कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन था वह नष्ट कैसे हो गया? - kahaanee ke anusaar mangal grah par kabhee aam jan tha vah nasht kaise ho gaya?

Question

इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था। वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो।

Solution

मंगल पर पहले आम जन-जीवन हुआ करता था। परन्तु सूरज में हुए परिवर्तन के कारण वहाँ के वातावरण में बदलाव आने लगा और इसी तरह प्रकृति में भी बदलाव आने लगा जिसकी वजह से पशु-पक्षी, पेड़-पौधें और अन्य जीव उस बदलाव को सहने में असमर्थ हो गए और धीरे-धीरे मरने लगे जिससे वहाँ का सारा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया और कुछ भी न बच सका।

Home » class 6 Hindi » NCERT Solutions for Class VI Vasant Part 1 Hindi Chapter 06 -Paar nazar ke

पार नज़र के

Exercise : Solution of Questions on page Number : 50


प्रश्न 1: छोटू का परिवार कहाँ रहता था?
उत्तर 1: छोटू का परिवार मंगल ग्रह पर बने भूमिगत घरों में रहता था।


प्रश्न 2: छोटू को सुरंग में जाने की इजाज़त क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो।
उत्तर 2: छोटू को या फिर किसी भी अन्य व्यक्ति को उस सुरंग में जाने की इजाज़त नहीं थी क्योंकि उस सुरंग से होता हुआ ज़मीन पर जाने का एक रास्ता था, आम आदमी के लिए इस रास्ते से जाने की मनाही थी।


प्रश्न 3: कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहाँ उसने क्या हरकत की?
उत्तर 3: छोटू जब कंट्रोल रूम गया तो उसने देखा सब लोग मंगल पर उतरे हुए यान की वजह से परेशान थे। जब सबका ध्यान स्क्रीन पर था तो उसका ध्यान कॉन्सोल पैनल पर था जिसके बटनों को देखकर वह स्वयं को रोक न सका और बटन दबाने की हरकत कर दी।


प्रश्न 4: इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था। वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो।
उत्तर 4: मंगल पर पहले आम जन-जीवन हुआ करता था। परन्तु सूरज में हुए परिवर्तन के कारण वहाँ के वातावरण में बदलाव आने लगा और इसी तरह प्रकृति में भी बदलाव आने लगा जिसकी वजह से पशु-पक्षी, पेड़-पौधें और अन्य जीव उस बदलाव को सहने में असमर्थ हो गए और धीरे-धीरे मरने लगे जिससे वहाँ का सारा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया और कुछ भी न बच सका।


प्रश्न 5: कहानी में अंतरिक्ष यान को किसने भेजा था और क्यों?
उत्तर 5: अंतरिक्ष यान को नासा (नेशनल एअरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने भेजा था ताकि वह मंगल की मिट्टी के नमूनों को एकत्र करके पृथ्वी पर जांच के लिए मंगवा सके।


Exercise : Solution of Questions on page Number : 51


प्रश्न 1: सिक्योरिटी-पास उठाते ही दरवाज़ा बंद हो गया।
यह बात हम इस तरीके से भी कह सकते हैं-
जैसे ही कार्ड उठाया, दरवाज़ा बंद हो गया।
ध्यान दो, दोनों वाक्यों में क्या अंतर है। ऐसे वाक्यों के तीन जोड़े तुम स्वयं सोचकर लिखो।
उत्तर 1:
(i) तेरे जाते ही बस आ गई।
जैसे ही तू गया, बस आ गई।
(ii) उसने पकड़ा पर खाना गिर गया।
जैसे ही उसने पकड़ा, खाना गिर गया।
(iii) कंडक्टर के कहते ही बस चल पड़ी।
जैसे ही कंडक्टर ने कहा, बस चल पड़ी।


प्रश्न 6: नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन अजनबी से निबटने के कौन से तरीके सुझाते हैं और क्यों?
उत्तर 6: नंबर एक के अनुसार यानों को नष्ट करना समझदारी नहीं थी क्योंकि इससे उन यानों के विषय में जानकारी प्राप्त करना कठिन हो जाता। उसके अनुसार ये यान जीव रहित यान थे; जिससे उनके ग्रह को कोई खतरा नहीं था। इसी बात का समर्थन करते हुए नंबर दो के अनुसार अगर यंत्रों को बेकार कर दिया जाता तो उनके अस्तित्व को खतरा हो सकता था। इसलिए नम्बर दो के अनुसार सिर्फ अवलोकन करने में ही भलाई थी। और कुछ इसी तरह नम्बर तीन के अनुसार ऐसे प्रबन्ध करने आवश्यक थे जो उनके अस्तित्व को छिपाने में सहायक हो; ताकि उन्हें यहाँ कुछ भी प्राप्त न हो सके।


Exercise : Solution of Questions on page Number : 52


प्रश्न 2: छोटू ने चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई।
छोटू ने चारों तरफ़ देखा।
उपर्युक्त वाक्यों में समानता होते हुए भी अंतर है।
वाक्यों में मुहावरे विशिष्ट अर्थ देते हैं। नीचे दिए गए वाक्यांशों में ‘नज़र’ के साथ अलग-अलग क्रियाओं का प्रयोग हुआ है। इनका वाक्यों या उचित संदर्भों में प्रयोग करो-
नज़र पड़ना
नज़र रखना
नज़र आना
नज़रें नीची होना
उत्तर 2:
(i) नज़र पड़ना – ज़मीन पर पड़े नोट पर मेरी नज़र पड़ी।
(ii) नज़र आना – सोनू की गलती सबकी नज़र में आ गई है।
(iii) नज़र रखना – परीक्षा में अध्यापक सब बच्चों पर नज़र रखे हुए हैं।
(iv) नज़रें नीची होना – तुम्हारी गलत आदतों से हमारी नज़रें नीची हो गई।


प्रश्न 3: नीचे दो-दो शब्दों की कड़ी दी गई है। प्रत्येक कड़ी का एक शब्द संज्ञा है और दूसरा शब्द विशेषण है। वाक्य बनाकर समझो और बताओ कि इनमें से कौन-से शब्द संज्ञा हैं और कौन-से विशेषण।
आकर्षक आकर्षण
प्रभाव प्रभावशाली
प्रेरणा प्रेरक
उत्तर 3:
(i) आकर्षण संज्ञा तथा आकर्षक विशेषण है।
(क) अपने अभिनय द्वारा सीमा सबके आकर्षण का केन्द्र बन गई थी।
(ख) रोहित का व्यक्तित्व आकर्षक था।
(ii) प्रेरणा संज्ञा तथा प्रेरक विशेषण है।
​(क) मुझे इस कहानी से प्रेरणा मिली।
(ख) इस किताब में कई प्रेरक कहानियाँ हैं।
(iii) प्रभाव संज्ञा तथा प्रभावशाली विशेषण है।
​(क) युद्ध का प्रभाव विनाशकारी होता है।
(ख) प्रधानमंत्री ने प्रभावशाली भाषण दिया।


प्रश्न 4: पाठ से फ़ और ज़ वाले (नुक्ते वाले) चार-चार शब्द छाँटकर लिखो। इस सूची में तीन-तीन शब्द अपनी ओर से भी जोड़ो।
उत्तर 4:

 फ़  ज़
 तरफ़  रोज़
स्टाफ़  नज़र
 सिर्फ़  इंतज़ार
 साफ़  ज़मीन
 फ़ोन  ज़ोर
 फ़ल  ज़बान
 कफ़  साज़

मंगल ग्रह पर कभी आम जन जीवन था वह सब नष्ट कैसे हो गया?

उत्तर:- मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन हुआ करता था लेकिन धीरे-धीरे वातावरण में परिवर्तन आने लगा। सूरज में परिवर्तन होते ही वहाँ का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया। प्रकृति के बदले हुए रूप का सामना करने में वहाँ के पशु-पक्षी, पेड़-पौधे अन्य जीव अक्षम साबित हुए। एक के बाद एक सब मरने लगे।

मंगल ग्रह पर आम जनजीवन क्यों नष्ट हो गया?

Solution : कहानी के अनुसार पृथ्वी की तरह ही मंगल ग्रह पर कभी आम जनजीवन था। धीरे-धीरे वहाँ के वातावरण में परिवर्तन आने लगा और सब कुछ नष्ट हो गया। वहाँ ऐसा परिवर्तन सूर्य के कारण हुआ, जिससे वहाँ का प्राकृतिक सन्तुलन बिगड़ गया

मंगल ग्रह पर कौन कौन गया था?

वर्ष 1969 में 20 जुलाई को 'अपोलो 11' मिशन के जरिए इंसान को पहली बार चांद पर उतारने के ठीक सात साल बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' ने अपने मानवरहित 'वाइकिंग 1' यान को मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतारते हुए कुछ इसी तरह की एक और उपलब्धि हासिल की थी। 'वाइकिंग 1' मंगल की सतह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान था

मंगल ग्रह पर सब लोग कैसे रहते थे?

उनका जीवन वहाँ सामान्य था। बिना किसी प्रकार के यंत्र की सहायता के वे वहाँ रहा करते थे। इतना ही नहीं वहाँ पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और अन्य जीव भी रहा करते थे