15 मार्च को कौन सा त्यौहार है? - 15 maarch ko kaun sa tyauhaar hai?

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 15 मार्च 2022, मंगलवार
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 24, शक संवत 1943, फाल्गुन शुक्ल, द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2078। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 02, शब्बान 11, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 मार्च सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 33 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।

सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ, बालव करण अपराह्न 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 33 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – भौम प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय 15 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 15 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 29 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 15 मार्च 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 09 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 33 मिनट तक। रवि योग मध्य रात्रि 11 बजकर 33 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 30 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 31 मिनट से रात्रि 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 मार्च 2022 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 55 मिनट से 09 बजकर 43 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 06 मिनट तक।

आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

15 मार्च 2022 कौन सा त्यौहार है?

आज के व्रत त्योहार – भौम प्रदोष व्रत। सूर्योदय का समय 15 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर।

19 मार्च 2022 को कौन सा त्यौहार है?

दिन में चतुर्दशी या प्रतिपदा में होलिका दहन निषेध है। इसलिए इस वर्ष होलिका दहन 17 मार्च की रात्रि 12 बजकर 57 मिनट के बाद और 18 मार्च को सूर्योदय (छह बजकर दो मिनट) से पूर्व ही मान्य रहेगा। बताया कि सूर्योदय के समय प्रतिपदा तिथि का मान नहीं होने से होली 19 मार्च को ही मनाई जाएगी।

20 मार्च 2022 को कौन सा त्यौहार है?

Panchang 20 March 2022 Sunday: 20 मार्च 2022, दिन- रविवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि 10.06 बजे तक फिर तृतीया तिथि लग जाएगी, चित्रा नक्षत्र 22.40 बजे तक फिर स्वाती नक्षत्र है.

चौदस कब है मार्च २०२२?

21 मार्च 2022 - संकष्टी चतुर्थी व्रत यह व्रत गणेश जी को समर्पित है.