जी 7 की स्थापना कब हुई? - jee 7 kee sthaapana kab huee?

हर देश की अपनी एक खासियत होती है। कुछ देश विकसित देश की श्रेणी में आते हैं तो कुछ विकासशील देशों की श्रेणी में। कोई देश विकसित या विकासशील है यह कई महत्वपूर्ण बातों पर निर्भर करता है जैसे उस देश की प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलु उत्पाद, तकनीकी विकास आदि। G7 Kya Hai आइए जानते हैं।

जी 7 की स्थापना कब हुई? - jee 7 kee sthaapana kab huee?
G7 kya hai : G7 Countries list

संसार में 195 से भी अधिक देश मौजूद हैं जिनमें से कुछ देश बड़े और कुछ बहुत छोटे हैं। कई देश अपनी सांस्कृतिक और अपने देश के आर्थिक विकास के लिए एक दूसरे के साथ समूह बनाते हैं जैसे ASEAN ,सार्क ,ब्रिक्स ,7 (जी 7) आदि। आज हम बात करने जा रहे हैं जी -7 के बारे में G7 Kya Hai और G7 की स्थापना कब हुई, इसका मुख्यालय, सदस्य देश सभी की जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जाएगी।

  • G7 Kya Hai
    • Key Highlights of Group of Seven (G7)
      • जी-7 स्थापना (Establishment of G7)
  • जी-7 का मुख्यालय (G7 Headquarters)
    • क्या है G-7 का उद्देश्य
      • सदस्यता
  • जी -7 देशों की सूची (G7 Countries list)
    • G7 की शिखर सम्मेलन
      • जी -7 कैसे करता है काम ?
    • Group of Seven (G7) से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल –

जी-7 (G-7) जिसे हम ग्रुप ऑफ़ सेवन कहते हैं यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसे साल 1975 में शुरू किया गया था। जी 7 दुनिया की सबसे बड़ी आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। G7 यानी Group of Seven में यूनाइटेड किंगडम ,कनाडा ,जर्मनी ,इटली ,जापान ,अमेरिका, फ़्रांस देश शामिल हैं। यह सभी G20 का हिस्सा हैं जिसमें भारत भी शामिल है।

Group of Seven देशों का ग्लोबल नेट वर्थ 317 ट्रिलियन डॉलर में 58 प्रतिशत से भी ज्यादा का योगदान रहता है। इन सभी 7 देशों के बीच वैश्विक आर्थिक शासन (global economic governance) ,अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा नीति (International Security and Energy Policy) जैसे सामान्य हित के मुद्दों पर चर्चा हेतु साल में एक बार बैठक आयोजित की जाती है। वर्ष 2022 में G7 की अध्यक्षता जर्मनी ने की थी।

Key Highlights of Group of Seven (G7)

G7 का पूरा नाम Group of Seven
G7 के सदस्य यूनाइटेड किंगडम ,कनाडा ,जर्मनी ,इटली ,जापान ,अमेरिका ,फ़्रांस
G7 में रूस शामिल किया गया 1997 (8 वें सदस्य के रूप में )
G8 अस्तित्व में आया 1997 में रूस के शामिल होने पर
गठन 25 मार्च 1973
पहला G6 शिखर सम्मेलन 15 नवंबर 1975
कनाडा को G6 में शामिल किया गया 1976 में

जी-7 स्थापना (Establishment of G7)

जी-7 (G-7) की उत्त्पत्ति 25 मार्च 1973 में हुयी थी। जिसके बाद साल 1975 में तेल संकट पर चर्चा के लिए फ्रांँस के राष्ट्रपति द्वारा पश्चिम जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, यू.एस.,जापान और इटली के नेताओं को रामबौइलेट (फ्रांस) में आमंत्रित किया गया था। 1975 से पहले तक यह समूह जी-6 के नाम से जाना जाता था। साल 1976 में कनाडा देश को इस ग्रुप में शामिल किया गया जिसके बाद (G-7) ग्रुप अस्तित्व में आया। कनाडा और अन्य 6 देशों सहित यह समूह Group of Seven (G-7) नाम से जाना जाता है।

जी-7 का मुख्यालय (G7 Headquarters)

G7 यानी ग्रुप ऑफ़ सेवन का कोई एक निर्धारित मुख्यालय (Headquarters) नहीं है। हर साल इन दक्षिण में जिस भी देश में जी-7 सम्मेलन आयोजित होना होता है वहीँ पर इसका मुख्य कार्यालय बना दिया जाता है।

क्या है G-7 का उद्देश्य

Group of Seven में दुनिया के 7 सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश शामिल हैं जैसे अमेरिका ,ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, जापान,जर्मनी और इटली। इन सभी देशों का लक्ष्य मानवाधिकारों की रक्षा करना ,कानून बनाए रखना और लगातार विकास और वैश्‍व‍ि‍क मुद्दों पर चर्चा कर उनका समाधान ढूँढना है।

सदस्यता

  • साल 1975 में पश्चिम जर्मनी, फ्रांँस, जापान ,इटली, फ्रांँस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिलकर Group of Six यानी G-6 का गठन किया था।
  • 1976 में कनाडा को G-6 के समूह में शामिल किया गया जिसके बाद इन सभी देशों को G-7 Group of Seven कहा गया।
  • 1976 में G-7 देशों की प्रथम बैठक को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) द्वारा प्यूर्टो रिको में आयोजित किया गया था।
  • यूरोपियन यूनियन ने साल 1981 से Non enumerated सदस्य के रूप में G-7 बैठकों में अपनी पूर्णकालिक भागीदारी शुरू की।
  • साल 1997 में जी -7 देशों के समूह में रूस को भी शामिल किया गया जिसके बाद G-7 को G-8 रूप में जाना जाने लगा किन्तु साल 2014 में क्रीमिया विवाद के कारण रूस को इस ग्रुप से बाहर कर दिया गया और यह समूह फिर से G-7 नाम से जाना जाने लगा।

जी -7 देशों की सूची (G7 Countries list)

वर्ष 2022 तक G-7 देश विश्व की जनसँख्या का 10 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 31 प्रतिशत तथा वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 21 प्रतिशत का योगदान देते हैं। भारत और चीन इस समूह का हिस्सा नहीं है। जी-7 समूह में निम्नलिखित देश शामिल हैं जो इस प्रकार से है –

  1. यूनाइटेड किंगडम
  2. कनाडा
  3. जर्मनी
  4. इटली
  5. जापान
  6. अमेरिका
  7. फ़्रांस

रूस साल 1997 में इस समूह का हिस्सा बनाया गया था जिसके बाद इस समूह को ‘G- 8’ कहा गया। साल 2014 में रूस को क्रीमिया विवाद के बाद समूह से बाहर कर दिया गया था। रूस के निष्कासित हो जाने के बाद G- 8 पुनः G-7 कहा जाने लगा।

G7 की शिखर सम्मेलन

  • G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हर साल किया जाता है।
  • इस सम्मेलन की मेजबानी( host ) G7 समूह के सदस्यों द्वारा रोटेशन के आधार पर किया जाता है।
  • शिखर सम्मेलन में अलग अलग वैश्‍व‍ि‍क मुद्दों पर चर्चा की जाती है और इनके समाधान के लिए अपने अपने विचार प्रस्तुत किये जाते हैं।
  • इस सम्मेलन में समूह के 7 देशों के अतिरिक्त अन्य देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्र‍ित किया जाता है।
  • इस G7 शिखर सम्मलेन में यूरोपीय संघ को भी आमंत्रित किया जाता है।

जी -7 कैसे करता है काम ?

प्रत्येक वर्ष जी-7 की बैठक आयोजित की जाती है। इस बैठक की अध्यक्षता G-7 के सदस्य देश बारी-बारी से करते हैं। यह सम्मलेन 2 दिनों तक चलता है। जहाँ पर वैश्विक मुद्दों को लेकर चर्चा की जाती है और उनके समाधान के लिए रणनीति तय की जाती है।

यह भी देखें :-

  • G-20 Summit: क्या है ? जी 20 शिखर सम्मेलन – मुख्यालय
  • ASEAN Full Form in Hindi : ASEAN किसे कहते है ?
  • नाटो में देशों की लिस्ट, जानें कौन है कितना ताकतवर

Group of Seven (G7) से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल –

पहला G6 शिखर सम्मलेन कहाँ आयोजित किया गया था ?

वाशिंगटन,डीसी रेबाइलेट में पहला G6 शिखर सम्मलेन आयोजित किया गया है।

1977 में G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी किसने की थी ?

साल 1977 में Group of Seven (G7) की मेजबानी यूनाइटेड किंगडम ने की थी।

ग्रुप ऑफ सेवन (G-7) की स्थापना कब की गयी थी?

ग्रुप ऑफ सेवन की स्थापना वर्ष 1975 में की गई थी।

किस वर्ष रूस को G-7 में शामिल किया गया था ?

सन्न 1997 में रूस G-7 समूह में शामिल किया गया था जिसके बाद इसको ‘G- 8’ के रूप में जाना जाने लगा।

किस विवाद के कारण वर्ष 2014 में रूस को G-7 से अलग किया गया ?

क्रीमिया विवाद के बाद रश को साल 2014 में G-7 समूह से अलग किया गया। G-7 में रूस के शामिल होने के बाद G-7 समूह ‘G- 8’ समूह कहलाया। 2014 में रूस के समूह से अलग होने पर इस समूह को फिर से G-7 कहा जाने लगा।

G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन कब -कब किया जाता है ?

जी -7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हर साल किया जाता है।

साल 2019 में G-7 शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?

वर्ष 2019 में G-7 शिखर सम्मेलन को फ्रांस में आयोजित किया गया था।

भारत ने किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में G-7 (तत्कालीन G-8 समूह) के सम्मेलनों में भाग लिया था?

मनमोहन सिंह के शासनकाल में भारत ने 5 बार G-7 के सम्मेलनों में भाग लिया था।

48 वा G7 शिखर सम्मेलन कहाँ और कब हुआ था ?

जर्मनी के बवेरियन आल्पस के श्लॉस एल्मो में 26 से 28 जून 2022 में 48 वा G7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था।

2022 में कौनसा G7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था ?

साल 2022 में 48 वा G7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था।

2022 में G7 की अध्यक्षता कौन करेगा?

२०२२ शिखर सम्मेलन जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ और जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा के लिए पहला शिखर सम्मेलन होगा।

G7 के अध्यक्ष कौन है?

क्या है जी 7 समूह? (What Is G -7 Group?) इस समूह में वो देश शामिल हैं जो आजादी, ह्यूमन राइट्स, डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट के सिद्धांत पर चलते हैं। इस वर्ष जर्मनी G7 की अध्यक्षता कर रहा है।

कौन सा देश G7 समिति का सदस्य नहीं है?

जी7 गठबंधन का हिस्सा न होने के बावजूद भारत को इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जी7 दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक देशों में से सात देशों का समूह है। सात का समूह (जी7) कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका से मिलकर बना समूह है।

G7 में रूस कब शामिल हुआ था?

कब हुई इसकी शुरुआत 25 मार्च 1973 को इस संगठन की शुरुआत हुई थी. तब ये 06 सदस्य देशों का समूह था. उसके अगले साल कनाडा इसमें शामिल हुआ. साल 1998 में इस समूह में रूस भी शामिल हो गया था और यह जी-7 से जी-8 बन गया था.