क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?

  • Hindi News
  • lifestyle
  • health
  • protein is very important for strong muscles keep these things in mind

मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी है प्रोटीन, इन बातों का रखें ध्यान

| Updated: 24 Jul 2019, 9:17 am

हमें स्वस्थ रखने में मांसपेशियां की बड़ी भूमिका होती है। मांसपेशियां स्वस्थ हों तो आपका शरीर मजबूत बना रहता है। मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी है। लेकिन क्या आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं, यहां जानें।

क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
तस्वीर साभार: gettyimages.in

सही खानपान से आप स्वस्थ रहते हैं, हर कोई यह जानता है। फिर भी हेल्दी खाने के लिए हम बहुत हुआ तो अपने भोजन में एक फल शामिल कर लेते हैं। हो सकता है काम के पहले एक केला या लंच के साथ एक सेब खा लेते हैं। लेकिन क्या यह सचमुच पर्याप्त है? बात की शुरुआत इस विषय के साथ करते हैं कि हेल्दी मांसपेशियां यानी मसल्स क्यों जरूरी है और इनके लिए हमें उचित मात्रा में प्रोटीन क्यों लेना चाहिए...शरीर मजबूत बनाए रखती हैं मांसपेशियां
हमें स्वस्थ रखने में शरीर के अन्य हिस्सों और अंगों की ही तरह मांसपेशियां भी बड़ी भूमिका निभाती हैं। मांसपेशियां स्वस्थ हों तो आपका शरीर मजबूत बना रहता है, आप अपने रोजमर्रा के हर काम आसानी से कर पाते हैं। मांसपेशियां मजबूत होने से हमारे शरीर के जॉइंट्स यानी हड्डियों के जोड़ भी अच्छी हालत में रहते हैं। अगर हमारे घुटने या कंधे के आसपास की मांसपेशियां कमजोर हों तो उन हिस्सों में खराबी की आशंका अधिक हो जाती है।

हड्डी से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम
मजबूत मासपेशियों से हमारा संतुलन बना रहता है और फिसलने या गिरने की संभावना कम हो जाती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डी से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अतिरिक्त शारीरिक क्षमता के अलावा पर्याप्त मांसपेशियां अतिरिक्त वजन को नियंत्रित रखने में भी सहायक है। लेकिन सवाल ये भी है कि तंदुरुस्त मांसपेशियों के लिए हम क्या करें? क्या सिर्फ दूध पीने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। लेकिन अनायास रूप से अपने भोजन में केवल कुछ प्रोटीन शामिल कर लेने और व्यायाम नहीं करने से कोई लाभ नहीं होता। मजबूत और तंदुरुस्त मांसपेशियों के लिए प्रोटीन से भरपूर भोजन और व्यायाम तथा शारीरिक परिश्रम बेहद ज़रूरी है। इनमें से केवल कोई एक करने से लाभ नहीं होगा।

आहार में प्रोटीन आपके दिल को रखेगा तंदुरुस्त


अधिक प्रोटीन खाने से मांसपेशिया नहीं बढ़ेंगी
क्या कभी सोचा है कि आप जो दैनिक भोजन लेते हैं उससे आपको कितना प्रोटीन मिलता है? प्रोटीन की आवश्यकता उम्र, लिंग, शारीरिक अवस्था और सक्रियता के स्तर पर निर्भर करती है। एक सामान्य स्वस्थ वयस्क व्यक्ति को उसके शरीर के वजन के हिसाब से 1 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम की जरूरत होती है। यानी अगर आप 30 वर्ष की महिला हैं, ज्यादा समय शिथिल बैठी रहती हैं और आपका वजन 55 किलोग्राम है, तो आपको भोजन में हर रोज 55 ग्राम प्रोटीन की जरुरत है। लेकिन अगर आप खेल-कूद, एक्सर्साइज या जिमिंग करती हैं तब मांसपेशियों के टीशू की बेहतर वृद्धि और मरम्मत के लिए आपको अधिक मात्रा में प्रोटीन की जरुरत होगी।

प्रोटीन-युक्त डायट का करें सेवन

अपने प्रोटीन सेवन को दिन भर में विभाजित करें, तीन बार प्रमुख भोजन के साथ और दो बार प्रोटीन-युक्त नाश्ते के साथ। प्रोटीन के सेवन को इस प्रकार विभाजित करने से खून में एमिनो ऐसिड सर्वोत्तम स्तर पर बना रहता है और मांसपेशियों की मरम्मत एवं वृद्धि तेज करता है। अपने भोजन में दूध, मांस, पॉल्ट्री, मछलिया, अंडे, बीन्स, दालें, दुग्ध उत्पाद, सोया और साबुत अनाज जैसी विविध प्रोटीन का प्रयोग करें।

क्या मांसपेशियां बनाने के लिए अतिरिक्त प्रोटीन की जरुरत है
यह एक आम भ्रम है कि अतिरिक्त प्रोटीन के सेवन से लोगों की मांसपेशियां बढ़ती हैं। व्यायाम और शक्तिवर्द्धक प्रशिक्षण के बगैर अधिक प्रोटीन खाने से मांसपेशियों का निर्माण नहीं होता। मांसपेशियों के नए ऊतकों के निर्माण और क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत के लिए व्यायाम के बाद स्वास्थ्यकर, संतुलित आहार के साथ अच्छी क्वॉलिटी का थोड़ा अतिरिक्त प्रोटीन का सेवन ज़रूरी है. इससे अधिक प्रोटीन की कोई मात्रा मांसपेशियों के निर्माण में काम नहीं आती है और महज ऊर्जा के प्रयोग में आती है।

लेखक- डॉ. मेघना पासी, पोषण सलाहकार हैं

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    फैशन बहन की शादी में चमचमाता लहंगा पहन काजल अग्रवाल की खूबसूरती ने चुराई लाइमलाइट, हाथों में मेहंदी देख पति भी हुए फिदा
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    Adv: क्रिसमस पर अपनों को दें बेहतरीन उपहरा, चॉकलेट से लेकर गिफ्ट हैंपर्स, बंपर छूट
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    ज्ञानी बाबा दक्षिण अफ्रीका के समुद्र तट पर दिखीं अजीब चीजें, लोग समझने लगे एलियंस
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    फिल्मी खबरें ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग केस में रकुल प्रीत सिंह होगी तलब, राणा दाग्गुबाती को भी समन
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    टूरिस्ट डेस्टिनेशंस Sunburn Goa 2022: गोवा में इस तारिख से शुरू होगा सनबर्न फेस्टिवल, डेट देखने के बाद करना शुरू कर दें पैकिंग
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    ग्रह नक्षत्र बुधादित्य योग से मिलेगा 4 राशियों को फायदा, जाते-जाते साल बना जाएगा इन्हें मालामाल
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    न्यूज़ 5G लॉन्च होते ही आधी से भी कम हुई 4G Smartphone की कीमत, 700 में खरीदें Redmi 10
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    कार/बाइक महिंद्रा मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में नंबर 1, टाटा और एमजी के साथ ही बाकी कंपनियां काफी पीछे, देखें डिटेल
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    न्यूज़ Swiggy 2022: भारतीय बिरयानी और समोसा सबसे ज्यादा करते हैं Online ऑर्डर, देखें टॉप-10 लिस्ट
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    भारत कैसे हार गए थे? नियाजी के शब्दों को याद दिला एयफोर्स ने कुरेदा पाक का 1971 वाला जख्म
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    बेंगलुरु मैंगलोर में मुस्लिम युवक संग ह‍िन्‍दू मह‍िला के यात्रा करने पर बजरंग दल का हंगामा, बस रोककर महिला से की नोंकझोक
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    दौसा दौसा में राहुल गांधी के सामने लगे पायलट जिंदाबाद के नारे.... भारत जोड़ो यात्रा का 100 दिन का रिकॉर्ड टूटा!
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    भारत पीयूष गोयल ने साड़ी की 'खूबियां' बताकर फोटो शेयर की, लोगों ने ले ली मौज, देख‍िए र‍िऐक्‍शन
  • क्या खाने से शरीर मजबूत होगा? - kya khaane se shareer majaboot hoga?
    भारत तीन दिन पहले तवांग में चीन की शरारत, अब पुतिन ने पीएम मोदी को लगाया फोन, हुई क्या बात?

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

अपने शरीर को लोहे जैसा मजबूत कैसे बनाएं?

शरीर में लोहे को पचा पाने की क्षमता भी बढ़ाई जा सकती है। लोहे की कमी से पीड़ित भारत के बच्चों पर किए गए रिसर्च से पता चला कि भोजन के साथ या तुरंत बाद विटामिन सी वाला कोई फल खाने या ऐसे फल का रस पीने से भोजन में लोहा ग्रहण करने की क्षमता इतनी बढ़ जाती है कि लोहे की कमी खुद दूर हो जाती है।

शरीर को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

हमेशा से दाल, राजमा, चना जैसे मुख्य भोज्य पदार्थ हम अपने खाने में शामिल करते आए हैं। इनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो एक स्वस्थ और संतुलित आहार के लिए बहुत जरूरी है। ताकत चाहिए तो दूध और दही जरूर खाएं। स्वाद से भरपूर दही में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है।

क्या खाने से शरीर में सबसे ज्यादा ताकत आती है?

अंडे प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। इसके सेवन से ऊर्जा और ताकत मिलती है। इसके अतिरिक्त, ल्यूसीन अंडे में सबसे प्रचुर मात्रा में अमीनो एसिड है, और यह कई मायनों में ऊर्जा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। सेब दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक हैं और यह कार्ब्स और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है।

कमजोर शरीर को मजबूत और स्वस्थ कैसे बनाएं?

शरीर को मजबूत बनाने (body ko strong kaise banaye) के लिए खानपान व एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी होता हैं। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं और अच्छा आहार लेने से शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती हैं, जिससे शरीर में ताकत बढ़ती हैं और बॉडी स्ट्रांग होती हैं।