देहरादून में स्थित भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रत्येक दो वर्षो में रिमोट सेंसिंग उपग्रह चित्रण से भारत में वनों की स्थिति पर आधारित एक रिपोर्ट जारी की जाती है। 2017 की रिपोर्ट में भारत के राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेश द्वारा भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा प्रकाशित वन आवरण (वर्ग किलोमीटर में)। [1]
वनावरण[संपादित करें]भारत वन स्थिति रिपोर्ट में प्रयुक्त वनावरण क्षेत्र के अंतर्गत एक हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल वाले सभी ऐसे सभी भौगोलिक क्षेत्रो को शामिल किया जाता है जहाँ वृक्ष क्षत्र घनाभ १० प्रतिशत से अधिक हो, इनमे मैन्ग्रोव वन भी सम्मिलित होते हैं। इन्हें ३ भागों में बांटा जा सकता है -
झाड़ी[संपादित करें]ऐसी वन भूमि जिस में वृक्षों का घनत्व १० प्रतिशत से कम होता है उसे झाड़ी वर्ग में सम्मिलित करते हैं। वर्ष २०१७ की रिपोर्ट के अनुसार इनका कुल क्षेत्रफल ४५,९७९ वर्ग कि.मी. है जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का १.४० % है। मैन्ग्रोव वन[संपादित करें]समुद्री ज्वार भाटा के खारे तथा दलदली जल क्षेत्र में ऐसे वन पाए जाते हैं। इन वृक्षों की जड़े सदैव खारे जल में डूबी रहती हैं। इन वनों को जैव विविधता का संरक्षक कहा जाता है।
यह भी देखें[संपादित करें]
संदर्भ[संपादित करें]
भारत का सबसे अधिक वन क्षेत्र वाला राज्य कौन सा है?क्षेत्रफल के हिसाब से, मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र हैं।
भारत में सबसे बड़ा वन क्षेत्र कौन सा है?2021 की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश राज्य में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है। भारत में सबसे बड़ा वन क्षेत्र: मध्य प्रदेश > अरुणाचल प्रदेश > छत्तीसगढ़ > ओडिशा > महाराष्ट्र। वन आवरण के प्रतिशत के संदर्भ में: मिजोरम (85.41 प्रतिशत) सबसे अधिक वन-समृद्ध राज्य है।
भारत में सबसे कम वन क्षेत्र वाला राज्य कौन सा है?सही उत्तर हरियाणा है। हरियाणा का वन आवरण केवल 1588 वर्ग किमी है जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 3.59% है।
भारत में सबसे अधिक वन घनत्व वाला राज्य कौन सा है?भारत में सबसे अधिक वन क्षेत्रफल वाला राज्य मध्यप्रदेश है जिसे हृदय प्रदेश, सोया प्रदेश, टाइगर प्रदेश आदि नामों से भी जाना जाता है। मध्यप्रदेश का कुल छेत्रफल 308,252 वर्ग किलोमीटर है जिसके लगभग 77,462 वर्ग किलोमीटर छेत्रफल में जंगल फैले हुए हैं जो कि लगभग भारत के पूरे जंगल में से 30% area को cover करते हैं।
|