क्या तुलसी का पौधा छत पर रख सकते हैं? - kya tulasee ka paudha chhat par rakh sakate hain?

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो आपको इसे कुछ स्थानों पर नहीं लगाना चाहिए जिससे वास्तु दोष न लगे और समृद्धि बनी रहे।

Show

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है उसमें कभी भी धन की कमी नहीं होती है और खुशहाली बनी रहती है। जड़ी-बूटियों की रानी के रूप में जानी जाने वाली तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है और अपनी पवित्रता की वजह से सभी घरों में लगी होती है।

ज्योतिष में तो तुलसी का बहुत अधिक महत्व है ही और वास्तु के हिसाब से भी यह घर में सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन जब बात वास्तु से जुड़ी है तो तुलसी के पौधे के लिए घर में कुछ विशेष स्थान हैं और ऐसा माना जाता है कि यदि इस पवित्र पौधे को सभी दिशा और स्थान पर न रखा जाए तो घर में समस्याएं आ सकती हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira जी से जानें कि घर की किन विशेष जगहों पर आपको तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए।

घर की छत में न रखें तुलसी का पौधा

क्या तुलसी का पौधा छत पर रख सकते हैं? - kya tulasee ka paudha chhat par rakh sakate hain?

तुलसी का पौधा वास्तु के अनुसार कभी भी घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र पौधे को छत में रखने से सकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। ख़ास तौर पर जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है वो भूलकर भी ऐसा न करें। वास्तु की मानें तो छत पर रखा तुलसी का पौधा हमेशा वास्तु दोष का कारण  बनता है। यदि आप तुलसी घर में लगा रही हैं तो इसे आंगन या बालकनी में लगाएं।

घर के अंधेरे कोने में न लगाएं तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा हमेशा खुले स्थान पर लगाने की सलाह दी जाती है। भूलकर भी इस पौधे को अंधेरे वाली जगह पर न लगाएं। ऐसी जगह लगाया गया तुलसी का पौधा आर्थिक हानि का कारण बनता है। तुलसी के पौधे को हमेशा खुली धूप और उजाले वाले स्थान पर लगाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:एक्सपर्ट टिप्स: घर में आने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे

शिव जी और गणपति की तस्वीर के पास न रखें तुलसी का पौधा

क्या तुलसी का पौधा छत पर रख सकते हैं? - kya tulasee ka paudha chhat par rakh sakate hain?

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर के मंदिर के आस-पास लगाने से घर में समृद्धि आती है। लेकिन कभी भी ये पौधा भगवान शिव और गणपति की तस्वीर के पास न रखें। ऐसा करने से शिव जी नाराज हो सकते हैं और आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

दक्षिण दिशा में न रखें तुलसी का पौधा

ऐसी मान्यता है कि दक्षिण दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए कभी भी तुलसी का पौधा इस दिशा में न रखें। तुलसी के लिए सर्वोत्तम दिशा उत्तर पूर्व है यानी घर का ईशान कोण सबसे अच्छा माना जाता है।

बेसमेंट में न रखें तुलसी का पौधा

कभी भी तुलसी का पौधा आपको घर में बेसमेंट वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए और सबसे मुख्य बात है कि तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा गमले में लगाएं और गमले को किसी स्टैंड में रखें।

इसे जरूर पढ़ें:सावन के महीने में घर में लगाएं तुलसी का पौधा, रामा और श्यामा में से कौन सी है ज्यादा शुभ

तुलसी के पौधे के लिए वास्तु नियम

क्या तुलसी का पौधा छत पर रख सकते हैं? - kya tulasee ka paudha chhat par rakh sakate hain?

  • यदि तुलसी के पौधे के लिए सही दिशा की बात की जाए तो सबसे अच्छी जगह पूर्व में है, आप इसे घर की बालकनी में या खिड़की के पास उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
  • वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा पानी की दिशा है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में अच्छी ऊर्जाओं को आमंत्रित करके और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलती है।
  • सुनिश्चित करें कि तुलसी के पास पर्याप्त धूप उपलब्ध हो। इस पौधे को हमेशा विषम संख्या में रखें जैसे एक, तीन या पांच।
  • कभी भी तुलसी के पौधे के आसपास झाड़ू, जूते या कूड़ेदान जैसी चीजें न रखें और इस पौधे के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा होना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए और सूखा पौधा घर में नहीं रखना चाहिए।

यदि आप तुसली के पौधे को वास्तु के नियमों के अनुसार  लगाती हैं तो सभी दोषों से मुक्ति के साथ घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

क्या तुलसी का पौधा छत पर रख सकते हैं? - kya tulasee ka paudha chhat par rakh sakate hain?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

हिंदी न्यूज़ धर्मछत पर न रखें तुलसी का पौधा, बिना स्नान किए न तोड़ें पत्ते 

छत पर न रखें तुलसी का पौधा, बिना स्नान किए न तोड़ें पत्ते 

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को सुखी जीवन एवं कल्याण का प्रतीक माना गया है। तुलसी का पौधा तमाम दोषों को दूर करता है। तुलसी का पौधा देवताओं की कृपा दिलाने में सहायक माना जाता है। तुलसी मां को राधा...

क्या तुलसी का पौधा छत पर रख सकते हैं? - kya tulasee ka paudha chhat par rakh sakate hain?

Arpanलाइव हिन्दुस्तान टीम ,meerutTue, 16 Mar 2021 01:48 PM

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को सुखी जीवन एवं कल्याण का प्रतीक माना गया है। तुलसी का पौधा तमाम दोषों को दूर करता है। तुलसी का पौधा देवताओं की कृपा दिलाने में सहायक माना जाता है। तुलसी मां को राधा रानी का अवतार माना गया है। वास्तु में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में।

तुलसी के पौधे को घर की छत पर न रखें। इससे आर्थिक हानि की आशंका रहती है। तुलसी की पत्तियों को चबाने के बजाए, जीभ पर रखकर चूसना सही तरीका है। दही में तुलसी के कुछ पत्तों को मिलाकर खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों से राहत मिलती है और दिनभर शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा करने से घर के सदस्यों में चल रहे मनमुटाव दूर हो जाते हैं। तुलसी का पौधा रसोईघर के पास रखने से घर के सदस्यों में सामंजस्य बढ़ता है। यदि तुलसी की पत्तियों की बहुत जरूरत पड़ जाए तो तोड़ने से पहले पौधे को हिलाना न भूलें। तुलसी के पौधे का सूख जाना या फिर मुरझा जाना अशुभ माना जाता है। 
तुलसी का स्वास्थ्य के साथ धार्मिक महत्व भी है। सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, एकादशी, संक्रांति, द्वादशी व शाम के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। रविवार और मंगलवार को भी तुलसी के पत्ते तोड़ने की मनाही है। बिना नहाए कभी भी तुलसी के पत्ते न तोड़ें। घर के आंगन में तुलसी सौभाग्य को बढ़ाती है। घर में यह पवित्र पौधा सभी दोष दूर करता है और वातावरण में सकारात्मकता बनाए रखता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से परिवार के सदस्यों की स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। तुलसी के पौधे के सम्मुख शाम को दीया जलाने से सुख-समृद्धि आती है। इस पवित्र पौधे के आसपास पवित्रता बनाए रखना बहुत जरूरी है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

क्या तुलसी का पौधा छत पर रख सकते हैं? - kya tulasee ka paudha chhat par rakh sakate hain?

तुलसी का पौधा छत पर लगाने से क्या होता है?

तुलसी का पौधा वास्तु के अनुसार कभी भी घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र पौधे को छत में रखने से सकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। ख़ास तौर पर जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है वो भूलकर भी ऐसा न करें। वास्तु की मानें तो छत पर रखा तुलसी का पौधा हमेशा वास्तु दोष का कारण बनता है।

मकान की छत पर कौन कौन से पौधे लगा सकते हैं?

घर की छत पर उत्तर पूर्व और पूर्व दिशा में छोटे पौधे लगाने चाहिए। इस दिशा के लिए आप तुली, गेंदा, लिली, हल्दी आदि के पौधे लगा सकते हैं। बड़े गमलों में ऊंचे पेड़ों को हमेशा छत के दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। वहीं, पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फूलों के पौधे और चांदनी, चमेली, मोगरा लगाने से लाभ के अवसर बढ़ जाते हैं।

तुलसी का पौधा घर में कहाँ लगाना चाहिए?

तुलसी को घर में कहां लगाएं? तुलसी के पौधे को वास्तु के सिद्धांत के अनुसार उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए

तुलसी में दीपक कब नहीं चलना चाहिए?

तुलसी पूजा की सावधानियां रविवार के दिन तुलसी के नीचे दीपक नहीं जलाने चाहिए.