गांधी जी आश्रम में कौन कौन से कार्य करते थे कोई भी तीन कार्य लिखिए I? - gaandhee jee aashram mein kaun kaun se kaary karate the koee bhee teen kaary likhie i?

आश्रम में गांधी जी कई ऐसे काम भी करते थे, जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं। पाठ से तीन अलग-अलग प्रसंग अपने शब्दों में लिखो जो इस बात का प्रमाण हो।

आश्रम में गांधी कई ऐसे काम किया करते थे, जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं। ये कार्य हैं

  1. वे आश्रमवासियों के लिए रोज सुबह चक्की पर आटा पीसा करते थे। कभी-कभी वह चक्की ठीक करने के लिए घंटों मेहनत करते थे।
  2. सुबह की प्रार्थना के बाद गांधी जी रसोई में जाकर सब्जियाँ छीला करते थे।
  3. एक दिन तो वह रसोई में कालिख लगे बड़े-बड़े पतीले चमकाने बैठ गए।
  4. आश्रम के लिए गेहूं बीनने का काम भी गांधी जी किया करते थे।

Concept: गद्य (Prose) (Class 6)

  Is there an error in this question or solution?

आश्रम में काम करने करने का कौन सा तरीका गांधीजी अपनाते थे?

गांधी जी आश्रम में सभी काम स्वयं करते थे। गांधीजी दूसरों से काम लेने में बहुत सख्त थे। आश्रम में काम करने या करवाने के लिए वे स्वयं उस काम को करने लगते । उनको काम करते थे सभी लोग खुशी-खुशी उनका अनुकरण करते थे।

गांधी जी आश्रम में कौन कौन से कार्य करते थे और क्यों?

वे आश्रमवासियों के लिए रोज सुबह चक्की पर आटा पीसा करते थे। कभी-कभी वह चक्की ठीक करने के लिए घंटों मेहनत करते थे। सुबह की प्रार्थना के बाद गांधी जी रसोई में जाकर सब्जियाँ छीला करते थे

आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गांधी जी ने कौन कौन से काम करवाया और क्यों?

आश्रम में गांधी जी ने कॉलेज के छात्रों से गेहूँ बीनने का काम करवाया। उन छात्रों को अंग्रेजी भाषा के ज्ञान पर बड़ा गर्व था। गांधी जी उनके इस अहंकार को तोड़ना चाहते थे। वे यह शिक्षा देना चाहते थे कि अधिक पढ़ लेने पर भी हमें छोटे कार्य में संकोच नहीं करना चाहिए।

गांधी जी के आश्रम में लोग क्या क्या काम करते थे?

आश्रम में गांधी जी कई ऐसे काम करते थे, जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं। वे अपने हाथ से चक्की पर आटा पीसा करते थे। गेहूँ पीसने से पहले वे उसे बीनते भी थे। कई वर्ष तक उन्होंने आश्रम का भंडार सँभालने के काम में भी सहायता की।