गर्मियों में लेखिका के नजदीक रहने का गिल्लू ने क्या उपाय निकाल दिया था? - garmiyon mein lekhika ke najadeek rahane ka gilloo ne kya upaay nikaal diya tha?

CBSE Class 9 Hindi Sanchayan book Chapter 1 “Gillu” Multiple Choice Questions (MCQs) with Answers

Here is a compilation of Free MCQs of Class 9 Hindi Sanchayan book Chapter 1 – Gillu by Mahadevi Verma. Students can practice free MCQs as have been added by CBSE in the new Exam pattern. At the end of Multiple Choice Questions, the answer keys have also been provided for your reference.


प्रश्न 1 – लेखिका को जूही की लता को देख कर किसकी याद आई?
(क) अपने दोस्त की
(ख) गिल्लू की
(ग) अपने पालतू पशु-पक्षियों की
(घ) कॉलेज की

प्रश्न 2 – गिल्लू कौन था?
(क) चिड़िया का बच्चा
(ख) बिल्ली का बच्चा
(ग) गिलहरी का बच्चा
(घ) कौवे का बच्चा

प्रश्न 3 – लेखिका ने एक सुबह क्या देखा?
(क) अपने दोस्त को
(ख) कौवों द्वारा गिलहरी के बच्चे को जख्मी करना
(ग) गिलहरी के बच्चे को खेलते हुए देखा
(घ) जूही के पीले सुंदर फूल

प्रश्न 4 – लेखिका ने कौवों को अनोखा पक्षी क्यों कहा है?
(क) छोटे जीवों को परेशान करने के कारण
(ख) एक साथ समादरित अनादरित होने के कारण
(ग) काँव-काँव करने के कारण
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 5 – हमारे बेचारे पुरखों को पितरपक्ष में हमसे कुछ पाने के लिए क्या बनकर प्रकट होना पड़ता है?
(क) गरुड़ के रूप में
(ख) मयूर के रूप में
(ग) हंस के रूप में
(घ) कौवे के रूप में

प्रश्न 6 – गमले और दीवार को जोड़ने वाले भाग में कौन छिपा था?
(क) गरुड़
(ख) मयूर
(ग) गिलहरी
(घ) कौवा

प्रश्न 7 – गिलहरी का बच्चा कैसे घायल हो गया था?
(क) कुत्ते के काटने से
(ख) कौवे की चोंच के घाव से
(ग) लेखिका की लापरवाही से
(घ) उछल-कूद करने के कारण

प्रश्न 8 – फूल रखने की हलकी डाली कब तक गिल्लू का घर बनी रही?
(क) दो साल तक
(ख) तीन साल तक
(ग) एक साल तक
(घ) चार साल तक

प्रश्न 9 – लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था?
(क) खिड़की से बाहर चला जाता था
(ख) अपने घर को जोर जोर से झुलाता था
(ग) लेखिका के पैर तक आता और तेज़ी से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेज़ी से उतर जाता था
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 10 – लेखिका गिल्लू को पकड़ कर कहाँ रखती थी?
(क) खिड़की के बाहर
(ख) गिल्लू के घर के अंदर
(ग) डिब्बे में
(घ) लिफ़ाफ़े में

प्रश्न 11 – लिफ़ाफ़े में बंद पड़े-पड़े भूख लगने लगती तो गिल्लू क्या करता था?
(क) लिफ़ाफ़े को फाड़ देता था
(ख) उछल-कूद करता था
(ग) चिक-चिक की आवाज
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 12 – लिफ़ाफ़े में बंद पड़े-पड़े भूख लगने लगती तो गिल्लू को लेखिका के द्वारा क्या दिया जाता था ?
(क) काजू या बिस्कुट
(ख) रोटी का टुकड़ा
(ग) मुगफली
(घ) बादाम

प्रश्न 13 – गिल्लू को जाली के पास बैठकर अपनेपन से बाहर झाँकते देखकर लेखिका ने क्या किया?
(क) खिड़की बंद कर दी
(ख) जाली की कीलें निकालकर जाली का एक कोना खोल दिया
(ग) कुछ नहीं किया
(घ) खिड़की पर परदे लगा दिए

प्रश्न 14 – यदि कई दिन तक गिल्लू को काजू नहीं दिया जाता था तो वह क्या करता था?
(क) खाना नहीं खाता था
(ख) रूठ जाता था
(ग) अन्य खाने की चीजें या तो लेना बंद कर देता था या झूले से नीचे फेंक देता था
(घ) बाहर चला जाता था

प्रश्न 15 – लेखिका को अस्पताल में क्यों रहना पड़ता था?
(क) बिमारी के कारण
(ख) कुत्ते के काटने के कारण
(ग) मोटर दुर्घटना के कारण
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 16 – लेखिका की जगह किसी दूसरे को आता देखकर गिल्लू क्या करता था?
(क) तेजी के साथ अपने घोंसले में जा बैठता था
(ख) अपने घोंसले से बाहर नहीं आता था
(ग) खाना नहीं खाता था
(घ) पानी नहीं पीता था

प्रश्न 17 – जब गिल्लू लेखिका के सिरहाने से हटता तो लेखिका को कैसा लगता था?
(क) लेखिका को ऐसा लगता था जैसे कोई अपना चला गया हो
(ख) लेखिका को बुरा लगता था
(ग) लेखिका को अच्छा लगता था
(घ) जैसे उसकी कोई सेविका उससे दूर चली गई हो

प्रश्न 18 – गर्मियों में लेखिका के नजदीक रहने का गिल्लू ने क्या उपाय निकाला था?
(क) फर्श पर लेट जाने का
(ख) पानी के बर्तन के समीप रहने का
(ग) सुराही पर लेट जाने का
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 19 – गिलहरियों के जीवन का समय कितना होता है?
(क) लगभग दो वर्ष
(ख) लगभग ढाई वर्ष
(ग) लगभग एक वर्ष
(घ) लगभग तीन वर्ष

प्रश्न 20 – लेखिका को कैसे लगा कि गिल्लू का अंतिम समय निकट है?
(क) क्योंकि वह उछल-कूद नहीं कर रहा था
(ख) क्योंकि उसने कुछ खाया-पिया नहीं था
(ग) क्योंकि वह कही बाहर भी नहीं गया था
(घ) उपरोक्त सभी

Answer Key for Class 9 Hindi Sanchayan book Chapter 1 Gillu MCQs

Question No. Answer Question No. Answer
1 11
2 12
3 13
4 14
5 15
6 16
7 17
8 18
9 19
10 20




गर्मियों में लेखिका के नजदीक रहने का गिल्लू ने क्या उपाय निकाला था?

गिल्लू ने लेखिका के नजदीक रहने के साथ-साथ गर्मी से बचने का एक सबसे नया उपाय खोज निकाला था। वह लेखिका पास रखी हुई सुराही पर लेट जाता था, जिससे वह लेखिका के नजदीक भी बना रहता और ठंडक में भी रहता। इस तरह उसने दो काम एक साथ करना सीख लिया था

लेखिका को कैसे लगा कि गिल्लू का अंतिम समय निकट है?

जब गिल्लू की जीवन यात्रा का अंत आया तो उसने दिनभर कुछ भी नहीं खाया और वह बाहर भी घूमने नहीं गया। वह अपने झूले से नीचे उतरा और लेखिका के बिस्तर पर आकर उसकी उँगली पकड़कर चिपक गया। इन सभी चेष्टाओं से लेखिका को लगा कि उसका (गिल्लू का) अंत समीप है और सुबह की पहली किरण के साथ ही वह हमेशा के लिए सो गया।

लेखिका के स्वस्थ होने पर गिल्लू क्या भूमिका निभा रहा था?

Answer: एक बार लेखिका बीमार हो गई तो गिल्लू उनके सिराहने बैठ जाता और नन्हें पंजों से उनके बालों को सहलाता रहता। इस प्रकार वह सच्चे अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था

लेखिका को गिल्लू कहाँ और किस अवस्था में मिला और उसका उपचार किस प्रकार किया गया?

गिल्लू के प्रति महादेवी ममतामई थी। जब वह छोटा सा बच्चा काक के घाव हुए चोंच से तड़प रहा था तब उसे हौले से उठाकर अपने कमरे में लाई और रक्त को रुई से पोंच कर पेंसिल इन का मरहम लगाया। कई घंटे उसकी उपचार की। उसे फूल रखने की एक कल की डलिया में रूही बिछाकर उसे खिड़की पर लटका दिया गया और उसका घर बना दिया गया