सिन्धु घाटी सभ्यता / हड़प्पा सभ्यता (Indus Valley Civilisation) और उससे सम्बन्धित तथ्य – सिन्धु घाटी सभ्यता विश्व की प्राचीनतम नदी घाटी सभ्यताओं में से एक है। इस सभ्यता का विकास सिन्धु तथा घघ्घर/हकड़ा ( प्राचीन सरस्वती ) के किनारे हुआ इसीलिए इसे सिन्धु घाटी सभ्यता कहते हैं। सन् 1921 ई. में सर जॉन मार्शल के
नेतृत्व में रायबहादुर दयाराम साहनी ने हड़प्पा का उत्खनन किया और सिन्धु घाटी सभ्यता की खोज की। इस सभ्यता को हम सिंधु घाटी सभ्यता, सिंधु सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता के नाम से जानते हैं। सर्वप्रथम हड़प्पा की खोज होने के कारण इसे हड़प्पा सभ्यता कहा गया। बाद में जब मोहनजोदड़ो की खुदाई हुयी
तो लगा ये सभ्यता सिंधु घाटी तक ही सीमित है अतः इसका नाम सिंधु घाटी सभ्यता रखा गया। अन्य समकालीन सभ्यताओं से विशिष्ट यह सभ्यता अपने नगर नियोजन और जल निकासी व्यवस्था के लिए विशिष्ट थी। ये पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के
मांटगुमरी जिले में रावी नदी के बाएं तट पर स्थित था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक सर जॉन मार्शल के निर्देशन में दयाराम साहनी ने 1921 में हड़प्पा को खोजा। सर जॉन मार्शल के नेतृत्व में 1923-24 में उत्खनन हुआ। इसके बाद माधवस्वरूप वत्स ने यहाँ उत्खनन किया। देखने में यह प्रशासनिक नगर जैसा प्रतीत होता है। यहाँ सुरक्षा/किलेबंदी की व्यापक व्यवस्था की गयी थी। सिंध
प्रांत के लरकाना जिले में सिंधु नदी के दाएं तट पर स्थित था। 1922 ईo में राखालदास बनर्जी ने इसकी खोज की। यह देखने में आध्यात्मिक नगर जैसा प्रतीत होता है। इसे मृतकों का टीला, रेगिस्तान का बगीचा, स्तूपों का शहर जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। इस स्थल का क्षैतिज उत्खनन हुआ जिसमे सात स्तर पाए गए। बाढ़ के कारण यह सात बार उजड़ा और बसा। यहाँ पर एक अन्नागार मिला है जो सभ्यता की सबसे बड़ी इमरती संरचना है।
मलेरिया का प्राचीनतम साक्ष्य यहीं से मिला है। यहाँ से प्राप्त एक मुहर पे सुमेरियन नावों का चित्रांकन है। चाँदी का प्राचीनतम साक्ष्य यहीं से प्राप्त हुआ। यहाँ चांदी का कलश व शिलाजीत पाया गया। प्राप्त साक्ष्य – 20 खम्भों वाला सभा भवन, ताँबे का हेयर पिन, कांसे की नर्तकी, वृहत स्नानागार, ईंट के 6 भट्टे चन्हूदड़ोचन्हूदड़ो पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी के तट पर बसा था। इसकी खोज एन. जी. मजूमदार ने की। यहाँ पर उत्खनन 1935 में मैके के नेतृत्व में हुआ। इस स्थल की किलेबंदी नहीं की गयी थी। इसे हड़प्पा सभ्यता का औद्योगिक शहर कहा गया। क्योंकि यह शीप, मनके तथा मुद्रा बनाने का प्रमुख केंद्र था। प्राप्त साक्ष्य :- मनके/गुरियाँ बनाने का कारखाना, सौंदर्य प्रसाधन, हड़प्पा सभ्यता के बाद विकसित हुयी झूकर-झाकर संस्कृति के अवशेष, पकी हुयी नालियाँ। कालीबंगाकालीबंगा राजस्थान के गंगानगर/हनुमानगढ़ जिले में सरस्वती/घग्गर नदी के तट पे स्थित था। इसकी खोज अमलानंद घोष ने की। यहाँ पर उत्खनन बी. बी. लाल और वी. के. थापर के नेतृत्व में हुआ। कुछ विद्वानों के अनुसार यह हड़प्पा सभ्यता की तीसरी राजधानी था। यहाँ स्पष्ट रूप से जल निकास प्रणाली का आभाव था। यहाँ से सार्वजनिक नालियों की जगह लकड़ी की नालियाँ प्राप्त हुयी हैं। पक्की सड़कों के प्रमाण सिर्फ यहीं से प्राप्त हुए हैं। यहीं से अंत्येष्टि संस्कार की तीनों विधियों का पता चलता है। यहीं से भकंप का प्राचीनतम प्रमाण मिलता है। प्राप्त साक्ष्य – सात आयताकार यज्ञ वेदियाँ, एक युग्म शवाधान, आक्रामक मुद्रा में वृषभ की मूर्ति, ऊँट की हड्डियाँ, अंडाकार कब्र, बालक की खोपड़ी में 6 छेद जो शल्य चिकित्सा का प्रमाण प्रस्तुत करता है। लोथललोथल गुजरात के अहमदाबाद जिले में सावरमती व भोगावा नदी के संगम पर स्थित है। इसे एस. आर. राव ने लघु हड़प्पा या लघु मोहनजोदड़ो कहा। इसकी खोज एस. आर. राव ने 1954 ईo में की और 1957-58 ईo में यहाँ पर उत्खनन किया गया। इसका मिश्र व मेसोपोटामिया के साथ सीधा व्यापार होता था। प्राप्त साक्ष्य – वृत्ताकार व चतुर्भुजाकार अग्नि वेदियाँ, गोरिल्ला की मृणमूर्ति, ममी, 3 युग्म शवाधान, पंचतंत्र की चालक लोमड़ी की आकृति, चक्की के दो पाट, हाथी दांत की पटरी, रंगाई कुण्ड बनावलीबनावली हरियाणा के हिसार में घग्गर व उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है। इसे समृद्ध लोगों का शहर भी कहा जाता है। इसकी खोज 1973 ईo में आर. एस. विष्ट ने की इन्हीं के नेतृत्व में यहाँ उत्खनन हुआ। यह स्थल तीनो स्तरों (प्राक, विकसित, उत्तर) का प्रतिनिधित्व करता है। प्राप्त साक्ष्य – अग्नि वेदियाँ, मिट्टी का हल, धावनपात्र धौलावीराधौलावीरा गुजरात के कच्छ में मनहर व मानसेहरा नदियों के बीच स्थित है। इसकी खोज जे. पी. जोशी ने की। यहाँ पर उत्खनन 1967-68 में आर. एस. विष्ट के नेतृत्व में हुआ। धौला का अर्थ – सफ़ेद, वीरा का अर्थ – कुआं। यहाँ पर एक कुआं मिला है इसी के कारण इसका नाम धौलावीरा रखा गया। यह तीन भागों में विभक्त एक आयताकार नगर था। इस सभ्यता की भारत में स्थित यह दूसरी सबसे बड़ी बस्ती है। यहीं पर इस सभ्यता का एकमात्र स्टेडियम/खेल के मैदान की प्राप्ति हुयी है। यहाँ की जल प्रबंधन व्यवस्था विशिष्ट थी। यहाँ से एक विशाल तालाब की प्राप्ति हुयी है। प्राप्त साक्ष्य – राज्यसभा का अवशेष, नेवले की पत्थर की मूर्ति सुरकोटदाइस स्थल की खोज सर्वप्रथम 1964 में जगपति जोशी ने की। इस स्थल के अंतिम स्तर पर घोड़े की अस्थियाँ मिली हैं। यहाँ पर विशेष प्रकार की कब्रगाह की भी प्राप्ति हुयी है। रोपड़रोपड़ पंजाब में सतलज नदी के तट पर बसा था। इसकी खोज 1955-56 में यज्ञदत्त शर्मा ने की। यहाँ पर संस्कृति के 5 स्तरीय क्रम की प्राप्ति हुयी है। यहाँ पर कब्र के नीचे कुत्ते के शवाधान के साक्ष्य मिले हैं। रंगपुररंगपुर गुजरात के अहमदाबाद में मादर नदी के तट पर स्थित है। इसकी खोज पहले 1931 में एम. एस. वत्स ने और बाद में 1953 में एस. आर. राव ने की। यहाँ से किसी भी प्रकार की कोई मुद्रा प्राप्त नहीं हुयी है। प्राप्त साक्ष्य – धान की भूसी, कच्ची ईंटों के दुर्ग, नालियाँ, पत्थर के फलक, मृदभांड आलमगीरपुरआलमगीरपुर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हिंडन नदी के बाएं तट पर स्थित था। यह इस सभ्यता का सबसे पूर्वी स्थल था। 1958 में इस पुरास्थल की खोज में ‘भारत सेवक समाज‘ का विशेष योगदान रहा। इसका उत्खनन यज्ञ दत्त शर्मा के नेतृत्व में किया गया। सूती कपड़ा/कपास के साक्ष्य यहीं से प्राप्त हुए हैं। सिंधु सभ्यता पतन के कारण :-बाढ़ – मार्शल, मैके व एस. आर. राव ने बाढ़ को इस सभ्यता के पतन का कारण माना है। मार्शल ने यहाँ तक कहा कि मोहनजोदड़ो सात बार बाढ़ से उजड़ा और बसा। क्योंकि इनको मोहनजोदड़ो की खुदाई में सात स्तरों का पता चला। परन्तु सभ्यता के पतन का यह कारण संतोषजनक सिद्ध नहीं हुआ। क्योकि बहुत से नगर नदियों के किनारे स्थित नहीं थे। आर्य आक्रमण – सबसे पहले गार्डेन चाइल्ड ने आर्य आक्रमण को सभ्यता के पतन का कारण बताया। बाद में मैके,व्हीलर व पिग्गट ने भी इसका समर्थन किया। मलेरिया जैसी महामारी – केनेडी ने वहां पर मलेरिया का साक्ष्य जुटाया है। नदियों के मार्ग में परिवर्तन – लैम्ब्रिक, माधोस्वरूप वत्स और जी. एफ. देल्स के अनुसार सरस्वती व रावी जैसी नदियों के मार्ग में हुए परिवर्तन के कारण इस सभ्यता का पतन हुआ होगा। जलवायु परिवर्तन – आरेल स्टाइन और अमलानन्द घोष के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण इस सभ्यता का पतन हुआ होगा। भूतात्विक परिवर्तन व भारी जल प्लावन – एम. आर. साहनी और राइक्स के अनुसार भूतात्विक परिवर्तन व भारी जल प्लावन के कारण इस सभ्यता का पतन हुआ होगा। पारिस्थितिकी असंतुलन – फेयर सर्विस के अनुसार। इस सभ्यता से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –
सामाजिक जीवन –
धार्मिक जीवन –
आर्थिक जीवन –
सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित प्रश्न उत्तरकार्बन डेटिंग आधार पर विकसित हड़प्पा काल कब से कब तक माना जाता है?> जान मार्शल के अनुसार इस सभ्यता का कालखंड था 3250 ईसा पूर्व से लेकर 2750 ईसा पूर्व तक। लेकिन कार्बन डेटिंग के आधार पर इस सभ्यता का कालखंड है 2500 ईसा पूर्व से 1750 ईसा पूर्व ।
हड़प्पा सभ्यता कब से कब तक?यह सभ्यता मुख्यतः 2600 ई॰पू॰ से 1900 ई॰पू॰ तक रही।
कार्बन डेटिंग का प्रयोग किसकी उम्र निर्धारित करने के लिए किया जाता है?क्या है कार्बन डेटिंग विधि: इसमें कार्बन-12 व कार्बन-14 के बीच अनुपात निकाला जाता है। कार्बन-14 कार्बन का रेडियोधर्मी आइसोटोप है, इसका अर्ध आयुकाल 5730 वर्ष का है। कार्बन डेटिंग को रेडियो एक्टिव पदार्थों की आयु सीमा निर्धारण करने में प्रयोग किया जाता है।
हड़प्पा सभ्यता का समय क्या है?हड़प्पा पूर्वोत्तर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक पुरातात्विक स्थल है। यह साहिवाल शहर से 20 किलोमीटर पश्चिम में रावी नदी के किनारे स्थित है। सिन्धु घाटी सभ्यता के अनेकों अवशेष यहाँ से प्राप्त हुए है। सिंधु घाटी सभ्यता को इसी शहर के नाम के कारण हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है।
|