अलसी का पाउडर कब खाना चाहिए? - alasee ka paudar kab khaana chaahie?

अलसी के बीजों के इस्तेमाल से आप अपने खाने में कई अन्य पोषक तत्वों को जोड़ सकते हैं। दरअसल, अलसी के लगभग एक चम्मच बीज का सेवन करने से शरीर को 37 कैलोरी मिलती है जिसमें कि फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। लेकिन आज हम बात अलसी के बीजों को भून कर खाने के फायदे की बात करेंगे। जी हां,अलसी के बीज को भून कर खाने से आप इसके कुछ फायदों को बढ़ा सकते हैं। साथ ही इसे भूनने से इसका स्वाद भी बढ़ जाता है, जिसके कारण जो लोग इसे खाना पसंद नहीं करते वे लोग भी इसे खाने से मना नहीं करेंगे। तो, आइए हम आपको बताते हैं भुनी हुई अलसी के फायदे (Roasted flax seeds benefits) और इसके सेवन का तरीका।

अलसी का पाउडर कब खाना चाहिए? - alasee ka paudar kab khaana chaahie?

भुनी हुई अलसी खाने के फायदे- Roasted flax seeds benefits in hindi

1. एनर्जी बूस्टर

कई बार आप सुबह उठते हैं और अपने आप को थका-थका सा महसूस करते हैं। दरअसल, ये आपके शरीर में एनर्जी की कमी के कारण हो सकता है जिसमें कि भुनी हुई अलसी खाना फायदेमंद हो सकता है। वो ऐसे कि भूनी हुई अलसी में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। जब आप इस भून देते हैं तो आप इसे सीधे तौर पर खा सकते हैं या फिर इसे हल्का-हल्का पाउडर जैसा बना कर अपने ब्रेड या सैंडविच में रख कर खा सकते हैं। इस तरह ये आपकी एनर्जी बूस्ट करने में मदद करेगा।

2. ब्रेन बूस्टर 

आप अलसी के बीजों को भून लें और अपने दाल-चावल के ऊपर या स्नैंक्स के ऊपर डाल कर खाएं। इससे आपके ब्रेन की शक्ति बढ़ेगी। दरअसल, अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है जो कि ब्रेन बूस्ट करने में तेजी से मदद करता है। ये आपके ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखता है और आपके दिमाग को तेज करता है। इससे आपके सोचने और समझने की शक्ति बढ़ती है। 

3. हाई कोलेस्ट्रॉल रहने पर 

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है तो आपको अलसी को भून कर एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को लेना चाहिए। इस तरह ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकती है। रेगुलर इसका सेवन करने से ये एलडीएल यानी कि खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है। इससे आपका ब्लड प्रेशर सही रहता है और आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें : रात में कितना पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

4. वेट लॉस में मददगार

क्या आपको अपना वजन घटाना है तो आप अलसी के बीजों को भून लें और हर बार खाना खाने के बाद खाएं। इससे दो फायदे होंगे। पहले तो इसका प्रोटीन आपके भूख को कम करेगा और क्रेविंग को रोकेगा। दूसरा फायदा ये होगा कि इसका फाइबर आपके मेटाबोलिज्म को तेज करेगा और वेट लॉस के प्रोसेस में तेजी से मदद करेगा।इस तरह ये दोनों चीजें मिल कर आपको वजन कंट्रोल करने में मदद करेगी। 

अलसी का पाउडर कब खाना चाहिए? - alasee ka paudar kab khaana chaahie?

5. कब्ज से छुटकारा

कब्ज की समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है। ऐसे में आप कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए भूनी हुई अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और जब आप इसे भून कर खाते हैं तो ये आपके पेट में रफेज की मात्रा को बढ़ाता है। इस तरह ये आपके मल में थोक जोड़ता है और इसे मुलायम बनाता है। जिसकी वजह से आपको कब्ज से छुटकारा मिलता है।

6. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

भूनी हुई अलसी के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो कि आपकी स्किन और बाल दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दरअसल, इसका ओमेगा फैटी एसिड, बालों के रोम और त्वचा की कोशिकाओं को पर्याप्त पोषण प्रदान करके और मुक्त कण को नियंत्रित करके उनकी गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं। ये न केवल बालों की बनावट में सुधार करते हैं बल्कि नए रोम के विकास को भी बढ़ावा देते हैं। साथ ही चेहरे को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले डैमेज से भी बचाते हैं। 

इसे भी पढ़ें : दूध में बादाम डालकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे बनाएं बादाम वाला दूध

7. नींद को बेहतर बनाते हैं

भूनी हुई अलसी को थोड़ा दूध में मिलाएं या फिर आप इसका पाउडर बना कर भी दूध में ऊपर से छिड़क सकते हैं। अब इसे रोज रात में पी कर सोएं। आप पाएंगे कि ये आपकी नींद को बेहतर बनाएगी। दरअसल, ये सेरोटोनिन हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देती है जो कि नींद को विनियमित करने के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो कि आपके तनाव को कम करके नींद को बेहतर बनाता है। 

इस तरह अलसी के बीजों को भून कर सेवन करने से शरीर को ये सारे लाभ मिलते हैं। साथ ही अगर आप इसे सीधे भून कर नहीं खाना चाहते हैं तो, इसे भूनने के बाद पीस कर पाउडर बना लें और फिर इसे दाल में, सब्जी में, जूस में, स्मूदी में और नींबू के रस के साथ चटनी बना कर खाएं। ये टेस्टी भी होगा और हेल्दी भी।

अलसी के बीज (Flax Seeds) का सुबह खाली पेट सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। अलसी में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट अलसी खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट अलसी खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

खाली पेट अलसी खाने के फायदे और नुकसान (Khali Pet Alsi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

खाली पेट अलसी खाने के फायदे

- सुबह खाली पेट अलसी का सेवन बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से बाल मजबूत होते हैं, साथ ही टूटना भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।

- अलसी के बीज का सुबह खाली पेट सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करने से पीरियड्स संबंधी परेशानियां दूर होती है।

- अलसी के बीज का सुबह खाली पेट सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि अलसी में एंटीकैंसर गुण पाये जाते हैं, जो प्रोस्टेट कैंसर और बेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

- आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है, जिससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है।

- अलसी के बीज का सुबह खाली पेट सेवन करने से मोटापा (Obesity) कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा आसानी से कम होता है।

- सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

- अलसी का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिलती है। क्योंकि सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है, साथ ही लिवर संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

- जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या हैं, उनके लिए सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी में एंटी इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है।

खाली पेट अलसी खाने के नुकसान

- जिन लोगों को पहले से कब्ज (Constipation) की शिकायत है, उनको सुबह खाली पेट अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।

- गर्भवती महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

- दस्त (Diarrhea) से पीड़ित लोगों को सुबह खाली पेट अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से दस्त की शिकायत और बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

अलसी का सेवन सुबह या रात कब करना चाहिए?

सुबह-सुबह एक चम्मच गर्म पानी के साथ इसे लें. यह आपको वजन कम करने में भी मदद करेगा. इसके साथ ही आप इसे सब्जी, दाल, ओटमील में डालकर भी पकाकर भी यूज कर सकते हैं.

अलसी खाने का सही समय क्या है?

अलसी खाने का सही समय क्या है-Best Time to Eat Flax Seeds in Hindi. डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि वैसे तो अलसी का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो रात को भी सोते समय अलसी के बीज खा सकते हैं।

सुबह खाली पेट अलसी खाने से क्या होता है?

क्योंकि सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। - अलसी का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिलती है। क्योंकि सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है, साथ ही लिवर संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

अलसी पाउडर का सेवन कैसे करें?

एक चम्मच अलसी पावडर आधा गिलास पानी में सुबह भिगो दें। शाम को इसे छानकर पी लें। शाम को भिगोकर सुबह सेवन करें। गिलास कांच या चांदी का होना चाहिए।