बाजार में रसायन युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार है। ये आपकी त्वचा को किस प्रकार नुकसान पहुंचाते हैं, आप इस्तेमाल करके देख ही चुके होंगे। ऐसे में जरूरी हो गया है कि हम अपनी त्वचा का प्राकृतिक रूप से ध्यान रखें। इस मामले में आपकी रसोई में ही रखे कुछ खाद्य पदार्थ आपके काम आ सकते हैं। फिलहाल इस आर्टिकल में हम सिर्फ बेसन की बात कर रहे हैं। हम अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों से चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे के बारे में सुनते रहते हैं। बेसन का इस्तेमाल एक कारगर प्राकृतिक फेस पैक के रूप में किया जा रहा है। यह आपके चेहरे को आकर्षक बनाने के साथ-साथ कई त्वचा समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है (1)। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको बेसन के फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। Show
आइए, सबसे पहले आपको बता दें कि चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे क्या हैं। विषय सूची
त्वचा के लिए बेसन का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। आगे विस्तार से जानिये चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे के बारे में (1)।
लेख के अगले भाग में जानिए कि आप कैसे बेसन का फेस पैक बनाकर उसका उपयोग कर सकते हैं। बेसन का फेस पैक – Besan Face Pack In Hindi1. बेसन और एलोवेरा फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: बेसन के साथ एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है। एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर झुर्रियां को होने से रोकते हैं (2)। 2. बेसन और हल्दी फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: बेसन के साथ हल्दी मिलाकर आप फेस पैक की गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं। हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होती है, जो त्वचा को साफ करने के साथ-साथ मुंहासों से भी निजात दिलाने का काम कर सकती है। इसके अलावा, हल्दी त्वचा को सूरज की पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है (3)। 3. बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: मुल्तानी मिट्टी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से समृद्ध होती है। इसके अलावा, त्वचा की सफाई करने में भी मुल्तानी मिट्टी उपयोगी साबित हो सकती है (4)। [ पढ़े: मुल्तानी मिट्टी के फायदे और उपयोग ] 4. बेसन और टमाटर फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: टमाटर में विटामिन-सी अधिक मात्रा में पाया जाता है (5)। विटामिन-सी एक जरूरी पोषक तत्व है, जो झुर्रियों और त्वचा पर एजिंग के प्रभाव को कम करता है (6)। 5. बेसन और केले का फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: केला विटामिन-सी से भरपूर होता है (7)। विटामिन-सी त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है और उम्र से पहले झुर्रियां पड़ने से रोकता है। साथ ही, यह त्वचा की इलास्टिसिटी भी बनाए रखता है (6)। केले के साथ मिल कर बेसन के गुण दोगुने हो जाते हैं। 6. बेसन और दही फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: दही में लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus) नामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा से झुर्रियों जैसी समस्याओं को दूर रखता है और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है (8) (9)। दही और बेसन का फेस पैक लगाने से आपकी त्वचा जवान बनी रहेगी। 7. अंडा और बेसन फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: अंडे का सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है प्रोटीन (10)। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, प्रोटीन त्वचा को स्वस्थ और सुंदर रखने में मदद करता है (9)। नोट: कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी हो सकती है। इसलिए, इसके इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। 8. बेसन और ग्रीन टी फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं (11)। ग्रीन टी के साथ चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे यह हैं कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके चेहरे पर समय से पहले पिगमेंटेशन, झुर्रियां और डिसकलरेशन से बचाने का काम करते हैं (12)। 9. बेसन और नीम फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: नीम और बेसन का फेस पैक लगाने से आपको चहरे की झुर्रियों से आराम मिल सकता है। नीम में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन एजिंग और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं (13)। 10. बेसन और शहद फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: शहद में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल त्वचा को खूबसूरत और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके गुण त्वचा की नमी और पीएच बैलेंस को बनाए रखते हैं और मुंहासों को दूर रख सकते हैं (15)। शहद और बेसन का फेस पैक चेहरे को दमकता बनाने के साथ-साथ सूजन वाले पिम्पल्स से बचाने में भी मदद कर कर सकता है। 11. बेसन और नींबू रस फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: नींबू के रस में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी एजिंग के प्रभाव कम करता है, साथ ही त्वचा को यूवी किरणों के नुकसान से बचाता है और त्वचा की नमी बनाए रखता है (15) (6)। इस तरह नींबू और बेसन का फेस पैक लगाने से आपको दोगुना लाभ हो सकता है। 12. बेसन और बेकिंग सोडा फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: बेकिंग सोडा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं (16), जो कीटाणुओं से लड़कर, कील-मुंहासों जैसी त्वचा समस्याओं पर प्रभावी असर दिखा सकते हैं, लेकिन इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है। नोट: बेकिंग सोडा सभी की त्वचा पर सूट नहीं होता। इसे लगाने से खुजली, जलन या रैशेज हो सकते हैं। इसलिए, इस पैक को लगाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें और पैच टेस्ट जरूर कराएं। 13. बेसन और गुलाब जलसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: गुलाब जल और बेसन का फेस पैक आपके चेहरे से दाग-धब्बे और मुंहासे हटाने में मदद करता है। गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं (17)। गुलाब जल का यह गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने का काम कर सकता है। 14. बेसन और दूध फेस पैक सामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: दूध/मलाई और बेसन का फेस पैक आपके चेहरे पर स्क्रब की तरह काम करेगा। शोध के अनुसार, बेसन आपकी त्वचा को स्क्रब करता है, जिससे मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और त्वचा का रंग निखरता है। दूध भी त्वचा से ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स हटाने में मदद करता है। साथ ही यह चेहरे से सनटेन हटाने में भी लाभदायक साबित हो सकता है (1)। 15. बेसन एक्सफोलिएटिंग फेस पैकसामग्री:
विधि:
कैसे काम करता है: चहरे पर बेसन लगाने के फायदे यह भी है, कि बेसन आपकी त्वचा पर माइल्ड एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं की परत हटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है (1)। नोट: वैसे तो ऊपर बताए गए सभी फेस पैक प्राकृतिक हैं, लेकिन इन्हें उपयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। पूरे चेहरे पर लगाने से पहले इन्हें हाथ के थोड़े से हिस्से पर लगाएं। अगर इन्हें लगाने से आपको खुजली या जलन का एहसास होता है, तो इनका उपयोग न करें। लेख के आखिरी भाग में जानिए कि बेसन के फेस पैक लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना है। बेसन के फेस पैक लगाने के लिए कुछ और टिप्स – Other Tips To Use Besan Face Pack in Hindi
अब तो आप चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे जान ही गए होंगे। क्या कभी आपने सोचा था कि आपके रसोई घर में रखा बेसन आपके लिए इतना लाभदायक हो सकता है। अब अब किसी भी समारोह या शादी के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करने की जगह आप ऊपर बताए गए बेसन के फेस पैक को अपना सकती हैं। ऐसे ही और ब्यूटी टिप्स जानने के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ सकते
हैं। और पढ़े:
Was this article helpful? The following two tabs change content below.
पुजा कुमारी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। इन्होंने वर्ष 2015 में अपने... more Dr. Suvina Attavar - I have a thirst for learning and a passion for Dermatology, Cosmetology and hair transplantation. I... more बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए?बनाने का तरीका. एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और दही डालें।. फिर चम्मच की मदद से सभी चीजों को मिलाएं।. यह पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। तभी यह चेहरे पर असर दिखाएगा।. लीजिए तैयार है आपका बेसन फेस पैक।. बेसन का फेस पैक कैसे बनाएं?बेसन और हल्दी का फेसपैक
इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन के साथ एक चौथाई चम्मच हल्दी लें। इसे गुलाब जल की मदद से मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। और सूखने के लिए छोड़ दें।
बेसन से चेहरे को गोरा कैसे करें?अगर आपको चेहरे पर गोरापन लाना है तो 1 हफ्ते में बेसन का ये फैसपैक निखार ला देगा. इसके लिये एक बड़े चम्मच में बेसन, 1 पिंच हल्दी और कच्चा दूध मिक्स करके पतला पेस्ट बना लें. इस पैक को 15 मिनट के लिये चेहरे पर लगायें और हल्के हाथ से रब करते हुऐ क्लीन कर दें.
चेहरे पर सिर्फ बेसन लगाने से क्या होता है?इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन में टमाटर का रस मिलाएं. अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें. इससे चेहरा साफ और निखरा दिखता है.
|