मकर राशि 2022 में क्या होने वाला है? - makar raashi 2022 mein kya hone vaala hai?

प्रिय मकर, क्या आपको मिलेगा आपके प्यार का साथ या नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ? इस प्रश्न का उत्तर मिलेगा आपको वार्षिक राशिफल 2022 में। नए साल को ध्यान में रखते हुए हम लेकर आये है वार्षिक राशिफल 2022। इस राशिफल को ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्र एवं सभी राशियों पर उनके प्रभाव के आधार पर प्रदान किया जा रहा हैं। जानते है राशिचक्र की दसवीं राशि मकर राशिफल 2022 के बारे में।  

  • मकर वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
  • प्रेम की दृष्टि से मकर राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?  
  • मकर राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
  • मकर जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगे?
  • साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ मकर जातकों के संबंध कैसे रहेंगे? 

क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडली 

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं मकर वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, नववर्ष 2022 आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। जातकों का भाग्य उनका भरपूर साथ देगा, उन्हें उनके परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी पेशा जानतक जो अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लाना चाहते हैं यह  समय उनके लिए उत्तम साबित होगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति का मीन राशि में प्रवेश मकर राशि के जातकों के लिए अधिक लाभदायक रहेगा। धन और आय में वृद्धि होगी और व्यापार का विस्तार होगा। आपको भाग्य का संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा लेकिन 12 अप्रैल को राहु का मेष राशि में प्रवेश विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगा हालांकि बीच-बीच में आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करें। 

29 अप्रैल 2022 को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश होने जा रहा है। यह शनि की खुद की राशि है जिसमें शनि धनभाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और धन की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। 29 अप्रैल को बृहस्पति वक्री होंगे जो आपकी मेहनत को बढ़ा सकते हैं लेकिन आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। वर्ष के मध्य में आप किसी विवाद या बहस में ना उलझे। वर्ष के अंत में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे आपको धन संचय पर अधिक ध्यान देना चाहिए। कुल मिलाकर मकर राशि वालों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। 

साल 2022 में पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को पड़ेगा, जिसमें सूर्य मकर राशि के चतुर्थभाव में उच्च का होकर मेष राशि में विराजमान होगा। सूर्य की यह स्थिति आपको अप्रत्याशित लाभ दिलाएगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 25 अक्टूबर 2022 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ेगा, जो मकर राशि के दशम भाव में विराजमान होगा, जिसके फलस्वरूप सरकारी कर्मचारियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले लंबित होंगे और पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। अगर कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं तो उसे टाल दें। धन संबंधी लेन-देन सोच समझकर करें। 

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ेगा, जिसमें चंद्रमा मकर राशि के 11वें भाव में विराजमान होगा। चंद्रमा की यह स्थिति आपको तनाव देगी, साझेदाीर में व्यापार कर रहे जातकों का वाद-विवाद हो सकता है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव बना रहेगा और कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि संयम बरतें। वहीं 8 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मकर राशि के चौथे भाव में पड़ेगा। परिणामस्वरूप आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा और व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ मिल सकता है। 

साल 2022 में मकर राशि के लिए एस्ट्रो टिप्स

  • शनिवार को शनि देव के दर्शन करके पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • शिवलिंग पर जैसमीन के फूल अर्पित करें।
  • काले तिल का सेवन करें।
  • गरीबों को पेठा वितरित करें।
  • भाग्य में वृद्धि के लिए अकौड़े के पौधे को जल दें।

वर्ष 2022 में मकर राशि के लिए शुभ रंग 
वर्ष 2022 में मकर राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में मकर राशि के लिए शुभ अंक
साल 2022 में मकर राशि के लिए 08 और 05 शुभ अंक रहेगा। 

प्रेम के मामले में मकर राशिफल 2022

प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में वर्ष 2022 सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और वर्ष के मध्य में परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। नवविवाहित दंपत्ति को संतान सुख मिल सकता है। प्रेम जातकों को विवाह के लिए परिवार की सहमति मिल जाएगी। 

करियर के मामले में मकर राशिफल 2022

करियर के मामले में साल 2022 मकर राशि के जातकों को लिए अच्छा समय लेकर आएगा। इस साल व्यापार में विस्तार होने की उम्मीद है। आप कार्य संबंधी यात्रा करेंगे जो सफल सिद्ध होगी। नौकरीपेशा जातकों के ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। 

वित्त के मामले में मकर राशिफल 2022

आर्थिक दृष्टि से साल 2022 की शुरुआत में धन खर्च परेशानी पैदा कर सकता है, इसलिए अनावश्यक धन खर्च पर अंकुश लगाएं। वर्ष के मध्य में आर्थिक स्थिति सामान्य हो जाएगा और आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। साल के आखिरी तक आपकी आर्थिक स्थिति औसत से कहीं ज्यादा अच्छी होगी।

पारिवारिक मामले में मकर राशिफल 2022

पारिवारिक दृष्टिकोण से साल 2022 मकर जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। मंगल का गोचर माता को कष्ट दे सकता है। परिवार में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है जिसकी वजह से तनाव महसूस होगा। इसके विपरीत संपत्ति निवेश करने का योग बन रहा है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से धन खर्च होगा।

मकर राशि वालों का अच्छा समय कब आएगा 2022?

मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2022 का महीना अनुकूल रहने की संभावना है. आपके परिवार के माहौल से लेकर आर्थिक स्थिति तक, हर तरह से इस महीने आपको मजबूती मिलेगी. हालांकि, करियर और स्वास्थ्य से संबंधित कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं लेकिन अपनी मेहनत से आप मुश्किलों को हल कर सकते हैं.

मकर राशि वालों की किस्मत में क्या है 2022?

जानिए क्या कहती है मकर राशि... साल 2022 की शुरुआत में शनि का आपकी ही राशि में उपस्थित होना करियर, आर्थिक और शिक्षा में शुभ फल देने का कार्य करेगा। हालांकि अप्रैल में आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में, कई प्रकार की समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से सेहत से जुड़ी समस्या परेशान करेगी।

मकर राशि के भाग्य में क्या लिखा है?

मकर राशि के व्यक्ति चतुर व्यापारी बन सकते हैं, जो जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेते हैं। इनकी महत्वाकांक्षा रहती है कि इनके जीवन साथी भी सफलता की सीढ़ी चढ़ें, चाहे वो उसके काबिल हो या ना हों। ये शिक्षाविद्, उद्योग, कृषि, प्राचीन वस्तुओं आदि के क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं। यह राशि चक्र का सबसे स्थायी राशि चिन्ह है।

मकर राशि की परेशानी कब खत्म होगी?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मकर राशि में शनिदेव विराजमान हैं और इस राशि पर साढ़ेसाती का मध्य चरण चल रहा है। इस राशि के स्वामी खुद शनिदेव हैं। इस राशि को साढ़ेसाती से मुक्ति 29 मार्च 2025 में मिलेगी क्योंकि शनिदेव कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इस राशि से शनि का साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म होगा।