ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका - bred ke gulaab jaamun banaane ka aasaan tareeka

जनता से रिश्ता वेबडेसक। अगर आप होली पर गुजिया खाकर बोर हो चुके हैं और इस होली मेहमानों का मुंह मीठा करवाने के लिए कोई आसान रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं ब्रेड गुलाब जामुन। ब्रेड गुलाब जामुन बहुत टेस्टी, स्पंजी और आसानी से बनने वाली स्वीट डिश है। तो आइए देर किस बात की जानते हैं टेस्टी ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको अपनाने होंगे क्या टिप्स।

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री-

-8-10 ब्रेड स्लाइस

-2 चम्मच मलाई

-आधा छोटा कप दूध

-1 कप घी

-1 चम्मच मैदा

1 कप चीनी

-1 चम्मच इलायची या इलायची पाउडर

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका-

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस से उसके ब्रेड क्रम्ब्स बना लें। इसके बाद सूखी पिसी हुई ब्रेड में मलाई डालकर अच्छे से मिला लें।दूध से ब्रेड-मलाई का मिक्सचर और मैदा का आटा गूंथ लें। इससे गुलाब जामुन के आकार की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। अब कड़ाही में घी डाल कर गर्म कर लें। इसके बाद गुलाब जामुन की बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

अब चाशनी बनाने के लिए एक पैन में एक कप पानी में चीनी डालकर पकने दें। इसे चलाते हुए चाशनी को थोड़ा गाढ़ा कर लें। चाशनी में जब उबाल आ जाए तब गैस बंद करके गुलाब जामुन को चाशनी में डाल दें। आप गुलाब जामुन का स्वाद बढ़ाने के लिए चाशनी बनाते समय उसमें केसर और गुलाब जल भी डाल सकते हैं।

ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका - bred ke gulaab jaamun banaane ka aasaan tareeka
By Reena Gupta, On February 21, 2020

  • ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की सामग्री:-
  • ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की विधि:-
  • उपयोगी सुझाब:
  • Recipe Summary:

प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई गुलाब जामुन आपने किसी विशेष उत्सव या समारोह में या फिर बजा़र से लाकर अवश्य खाये होंगे। पर क्या कभी आपने इन्हें घर पर बनाया है? यदि नहीं तो आज इस आसान विधि से जरूर बनाकर देखिये।

भारत में अनेक विधि एवं भिन्न-भिन्न सामग्रियों से स्वादिष्ट गुलाब जामुन घर पर बनाये जाते हैं। पर सभी विधियों में गुलाब जामुन के गोले बनाने की सामग्री ही अलग होती है, किसी भी तरह से बने गोले समान रूप से तले और मीठी चाशनी में जरूर डुबोये जाते हैं। गुलाब जामुन को काला जाम भी कहते है।

गुलाब जामुन के गोले सूजी, मैदा, मावा (खोया), ब्रेड, पनीर या मिल्क पाउडर किसी की भी सहायता से बनाये जा सकते हैं। आज कल बाजार में गिटस और MTR ब्रांड के तैयार गुलाब जामुन मिक्स भी मिलता है। टेस्टी गुलाब जामुन चीनी सीरप (चाशनी) में डुबो कर या सूखे दोनों तरह से सर्व किये जाते हैं। गुलाब जामुन के गोलों को अगर रिच ग्रेवी करी में डुबो दिया जाये तब स्वादिष्ट मलाई कोफ्ते तैयार हो जाएंगे।

आज कल ब्रेड हर घर में आसानी से मिल जाती है, क्यूंकि ब्रेड के टोस्ट, ब्रेड सेंडविच, ब्रेड के पकोड़े बना कर या ब्रेड पर मक्खन अथवा जैम लगा कर रोजाना ही ब्रेड का कोई न कोई टैस्टी व्यंजन ब्रेकफ़ास्ट में जरूर बनते हैं। पर क्या आप जानते हैं की ब्रेड से बहुत जल्दी और आसानी से ब्रेड के गुलाब जामुन भी बनाये जाते है। दूध और ब्रेड से बने गुलाब जामुन भी इतने टैस्टी होते हैं कि जब तक बताया न जाय कि ये ब्रेड के गुलाब जामुन है तब खाने वाले को वह खोया (मावा) के ही गुलाब जामुन लगते हैं।

अब आप जरूर जानना चाहेंगे कि घर पर गुलाब जामुन कैसे बनाएं ? या ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की सामग्री क्या है ? तब आप यह रेसपी जरूर पढ़ें इसमें आपको ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका, आवश्यक सामग्री, उपयोगी सुझाब चित्रों के साथ मिल जाएंगे . ..

ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका - bred ke gulaab jaamun banaane ka aasaan tareeka

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की सामग्री:-

  • व्हाइट ब्रेड – 10-12 पीस
  • मिल्क पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • फुल क्रीम दूध – 1 कप
  • शुद्ध देसी घी – 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची (पाउडर) – आधी चम्मच
  • खाद्य तेल – गोले तलने के लिये
  • चीनी – 400 ग्राम
  • पानी – 2 कप

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की विधि:-

ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका - bred ke gulaab jaamun banaane ka aasaan tareeka

एक बड़े पेन या बर्तन में चीनी, इलायची पाउडर और पानी मिला कर आंच पर एक तार की चाशनी तैयार कर लीजिये।

ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका - bred ke gulaab jaamun banaane ka aasaan tareeka

ब्रेड के किनारे काट कर उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके दूध में डुबो कर 15 मिनट के लिये रख दीजिये।

ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका - bred ke gulaab jaamun banaane ka aasaan tareeka

तय समय के बाद दूध में भीगी हुई ब्रेड के पेस्ट को शुद्ध घी और मिल्क पाउडर मिला कर आटे की तरह गूँथ लीजिये और दस मिनट के लिये सेट होने रख दीजिये।

ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका - bred ke gulaab jaamun banaane ka aasaan tareeka

इस तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बना लीजिये।

ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका - bred ke gulaab jaamun banaane ka aasaan tareeka

एक कड़ाई में तेल गर्म करके धीमी आंच पर गुलाब जामुन तल लीजिये।

ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका - bred ke gulaab jaamun banaane ka aasaan tareeka

ध्यान रहे गोलिया को लगातार चलाना है, जिससे गुलाब जामुन चारों तरफ से सुनहेरे हो जायें, तल कर उतार लीजिये।

ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका - bred ke gulaab jaamun banaane ka aasaan tareeka

तले हुए गुलाब जामुन को गर्म-गर्म चाशनी में डालिये। लगभग दो घंटे चाशनी में डले रहने के बाद स्वादिष्ट ब्रेड के गुलाब जामुन को सर्व कीजिये और खाइये।

.

उपयोगी सुझाब:

आप दूध की जगह कन्डेन्स मिल्क से भी ब्रेड का आटा गूँथ सकते हैं।

गोले के अंदर किसमिश या मेवा को कतर कर भरा जा सकता है।

ध्यान रखें कि गोली में कोई दरार न हो नहीं तो गुलाब जामुन फट जायेगा।

गुलाब जामुन की गोली को तलते समय तेज गर्म तेल या घी में डालें, बाद में आँच मीडियम करके गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये।

तैयार गुलाब जामुन को फ्रिज में स्टोर कीजिये, सर्दियों में चाशनी के साथ गुलाब जामुन को गर्म करके और गर्मियों में नारियल का बुरादा डाल कर सूखे गुलाब जामुन सर्व कीजिये।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेकलगंज में गुलाब जामुन को फीकी रवड़ी के साथ सर्व किया जाता है।

आप टेस्ट में बदलाब करते हुए फीके दही या आइस क्रीम के साथ गुलाब जामुन सर्व कीजिये बहुत टैस्टी लगेंगे।

Recipe Summary:

गुलाब जामुन रेसपी – Gulab Jamun Making | आपको घर पर ही आसानी से गुलाब जामुन बनाने की विधि (तरीका) बता रहे है, साथ ही जाने गुलाब जामुन बनाने की सामग्री और सुझाब ..Gulab Jamun Making
Servings: For 4 Servings | Prep Time: 10 min | Cook Time: 20 min | Category: Sweet Dish | Cuisine: Indian

54321

5/5(1 Votes)

गुलाब जामुन में क्या क्या सामग्री पड़ती है?

आवश्यक सामग्री.
मावा (खोया) - 250 ग्राम (1.1/4 कप).
पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप).
मैदा - 20-30 ग्राम (2-3 टेबल स्पून).
काजू - 1 टेबल स्पून (एक काजू को 8 टुकड़ों में काट लीजिये).
किशमिश - 1 टेबल स्पून.
चीनी - 600 ग्राम (3 कप).
घी - गुलाब जामुन तलने के लिये.

गुलाब जामुन फटने का क्या कारण है?

गुल मतलब गुलाब और आब मतलब पानी। जिस समय यह भारत आया, उस समय कुछ लोग शक्कर की चाशनी को खुशबू देने के लिए उसमें गुलाब की पंखुड़ियां मिलाते थे। तो उसी से 'गुल' और 'आब' से यह गुलाब हो गया। जामुन जैसा आकार होने की वजह से यह व्यंजन कहलाने लगा 'गुलाब जामुन'।

गुलाब जामुन में कौन सा सोडा डालते हैं?

और तब तक उबाले जब तक कि चाशनी थोड़ी चिपचिपी लगने लगे। गैस बंद कर दे। खोये को कद्दूकस कर ले। बेकिंग सोडा और मैदा छानकर डाले।

1 किलो गुलाब जामुन में कितनी शक्कर डालें?

1 किलो मावा (खोआ), 1 किलो शक्कर, दूध, 50 ग्राम मैदा, 100 ग्राम खाने का अरारोट, 1 चम्मच पिसी छोटी इलायची, 1/2 चम्मच केशर, तलने का घी। * सबसे पहले मावे को किसनी से कद्दूकस कर लें।