कबीर की साखियाँ पाठ में वर्णित प्रत्येक साखी से मिलने वाली शिक्षा लिखिए Class 9 - kabeer kee saakhiyaan paath mein varnit pratyek saakhee se milane vaalee shiksha likhie chlass 9

कबीर की साखियाँ पाठ में वर्णित प्रत्येक साखी से मिलने वाली शिक्षा लिखिए Class 9 - kabeer kee saakhiyaan paath mein varnit pratyek saakhee se milane vaalee shiksha likhie chlass 9

कबीर की साखियाँ कक्षा 8 व्याख्या (अर्थ सहित), प्रश्न उत्तर, सार

कबीर की साखियाँ CBSE class 8 Hindi Lesson with detailed explanation of the lesson ‘Kabir Ki Saakhiyaan’ along with meanings of difficult words. Given here is the complete explanation of the lesson, along with summary and all the exercises, Question and Answers given at the back of the lesson.

Class 8 – Chapter 9

 कबीर की साखियाँ

  • कबीर की साखियाँ पाठ प्रवेश
  • कबीर की साखियाँ की-पाठ-व्याख्या
  • कबीर की साखियाँ पाठ सार
  • कबीर की साखियाँ प्रश्न-अभ्यास

Author Introduction

कवि – कबीरदास
जन्म – 1398 (लहरतारा, काशी)
मृत्यु – 1518 मगहर, उत्तर प्रदेश

कबीर की साखियाँ पाठ प्रवेश

इन साखियों में कबीरदास जी कहते हैं कि हमें सज्जन पुरुष को उसके ज्ञान के आधार पर ही परखना चाहिए। अर्थात् हमें व्यक्ति की पहचान उसके बाहरी रूप से न कर के उसके अंतरिक गुणों के आधार पर करना चाहिए। हमें अगर कोई बुरी बात कह रहा है तो हमें ध्यान नहीं देना चाहिए और उसे पलटकर बुरा भी नहीं कहना चाहिए नहीं तो बात बढ़ती जाती है। अगर एक व्यक्ति गाली देता है और सामने वाला तुरंत जवाब गाली  के रूप में देता है तो इस तरह से बात बढ़ जाती है, बिगड़ जाती है। अतः हमें ऐसा नहीं करना चाहिए, उसकी कही हुई बात को तुरंत नज़र अंदाज करके वहीं खत्म कर देना चाहिए। आगे वो कहते हैं कि मनुष्य चचंल स्वभाव का होता है वह माला तो दिनभर फेरता है और प्रभुनाम लेता रहता है किन्तु उसका मन तो कही और ही भटक रहा होता है। वह हाथ से माला फेर रहा होता है और प्रभु नाम का नाटक कर रहा होता है लेकिन उसका जो असली मन है वो कहीं और भटक रहा होता है किसी और दिशा में सोच रहा होता है। अर्थात् एकाग्र मन से ईष्वर को याद करने से ही ईश्वर मिलते है। अगर आप अपने मन पर लगाम नहीं लगाएँगे उसके भटकने पर रोक नहीं लगाएँगे तो ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती।

कबीरदास जी किसी को बड़ा या छोटा न समझने की बात कहते हैं तथा कहते हैं कि हमें छोटा समझकर किसी को दबाना नहीं चाहिए। कई बार छोटी चीजें भी बहुत दुःख दे देती हैं। कबीर जी कहते है कि किसी को छोटा या बड़ा नहीं समझना चाहिए। किसी को छोटा समझ कर उसे दबाना नहीं चाहिए कुचलना नहीं चाहिए। कई बार छोटी चीजें भी बहुत दुख दे देती हैं। जिन्हें हम छोटा समझते है, एक दिन वे  बहुत बड़े दुख का कारण भी बन जाती है। वह यह भी कहते हैं कि अगर हमारे मन में शांति है तो हमारा कोई दुश्मन नहीं है अगर हम अपना अहंकार छोड़ दे तो सब पर दया कर सकते है। इन दोहो में इनकी भाषा सरल और भावपूर्ण है।
यह जो कबीरदास की साखियाँ है इनकी भाषा बहुत सरल और भावपूर्ण अर्थात् सबके समझ में आने वाली है और भाव से भरी हुई है ।

कबीर की साखियाँ पाठ सार

इन दोहों में कबीर मानवीय प्रवर्तियों को प्रस्तुत करते हैं। पहले दोहे में कवि कहते हैं कि मनुष्य की जाति उसके गुणों से बड़ी नहीं होती है। दूसरे में कहते हैं कि अपशब्द के बदले अपशब्द कहना कीचड़ में हाथ डालने जैसा है। तीसरे दोहे में कवि अपने चंचल मन व्यंग कर रहें हैं कि माला और जीभ प्रभु के नाम जपते हैं पर मन अपनी चंचलता का त्याग नहीं करता। चौथे में कहते हैं कि किसी को कमजोर समझकर दबाना नहीं चाहिए क्योंकि कभी-कभी यही हमारे लिए कष्टकारी हो जाता है। जैसे हाथी और चींटी। एक छोटी सी चींटी हाथी को भी बहुत परेशान कर सकती है। पाँचवे दोहे का भाव यह हैं कि मनुष्य अपनी मानसिक कमजोरियों को दूर करके संसार को खुशहाल और दयावान बना सकता है।

 
Top
 

कबीर की साखियाँ पाठ में वर्णित प्रत्येक साखी से मिलने वाली शिक्षा लिखिए Class 9 - kabeer kee saakhiyaan paath mein varnit pratyek saakhee se milane vaalee shiksha likhie chlass 9

कबीर की साखियाँ की पाठ व्याख्या

1. जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान।
मेल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान।

अर्थ

साधु: साधू या सज्जन
ज्ञान: जानकारी
मेल: खरीदना
तरवार: तलवार
रहन: रहने
म्यान: जिसमे तलवार रखीं जाती है

प्रसंग – प्रस्तुत साखी हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘वसंत-3’ से ली गई है। इस साखी के कवि “कबीरदास” जी हैं। इसमें कबीर ने मनुष्य को जाति से ऊपर उठकर उसके गुणों की परख पर ध्यान देने के लिए कहा है।

व्याख्या – इसमें कबीरदास जी कहते हैं कि हमें सज्जन पुरुष से उसकी जाति नहीं पूछनी चाहिए अपितु उसका ज्ञान देखना चाहिए अर्थात मनुष्य को उसकी जाति के आधार पर नहीं उसके ज्ञान के आधार पर परखना चाहिए क्योंकि जब हम तलवार खरीदने जाते हैं तो उसकी कीमत म्यान देखकर नहीं लगाते हैं।

2. आवत गारी एक है, उलटत होइ अनेक।
कह कबीर नहिं उलटिए,वही एक की एक।

अर्थ

आवत: आते हुए
गारी: गाली
उलटत: पलटकर
होइ: होती
अनेक: बहुत सारी

प्रसंग – प्रस्तुत साखी हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘वसंत-3’ से ली गई है। इस साखी के कवि “कबीरदास” जी हैं। इसमें कबीर ने अपशब्द सुनकर उस पर ध्यान न देने की बात कही है।

व्याख्या – इसमें कबीरदास जी कहते हैं कि जब हमें कोई गाली देता है तब वह एक होती है पर हम पलटकर उसे भी देते हैं तो वो बढ़ते-बढ़ते अनेक हो जाती है इसलिय जब हम उसकी एक गाली पर ही ध्यान नहीं देंगे तो वह वहीं ख़त्म हो जाएगी अर्थात वो एक की एक ही रह जायेगी।

कबीर की साखियाँ पाठ में वर्णित प्रत्येक साखी से मिलने वाली शिक्षा लिखिए Class 9 - kabeer kee saakhiyaan paath mein varnit pratyek saakhee se milane vaalee shiksha likhie chlass 9

3. माला तो कर में फिरै, जीभि फिरै मुख माँहि।
मनुवाँ तो दहुँ दिसि फिरै,  यह तौ सुमिरन नाहिं।

अर्थ

माला तो कर: हाथ
फिरै: घूमना
जीभि: जीभ
मुख: मुँह
माँहि: में
मनुवाँ: मन
दहुँ: दसों
दिसि: दिशा
तौ: तो
सुमिरन: स्मरण

प्रसंग प्रस्तुत साखी हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘वसंत-3’ से ली गई है। इस साखी के कवि “कबीरदास“ जी हैं। इसमें कबीर प्रभुनाम स्मरण पर बल दे रहें हैं।

व्याख्या इसमें कबीरदास जी कहते हैं कि माला को हाथ में लेकर मनुष्य मन को को घुमाता है जीभ मुख के अंदर घूमती रहती है। परन्तु मनुष्य का चंचल मन सभी दिशाओं में घूमता रहता है। मानव मन गतिशील होता है जो बिना विचारे इधर-उधर घूमता रहता है परन्तु ये भगवान् का नाम क्यों नहीं लेता।

कबीर की साखियाँ पाठ में वर्णित प्रत्येक साखी से मिलने वाली शिक्षा लिखिए Class 9 - kabeer kee saakhiyaan paath mein varnit pratyek saakhee se milane vaalee shiksha likhie chlass 9

4. कबीर घास न नींदिए, जो पाऊँ तलि होइ।
उड़ि पड़ै जब आँखि मैं, खरी दुहेली होइ।

अर्थ

नींदिए: निंदा करना
पाऊँ: पाँव
तलि: नीचे
आँखि: आँख
खरी: कठिन
दुहेली: दुःख देने वाली

प्रसंग प्रस्तुत साखी हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘वसंत-3’ से ली गई है। इस साखी के कवि “कबीरदास” जी हैं। इसमें कबीर दास जी छोटे को कमजोर समझकर उसे दबाने वाले को चेतावनी दे रहें हैं।

व्याख्या इसमें कबीरदास जी कहते हैं कि हमें कभी घास को छोटा समझकर उसे दबाना नहीं चाहिए क्योंकि जब घास का एक छोटा सा तिनका भी आँख में गिर जाता है तो वह बहुत दुख देता है अर्थात हमें छोटा समझकर किसी पर अत्याचार नहीं करना चाहिए।

5. जग में बैरी कोइ नहीं, जो मन सीतल होय।
या आपा को डारि दे, दया करै सब कोय।

अर्थ

जग: संसार
बैरी: शत्रु
सीतल: शांति
आपा: स्वार्थ

प्रसंग – प्रस्तुत साखी हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘वसंत-3’ से ली गई है। इस साखी के कवि “कबीरदास” जी हैं। इसमें कबीर दास जी मनुष्य को स्वार्थ त्यागकर दयावान बनने की सीख दे रहें हैं।

व्याख्या – इसमें कबीरदास जी कहते हैं कि मनुष्य का मन अगर शांत है तो संसार में कोई शत्रु नहीं हो सकता। यदि सभी मनुष्य स्वार्थ का त्याग कर दें तो सभी दयावान बन सकते हैं। अर्थात मनुष्य को अपनी कमजोरियों को दूर करके संसार में प्रेम और दया फैलाना चाहिए।

कबीर की साखियाँ प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्र॰1 ‘तलवार का महत्त्व होता है म्यान का नहीं’- उक्त उदाहरण से कबीर क्या कहना चाहते हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- कबीरदास जी के अनुसार मनुष्य की सुंदरता उसके शरीर की अपेक्षा उसके गुणों से आकना चाहिए क्योंकि शरीर तो बाहरी आवरण है जबकि सच्चाई उसका अंर्तमन है। इसलिए कवि कहते हैं कि तलवार का महत्त्व होता है म्यान का नहीं।

प्र॰2 पाठ की तीसरी साखी-जिसकी एक पंक्ति है ‘मनुवाँ तो दहुँ दिसि फिरै, यह तो सुमिरन नाहिं’ के द्वारा कबीर क्या कहना चाहते हैं?

उत्तर- तीसरी साखी में कबीर दास जी कहना चाहते हैं कि मनुष्य का मन चंचल होता है वह हाथ में माला और जबान पर हरिनाम तो जपता रहता है किन्तु भगवान् का नाम लेना तब सार्थक होता है जब मनुष्य अपने चंचल मन पर काबू पा लेता है।

प्र॰3 कबीर घास की निंदा करने से क्यों मना करते हैं। पढ़े हुए दोहे के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- कबीर दास जी छोटे को कमजोर समझकर उसकी उपेक्षा करने को मना करते हैं मनुष्य को घास को पैरों के नीचे वाली रौंदने वाली वस्तु समझकर उसे कमजोर नहीं मानना चाहिए क्योंकि जब एक घास का तिनका भी आँख में चला जाता है तो वह बहुत कष्ट देता है। इसलिय हमें किसी को कमजोर समझकर उसकी निंदा नहीं करनी चाहिए।

प्र॰4 मनुष्य के व्यवहार में ही दूसरों को विरोधी बना लेनेवाले दोष होते हैं। यह भावार्थ किस दोहे से व्यक्त होता है?

उत्तर – यह भावार्थ अंतिम साखी में है –
जग में बैरी कोई नहीं जो मन शीतल होय।
या आपा को डारि दे, दया करै सब कोय।।

  Top

  Also see :

  • Chapter 1 ध्वनि कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 2 लाख की चूड़ियाँ कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, कठिन शब्द
  • Chapter 3 बस की यात्रा कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 4 दीवानों की हस्ती कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 6 भगवान के डाकिए कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 7 क्या निराश हुआ जाए कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 8 यह सबसे कठिन समय नहीं कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 9 कबीर की साखियाँ कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 10 कामचोर कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 12 सुदामा चरित कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 13 जहाँ पहिया है कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 14 अकबरी लोटा कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 15 सूरदास के पद कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 16 पानी की कहानी कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 17 बाज और साँप कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
  • Chapter 18 टोपी कक्षा 8 पाठ सार, व्याख्या, प्रश्न उत्तर
Class 8 English Lessons Class 8 English MCQ Take Free MCQ Test English
Class 8 Science Lessons Take Free MCQ Test Science
Class 8 Hindi Lessons Take Free MCQ Test Hindi
Class 8 Social Science Lessons Take Free MCQ Test History

कबीर की साखियाँ पाठ में वर्णित प्रत्येक साखी से मिलने वाली शिक्षा लिखिए?

1)कबीर जी की साखियों से हमें दुनिया के बारे में पता चलता है। 2)कबीर जी की साखियों से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें ज्ञान का महत्व समझा चाहिए। 3)कबीर जी की साखियों से हमें शिक्षा मिलती है कि आडंबरों को छोड़कर मनुष्यता पर ध्यान देना चाहिए। 4)कबीर जी की साखियों से हमें शिक्षा मिलती है कि सभी धर्मों का आदर करना चाहिए।

कबीरदास जी अपने साखियों के माध्यम से हमें क्या संदेश देते हैं?

कबीर की साखियाँ यह संदेश देती हैं कि हमें साधु-संतों की जाति न पूछकर उनसे ज्ञान प्राप्त करने की चेष्टा करनी चाहिए। किसी को अपशब्द नहीं कहने चाहिए। मन को एकाग्र करके ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए पाखंड़ों का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।

कबीर की साखी के प्रश्न उत्तर class 9?

(1) कबीरदास जी के अनुसार ईश्वर की प्राप्ति मंदिर या मस्जिद में जाकर नहीं होती। (2) ईश्वर प्राप्ति के लिए कठिन साधना की आवश्यकता नहीं है। (3) कबीर ने मूर्ति-पूजा जैसे बाह्य-आडम्बर का खंडन किया है। कबीर ईश्वर को निराकार ब्रह्म मानते थे।

कबीर की साखियाँ पाठ का उद्देश्य?

१ सामान्य उद्देश्य : १) छात्रों में काव्य के प्रति रुचि उत्पन्न करवाना। २) छात्रों को सस्वर कविता वाचन का अभ्यास कराना। ३) छात्रों में भावानुभूति तथा सौंदर्यानुभूति का विकास करवाना।