भोजन के साथ प्याज खाने से क्या होता है? - bhojan ke saath pyaaj khaane se kya hota hai?

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल हेल्थBenefits of Eating Raw Onion: रोजाना कच्ची प्याज खाने से होते हैं कमाल के फायदे, इन समस्याओं से मिल सकती है राहत

Show

लगभग हर भारतीय रसोई में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। हांलाकि कई लोग प्याज से परहेज करते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो यह बेहद फायदेमंद है। इससे कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। 

भोजन के साथ प्याज खाने से क्या होता है? - bhojan ke saath pyaaj khaane se kya hota hai?

Shubhangi Guptaटीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 30 May 2022 05:06 PM

लगभग हर भारतीय रसोई में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। हांलाकि कई लोग प्याज से परहेज करते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो यह बेहद फायदेमंद है। प्याज डाल देने से किसी भी चीज का स्वाद दोगुना हो जाता है। इसके अलावा सलाद के रूप में भी प्याज को खाया जाता है। दाल चावल हों या छोले भटूरे, नींबू डालकर कच्ची प्याज खाना आमतौर पर लोगों को पसंद होता है। यदि आप ऐसा ही करते हैं तो बता दें, कच्ची प्याज खाने के कई फायदे होते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद कच्ची प्याज

कच्ची प्याज सिर्फ लू से ही नहीं, बल्कि यह कई बीमारियों से भी आपको बचा सकती है। कच्ची प्याज खाने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को भी सही रखने में मदद करता है। दरअसल, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और अन्य खनिज लवण शरीर में खून का प्रवाह बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है। आप दोपहर के खाने में कच्चे प्याज को सलाद की प्लेट में शामिल कर सकते हैं। आइए जान लें  इसके फायदे -

रोग प्रतिरोधक क्षमता - प्याज शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करती है। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटमिन-सी जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को निरोग बनाने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। 

कैंसर से बचाव - प्याज में एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। ये शरीर में कैंसर सेल्स को न सिर्फ बढ़ने से रोकते हैं बल्कि उसे खत्म भी करते हैं। कई अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि प्याज खाने वालों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है। 

हाई ब्लड प्रेशर - अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए। प्याज का सेवन हृदय से जुड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

पाचन - पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्याज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप प्याज को सलाद के रूप में खा सकते हैं।

कई तरह के संक्रमणों से राहत - प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं।

आयरन की कमी होने पर - प्याज को आयरन, फोलेट और पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। यही कारण है कि प्याज खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : कड़वी मेथी के पत्तों के ये गुण जान कर आप भी हो जाएंगी इसकी फैन, साथ ही जानें इसकी 3 रेसिपी

भोजन के साथ प्याज खाने से क्या होता है? - bhojan ke saath pyaaj khaane se kya hota hai?

By Navaneet Rathaur
PUBLISHED March 21, 2022

LIVE HINDUSTAN
Health

भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने के फायदे

प्याज

प्याज भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, जिसका उपयोग करी, सैंडविच और सूप जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में होता है।

कच्‍चा प्‍याज का सेवन

कुछ लोग प्याज का सेवन सलाद के रूप में करते हैं। भोजन के साथ कच्‍चा प्‍याज का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

कच्चा प्याज के फायदे

आज हम आपको कच्चा प्याज के सेवन से होने वाले सेहतमंद फायदों के बारे में बताएंगे।

कैंसर से बचाव

कई अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि प्याज खाने वालों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

हृदय रखे स्वस्थ

प्याज में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ खून को गाढ़ा होने से बचाते हैं। ऐसे में प्याज का सेवन हृदय के लिए फायदेमंद होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

प्याज कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

Pexels: cottonbro

ब्लड शुगर करे नियंत्रित

प्याज में पाए जाने वाले क्वेरसेटिन और सल्फर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

त्वचा और बालों के लिए

प्याज में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स हानिकारक यूवी किरणों से बचाव करते हैं। इसके सेवन से कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा मिलता है, जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

प्याज में विटमिन-सी के साथ-साथ फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए क्लिक करें

खाना खाते समय प्याज खाने से क्या होता है?

रोग प्रतिरोधक क्षमता - प्याज शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करती है। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटमिन-सी जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को निरोग बनाने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। कैंसर से बचाव - प्याज में एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं।

प्याज कब नहीं खाना चाहिए?

Navratri 2022 kab se hain: हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी 26 सितंबर 2022, सोमवार से नवरात्रि शुरू हो रही हैं. नवरात्रि में लहसुन-प्याज खाना वर्जित माना जाता है, इसका क्या कारण है?

प्याज खाने का सही समय क्या है?

क्या है प्याज खाने का सही तरीका? प्याज की बाहरी परतों में फ्लेवोनाइड्स की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसे छीलते समय कम से कम परतें निकालें ताकि बॉडी के लिए जरूरी फ्लेवोनॉइड्स जैसे न्यूट्रिएंट्स पूरी तरह बॉडी को मिल सकें।

क्या हम रात में प्याज खा सकते हैं?

डायटीशियन गरिमा बताती हैं कि प्याज में ट्रिप्टोफैन की मात्रा ज्यादा नहीं होती और रात में इसका सेवन करने से अक्सर पाचन संबंधी परेशानी होती है। प्याज में गैर-पचाने योग्य ओलिगोसैकेराइड (oligosaccharide) होते हैं जिन्हें फ्रुक्टेन कहा जाता है। इनमें से अधिकांश छोटी आंत में पच नहीं पाते हैं