कौन कौन से खेल गेंद से खेले जाते हैं? - kaun kaun se khel gend se khele jaate hain?

खुद को स्वस्थ रखने और अपना मनोरंजन करने के लिए लोग खेल खेलते हैं। कुछ खेलों में गेंद का इस्तेमाल किया जाता है तो कुछ यूं ही खेले जाते हैं। लेकिन दुनियाभर में जितने भी खेल खेले जाते हैं उनमें ज्यादातर जो सबसे प्रसिद्ध हैं उनमें गेंद का उपयोग होता है। उदाहरण के तौर पर लोगों को सबसे ज्यादा क्रिकेट पसंद है जोकि गेंद से खेला जाता है।‌

क्रिकेट के अलावा भी ऐसे बहुत सारे खेल हैं जिनको खेलने के लिए गेंद की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको बताएंगे गेंद से खेले जाने वाले खेलों के नाम के बारे में। अगर आप इससे संबंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारे इस लेख को शुरू से लेकर पूरा पढ़ें। हमने निचे गेंद से खेले जाने वाले खेलों के चित्र भी दिए हैं ताकि आपको खेल के बारे में अच्छे से समझ आ जाये।

कौन कौन से खेल गेंद से खेले जाते हैं? - kaun kaun se khel gend se khele jaate hain?

  • गेंद से खेले जाने वाले खेलों के नाम और चित्र
    • 1. क्रिकेट (Cricket) 
    • 2. फुटबॉल (Football)
    • 3. बैडमिंटन (Badminton)
    • 4. टेनिस (Tennis)
    • 5. हॉकी (Hockey)
    • 6. वॉलीबॉल (Volley Ball)
    • 7. बास्केटबॉल (Basketball)
    • 8. बेसबॉल (Baseball)
    • 9.  हैंडबॉल (Hand Ball) 
    • 10. टेबल टेनिस (Table Tennis) 
  • निष्कर्ष

गेंद से खेले जाने वाले खेलों के नाम और चित्र

1. क्रिकेट (Cricket) 

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा फेमस है। इस खेल को गेंद से खेला जाता है और इसके अलावा आपके पास बैट भी होना चाहिए। क्रिकेट को दो टीमों के बीच में मुकाबले के तौर पर खेला जाता है। हर टीम में 11 खिलाड़ियों का होना जरूरी होता है। पहले एक पक्ष बैटिंग करता है और दूसरा गेंदबाजी करता है। उसके बाद फिर दूसरे पक्ष की बारी आती है। इस प्रकार से जिस टीम का प्रदर्शन अच्छा होता है उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है। 

2. फुटबॉल (Football)

फुटबॉल का खेल क्रिकेट के बाद दूसरे नंबर पर आता है जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस खेल को खेलने के लिए भी गेंद की आवश्यकता होती है लेकिन इसमें बड़ी गेंद की जरूरत होती है। यह खेल भारत के मुकाबले पश्चिम देशों में ज्यादा लोकप्रिय है। यह खेल भी दो टीमों में खेला जाता है और प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होने जरूरी हैं। केवल एक फुटबॉल की मदद से आप इस पूरे खेल को खेल सकते हैं। जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता है तो जिस टीम के गोल सबसे ज्यादा होते हैं उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है। 

3. बैडमिंटन (Badminton)

बैडमिंटन भी एक ऐसा खेल है जिसको खेलने के लिए गेंद की आवश्यकता होती है। यह खेल भी एक काफी मशहूर खेल है जिसे दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं। यह खेल दो लोगों के बीच खेला जाता है। इस खेल को खेलने के लिए आपको एक बैडमिंटन बेड और एक कॉक की गेंद की जरूरत पड़ती है। यह खेल भी काफी रोमांचक भरा होता है और अंत में जो खिलाड़ी जीतता है उसे इनाम मिलता है। 

  • Badminton GK in Hindi

4. टेनिस (Tennis)

टेनिस खेलने के लिए भी गेंद की जरूरत होती है। यह खेल भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह खेल दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला खेल है। इस खेल को विश्व स्तर पर काफी पसंद किया जाता है और इस वजह से इसकी बहुत सारी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हर साल किया जाता है। इस खेल को खिलाड़ी टेनिस रैकेट और टेनिस बॉल की सहायता से खेलते हैं। 

5. हॉकी (Hockey)

हॉकी का खेल भी गेंद से खेला जाता है और यह हमारे देश भारत का नेशनल गेम है। यह खेल भारत में तो लोकप्रिय है ही लेकिन दूसरे देशों में भी यह काफी पॉपुलर है। इस खेल को खेलने के लिए दो टीमों की आवश्यकता होती है और हर टीम में 11-11 खिलाड़ी होने आवश्यक होते हैं। इस प्रकार से हॉकी स्टिक और गेंद से यह खेल खेला जाता है और जो प्रतियोगी जीत जाता है उसे पुरस्कार दिया जाता है। ‌

6. वॉलीबॉल (Volley Ball)

वॉलीबॉल खेल भी बिना गेंद के नहीं खेला जा सकता। यह खेल जब खेला जाता है तो 2 टीमों के बीच खेला जाता है। हर टीम में 6 खिलाड़ी होते हैं। खेल काफी रोमांचक होता है जिसमें खिलाड़ियों को अपने हाथों से गेंद को हिट करना होता है। अगर बॉल ग्राउंड से टकरा जाए तो फिर दूसरी टीम को सर्व करने का अवसर दिया जाता है। 

7. बास्केटबॉल (Basketball)

बास्केटबॉल खेल को भी खेलने के लिए आपके पास गेंद होना जरूरी है। इस खेल को आप तभी खेल सकते हैं जब आपके पास बास्केटबॉल हो और साथ ही बास्केट कोर्ट हो। इसमें खिलाड़ी को बॉल को बास्केट के अंदर डालना होता है और जो विपक्षी टीम होती है उसको दूसरी टीम को ऐसा करने से रोकना होता है। 

8. बेसबॉल (Baseball)

गेंद से खेले जाने वाले खेलों में बेसबॉल का नाम भी शामिल है। यह खेल भी बहुत अच्छा है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। पर इस खेल को खेलने के लिए दो टीमों की जरूरत होती है और हर टीम में 9-9 खिलाड़ियों का होना जरूरी है। लोगों के बीच यह खेल बहुत लोकप्रिय है इसी वजह से इसकी बहुत सारी प्रतियोगिताएं आए दिन होती रहती हैं। 

9.  हैंडबॉल (Hand Ball) 

हैंडबॉल का खेल भी खेलने के लिए गेंद की जरूरत होती है। यह खेल एक हाथ से खेला जाता है और इस खेल को खेलने के लिए दो टीमों का होना जरूरी है। हर टीम में 7-7 खिलाड़ी होने चाहिएं। इस खेल में खिलाड़ी को सिर्फ अपने हाथ से गेंद को काबू करके हिट करना होता है। अपने हाथों के अलावा अपने शरीर के किसी दूसरे हिस्से से वह गेंद को बिल्कुल भी नहीं छू सकता। वही टीम जीतती है जो ज्यादा गोल करती है। 

10. टेबल टेनिस (Table Tennis) 

टेबल टेनिस खेल भी लोगों के बीच बहुत ज्यादा फेमस है और इस खेल को भी गेंद से ही खेला जाता है। इसके लिए आपके पास बॉल के अलावा टेबल टेनिस का बैट होना चाहिए। इसकी जो टेबल होती है वह आयताकार होती है और उसी के ऊपर ही यह खेल खेला जाता है। 

आगे पढ़ें:

  • स्कूल में खेले जाने वाले खेलों के नाम
  • क्या आप जानते हैं? हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल नही है
  • बैडमिंटन के बारे में 15 रोचक जानकारी

निष्कर्ष

गेंद से खेले जाने वाले 10 खेलों के नाम के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कौन-कौन से खेल हैं जिनको गेंद से खेला जाता है। हमें पूरी आशा है कि आपके लिए हमारा यह पोस्ट काफी हेल्पफुल रहा होगा। ‌ अब आपको यह तो पता चल ही गया है कि आप गेंद से कौन-कौन से खेल खेल सकते हैं तो अब आप आसानी के साथ कोई भी खेल अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल हमारा अच्छा लगा हो तो इसे दूसरे लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। ‌

गेंद से खेले जाने वाले खेल कौन कौन से हैं?

फुटबॉल - यह दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल दुनिया का प्रत्येक देश खेलता है। ... .
क्रिकेट - क्रिकेट खेल में 11 खिलाड़ी होते हैं। ... .
हॉकी - हॉकी खेल में खिलाड़ियों की संख्या 11 होती है। ... .
टेनिस - टेनिस खेल व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा का होता है। ... .
टेबल टेनिस- यह एक इंडोर गेम - है जिसमें एक रैकेट और गेंद होती है।.

आप गेंद से खेलने वाले कितने खेल जानते हैं?

गेंद से खेले जाने वाले खेलों के नाम और चित्र.
क्रिकेट (Cricket) क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा फेमस है। ... .
फुटबॉल (Football) ... .
बैडमिंटन (Badminton) ... .
टेनिस (Tennis) ... .
हॉकी (Hockey) ... .
वॉलीबॉल (Volley Ball) ... .
बास्केटबॉल (Basketball) ... .
बेसबॉल (Baseball).

कौन कौन से खेल खेले जाते हैं?

कबड्डी, शतरंज, खो-खो, कुश्ती, गिल्ली-डंडा, तीरंदाजी, गदा आदि परंपरागत खेलों के अलावा विभिन्न देशों के संपर्क में आने से भारत में क्रिकेट, जूडो, टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों का भी खूब प्रचलन हुआ है।

खेलों के नाम क्या है?

खेलों के नाम Games Name In Hindi.
फुटबॉल (Football) – यह दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। ... .
क्रिकेट (Cricket) – क्रिकेट खेल में 11 खिलाड़ी होते है। ... .
हॉकी (Hockey) – हॉकी खेल में खिलाड़ियों की संख्या 11 होती है। ... .
टेनिस (Tennis) – टेनिस खेल व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा का होता है।.