बायोडाटा का अर्थ क्या होता है? - baayodaata ka arth kya hota hai?

नमस्कार दोस्तों आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पोस्ट में आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि बायोडाटा क्या होता है? (Biodata Kya Hota Hai) और बायोडाटा कैसे लिखा जाता है? (biodata kaise likha jata hai)

दोस्तों अगर आसान शब्दों में कहें तो बायोडाटा किसी के जीवन का संपूर्ण लेखा-जोखा होता है बायोडाटा अगर हम किसी व्यक्ति का लिख रहे हैं तो उस बायोडाटा के अंदर उस व्यक्ति का नाम उसके पिता का नाम उसका एड्रेस उसकी जीवनशैली आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी लिखी जाती है।

आज क्या आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी देंगे कि आप किस तरह से बायोडाटा बना सकते हैं और कैसे आप किसी व्यक्ति के बारे में संपूर्ण जानकारी केवल एक पन्ने पर दे सकते हैं तो चलिए आर्टिकल को आगे बढ़ाते हैं और देख लेते हैं की biodata का मतलब क्या होता है।


  • Biodata ka hindi kya hota hai
  • Biodata kaise likha jata hai
    • Sadi ke Liye Biodata Kaise Likha jata hai?
    • नौकरी या एडमिशन के लिए Biodata कैसे लिखें?

Biodata ka hindi kya hota hai

दोस्तों हमने यह तो जान लिया कि Biodata क्या होता है अब यह भी देख लेते हैं कि बायोडाटा को हिंदी में क्या कहते हैं दोस्तों Biodata एक अंग्रेजी का शब्द है जिसे अगर हम दो टुकड़ों में विभाजित करें तो एक होता है Bio और दूसरा होता है Data.

यहां Bio का अर्थ “जीवनी” या “जीव” से है और Data का अर्थ “वृतांत” या “आंकड़े” होता है।

इस प्रकार से Biodata का Hindi में मतलब “जीवन वृतांत” या “जीवनी विवरण” होता है।

Biodata kaise likha jata hai

दोस्तों जैसा कि हमने आपको बता दिया कि बायोडाटा का मतलब होता है व्यक्ति का संपूर्ण सार बायोडाटा के अंदर आप किसी व्यक्ति के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं अगर बात करें कि बायोडाटा कैसे लिखा जाता है तो इसकी अलग-अलग कंडीशन हो सकती है।

यह इस बात पर निर्भर है कि आप किस बारे में बायोडाटा लिख रहे हैं यानी कि शादी के लिए बायोडाटा अलग रूप से लिखा जाता है स्कूल या कॉलेज में एडमिशन के लिए बायोडाटा किसी और रूप में लिखा जाता है।

हम यहां पर बायोडाटा के बारे में संक्षेप में वर्णन कर रहे हैं इसलिए आपको संक्षेप में बताएंगे कि आप बायोडाटा किस प्रकार से लिख सकते हैं।

Sadi ke Liye Biodata Kaise Likha jata hai?

दोस्तों आजकल ज्यादातर लोग शादी के लिए बायोडाटा बनाते हैं शादी के लिए बायोडाटा के अंदर पढ़ाई लिखाई और जीवन चरित्र के बारे में अधिक लिखा जाता है और इसी के साथ साथ व्यक्ति की स्थाई संपत्ति का विवरण देना भी जरूरी होता है तो कुल मिलाकर निम्नलिखित बातें शादी के बाद आटा के अंदर होने जरूरी है।

  • अपना नाम।
  • अपने माता पिता का नाम।
  • वैवाहिक स्थिति।
  • जन्म स्थान।
  • अपने परिवार का विवरण।
  • और अपने नौकरी पेशा के बारे में।
  • शक्ल सूरत।
  • रंग।
  • कद काठी।
  • अपनी एक फोटो।
  • Study.

नौकरी या एडमिशन के लिए Biodata कैसे लिखें?

दोस्तों जब आप कहीं एडमिशन लेने जाते हैं या किसी संस्थान में नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं तो वहां पर आपको अपने बायोडाटा के रूप में अपना Resume देना होता है अगर आपको नहीं पता है कि रिज्यूम क्या होता है? तो आप हमारी एक अलग पोस्ट पढ़ सकते हैं, इसमें निम्नलिखित बातों का शामिल होना अत्यधिक आवश्यक है।

  • आपका नाम।
  • आप के माता पिता का नाम।
  • आपकी पढ़ाई लिखाई का संक्षेप में वर्णन।
  • अगर पहले कहीं नौकरी की है तो उसके बारे में।
  • नौकरी से जुड़ा कोई कोर्स किया है तो उसके बारे में ।
  • अपनी फोटो और अपनी आईडी।
  • अपने डिप्लोमा और डिग्री साथ में लगाइए।

दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना के बायोडाटा क्या होता है बायोडाटा कैसे लिखा जाता है और बायोडाटा का हिंदी में मतलब क्या होता है अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें और अगर आपको बायोडाटा लिखने में कहीं भी कोई प्रॉब्लम आ रही है तो आप नीचे कमेंट करके हमें बता सकते हैं हम आपके जरूर मदद करेंगे।

जय हिंद, जय भारत।

बायोडाटा का हिंदी में अर्थ क्या है?

Biodata meaning in Hindi (हिन्दी मे मीनिंग ) is आत्मवृत्त.

बायोडाटा कितने प्रकार के होते हैं?

Biodata 5 प्रकार के होते हैं जो नीचे विस्तार से लिखे गए हैं।.
Marriage Biodata..
Biodata for Job..
Personal Biodata..
Educational Biodata..
Medical Biodata..

बायोडाटा में क्या क्या लिखा होता है?

इसमें सामान्यत खुद से जुडी जानकारी होती है व आप बुनियादी जानकारी लिखते है तो इसमें आपको निम्न प्रकार की जानकारी बतानी होती है जैसे की..
आपका नाम.
आपके माता और पिता का नाम.
आपकी जाती.
आपकी वैवाहिक स्थिति ( विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा आदि).
आपकी शैक्षणिक योग्यता.
जन्म तारीख.
परिवार में कितने सदस्य है.
आपको कितना वेतन चाहिए.

बायोडाटा का उद्देश्य क्या है?

अनिवार्य रूप से, बायोडाटा किसी व्यक्ति के बारे में कई विवरणों पर प्रकाश डालता है जैसे; नाम, उम्र, रंग, ऊंचाई, कौशल, शौक, एलर्जी आदि। अक्सर, यह प्रश्न में व्यक्ति के मूल्यांकन या मूल्यांकन के लिए एक मानदंड के रूप में कार्य करता है। कई मामलों में, किसी व्यक्ति की प्रोफाइलिंग के लिए बायोडाटा का उपयोग किया जाता है।