अग्निवीर में लड़कियां फॉर्म भर सकते हैं क्या? - agniveer mein ladakiyaan phorm bhar sakate hain kya?

Girls have chance to become Agniveer: सिर्फ लड़के ही नहीं, लड़कियां भी अग्निवीर बनकर सेना में सेवाएं दे सकती हैं। उनके पास इसका सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी (Indian Navy) यह चांस दे रही है। उसने महिला अग्निवीरों को भी लेने की बात कही है। अग्निपथ स्‍कीम (Agnipath Scheme) के तहत यह भर्ती होगी। सेलेक्‍शन के बाद आईएनएस चिल्का पर उनसे रिपोर्ट करने के लिए कहा जा सकता है। महिला अग्निवीरों (Women Agniveer) की भर्ती के लिए नौसेना ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बाबत 25 जून तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय में उसका विज्ञापन पहुंच जाएगा।

'अग्निपथ' स्‍कीम को लेकर रविवार को तीनों सेनाओं की ओर से जॉइंट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुलाई गई थी। इसी में नौसेना के वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी ने महिला अग्निवीरों की भर्ती के संबंध में बड़ा ऐलान किया।

अग्निवीर में लड़कियां फॉर्म भर सकते हैं क्या? - agniveer mein ladakiyaan phorm bhar sakate hain kya?
अग्निपथ की आग कई और राज्यों में फैली... सरकार ने स्‍कीम को लेकर खोला रियायतों का पिटारा


डीके त्रिपाठी ने कहा, 'नौसेना में हम महिला अग्निवीर भी ले रहे हैं। उसके लिए हमारी ट्रेनिंग में जो संशोधन करना है उसके लिए काम शुरू हो चुका है। हमें 21 नवंबर का इंतजार है। मुझे आशा है कि महिला और पुरुष अग्निवीर आईएनएस चिल्का पर रिपोर्ट करेंगे।'

अग्निवीर में लड़कियां फॉर्म भर सकते हैं क्या? - agniveer mein ladakiyaan phorm bhar sakate hain kya?
ट्रेन फूंकी, बस जलाई? अग्निवीर बनने का सपना रहेगा अधूरा, सेना ने रख दी है ये शर्त


वाइस एडमिरल ने एक महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की बात कही है। साथ ही यह भी बताया है कि 25 जून तक इसे लेकर एडवरटाइजमेंट सूचना और प्रसारण मंत्रालय में पहुंच जाएगा।

डीके त्रिपाठी ने कहा, 'हमने अपनी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 25 जून तक हमारा एडवरटाइजमेंट सूचना और प्रसारण मंत्रालय में पहुंच जाएगा। एक महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 नवंबर को हमारे पहले अग्निवीर हमारे ट्रेनिंग संस्थान में रिपोर्ट करेंगे।'

अग्निवीर बनने की तैयारी कर रही लड़कियों का इंतजार खत्म हो गया है. भारतीय सेना ने लड़कियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Recruitment Rally 2022) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. योग्य लड़कियां अग्निपथ स्कीम के तहत लखनऊ में होने वाली भर्ती रैली में शामिल हो सकती हैं जिसके आवेदन 07 सितंबर 2022 तक चलेंगे. आर्मी भर्ती रैली में शामिल होने की इच्छुक लड़कियां भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सेना भर्ती बोर्ड (एचआरओ) ने लखनऊ में लड़कियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की सूचना जारी की है. लखनऊ के 75 जिलों में 30 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा. अगर आप भी इस भर्ती रैली (Indian Army Agniveer Recruitment Rally 2022) में शामिल होना चाहती हैं तो नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.

शैक्षणिक योग्यता
सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला) पद पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास होना चाहिए. अगर ग्रेडिंग सिस्टम है तो कम से कम ग्रेड डी होना चाहिए यानी हर विषय में 33 प्रतिशत होना अनिवार्य है. 

आयु सीमा
आवेदन करने के लिए आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए. हालांकि, अग्निवीर बनने के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष है लेकिन 2022-23 के लिए इसे बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है. वहीं, महिला उम्मीदवार की लंबाई 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए.

अग्निवीर रैली के समय फिजिकल फिटनेस टेस्ट
1.6 km की रनिंग (ग्रुप 1 को 7 मिनट 30 सेकेंड और ग्रुप-2 को 8 मिनट का समय दिया जाएगा), 10 फीट लंबी कूद और 3 फीट हाई जंप होगी. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.

Army Agniveer Recruitment Rally 2022 Notification

रांची: डिफेंस में जितनी भी लड़कियां अपना भविष्य देखती है उनके लिए सुनहरा अवसर है. इंडियन नेवी में लडकियों के अग्निवीर बनने का शानदार मौका है. अग्निपथ स्कीम 2022-2023 के तहत भारतीय नौसेना में भर्ती प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में भारतीय नौसेना में 01/2022 (दिसंबर 2022) बैच के लिए अग्निवीर एमआर भर्ती 2022 आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है. अभी तक जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 30 जुलाई 2022 से पहले फॉर्म भर सकते हैं.


 


इसे भी पढ़े...रिपोर्ट में दावा: Mark Zuckerberg बेच सकते हैं WhatsApp, जानिए वजह


 


लड़कियों के लिए 20% सीटें रिजर्व्ड


 


इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2022 अभियान के माध्यम से कुल 200 वैकेंसी भरी जाएंगी जिनमें 40 रिक्तियां लड़कियों के लिए हैं. लड़कियों की भर्ती इंजीनिरिंग, मैकेनिकल, मेडिकल असिस्टेंट, एयरमैन, लॉजिस्टिक, हाजिनिस्ट, म्यूजिशन, नाविक और कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट पोस्ट के लिए की जाएगी.

इंडियन नेवी में लड़कियों की एंट्री इंजीनियर मैकेनिक, कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट, मेडिकल असिस्टेंट और नाविक जैसी कई पोस्ट होगी. नेवी में महिला अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत सीटे आरक्षित की गई है.

अग्निपथ योजना के तहत अब से तीनों सेना में भर्ती होगी, लड़कियों की भर्ती भी अग्निपथ योजना के तहत की जाएगी. इंडियन नेवी में लड़कियों की एंट्री इंजीनियर मैकेनिक, कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट, मेडिकल असिस्टेंट और नाविक जैसी कई पोस्ट होगी. नेवी में महिला अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत सीटे आरक्षित की गई है. नेवी भर्ती होने के बाद महिलाओं को अलग-अलग ब्रांचेस में भेजा जाएगा. इंडियन नेवी में लड़कियों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की जानकारी आगे दी गई है.

क्या होनी चाहिए योग्यता

नेवी में भर्ती के लिए महिला के लिए 17 साल की उम्र होनी चाहिए. अविवाहित महिलाएं ही केवल आवेदन कर सकते हैं. 10वीं पास होना जरूरी है. हाइट-152 सेंटीमीटर यानी 4 फीट 11 इंच होनी चाहिए. हाइट को लेकर कुछ छूट दी गई है, जिसकी जानकारी इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर है. कुछ समय पहले पुरुष अग्निवीरों की उम्र में छूट दी गई थी उनकी एज लिमिट 23 साल कर दी गई. अगले साल से यह 21 साल ही हो जाएगी. करियर की खबर यहां पढ़ें.

नेवी में कैसे होगा चयन

नेवी में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी. सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे. साइंस, मैथ और जीके के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा. परीक्षा का सिलेबस और सैंपल पेपर इंडियन नेवी की रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर दिया गया है. फिजिकल में लड़कियों को 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ लगानी होगी. 15 उठक-बैठक, 10 सिटअप.

कितनी मिलेगी सैलरी

पहले साल हर महीने 30 हजार रु होगी. दूसरे साल हर महीने 40 हजार होगी. तीसरे साल हर महीने 36 हजार 500 दिए जाएंगे. चौथे साल हर महिने 40 हजार रु दिए जाएंगे. अग्निवीर लड़कियों को परमानेंट नौकरी करने के लिए अप्लाई करने का मौका मिलेगा. लड़कियों की हर बैच से 25 प्रतिशत को परमानेंट नौकरी दी जाएगी. अग्निवीरों की सैलरी का 30% हर महीने कॉर्पस फंड में जाएगा. सरकार भी इसमें 30% हिस्सा देगी, जिससे 4 साल बाद आपको 10.04 लाख और एप्लीकेबल इंटरेस्ट का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा. इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

अग्निवीर में वजन कितना होना चाहिए?

जिसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोवा और पुडुचेरी के क्षेत्र आते हैं इस क्शेत्रो से आने वाले कैंडिडेट की हाइट जीडी और ट्रेड्समैन के पद के लिए 166cm टेक्निकल के लिए 165cm क्लर्क और स्टोरकीपर के पद के लिए 162cm होनी चाहिए और चेस्ट 77 सेंटीमीटर होना चाहिए जिसमें फूलने के बाद 5cm का फैलाव भी आना चाहिए और वजन ...

अग्निवीर भर्ती कब होगी राजस्थान?

इससे पहले जयपुर अग्निवीर भर्ती रैली का स्थान 8वीं बटालियन, सीआईएसएफ ग्राउंड कुंडा, अमेर, जयपुर (राजस्थान) निर्धारित था। उल्लेखनीय है कि राजस्थन में एआरओ जयुपर के तहत सेना में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 29 सितंबर से 14 अक्टूबर 2022 तक किया जाना है।

यूपी में अग्निवीर भर्ती कब होगी?

Indian Army Female Agniveer Bharti 2022: भारतीय सेना ने महिला अग्निवीर पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। यूपी में 30 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक महिला अग्निवीर भर्ती रैली प्रस्तावित है।

अग्निवीर भर्ती कब से शुरू होगी MP?

एमपी के इन नौ जिलों की भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड 07 से 11 सितंबर 2022 के बीच जारी किए जाएंगे. कैंडिडेट्स को अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आए तो वे सेना भर्ती कार्यालय भोपाल में संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए इस फोन नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है – 07552540954.