हेपेटाइटिस C में क्या खाना चाहिए - hepetaitis ch mein kya khaana chaahie

हमारे शरीर को लेकर कहा जाता है कि इसमें बीमारी आती तो घोड़े की रफ्तार से है, लेकिन जाती चींटी की गति से है। ऐसे में किसी तरह की बीमारी हो जाने के बाद आपको बहुत सी दूसरी चीजों का भी ख्याल रखना होता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर जरा भी लापरवाही हुई तो शरीर में मौजूद बीमारी किसी दूसरी बीमारी को भी जन्म दे देगी। ऐसा ही कुछ होता है हेपेटाइटिस-सी में भी।

अगर आपको हेपेटाइटिस-सी है तो आपका लिवर पहले से ही सूजन की स्थिति में है। अब अगर यहां जरा भी लापरवाही हुई तो आपको सिरोसिस भी हो सकता है। इसकी वजह से उसे कई परहेज और भोजन की अनिवार्याताओं का पालन करना होता है। लेकिन कम ही लोग हैं जो इस बात की जानकारी रखते हैं कि उनके लिए हेपेटाइटिस सी में किस तरह की चीजें खानी चाहिए। अगर आपको भी इस बारे में जानकारी नहीं है तो चलिए जानते हैं।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​साबुत अनाज

हेपेटाइटिस C में क्या खाना चाहिए - hepetaitis ch mein kya khaana chaahie

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप साबुत अनाज का सेवन करें। इनके अंदर डायटरी फाइबर होता है जो आंत के लिए तो फायदेमंद होता ही है। साथ ही यह हृदय से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है। आप साबुत अनाज के तौर पर इन चीजों का सेवन कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं

  • स्प्राउटेड होल ग्रेन ब्रेड
  • होल वीट या क्विनोओ पास्ता
  • ओट्स
  • ब्राउन राइस

आपको रोजाना कितने अनाज का सेवन करना है यह भी आपकी उम्र, लिंग और फिजिकल एक्टिविटी पर निर्भर करता है। हालांकि वयस्कों को रोजाना 3 से 8 औंस तक अनाज का सेवन करना चाहिए। इनमें से आधे साबुत अनाज वाली सामग्री होनी चाहिए।

बॉडी का पावरहाउस है लिवर, हेल्‍दी रखने के लिए ऐसा होना चाहिए Diet Plan

​लगभग 1 से 3 कप सब्जी खाएं

हेपेटाइटिस C में क्या खाना चाहिए - hepetaitis ch mein kya khaana chaahie

हेपेटाइटिस की स्थिति में आपको ऐसी फल सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिनमें आपको फाइबर, फोलेट, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6 और पोटेशियम हो। विशेषज्ञ कहते हैं कि हर व्यक्ति को जो इस समस्या से पीड़ित है उसे कम से कम 1 से 3 कप सब्जी के खाने चाहिए। इसके जरिए उन्हें हर तरह की विटामिन मिल जाएगी। हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि हरी पत्तेदार सब्जियों के अंदर ऐसे गुण होते हैं जो शरीर से फैटी एसिड को कम कर देते हैं। ऐसे में अगर आप ऐसी पैक्ड सब्जियां खरीद रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इनमें ना तो नमक हो और ना ही चीनी।

सांइस ने भी माना, इन 7 गलत कामों को करने वाले लोग जल्‍द दिखने लगते हैं उम्र से पहले बूढ़े

​दूध-दही से बनी चीजें लें

हेपेटाइटिस C में क्या खाना चाहिए - hepetaitis ch mein kya khaana chaahie

हेपेटाइटिस की समस्या में आप डेयरी उत्पादों का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें आप दूध, दही, योगर्ट, चीज आदि को चुन सकते हैं। यह प्रोटीन और कैल्शियम का बेजोड़ मिश्रण हैं। एडल्ट जो लेक्टोज के प्रति इनटोलरेंट नहीं हैं उन्हें हर रोज 2 से 3 सर्विंग की आवश्यकता होती है। यानी यह लोग 1 1/2 औंस प्राकृतिक पनीर या 1 कप दूध, दही या सोया दूध की आवश्यकता होती है।

आयुर्वेद के अनुसार इस समय करें दूध-दही-छाछ का सेवन, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

​प्रोटीन युक्त आहार लें

हेपेटाइटिस C में क्या खाना चाहिए - hepetaitis ch mein kya khaana chaahie

अगर आपको हेपेटाइटिस सी है तो आपके लिए जरूरी है कि आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें। इसके लिए आप फिश, सीफूड, चिकन, नट्स, अंडे और सोया उत्पादों का सेवन करें। इस बात का ध्यान रखें की प्रोटीन की मात्रा अधिक भी ना हो। सही मात्रा आपकी उम्र, लिंग और आपकी रोजाना की एक्टिविटी के आधार पर तय की जाती है।

प्रोटीन युक्त आहार में आपर ग्रीन स्मूदी का सेवन कर सकते हैं इसमें प्रोटीन पाउडर को डालकर आप दिन भर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। वहीं अगर आपको सिरोसिस की समस्या है तो ऐसा हो सकता है कि डॉक्टर आपको हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करने की सलाह दे सकते हैं।

Bird Flu में नॉन वेज खाकर न लें रिस्‍क, चिकन और अंडे से कहीं ज्‍यादा प्रोटीन है इन चीजों में

​कैफीन युक्त पदार्थ

हेपेटाइटिस C में क्या खाना चाहिए - hepetaitis ch mein kya khaana chaahie

अगर आपको कॉफी या चाय का सेवन करना पसंद है तो हेपेटाइटिस में इसे बिल्कुल पीते रहें। लेकिन ध्यान रहे कि दिनभर आपको 100 एमजी से अधिक कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करने से बचना है। यह आपको हिपेटिक फाइब्रोसिस जैसी समस्या से सुरक्षित रखने का कार्य करती है। हालांकि अभी इस पर थोड़ी और रिसर्च की जरूरत है, जो इस प्रमाण को सिद्ध करें।

​ग्रीन टी पिएं

हेपेटाइटिस C में क्या खाना चाहिए - hepetaitis ch mein kya khaana chaahie

हेपेटाइटिस-सी को लेकर चल रहे कई अध्ययनों में इस बात पर जांच हो रही है कि ग्रीन टी इस स्थिति में किस तरह फायदेमंद हो सकती है। दरअसल ग्रीन टी के अंदर फेनोलिक कैटेचिन होता है जो आपको लाभ दे सकता है। इसके अलावा ब्लूबेरी के पत्तों में ओलिगोमेरिक प्रोंथोसायनिडिन होता है जो हेपेटाइटिस की स्थिति को कुछ हद तक सुधार सकता है।

आपको बता दें कि ग्रीन टी के अंदर ऐसे कई गुण होते हैं जो आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि हेपेटाइटिस सी की समस्या में यह कितना कारगर होगी। इस पर अभी थोड़े अध्ययनों की आवश्यकता है।

आपको पता होना चाहिए ग्रीन-टी पीने का सही समय ताकि आप ले सकें इसका पूरा लाभ

नोट - ध्यान रहे कि ऊपर बताई गई खाद्य सामग्री महज सुझाव भर हैं। इन्हे किसी तरह की उपचार प्रक्रिया का हिस्सा बिल्कुल ना समझे। साथ ही अपनी डाइट में फेर बदल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

हेपेटाइटिस C में क्या nahi खाना चाहिए?

हेपेटाइटिस के मरीजों को अपने डाइट से फैटी , फ्रोजन फूड्स और प्रोसैस्ड फूड्स को हटा देना चाहिए. – हेपेटाइटिस के मरीजों को किसी भी प्रकार का बासी खाना या फास्ट फूड नहीं खाना चाहिए. –नमक का इस्तेमाल कम कर देना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ाता है. शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखना चाहिए.

हेपेटाइटिस को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए?

World Hepatitis Day: लीवर को साफ-मजबूत बनाकर हेपेटाइटिस से बचने के लिए खाएं ये 4 चीजें.
फल-सब्जियों का सेवन बढ़ाएं ... .
साबुत अनाज ... .
प्रोटीन भी है जरूरी ... .
तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं ... .
मीठे पदार्थों का कम सेवन करें ... .
मसालेदार भोजन से बना लें दूरी ... .
आयरन वाली चीजों का कम सेवन करें.

हेपेटाइटिस सी का मतलब क्या है?

हेपेटाइटिस सी एक वायरल रक्तजनित संक्रमण है जो हेपेटाइटिस सी वायरस (एचसीवी) के कारण होता है। यदि अनुपचारित छोड़ दिया जाता है, तो यह यकृत की सूजन (सूजन) की ओर जाता है, जिससे अंग को गंभीर नुकसान होता है। यह एक प्रकार का वायरल हेपेटाइटिस है जो दूषित रक्त से फैलता है।

हेपेटाइटिस सी कितने दिन में ठीक हो जाता है?

अब दवाइयों की मदद से यह बीमारी दो से छह महीने में ठीक हो जाती है। हालांकि, इलाज काफी हद तक मरीज की स्थिति और हेपेटाइटिस सी ने शरीर को कितना प्रभावित किया है इस पर निर्भर करता है।