पोटेशियम बढ़ने के लक्षण क्या है? - poteshiyam badhane ke lakshan kya hai?

Updated: | Mon, 18 Apr 2022 10:35 PM (IST)

Health Tips: जिस प्रकार शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है उसी प्रकार यह भी जरूरी है कि वे पोषक तत्व उचित मात्रा में हमारे शरीर में हों। अगर उनकी मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाए तो शरीर को कई नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं पोटेशियम की। पोटेशियम हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि पोटेशियम की मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाए तो इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? इसकी मात्रा बढ़ने पर व्यक्ति को कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं, जिनका ध्यान रखना जरुरी है।

पोटेशियम बढ़ने पर होती है कई समस्याएं

हम अधिकतर पोटेशियम की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में सुनते हैं, लेकिन पोटेशियम के बढ़ने पर भी हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर पोटेशियम का स्तर तब बढ़ता है, जब हम पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। शरीर में पोटेशियम का लेवल बढ़ने और घटने दोनों ही स्थितियों में समस्या होती है। शरीर की कोशिकाओं को सामान्य रूप से काम करने के लिए पोटेशियम की आवश्यकता होती है लेकिन जब शरीर में इसका स्तर बढ़ जाता है तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

सामान्य रूप से शरीर में ब्लड पोटेशियम लेवल 3.5-5.0 मिली लीटर प्रति लीटर होना चाहिए। जब इसका लेवल इस मात्रा से कम या अधिक होता है तो शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में ब्लड पोटेशियम का स्तर बढ़ने से आपको हार्ट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं जैसे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का सामना करना पड़ सकता है।

पोटेशियम बढ़ने के लक्षण

1. शरीर में सुन्नपन महसूस करना या शरीर में झुनझुनाहट होना।

2. मांसपेशियों में कमजोरी आ जाना।

3. दिल की धड़कन का अनियमित होना।

4. सीने में तेज दर्द की शिकायत।

5. उल्टी या मतली की समस्या।

6. पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ।

7. मानसिक संतुलन से जुड़ी समस्याएं।

अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो सतर्क हो जाएं और फौरन डॉक्टर से मिलकर ब्लड टेस्ट करवाएं। अगर इनकी मात्रा ज्यादा हो गई, तो गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

Posted By: Shailendra Kumar

  • Font Size
  • Close

  • # symptoms
  • # increase
  • # potassium
  • # body
  • # danger
  • # health
  • # Potassium
  • # पोटेशियम
  • # लक्षण
  • # खतरा
  • # स्वास्थ्य
  • # मात्रा
  • # बढ़ोतरी
  • # specialstory

High Potassium in Body: जिस प्रकार शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है उसी प्रकार यह भी जरूरी है कि वे पोषक तत्व सीमित मात्रा में हमारे शरीर में हों. अगर उनकी मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाए तो कई नुकसान भी हमारे शरीर को झेलने पड़ सकते हैं. आज हम बात कर रहे हैं पोटेशियम की. पोटेशियम हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. लेकिन क्या आप जानते हैं यदि पोटेशियम की मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाए तो इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. साथ ही व्यक्ति को कुछ लक्षण भी नजर आ सकते हैं. आज का हमारा लेख उन्हीं लक्षणों पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पोटेशियम के बढ़ने पर क्या लक्षण नजर आ सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…Also Read - रोज सुबह पिएं इस पत्ते का पानी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

पोटेशियम बढ़ने पर नजर आने वाले लक्षण

आमतौर पोटेशियम का स्तर तक बढ़ता है जब अधिक मात्रा में पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं. ऐसे में जानते हैं कि जब पोटेशियम का स्तर बढ़ जाता है तो क्या लक्षण नजर आ सकते हैं- Also Read - शरीर के इस हिस्से की करें रोज मालिश, ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर और मूड होगा अच्छा

  1. शरीर में सुन्नपन महसूस करना या शरीर में झुनझुनाहट होना.
  2. मांसपेशियों में कमजोरी आ जाना.
  3. पोटेशियम के स्तर बढ़ने पर दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है.
  4. जब शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ता है तो सीने में तेज दर्द हो सकता है.
  5. पोटेशियम के स्तर के बढ़ने पर उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है.
  6. जब शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ता है तो पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं.
  7. शरीर में पोटेशियम की स्तर बढ़ने पर मानसिक संतुलन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं.

Also Read - अगर आप भी पीते हैं दूध वाली चाय तो हो जाएं सतर्क, हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

पोटेशियम बढ़ने के लक्षण क्या है? - poteshiyam badhane ke lakshan kya hai?

शरीर में संतुलित मात्रा में सभी पोषक तत्वों का रहना जरूरी होता है लेकिन जब यही पोषक तत्व शरीर में ज्यादा या कम मात्रा में होते हैं तो इसकी वजह से कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोटेशियम की पर्याप्त और संतुलित मात्रा होना जरूरी है। लेकिन जब शरीर में पोटेशियम की अधिकता हो जाती है तो इसकी वजह से कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। शरीर के लिए पोटेशियम बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा पोटेशियम शरीर में तंत्रिका तंत्र की कार्य प्रणाली को सही ढंग से काम करने में भी मदद करता है। शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ जाने या पोटेशियम की अधिकता (High potassium In Body) होने पर आपको तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं, ब्लड प्रेशर, किडनी से जुड़े रोग और हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। आमतौर पर लोग यह समझते हैं कि केले में सबसे ज्यादा पोटेशियम पाया जाता है लेकिन केले के अलावा तमाम खाद्य पदार्थों में पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा होती है। आइये विस्तार से जानते हैं शरीर में पोटेशियम की अधिकता होने पर दिखने वाले लक्षण क्या है हैं और इसकी वजह से क्या समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में पोटेशियम की अधिकता के लक्षण (High potassium In Body Symptoms In Hindi)

पोटेशियम बढ़ने के लक्षण क्या है? - poteshiyam badhane ke lakshan kya hai?

शरीर में पोटेशियम की मात्रा कई कारणों से बढ़ सकती है, इसका सबसे प्रमुख कारण अधिक मात्रा में पोटेशियम से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी हो सकता है। डीडीयू अस्पताल दिल्ली के डॉ़ विनीत कुमार के मुताबिक शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ने की स्थिति को मेडिकल की भाषा में हाइपरकैलीमिया कहा जाता है। इस स्थिति में आपको तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं, हार्ट फेलियर, दिल की धड़कन का असंतुलित होना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। सामान्य रूप से शरीर में पोटेशियम किडनी के जरिए बाहर निकल जाता है लेकिन कई बार जब यह बाहर नहीं निकल पाता है तो इसकी मात्रा शरीर में बढ़ने लगती है। हर व्यक्ति में पोटेशियम की मात्रा बढ़ने पर दिखने वाले लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन शरीर में पोटेशियम की अधिकता होने पर दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

1. मांसपेशियों में कमजोरी।

2. सुन्नता या झुनझुनी महसूस होना।

3. दिल की धड़कन का अनियमित होना।

4. सीने में तेज दर्द।

5. उल्टी और मतली आना।

6. सांस लेने में तकलीफ।

7. पेट में दर्द।

8. मानसिक संतुलन से जुड़ी समस्या।

इसे भी पढ़ें : डायबिटीज में टमाटर खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसे खाने का सही तरीका और 5 फायदे

पोटेशियम बढ़ने के लक्षण क्या है? - poteshiyam badhane ke lakshan kya hai?

पोटेशियम की मात्रा बढ़ने से होने वाली दिक्कतें (High potassium In Body Complications)

शरीर में पोटेशियम का लेवल बढ़ने और घटने दोनों ही स्थितियों में समस्या होती है। शरीर की कोशिकाओं को सामान्य रूप से काम करने के लिए पोटेशियम की आवश्यकता होती है लेकिन जब शरीर में इसका अस्तर बढ़ जाता है तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। सामान्य रूप से शरीर में ब्लड पोटेशियम लेवल 3.5-5.0 मिली लीटर प्रति लीटर (mEq/L) होना चाहिए। जब इसका लेवल इस मात्रा से कम या अधिक होता है तो शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में ब्लड पोटेशियम का स्तर बढ़ने से आपको हार्ट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं जैसे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में पोटेशियम की अधिकता होने पर ये समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : पोटेशियम की कमी से शरीर को हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, जानें इसकी कमी के लक्षण और उपचार

  • दिल की धड़कन का अनियमित होना।
  • हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का खतरा।
  • डायबिटीज की समस्या।
  • किडनी से जुड़े गंभीर रोगों का खतरा।
  • तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं।
  • मूत्र से जुड़ी परेशानियां।
  • मांसपेशियों का कमजोर होना।

पोटेशियम की मात्रा बढ़ने पर बचाव के उपाय (How To Prevent High Potassium in Body?)

शरीर में पोटेशियम के फायदे कई हैं लेकिन इसकी मात्रा बढ़ने या घटने कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ने के लक्षण दिखाई देने पर आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेकर इसकी जांच करानी चाहिए। जांच के बाद आपको चिकित्सक दवाओं के सेवन की सलाह दे सकते हैं। शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ने पर आपको खाने-पीने में परहेज करना चाहिए। ऐसे में आपको केला, अंजीर, आलू, आलूबुखारा, संतरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। डाइट से जुड़ी आदतों में बदलाव कर आप शरीर में पोटेशियम की मात्रा को कंट्रोल कर सकते हैं। केले, संतरे, खुबानी, अंगूर, किशमिश, खजूर, पालक, ब्रोकोली, आलू, शकरकंद, मशरूम, मटर, खीरे, टमाटर आदि में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है।

(All Image Source - Freepik.com)

शरीर में पोटैशियम बढ़ने से क्या होता है?

शरीर में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा या कम हो जाए तो तंत्रिका या दिल की धड़कन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा रहता है जबकि यह इसकी मात्रा में बहुत ज्यादा परिवर्तन हो जाए तो यह मौत की वजह भी बन सकती है। शरीर में जब पोटेशियम की मात्रा बढ़ जाती है तो उसे हाइपरकैलीमिया कहा जाता है।

पोटेशियम बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

पोटैशियम से भरपूर हैं ये फूड्स आज से डाइट में करें शामिल-.
आलू- आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग हर घर में हर दिन इस्तेमाल किया जाता है. ... .
नारियल पानी- गर्मियों के दिनों में नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है. ... .
पालक- अगर आपके शरीर में पोटैशियम की कमी है तो आप अपनी डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं. ... .
हरी मटर- ... .
एवोकाडो- ... .

पोटेशियम कम करने के लिए क्या करें?

पापड़, चटनी, अचार, प्रिजर्व और फास्ट फूड आदि ना खाएं। चपाती बनाते समय उसमें नमक ना डालें और दाल व सब्जी में भी कम ही प्रयोग करें। हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, मौसमी, आलू, आलूबुखारा, तरबूज, खरबूजा आदि फलों में भरपूर पोटेशियम होता है।

मनुष्य के शरीर में पोटेशियम की मात्रा कितनी होनी चाहिए?

ऐसे लोगों को अक्सर कमजोरी और थकावट, मांसपेशियों में ऐंठन, पाचन संबंधी समस्या, घबराहट, शरीर में झुनझुनी-सुन्नता और सांस से संबधित दिक्कतें हो सकती हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सुझाई गई मात्रा के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 4,700 मिलीग्राम की मात्रा में पोटेशियम की आवश्यकता होती है।