करवा चौथ की पूजा में क्या क्या सामग्री रखें? - karava chauth kee pooja mein kya kya saamagree rakhen?

  • Hindi News
  • astro
  • religion rituals
  • festivals-and-fasts
  • karwachauth 2022 pujan samagiri full list thali me kya rakhe puja vidhi and importance

Karwa Chauth 2022 Pujan Samagiri List: करवा चौथ व्रत के लिए बेहद जरूरी हैं ये चीजें, एक दिन पहले ही खरीद कर ले आएं

Edited by

Ayushi Tyagi

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 13, 2022, 12:37 PM

Karwa Chauth 2022 Pujan Samagiri: करवाचौथ का व्रत इस साल 13 अक्टूबर गुरुवार के दिन है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इसलिए इस दिन की पूजा का विशेष महत्व होता है। पूजा के लिए आपका पास पहले से ही सारा सामान होना जरुरी है। तो आइए जानते हैं करवाचौथ पूजा की सामग्री।

करवा चौथ की पूजा में क्या क्या सामग्री रखें? - karava chauth kee pooja mein kya kya saamagree rakhen?
Karwa Chauth 2022 Pujan Samagiri List

अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें - सब्सक्राइब करेंक्लिक करे

करवाचौथ का व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करके करवाचौथ का व्रत रखती है। इस बार करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में करवाचौथ व्रत का काफी महत्व है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर रात में चंद्रमा की पूजा कर अपने पति के हाथों पानी पीकर ही व्रत खोलती हैं। करवाचौथ की पूजा पूरे विधि विधान के साथ करनी चाहिए। इसके लिए आपके पास पूजा का सारा सामान पहले से ही मौजूद होना चाहिए। करवाचौथ वाले दिन सुबह सबसे पहले उठकर माता गौरी और भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। इसका बाद शाम के समय अहोई माता की पूजा अर्चना होती है। इसलिए करवा चौथ से पहले ही आप सारा सामान ले आएं। यदि आपके पास पहले से ही पूरा सामान है तो एक बार नीचे दी गई लिस्ट से मैच कर लें। करवाचौथ व्रत की पूजन सामग्री लिस्ट
सुबह के समय माता पार्वती और भगवान शिव का पूजा के लिए रखें ये सामान।
1. शहद
2. कच्चा दूध
3. शक्कर
4. शुद्ध घी
5. दही
6. 5 तरह की मिठाई
7. गंगाजल,
8. अगरबत्ती
9. चंदन
10. अक्षत यानी अटूट कच्चा चावल
11. माता पार्वती के लिए श्रृंगार का सामान
12. शिव पार्वती गणेशजी की तस्वीर
13. लाल फूल गौरी गणेश के लिए
14. दुर्वा गणेशजी को अर्पित करने के लिए

शाम के समय माता करवा की पूजा के लिए यह सामान जरूर कर लें।
1. दीपक
2. कपूर
3. लाल रंग की रुई से बनी गोल बत्तियां
4. मिट्टी का लोटा
5. लकड़ी का आसन
6.चांद की पूजा के लिए छलनी
7. सफेद फूल चंद्रमा के लिए
8. इस दिन अठावरी भी पूजी जाती है उसके लिए आठ पूरियां और हलुआ या पूड़ा बना लें।
9. सास के लिए कपड़े और श्रृंगार का सामान और उसपर कुछ दक्षिणा भी जरुर रखें.

करवा चौथ के दिन रात के समय चंद्रमा की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है। इसके लिए एक छलनी लें और एक दीपक जला लें इसके बाद छलनी से पहले अपने चांद को देखें इसके बाद अपने पति का चेहरा देखें। फिर उनकी आरती उतारें और इसके बाद उनके हाथों से पानी पीएं। साथ ही कुछ मीठा भी खाएं। ताकी आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहे।

करवा चौथ की पूजा में क्या क्या सामग्री रखें? - karava chauth kee pooja mein kya kya saamagree rakhen?
Karwa Chauth 2022 Date and Time: करवा चौथ पर बना है यह शुभ संयोग, इस समय चंद्रमा की पूजा करना होगा बेहद शुभ फलदायी

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद