Show
आखिर क्या है नक्सलवाद और इसका मर्म
नई दिल्ली. नक्सलवाद देश की एक बड़ी समस्या है, लेकिन ये जानने की कोशिश कभी नहीं की गई की आखिर नक्सलवाद है क्या और आखिर इसका जन्म कैसे हुआ। जानिए क्या है नक्सलवाद और इसके पीछे का मर्म.. क्या है नक्सलवाद- सत्ता के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता चारू मजूमदार और कानू सान्याल के सशस्त्र आंदोलन का नाम है नक्सलवाद। ये आंदोलन 1967 में पश्चिम बंगाल के गांव नक्सलबाड़ी से शुरू हुआ था। मजूमदार चीन के कम्यूनिस्ट नेता माओत्से तुंग के बड़े प्रशंसकों थे और वो मानते थे कि भारतीय मजदूरों और किसानों की दुर्दशा के लिए सरकारी नीतियां जिम्मेदार हैं। गहरी हैं नक्सलवाद की जड़ें- भारत में नक्सली हिंसा की शुरुआत 1967 में पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से हुई थी। शुरू शुरू में तो पुलिस ने इस विद्रोह को कुचलने की कोशिश की, लेकिन दशकों बाद इस आंदोलन ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य में अपना प्रभुत्व कायम कर लिया। नक्सवाद के पीछे का मर्म- आमतौर पर नक्सल प्रभावित जिले को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इतना पैसा मुहैया करवाया जाता है कि अगर उस पूरे पैसे को ठीक तरह से खर्च किया जाए तो जिले और राज्य की तस्वीर बदल सकती है। मगर ऐसा हो नहीं पाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की अधिकांश आबादी बिना बिजली और शौचालय के रहती है। अगर कोई बीमार होता है तो उसके लिए पास में कोई ढंग का अस्तपताल भी मयस्सर नहीं हैं। अगर अस्पताल होता है भी तो उसके लिए मरीजों को मीलों दूर चलकर जाना पड़ता है। इन क्षेत्रों के लिए आवंटित होने वाला पैसा कहां चला जाता है पता नहीं चलता है। जाहिर सी बात है कि ये पैसा नेताओं-अफसरों और ठेकेदारों के बीच बंट जाता होगा। बात यहीं खत्म नहीं होती इन पैसों का कुछ हिस्सा नक्सलियों के पास भी पुहंचता है। दरअसल नक्सलवादी सरकारी नीतियों से सहमत नहीं होते हैं। खनन जैसी सरकारी नीतियों के विरोध में उनमें काफी आक्रोश रहता है। आगे पढ़ें: मशहूर लेखिका अरूंधती रॉय ने क्या कहा था नक्सवाद के बारे में सब्सक्राइब करे youtube चैनल Naxlism in hindi definition नक्सलवाद किसे कहते हैं , परिभाषा क्या है , उदय का कारण , इतिहास का वर्णन कीजिये ? नक्सलवाद का जन्म (Birth of Naxalism) नक्सलवाद के उदय का कारण (Reasons for Naxalism Rise) नक्सलवाद का इतिहास (History of Naxalism)
नक्सलवाद की वर्तमान दशा (Present Status of Naxalism) नक्सली हिंसा का स्तर (Level of Naxalite Violence) नक्सलवाद का उग्र स्वरूप (Violent Form of Naxalism) नक्सलवाद का कारण क्या है?नक्सलवाद शब्द की उत्पत्ति पश्चिम बंगाल के नक्सलवाड़ी गाँव से हुई थी। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता चारु माजूमदार और कानू सान्याल ने 1967 में सत्ता के खिलाफ एक सशस्त्र आंदोलन शुरु किया। माजूमदार चीन के कम्यूनिस्ट नेता माओत्से तुंग के बड़े प्रशसंक थे। इसी कारण नक्सलवाद को 'माओवाद' भी कहा जाता है।
भारत में नक्सलवाद की उत्पत्ति कैसे हुई?नक्सलवाद का जन्म 1967 की वसंत ऋतु में नक्सलबाड़ी विद्रोह के कारण हुआ है। नक्सलबाड़ी, वह गाँव जिसने आंदोलन को अपना नाम दिया, एक किसान विद्रोह का स्थल था, जिसे कम्युनिस्ट नेताओं ने राज्य के भूमि मालिकों (जमींदारों) के विरुद्ध भड़काया था।
भारत में नक्सलवाद का जनक कौन है?कानू सान्याल (१९३२ -- 23 मार्च 2010) भारत में नक्सलवादी आंदोलन के जनक कहे जाने हैं।
नक्सली नेता कौन है?झारखंड-बिहार सहित 5 राज्यों में आतंक का पर्याय माओवादी कमांडर संदीप यादव नक्सलियों के बीच बड़े साहब के नाम से चर्चित था। साल 2000 के बाद लोगों को डराने के लिए संदीप के नाम का इस्तेमाल किया जाता था।
|