातक के अंक का कोई मतलब नहीं होता।

सवाल- इस साल 11वीं की परीक्षा पास की है। आगे क्या करना चाहिए।

अभिषेक, प्रतापगढ़

- अभी आप इंटर की पढ़ाई पूरी करें। इसके बाद रुचि के अनुसार विषय का चयन करते हुए स्नातक में प्रवेश लें।

सवाल- सीपीएमटी में जनरल रैंक 42 हजार है। क्या सरकारी कॉलेज मिल सकता है।

अलका पांडेय, मम्फोर्डगंज

- सरकारी कॉलेज में सीट के आधार पर प्रवेश होता है। आप काउंसलिंग में भाग लीजिए। सही स्थिति का पता चल जाएगा।

सवाल- क्या पॉलीटेक्निक के साथ बीएससी किया जा सकता है।

अरुण कुमार, सलोरी

- एक साथ दो कोर्स नहीं किया जा सकता है। एक समय में दो डिग्री लेने पर एक ही मान्य होती है।

सवाल- इंटर पास किया हूं। अब बीकॉम करना अच्छा रहेगा या आइटीआइ।

जितेन्द्र, कौशांबी

- दोनों में अच्छा कॅरियर है। रुचि के अनुसार वर्ग का चयन कर पढ़ाई करें। सफलता जरूर मिलेगी।

सवाल- आइआइटी और बीए एक साथ किया जा सकता है या नहीं।

उमेश कुमार, सैदाबाद

एक ही समय दो डिग्री मान्य नहीं होती है। दोनों अलग-अलग कोर्स हैं।

सवाल- पॉलीटेक्निक में कितनी सीट होती है। कृपया जानकारी प्रदान करें।

पंकज तिवारी, बड़ी बगिया

- सीटों की जानकारी संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट से मिल सकती है। सीट के अलावा ब्रांच का पता लग सकेगा।

सवाल- विगत वर्ष इंटर पास किया था। क्या अब एआइईईई का फार्म भर सकता हूं।

चरनजीत, सुल्तानपुर

- एआइईईई के लिए 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही प्रवेश होता है।

सवाल- इस साल इंटर किया है। मैथ में नंबर कम हैं। क्या फिर से पेपर दे सकती हूं।

शिवानी मिश्रा, प्रतापगढ़

- उसी विषय से दोबारा परीक्षा नहीं दे सकती हैं। यदि अंक कम है तो आगे की पढ़ाई पूरी मेहनत के साथ करें ताकि अच्छे नंबर मिल सकें।

सवाल- बीए में 49 प्रतिशत अंक हैं। क्या बीएड किया जा सकता है।

तौसीर अहमद, धूमनगंज

-बीएड के लिए स्नातक में 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इससे कम नंबर होने पर एडमीशन नहीं हो सकता है।

सवाल- इंटर 50 प्रतिशत के साथ पास हुआ हूं। एआइईईई की परीक्षा दे सकता हूं या नहीं।

हरिकेश कुमार, थरवई

- आप परीक्षा दे सकते हैं।

सवाल- मेरी बेटी की यूपीसीट में 1929 रैंक हैं। क्या अच्छा कॉलेज मिल सकता है।

बलीराम, झूंसी

- काउंसलिंग की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिलती रहती है। संभव है कि अच्छा कॉलेज मिल जाए।

सवाल- बीए किए हुए तीन साल हो गए हैं क्या अब एमए कर सकती हूं।

प्रियंका, प्रतापगढ़

- बिल्कुल, आप एमए कर सकती हैं। कंप्यूटर में डिप्लोमा कोर्स भी कर सकती हैं।

सवाल- वर्ष 2010 में इंटर पास किया है। शिक्षण कार्य करना चाहता हूं। क्या एकल विषय से दोबारा इंटर कर सकता हूं।

आशीष, गोविंदपुर

- एक विषय से दोबारा इंटर कर सकते हैं, लेकिन जिस विषय की परीक्षा दे चुकें हैं, उसमें नहीं कर सकते हैं।

सवाल- इस साल इंटर किया है। पालीटेक्निक करना अच्छा रहेगा या बीए। मार्गदर्शन करें।

- आपकी रैंक बेहतर है। पॉलीटेक्निक में प्रवेश लीजिए। बाद में भी स्नातक कर सकते हैं।

इनसेट -

आज विजय सिंह

दैनिक जागरण के मार्गदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को इलाहाबाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर विजय सिंह मौजूद रहेंगे। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी और उनके अभिभावक कॅरियर संबंधी सवालों के समाधान के लिए शाम चार से पांच बजे के बीच फोन नंबर 0532-2408561 पर इनसे बात कर सकते हैं। सवाल-जवाब दैनिक जागरण के अगले अंक में प्रकाशित भी किए जाएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

क्या 12वीं दोबारा कर सकते हैं?

----------------------- 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को दोबारा दाखिला देने से स्कूल मना नहीं कर सकते। अगर कोई स्कूल विद्यार्थियों को दाखिला देने से मना करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए।

इंटर कैसे करें?

Inter Admission 2022 Slide Up Kaise Kare| inter admission ke liye slide up kaise kare| बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन कॉलेज पसंद नही है ऐसे बदले… ... More videos on YouTube..

इंटर क्लास और इंट्रा क्लास में क्या अंतर है?

इंटर का प्रयोग दो या दो से अधिक स्थानों या समूहों के बीच किसी चीज का जिक्र करते समय किया जाता है। इंट्रा का उपयोग किसी ऐसी चीज को इंगित करने के लिए किया जाता है जो एक ही समूह या स्थान के "अंदर" हो रही है

इंटर को इंटर क्यों कहा जाता है?

इंटर का जन्म 1908 में "मिलान क्रिकेट एंड फुटबॉल क्लब" के निदेशक मंडल के बीच असहमति के परिणामस्वरूप हुआ था; असहमति कुछ सदस्यों की इच्छा में शामिल थी जो मिलानो में रहने वाले विदेशी खिलाड़ियों को अनुमति देने के लिए, इंटर वास्तव में "अंतर्राष्ट्रीय" के लिए खड़ा था , जबकि बाकी सभी के लिए एक अखिल-इतालवी प्रोफ़ाइल रखना चाहते थे ...