गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से क्या होता है? - gud khaakar garm paanee peene se kya hota hai?

गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से क्या होता है? - gud khaakar garm paanee peene se kya hota hai?

गुड़ को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है, इसे मीठे के रूप में कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। हमारे देश में काफी जगहों पर लोग सुबह की शुरुआत गुड़ के साथ ही करते हैं। गुड़ को चाय बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में गुड़ को बहुत फायदेमंद बताया गया है और यही कारण है की इसे कई समस्याओं में औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। गुड़ से बनी हुई मिठाईयां भी बहुत फायदेमंद और स्वादिष्ट होती हैं। रोजाना गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के फायदे (Jaggery With warm Water Benefits) सेहत के लिए अनेकों हैं। गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन शरीर को निरोगी रखने और कई समस्याओं से बचाने के लिए उपयोगी माना जाता है। गुड़ और गर्म पानी का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। गुड़ का सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, मोटापे की समस्या दूर करने और शरीर को एनर्जी देने के लिए बहुत उपयोगी होता है। आइये जानते हैं गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के फायदे के बारे में।

Show

सुबह खाली पेट गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के फायदे (Benefits of Eating Jaggery with Warm Water in Hindi)

गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से क्या होता है? - gud khaakar garm paanee peene se kya hota hai?

गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में गुड़ का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। गुड़ में मौजूद पोटेशियम, विटामिन सी, आयरन, फोलेट, और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। गुड़ का सेवन न सिर्फ मिठास के लिए बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्वों के लिए किया जाता है। शरीर में कमजोरी हो या शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाना हो, हर समस्या में गुड़ का सेवन बहुत उपयोगी होता है। चीनी की जगह पर गुड़ का इस्तेमाल धीरे-धीरे बढ़ रहा है। गुड़ के गुण को देखते हुए लोग इसे अपनी डाइट में भी शामिल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की अगर आप गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? दरअसल गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के फायदे बहुत ज्यादा हैं। आइये जानते हैं गर्म पानी के साथ गुड़ खाने के फायदे।

इसे भी पढ़ें : काले और हरे अंगूर में क्या अंतर है? डायटीशियन से जानें कौन-से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद

1. पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद गर्म पानी और गुड़

पाचन तंत्र से जुडी दिक्कतों को दूर करने के लिए गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह में खाली पेट गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन शरीर के पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। शरीर का पाचन तंत्र दुरुस्त करने के लिए, कब्ज और एसिडिटी दूर करने के लिए गुड़ खाकर गर्म पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।

गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से क्या होता है? - gud khaakar garm paanee peene se kya hota hai?

2. शरीर की एनर्जी बढ़ाने में उपयोगी

गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है और थकान की समस्या में फायदा मिलता है। अगर आप दिन भर कामकाज के दौरान थके हुए महसूस करते हैं तो आपको रोजाना सुबह के समय में हलके गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें : क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मांओं को चाय-कॉफी पीना चाहिए? जानें इस दौरान कैफीन के फायदे-नुकसान

3. खून साफ करने के लिए गर्म पानी के साथ गुड़

गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से खून साफ करने में फायदा मिलता है। गुड़ में मौजूद गुण खून को साफ करने के लिए उपयोगी माने जाते हैं। थोड़ी मात्रा में नियमित रूप से कुछ दिनों तक गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद गंदगी साफ होती है और खून साफ करने में मदद मिलता है।

4. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गर्म पानी और गुड़

गर्म पानी के साथ गुड़ खाने से शरीर की इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में फायदा मिलता है। गुण में मौजूद पोषक तत्व शरीर की कमजोरी दूर करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। इसके सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस दूर होता है और शरीर शांत रहता है।

5. किडनी से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है

गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर होते हैं और शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ गुड़ खाने से आपकी किडनी को फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें : Health Benefits of Jaggery: रोज गुड़ खाने के 10 फायदे बता रही हैं डायटीशियन Rujuta Diwekar

आप रोजाना निश्चित मात्रा में गुड़ का सेवन कर सकते हैं। गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से शरीर को ऊपर बताये गए फायदे मिलते हैं और शरीर मजबूत होता है। अगर आप डायबिटीज या खानपान से जुड़ी किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

(All Image Source - Freepik.com)

गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से क्या होता है? - gud khaakar garm paanee peene se kya hota hai?
jaggery with warm water

Highlights

  • गुड़ में कई तरह के पोष्क तत्व पाए जाते हैं।
  • इसके अलावा गुड़ में आयरन भी मौजूद होता है।

गुड़ खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सबसे खास बात यह है कि आप इसका प्रयोग कई तरीकों से कर सकते हैं। कुछ लोग तो इसे रोटी, पराठा आदि के साथ खाते हैं तो वहीं कुछ लोग खाना खाने के बाद मीठे के नाम पर गुड़ का सेवन करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग गुड़ की चाय पीना भी बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की गुड़ का सेवन सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ करेंगे तो इससे सेहत को कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ गुड़ खाने से शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं साथ ही जानिए किस तरह से इसका सेवन करें। 

बता दें कि गुड़ में कई तरह के पोष्क तत्व पाए जाते हैं, जोकि शरीर को किसी न किसी तरह लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा गुड़ में आयरन भी मौजूद होता है, जो शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करता है। 

चंद दिनों में वजन घटा देगी छाछ, बीपी भी रहेगा कंट्रोल लेकिन ये लोग भूलकर भी ना पिएं

वजन कम करने में कारगर

आजकल अधिकतर लोग बढ़े वजन से परेशान हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप गुड़ के साथ गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे मोटापे की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। इसमें मौजूद पोष्क तत्व शरीर में एनर्जी  के साथ फैट को बर्न करने का भी काम करते हैं। 

पेट से संबंधी परेशानी होगी दूर

ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या रहती है ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ के साथ गर्म पानी पीएं तो इस समस्या में जल्द से जल्द राहत मिल जाएगी। यदि आप एसिडिटी की समस्या से भी परेशान रहते हैं, तो गर्म पानी के साथ गुड़ मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

नींद ना आने की समस्या करेगा दूर 

कुछ लोगों को रात में नींद न आने की समस्या रहती है। खासकर, उनलोगों में ये समस्या अधिक देखने को मिलती है जो तनाव से ग्रसित होते हैं। ऐसे में आप रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ के साथ गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। ये तनाव को कम कर नींद ना आने की समस्या में राहत दिलाएगा।

एवोकाडो में है कई बीमारियों से लड़ने की ताकत, डायबिटीज से लेकर कैंसर तक में दिलाता है राहत

 गुड़ वाला पानी बनाने की विधि 

  •  गुड़ वाला पानी बनाने के लिए सबसे पहले  एक गिलास गर्म पानी लें।
  • उसके बाद इसमें एक टुकड़ा गुड़ डालकर अच्छी तरह से मिला दें। 
  • अब इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पिएं।

 नियमित रूप से इसका सेवन करने से कुछ ही महीनों में असर दिखने लगेगा। अगर आप पानी में गुड़ मिलाकर नहीं पीना चाहते हैं, तो ऐसे में आप पहले गुड़ खाकर भी पानी पी सकते हैं।  सुबह के समय पीने से पेट भी साफ होगा। इसके अलावा आप गुड़ की चिक्की, गुड़ वाली खीर, हलवा, जैसी चीजें भी खा सकते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

कैसे पाएं फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा? जानिए इसके लक्षण और घरेलू नूस्खे 

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

गुड़ खाने के बाद गर्म पानी पीने से क्या होता है?

गर्म पानी के साथ गुड़ खाने से शरीर की इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में फायदा मिलता है। गुण में मौजूद पोषक तत्व शरीर की कमजोरी दूर करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। इसके सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस दूर होता है और शरीर शांत रहता है

सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीने से क्या फायदा?

मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी में सुधार करता है गुड़ मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6, सी का बेहतरीन स्रोत है; और जिंक, सेलेनियम जैसे एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों से भरपूर. इसलिए अगर आप सुबह को खाली पेट गुड़ वाला पानी पीते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है.

गुड़ खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

व्यक्ति के शरीर में गैस की समस्या होती है खाना खाने से पहले पानी पीना चाहिए या फिर खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद पानी पीना हमारे लिए हानिकारक है ।

सुबह खाली पेट कितना गुड़ खाना चाहिए?

- गुड़ का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ा के खून की कमी को दूर करता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक गुड़ का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए