यु थांग गंगटोक से कितनी दूर है? - yu thaang gangatok se kitanee door hai?

मैं दाजिर्लिंग व गंगटोक जाने की प्लानिंग कर रही हूं और वहां की आस-पास की जगहों के बारे में जानकारी चाहती हूं। वहां कैसे घूमें, कहां-कहां जाएं, मौसम कैसा होगा व खर्चा कितना होगा, यह कितने दिन का टूर होना चाहिए, वगैरह के बारे में जानकारी दें। -आरती सिंह आप देश के पूर्वी भाग को देखने जा रही हैं। चूंकि जिन जगहों के बारे में आपने पूछा है, वे पहाड़ी क्षेत्र हैं, इसलिए आपको इस दौरान वहां मौसम सुहाना मिलेगा। आपके प्लान के मुताबिक आपके पास एक हफ्ते का समय है, जिसमें आप आराम से ये पूरा इलाका देख सकते हैं। दरअसल, इस क्षेत्र के पैकेज टूर भी पांच से सात दिन के होते हैं। हालांकि इस दौरान टैक्सी लेना ठीक रहेगा, क्योंकि इससे आपके वक्त की काफी बचत होगी और आप आराम से अपना टूर एंजॉय कर पाएंगे। जहां तक इस दौरान होने वाले खर्च की बात है, तो यह इस पर निर्भर करता है कि आप कितने लोग जा रहे हैं, कैसे जा रहे हैं, कहां ठहरते हैं। इसके लिए आप किसी विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसी से पूछताछ करें।

यह भी पढ़ें: गंगटोक में लें याक सफारी, केबल राइड का मजा

अगर आप सुबह के समय जलपाईगुड़ी पहुंच रहे हैं, तो वहां से दाजिर्लिंग जाएं। इस सफर में आपको 3 घंटे लगेंगे। यहां आप जूलॉजिकल पार्क, म्यूजियम, घूम गोम्पा, बॉटनिकल गार्डन वगैरह देख सकते हैं। सुबह के समय टाइगर हिल देखते हुए गंगटोक निकल जाएं। यह दूरी 110 किलोमीटर की है। यहां आप व्यू पॉइंट, बॉटनिकल गार्डन, लोकल क्राफ्ट सेंटर, फ्लॉवर शो (सीजनल), तिब्बतन मार्केट, त्सांगु लेक (लेक को देखना एक दिन लेगा), रुमतेक मोनेस्ट्री, नाम नांग पॉइंट वगैरह देख सकते हैं। अगर समय बचे, तो ताशी व्यू पॉइंट, गणेश टोक, पंगथांग को भी अपने टूर में शामिल कर लें।

गंगासागर की जानकारी
मुझे गंगासागर जाना है। मुझे बताएं कि कोलकाता रेलवे स्टेशन से गंगासागर कितनी दूरी पर है और वहां पहुंचने के साधन क्या हैं? क्या ये दोपहर 12 बजे के बाद उपलब्ध होंगे? क्या गंगासागर पर रात को रुका जा सकता है? इसके अलावा, कोलकाता रेलवे स्टेशन से काली मंदिर कितनी दूर है? -गौरव दहिया

कोलकाता रेलवे स्टेशन से गंगासागर पहुंचने में आपको चार-पांच घंटे का समय लगेगा। इसके लिए आपको पहले बस या टैक्सी लेनी होगी और इसके बाद मुरीगंगा नदी को पार करने के लिए आपको फेरी यानी नाव लेनी होगी। कोलकाता से बस आप हार्वुड पॉइंट या नमखाना से ले सकते हैं। दोनों ही जगह से आप फेरी वाले पॉइंट पर पहुंच जाएंगे। हालांकि हार्वुड पॉइंट से फेरीज की फ्रीक्वेंसी ज्यादा है। ये सर्विस आपको देर रात तक मिलेगी, लेकिन समय रहते पहुंचना ठीक रहेगा।

गंगासागर पर रात बितानी है, तो आपको आइलैंड के दक्षिण हिस्से की ओर जाना होगा, क्योंकि इस पॉइंट पर ही अधिकतर होटल व लॉज बने हुए हैं। वहां रुकने के दौरान आपको कुछ मामलों में सावधान होकर चलना होगा। दरअसल, वहां सांप वगैरह से बचने के लिए सांपों को दूर रखने वाली दवा लेकर चलें। साथ ही अकेले कम रोशनी में बाहर न निकलें। इसके अलावा, सोते समय भी मच्छरदानी लगाएं। गंगासागर जाने के लिए अपने साथ इमरजेंसी लाइट रखें, क्योंकि वहां बिजली कुछ घंटों के लिए ही रहती है। कोलकाता रेलवे स्टेशन से काली मंदिर कुछ ही दूरी पर है। यहां से आप पैदल या रिक्शा पर जा सकते हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

गंगटोक से युमथांग कितनी दूर है?

बहरहाल...गैंगटॉक से 149 किलोमीटर की दूरी पर यूमथांग था । "यूमथांग यानी घाटियाँ...

गंगटोक कब जाना चाहिए?

वैसे तो, साल का कोई भी समय गंगटोक जाने के लिए अच्छा है। लेकिन, अगर आप सबसे सुखद समय की तलाश में हैं तो सितंबर से जून तक का महीना गंगटोक की यात्रा के लिए सबसे अच्छे है। इस समय तापमान काफी सुखद होता है और यह समय दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आदर्श समय माना जाता है।