अंडे के ऊपर क्या क्या नहीं खाना चाहिए? - ande ke oopar kya kya nahin khaana chaahie?

अंडा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन (Protein) और वसा (Fat) पाया जाता है। इसीलिए इसे एक संतुलित आहार का हिस्सा माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करते रहने से शरीर में गर्मी बनी रहती है, क्योंकि अंडा की तासीर गर्म होती है।

आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से पान खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए और इससे संबंधित अन्य बातों के बारे में जानकर देने वाली हूं इसीलिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

  • अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
    • 1. नींबू (Lemon)
    • 2. केला (Banana)
    • 3. पनीर (Paneer)
    • 4. मछली (Fish)
    • 5. दूध (Milk)
  • अंडा खाने से संबंधित अन्य जानकारियां
    • अंडे खाने का सही समय क्या है?
    • अंडे का पीला भाग क्यों नहीं खाना चाहिए?
    • वजन बढ़ाने के लिए अंडा कैसे खाएं?
    • अंडे के सफेद भाग में क्या होता है?

अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

खाने पीने का गलत संयोजन शरीर और स्वास्थ्य दोनो पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है। इसीलिए इस बात का ध्यान रखना अति आवश्यक है की कुछ भी खाने के बाद क्या क्या ऐसी खाद्य और पेय पदार्थ हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए।

अंडा खाने के बाद कुछ सीमित समय तक कुछ खाद्य तथा पेय पदार्थों का एक सीमित समय तक सेवन नहीं करना चाहिए।

1. नींबू (Lemon)

अंडा खाने के बाद या अंडा खाने के साथ साथ कभी भी नींबू नही खाना चाहिए, क्योंकि इन दोनो को एकसाथ या एक के बाद एक खाने से शरीर में ऐसी रसायनिक प्रतिक्रिया (Chemical Reaction) होती है जिसकी हमारे शरीर में आवश्कता नहीं होती है।

ऐसी रसायनिक प्रतिक्रिया होने से स्वास्थ्य संबंधित समश्याएं दिन ब दिन बढ़ती ही जाती हैं। अंडा खाने के दो से ढाई घंटे बाद ही नींबू या नींबू युक्त खाद्य पदार्थ को खाना चाहिए।

2. केला (Banana)

अंडा खाने के तुरंत बाद भूलकर भी कभी अंडा नही खाना चाहिए, क्योंकि अंडा खाने के तुरंत बाद केला खाने से पेट से संबंधित समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस, आदि के होने की संभावना बढ़ जाती है।

अंडा खाने के कम से कम दो से ढाई घंटे बाद ही केला खाना चाहिए। 

3. पनीर (Paneer)

अंडा और पनीर दोनो ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ हैं, और इन दोनो का एकसाथ या एक के बाद दूसरे का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

दोनो को एकसाथ खाने से इन दोनो में मौजूद प्रोटीन के पाचन में बहुत अधिक समय लगता है और इससे पेट से संबंधित समस्या के होने की संभावना बढ़ जाती है।

अंडे के ऊपर क्या क्या नहीं खाना चाहिए? - ande ke oopar kya kya nahin khaana chaahie?

अंडा और पनीर दोनो को खाने के बीच कम से कम दो से ढाई घंटे का समय अंतराल होना अति आवश्यक है।

4. मछली (Fish)

अंडा और मछली दोनो को एकसाथ कभी भी नही खाना चाहिए। इन दोनो को खाने के बीच समय का अंतराल होना आवश्य है, क्योंकि दोनो की तासीर गर्म होती है।

दोनो की तासीर गर्म होने से त्वचा से संबंधित समस्या होने की संभावना अधिक रहती है। अंडा खाने के कम से कम दो से ढाई घंटे बाद ही मछली खाना चाहिए। 

5. दूध (Milk)

ज्यादातर लोगों को सुबह सुबह अंडा और दूध खाने की आदत होती है, लेकिन कभी भी अंडा और dood एकसाथ नहीं खाना चाहिए। इन दोनो को खाने से बीच एक निश्चित समय का अंतराल होना अति आवश्यक होता है।

ऐसा इसीलिए, क्योंकि दूध और अंडा साथ खाने से हमारे शरीर में त्वचा से संबंधित बीमारी होने की संभावना होती है। कभी भी अंडा खाने के कम से कम दो से ढाई घंटे बाद ही दूध का सेवन करना चाहिए।

अंडा खाने से संबंधित अन्य जानकारियां

अंडा खाने से संबंधित इन जानकारियों का ध्यान रखना अति आवश्यक है, क्योंकि ऐसा नहीं करने से अंडा खाने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ने के बजाय बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।

अंडे खाने का सही समय क्या है?

अंडा खाने का सबसे सही समय सुबह के नाश्ते का है, क्योंकि सुबह अंडा खाने से उसके पाचन के लिए भरपूर समय मिलता है। नाश्ते में अंडा लेने के बाद 3 से 4 घंटे तक भूख भी नहीं लगती है और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

रात में अंडा खाने के बाद कभी भी तुरंत सोना नहीं चाहिए, क्योंकि सोते समय शरीर की साफ सफाई का कार्य होता है। लेकिन रात में अंडा खाने के बाद शरीर की सारी ऊर्जा साफ सफाई के बजाय अंडा के पचाने लग जाती है।

अंडे का पीला भाग क्यों नहीं खाना चाहिए?

अंडे का पीला भाग उन लोगों को नहीं खाना चाहिए जो हृदय से संबंधित बीमारी (Heart Disease), शुगर (Diabetes), रक्त चाप (Blood Pressure), आदि जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं।

इन बीमारियों से ग्रसित लोगों को अंडे के पीले भाग का को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि क्योंकि अंडे के पीले भाग में अत्यधिक मात्रा में वसा (Fat) तथा कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) होता है। 

वजन बढ़ाने के लिए अंडा कैसे खाएं?

वजन बढ़ाने के लिए अंडे का पीला भाग को खाना अति आवश्यक है, क्योंकि वजन बढ़ने में वसा (Fat) का महत्वपूर्ण योगदान होता है। वजन बढ़ाने के लिए अंडे का पीला तथा सफेद भाग दोनो खाया जा सकता है।

वजन को बढ़ाने के लिए प्रोटीन (Protein) तथा वसा (Fat) दोनों की ही आवश्यकता होती है, लेकिन इन दोनों में से वसा का योगदान थोड़ा अधिक होता है।

अंडे के सफेद भाग में क्या होता है?

अंडे के सफेद भाग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसको खाने अधिक समय तक भूंख नही लगती है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी तो अपने जान पहचान वालों को शेयर करें।

उबले हुए अंडे खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

कभी भी अंडा खाने के बाद दूध, केला, पनीर, मछली, नींबू, खुरमा, चाय, चीनी, सोया दूध नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपको कई परेशानियों और बीमारियों का होने का खतरा हो सकता है.

अंडे का पीला भाग क्यों नहीं खाना चाहिए?

कई बार ऐसा कहा जाता है कि अंडे का पीला भाग खाना अनहेल्दी हो सकता है. खास तौर से हार्ट के लिए, क्योंकि ये डायटरी कोलेस्ट्रॉल का सोर्स होता है. हालांकि यहां ये भी ध्यान रखना चाहिए कि डायटरी कोलेस्ट्रॉल का मतलब ब्लड में हाई कोलेस्ट्रॉल का होना नहीं है. इसके अलावा अंडे में आयरन, फोलेट और विटामिन्स की मात्रा होती है.

अंडा खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है?

अंडे खाने के बाद दूध पी सकते हैं - anda khane ke bad dudh pi sakte hain. आपको बता दें, अंडे और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर फूड हैं। अंडे और दूध का सेवन फिटनेस लवर्स का पसंदीदा फूड कॉम्बिनेशन होता है। इन दोनों चीजों में हेल्दी फैट्स (healthy fats) , प्रोटीन, अमिनो एसिड्स और कैल्शियम भरपूर पाया जाता है।

1 दिन में कितने अंडे खा सकते हैं?

शरीर में गर्मी, बेचैनी, खराब डायजेशन, वॉमिटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यहां जानें उम्र और सेहत के हिसाब से किन्हें एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए... अमेरिकन हार्ट असोसिएशन के अनुसार, स्वस्थ डायट लेने वाले लोग और जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्या ना हो, ये एक दिन में 2 अंडे खा सकते हैं.