इंडिया इंग्लैंड टेस्ट मैच का स्कोर क्या है? - indiya inglaind test maich ka skor kya hai?

IND vs ENG 5th test 2nd Day: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज के आखिरी टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय पहली पारी में इंग्लैंड का स्कोर 27 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन था। जॉनी बेयरस्टो 12 रन बनाकर नाबाद थे। कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले क्रीज पर थे।

दूसरे दिन भारतीय पारी 84.5 ओवर में 416 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की टीम अब भी 332 रन पीछे है। ऐसे में मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश जल्द से जल्द इंग्लैंड की पारी समेटने पर होगी।

दूसरे दिन बारिश के कारण तीन बार मैच रोकना पड़ा। तीसरी बार जब खेल रोका गया था तब इंग्लैंड का स्कोर 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 60 रन था। वे तीनों विकेट लिए जसप्रीत बुमराह ने लिए थे। जब दोबारा मैच शुरू हुआ तब सिराज और शमी ने भी एक-एक विकेट चटकाए।

लोकप्रिय खबरें

इंडिया इंग्लैंड टेस्ट मैच का स्कोर क्या है? - indiya inglaind test maich ka skor kya hai?

Madhya Pradesh: 55 फीट गहरे बोरवेल में 65 घंटे से फंसा 8 साल का बच्चा, मां बोली- नेता या अधिकारी की औलाद होती तब भी इतना समय लगता

इंडिया इंग्लैंड टेस्ट मैच का स्कोर क्या है? - indiya inglaind test maich ka skor kya hai?

Cauliflower Side Effect: इन 5 बीमारियों में गोभी का सेवन बॉडी पर ज़हर की तरह असर करता है, जानिए इसके साइड इफेक्ट

इंडिया इंग्लैंड टेस्ट मैच का स्कोर क्या है? - indiya inglaind test maich ka skor kya hai?

Gujarat, Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2022 Live Updates: हिमाचल के सीएम पर शिमला में नहीं हो सका फैसला, गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नाम पर कल लगेगी मुहर

इंडिया इंग्लैंड टेस्ट मैच का स्कोर क्या है? - indiya inglaind test maich ka skor kya hai?

2023 में इन 3 राशि वालों को करियर और व्यापार में मिल सकती है अपार सफलता, देवताओं के गुरु बृहस्पति करेंगे मेष राशि में प्रवेश

इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से कमाल दिखाया। वह 16 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बटोरकर इतिहास रचा। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 60 रन देकर 5 विकेट लिए।

दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहला ओवर डाला। रविंद्र जडेजा ने पहली गेंद खेली। उन्होंने 79वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। वह एजबेस्टन में टेस्ट शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने। वह 104 रन के स्कोर पर जेम्स एंडरसन का शिकार बने।

Also Read

IND vs ENG: एमएस धोनी और कपिल देव के बराबर पहुंचे रविंद्र जडेजा, 15 साल बाद टेस्ट मैच में बाएं हाथ के 2 भारतीयों ने जड़े शतक

पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर 338 रन बनाए थे। रविंद्र जडेजा 83 रन बनाकर नाबाद थे। मोहम्मद शमी का खाता नहीं खुला था। बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 73 ओवर ही फेंके जा सके।

Pataudi Trophy, 2021/22Edgbaston, Birmingham   10 December 2022

England 284(61.3)& 378/3(76.4)

vs

India   416(84.5)& 245(81.5)

Match Ended ( Day 5 – 5th Test ) England beat India by 7 wickets

Live Updates

IND vs ENG 5th test 2nd Day 2022 Live: टीम इंडिया की इंग्लैंड में चौथी टेस्ट सीरीज जीतने पर नजर है।

11:48 (IST) 2 Jul 2022

टीम इंडिया के लिए कमाल का रहा मैच का दूसरा दिन

भारतीय टीम के लिए दूसरा दिन कमाल का रहा। पहले जडेजा ने शतक लगाया। स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर से 35 रन आए। इससे भारत का स्कोर 400 के पार हुआ। इसके बाद जब भारतीय टीम की गेंदबाजी आई तो कप्तान बुमराह ने सामने से नेतृत्व करते हुए पहले तीन विकेट झटके। बाद में सिराज और शमी को एक-एक विकेट मिला। बारिश से प्रभावित रहे दूसरे दिन का खेल भारतीय टीम के नाम रहा। आज के मैच में बस इतना ही। रविवार को फिर मिलते हैं। शुभ रात्रि।

11:28 (IST) 2 Jul 2022

शमी को अपने 13वें ओवर में मिली पहली सफलता

शमी को भी विकेट मिल गया है। वह 26वां ओवर लेकर आए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड को 5वां झटका दिया। शमी की गेंद पर जैक लीच विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए। लीच खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर आए हैं। शमी की यह गेंद चौथे स्टंप पर गुडलेंथ थी। लीच ने बैकफुट पर जाकर गेंद को रोकने का प्रयास, लेकिन गेंद ने बल्ले को चूमा और पंत के पास पहुंच गई।

11:14 (IST) 2 Jul 2022

कप्तान बुमराह के भरोसे पर खरे उतरे सिराज

बुमराह 23वें ओवर के लिए सिराज को लेकर आए। सिराज ने वह कर दिखाया, जिसकी टीम को उनसे उम्मीद थी। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर जो रूट को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। सिराज की यह कमाल की गेंद थी। विकेट भी बहुत कमाल का था रूट का। सिराज ने रूट को फंसाया और बहुत बड़ी सफलता हासिल की। उनकी यह गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ थी। पांचवें-छठे स्टंप पर, गिरने के बाद अंदर आई, रूट ने कट करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद ने बल्ले को चूमा और विकेटकीपर पंत के पास चली गई। रूट 67 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। जब वह आउट हुए तब इंग्लैंड के खाते में 78 रन थे।

10:52 (IST) 2 Jul 2022

शमी को अब तक नहीं मिली सफलता

बीस ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 77 रन है। बुमराह ने 10 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। शमी ने 10 ओवर में 32 रन दिए हैं, लेकिन उनको अब तक एक भी सफलता मिली नहीं है।

10:31 (IST) 2 Jul 2022

शमी गेंद के साथ तैयार

दूसरे दिन तीसरी बार मैच रुकने के बाद फिर शुरू हो गया है। मैदान पर धूप खिल गई है। ऐसे में कम से कम एक घंटे का खेल होना तय माना जा रहा है। इस समय क्रीज पर जॉनी बेयरस्टो और जो रूट हैं। शमी गेंद के साथ तैयार हैं। वह अपने ओवर की बाकी बची 5 गेंदें फेंकेंगे।

10:25 (IST) 2 Jul 2022

कम से कम एक घंटे का होगा खेल

भारतीय समयानुसार 10:30 बजे मैच फिर से शुरू होगा। उम्मीद की जा रही है कि कम से कम एक घंटे का खेल होगा।

9:57 (IST) 2 Jul 2022

बर्मिंघम से आई अच्छी खबर

बर्मिंघम से अच्छी खबर आ रही है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। मैदान पर सभी ग्राउंड्समैन काफी मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है कि खेल जल्दी शुरू होगा। मैदान के मुआयने को लेकर नया अपडेट है। अंपायर अब मैदान का मुआयना कर रहे हैं।

9:14 (IST) 2 Jul 2022

कम हुई बारिश की रफ्तार

एजबेस्टन से जो खबर आई है, वह क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ी राहत भरी हो सकती है। हालांकि, बारिश कम हुई है, लेकिन रुकी नहीं है। कवर्स अभी पिच पर पड़े हुए हैं। अंपायर्स ने टी-ब्रेक ले लिया गया है।

8:46 (IST) 2 Jul 2022

शमी के ओवर मेंं आई बारिश

15 ओवर का खेल हो चुका था। शमी 16वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली गेंद फेंकी। इसके बाद फिर से बारिश आ गई। खिलाड़ी मैदान से पवेलियन की ओर दौड़ पड़े। फिर से खेल रोकना पड़ा। हालांकि, फुहार उतनी तेज नहीं है। उम्मीद है कि मैच जल्दी शुरू होगा। वैसे अब तक के खेल से भारतीय क्रिकेट टीम और उसके फैंस खुश होंगे।

8:16 (IST) 2 Jul 2022

श्रेयस अय्यर ने लपका हलुवा कैच

बुमराह को फिर नो-बॉल की वजह से अतिरिक्त गेंद फेंकनी पड़ी और विकेट मिला। बुमराह 11वां ओवर लेकर आए। उनकी छठी गेंद नो-बॉल रही। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर ओली पोप को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा दिया। पोप की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ थी। पड़कर थोड़ा बाहर की ओर निकली, पोप दूर से ही ड्राइव के लिए गए, गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और तीसरी स्लिप पर खड़े श्रेयस अय्यर ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। ओली पोप 10 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर आए।

7:49 (IST) 2 Jul 2022

इंग्लैंड ने 7 ओवर में बनाए 35 रन, गंवाए 2 विकेट

बारिश के बाद मैच शुरू हो चुका है। बुमराह अपना ओवर पूरा करने चार स्लिप के साथ आए। उनकी पहली ही गेंद पर रूट ने चौका जड़ दिया। हालांकि, अगली दो गेंदों में वह कोई रन नहीं बना पाए। सात ओर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 35 रन है।

7:35 (IST) 2 Jul 2022

जल्द शुरू हो सकता है मैच

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ खेल को शुरू कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जल्द ही मैच दोबारा शुरू हो सकता है।

7:00 (IST) 2 Jul 2022

रुक गई बारिश

इस बार बर्मिंघम से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। बारिश रुक गई है। कुछ ही देर में अंपायर मैदान का निरक्षण करेंगे।

6:45 (IST) 2 Jul 2022

रुकने का नाम नहीं ले रही बारिश

बर्मिंघम से जो ताजा खबर आई है, वह क्रिकेट फैंस को निराश करने वाली है। दरअसल, बारिश और तेज हो गई है। अंपायर मैदान का निरीक्षण करने मैदान में आए थे लेकिन बारिश तेज होता देख उन्हें अपना छाता खोलना पड़ा। अब लगता है कि एक सत्र धुल जाएगा।

6:10 (IST) 2 Jul 2022

बारिश ने फिर डाला खलल

बुमराह सातवां ओवर लेकर आए। उन्होंने शुरुआती 3 गेंदों में पोप को एक भी रन नहीं बनाने दिया। वह चौथी गेंद फेंकते इसके पहले ही फिर से बारिश आ गई। सभी खिलाड़ी वापस पवेलियन की ओर दौड़े। आप हमारे साथ जुड़े रहिए। हम जल्द ही आपको मौसम का अपडेट बताएंगे।

5:54 (IST) 2 Jul 2022

इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका

बुमराह पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर जैक क्रॉली को स्लिप शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। क्रॉली 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कहना गलत नहीं होगा कि कप्तान बुमराह का जादू जारी है। उन्होंने इस बार क्रॉली को चौथे-5वें स्टंप पर की गई गुड लेंथ गेंद पर ड्राइव के लिए ललचवाया। क्रॉली ड्राइव के लिए गए, गेंद ने हरकत की, बाहरी किनारा लगा और स्लिप में शुभमन ने आसान कैच लपक लिया। जैक क्रॉली की जगह जो रूट क्रीज पर आए हैं।

5:51 (IST) 2 Jul 2022

ओली पोप ने चौके से खोला अपना खाता

बारिश रुकने के बाद मैच शुरू हो चुका है। शमी पारी का चौथा ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के खाते में बाई से चार रन आए। पांचवीं गेंद पर भी क्रॉली ने लेग बाई का एक रन लिया। हालांकि, पोप ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 27 रन है। शमी ने 2 ओवर में 10 रन दिए हैं। बुमराह ने 2 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया है। क्रॉली के खाते में 9 रन हैं।

5:28 (IST) 2 Jul 2022

जल्द शुरू हो सकता है मुकाबला

जिस समय लंच हुआ था, उस समय इंग्लैंड का स्कोर 3 ओवर में एक विकेट पर 16 रन था। इस तरह इंग्लैंड की टीम भारत से अभी 400 रन पीछे है। बारिश रुक गई है। क्रीज पर से कवर्स हटाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय समयानुसार शाम 5:45 बजे शुरू हो सकता है।

4:58 (IST) 2 Jul 2022

फैंस को निराश कर सकता है मौसम का पूर्वानुमान

बुमराह का ओवर खत्म होने के बाद शमी गेंद डालने के लिए दौड़ गए थे, लेकिन अंतिम समय पर अंपायर ने कहा कि रुकिए गेंद नहीं डालनी है। बारिश आ गई है। कवर्स से मैदान ढक दिए गए हैं। बारिश के कारण अंपायर्स ने समय से पहले लंच का ऐलान कर दिया है। दरअसल, मौसम का पूर्वानुमान ऐसा ही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों के लिए मौसम थोड़ा खराब दिख रहा है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो सकता है।

4:30 (IST) 2 Jul 2022

बुमराह ने एलेक्स लीज को किया बोल्ड, बारिश ने रोका खेल

जसप्रीत बुमराह तीसरा ओवर लेकर आए। क्रॉली ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। उनकी छठी गेंद नोबॉल रही। हालांकि, नोबॉल का बुमराह ने फायदा उठाया और आखिरी गेंद पर एलेक्स लीज को बोल्ड कर दिया। एलेक्स लीज 9 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह ओली पोप क्रीज पर आए। हालांकि, अगला ओवर शुरू हो पाता इससे पहले ही बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा।

4:24 (IST) 2 Jul 2022

एलेक्स लीस ने खोला इंग्लैंड का खाता, शमी की गेंद पर जड़ा चौका

इंग्लैंड की ओर से एलेक्स लीस और जैक क्रॉली ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर लीस को बीट किया। हालांकि, तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर लीस ने अपना और इंग्लैंड का खाता खोला। दूसरा ओवर शमी लेकर आए। उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद पर लीस ने चौका लगाया।

4:09 (IST) 2 Jul 2022

भारत ने 100 रन के भीतर 5 विकेट गंवाने के बाद तीसरी बार बनाया 400 से ज्यादा का स्कोर

जेम्स एंडरसन 85वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी 5वीं गेंद पर मोहम्मद सिराज को स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही पारी में 5 विकेट पूरे किए। इस तरह भारत की पहली पारी 84.5 ओवर 416 रन पर ऑलआउट हुई। भारतीय क्रिकेट में यह तीसरी बार है, जब टीम इंडिया ने 100 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए रहे हों, इसके बावजूद 400 से ज्यादा रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

3:58 (IST) 2 Jul 2022

बुमराह ने ब्राड के ओवर में जड़े 4 चौके और एक छक्का

स्टुअर्ट ब्रॉड 84वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से भारत के खाते में 35 रन आए। अकेले कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 29 रन बटोरे। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। इसके साथ ही यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बना।

3:49 (IST) 2 Jul 2022

जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड को दिलाई 9वीं सफलता

जेम्स एंडरसन 83वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर इंग्लैंड को 9वीं सफलता दिलाई। उन्होंने रविंद्र जडेजा को बोल्ड किया। जडेजा 194 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 13 चौके लगाए। जब वह पवेलियन लौटे तब टीम इंडिया के खाते में 375 रन जुड़े थे।

3:37 (IST) 2 Jul 2022

ब्रॉड ने शमी को भेजा पवेलियन

स्टुअर्ट ब्रॉड 80वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर शमी अपर कट के लिए गए, लेकिन इसी शॉट के लिए जैक लीच को थर्डमैन को रखा गया था। वहां जैक लीच की गोद में गेंद गिरी। शमी 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह कप्तान जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए।

3:34 (IST) 2 Jul 2022

कैच छूटा और जडेजा ने जड़ दिया शतक

मैटी पॉट्स 79वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर पहली और दूसरी स्लिप के बीच जडेजा का कैच छूटा और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। अगली गेंद पर जडेजा ने चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। वह एजबेस्टन में टेस्ट शतक लगाने वाले चौथे भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और ऋषभ पंत ने इस मैदान पर टेस्ट शतक लगाए।

3:23 (IST) 2 Jul 2022

भारत ने 5 ओवर में जोड़े 24 रन

आज पांच ओवर का खेल हो चुका है। जडेजा और शमी ने 30 गेंद में 24 रन जोड़ लिए हैं। इसमें शमी के 15 रन हैं। जडेजा के खाते में 92 रन हैं। अब उन्हें अपना शतक पूरा करने के लिए 8 रन और चाहिए।

3:09 (IST) 2 Jul 2022

जडेजा ने स्टोक्स के ओवर में खोला दिन का खाता

दूसरे दिन बेन स्टोक्स पहला ओवर लेकर आए। रविंद्र जडेजा ने दिन की पहली गेंद खेली। जडेजा ने उनकी तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना स्कोर 84 किया। अब वह अपने शतक से सिर्फ 16 रन दूर हैं।

IND vs ENG 5th test 2nd Day Series 2022 Match Live Cricket Score: भारतीय टीम की इंग्लैंड में यह 19वीं टेस्ट सीरीज है। इससे पहले हुई 18 टेस्ट सीरीज में 14 में इंग्लैंड ने बाजी मारी है। भारतीय टीम सिर्फ 3 टेस्ट सीरीज ही जीत पाई है। भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2002 में खेली गई टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही थी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड में आखिरी बार जुलाई 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी। तब टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। उस सीरीज के दो टेस्ट मैच ड्रॉ रहे थे। पांच टेस्ट मैच की मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आगे है।