वृषभ राशि प्यार में कैसे होते हैं? - vrshabh raashi pyaar mein kaise hote hain?

Best match for taurus: ज्योतिष के अनुसार प्रेम और विवाह के मामले में हर राशियों का स्वभाव अलग-अलग होता है. किसी एक राशि के जातकों की दूसरे से खूब बनती है तो वहीं कुछ राशियों को एक-दूसरे के साथ आने के बाद कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए किस राशि के लोग सही सही पार्टनर साबित होते हैं.

जीवनसाथी के साथ अच्छे दोस्त भी

वृषभ राशि वाले जातक दिल खोलकर प्रेम करते हैं. यह जिसके प्रति भी आकर्षित होते हैं, उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. यह लोग अच्छे जीवनसाथी के साथ-साथ पार्टनर के लिए सबसे अच्छे दोस्त भी साबित होते हैं. इनके संबंध समझदारी पर टिके होते हैं. रिश्ते में महत्व ना मिलने के कारण यह लोग अपने पार्टनर से दूरी भी बनाने लगते हैं. यह कितने भी सख्त क्यों ना हों लेकिन प्यार के मामले में बहुत कमजोर होते हैं.

वृषभ के लिए बेस्‍ट लाइफ पार्टनर

ज्योतिष के मुताबिक वृषभ राशि वाले जातक कन्या राशि की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं. मीन और कन्या राशि के साथ उनकी ज्यादा पटती है. व्यवहार के मामले में कर्क राशि के साथ इनकी पर्याप्त समानताएं होती हैं. धन और प्रेम के मामले में दोनों राशि के लोग व्यावहारिक होते हैं. समान स्वभाव की वजह से इनके संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाते हैं. वृषभ राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि के लोग सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं. 

Astrology: आपके लाडले में आ रही हैं ये गंदी आदतें तो हो जाएं सावधान, ये ग्रह बिगाड़ रहे हैं काम

Shani Dev: जनवरी 2023 तक शनि देव इन राशियों से रहेंगे नाराज, रहें सावधान, भूलकर भी न करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

अगर आपकी राशि वृषभ है तो आपको अपने स्वभाव और प्रेम संबंधों के बारे में यहां ज्योतिष एक्सपर्ट से जानकारी जरूर लेनी चाहिए।   

सभी 12 राशियों में हर एक राशि के लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग होता है। दरअसल, यह किसी भी राशि के स्वामी ग्रह और उसकी प्रवृत्तियों पर ही निर्भर करता है। ज्योतिष के अनुसार सभी राशियां कुछ ख़ास होती हैं और अपने आप में अलग खूबियां रखती हैं। जब बात किसी भी व्यक्ति के स्वभाव की जानकारी लेने की होती है तब ज्योतिषशास्त्र इसके बारे में सटीक जानकरी देता है।

हर कोई अपनी राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहता है और उसी के अनुसार भविष्य की योजनाएं बनाता है। अगर आप भी 12 राशियों में से एक वृषभ राशि के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें वृषभ राशि के स्वभाव से जुड़ी कुछ बातें और उनकी लव लाइफ के बारे में। 

वृषभ राशि का स्वभाव 

वृषभ राशि प्यार में कैसे होते हैं? - vrshabh raashi pyaar mein kaise hote hain?

वृषभ राशि के लोग सामान्य कद काठी के होते है और दिखने में आकर्षक होते हैं। ये अपने जन्म स्थान से विशेष लगाव रखते हैं। वृषभ राशि के लोग जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही रहते हैं। आप इस राशि के लोगों से ज़बरदस्ती कोई काम नहीं करवा सकते हैं। ये लोग हर काम को आराम से करना पसंद करते हैं। ये विलासिता पूर्वक जीवन जीना पसंद करते हैं। ये लोग कला, नृत्य, संगीत में रुचि लेने वाले होते हैं। अधिक परिश्रमी होने के कारण ये लोग एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त कर लेते हैं। किसी भी क्षेत्र में धनार्जन इनका मुख्य उद्देश्य होता है। ये लोग सांसारिक सुखों के प्रति रूचि रखते हैं। वृषभ राशि वाले आनंदपूर्वक जीवन जीते हैं। व्यापार में इनकी रुचि अधिक होती है। ये बहुत सोच समझ कर खर्च करते हैं। कई बार ये लोग बहुत कंजूसी भी करने लगते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:जानें वृषभ राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

वृषभ राशि की लव लाइफ

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है जो भौतिक सुखों का कारक होता है इसलिए इस राशि के लोग ज्यादा रोमांटिक किस्म के होते हैं। ये बहुत ग्लैमरस होते हैं और खाने पीने के शौकीन होते हैं। ये लोग आराम और सुरक्षा को महत्व देते हैं और जो चीजें इन्हें ये सब प्रदान कर दे उसके प्रति आकर्षित होते हैं। इस राशि के लोग बहुत प्यार करने वाले होते हैं और अपने पार्टनर से भी यही अपेक्षा रखते हैं। ये अपने साथी के प्रति पूरी ईमानदारी रखते हैं। ये लोग बहुत व्यावहारिक होते हैं और अपने साथी को उपहार एवं भौतिक सुखों के द्वारा स्नेह देते हैं। ये सदैव साथी के प्रति एक जैसा प्यार एवं व्यवहार रखते हैं और ये एक स्थिर वफादार साथी चाहते हैं जो स्नेही और उत्तम दर्जे का हो। 

वृषभ राशि की अन्य राशियों के साथ कैसी होती है लव लाइफ  

वृषभ और मेष राशि

वृषभ राशि के लोग प्यार में धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। मेष राशि के साथ इनको धोखा मिल सकता है। वृषभ राशि (वृषभ लव हॉरोस्कोप 2022) के लोग घरेलू होते हैं जबकि, मेष राशि के लोग स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। वृषभ राशि के लोग मूल रूप से पैसा कमाने में अच्छे होते हैं। वहीं मेष राशि वाले ज्यादा खर्चीले होते हैं। मेष राशि के जातक वृषभ राशि पर हावी हो सकते हैं और ये स्वभाव से बहुत सरल होते हैं।  ये किसी के ताने नहीं सुन सकते जबकि मेष राशि वालों में सुनाने की आदत होती है। प्यार और शादी के लिए भावनात्मक और शारीरिक रूप से इनकी जोड़ी एक दूसरे को सपोर्ट तो करती है लेकिन ये सपोर्ट सारी ज़िन्दगी नहीं चल पाता है। इन दोनों राशियों के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने में समय और प्रयास की आवश्यकता होती है। 

वृषभ राशि प्यार में कैसे होते हैं? - vrshabh raashi pyaar mein kaise hote hain?

वृषभ और वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों का वृषभ राशि के साथ संबंध ठीक रहता है। स्वभाव से ये बहुत सरल होते हैं इसलिए एक दूसरे के साथ सहज रहते हैं। दोनों रोमांस को समझते हैं। दोनों राशि के लोग आकर्षक रिश्ते की दिशा में काम करते हैं और दोनों ही भौतिक सुख का आनंद ले सकते हैं। 

वृषभ और मिथुन राशि

वृषभ और मिथुन आपस में सबसे अच्छे दोस्त होने के साथ-साथ एक दूसरे को प्यार भी करते हैं। मिथुन राशि के साथ इनका वैवाहिक संबंध ठीक रहता है लेकिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि दोनों के स्वभाव में भिन्नता होती है। वृषभ राशि के लोग घर पर रहना पसंद करता है और आमतौर पर आमने-सामने के रिश्तों को पसंद करते हैं। जबकि मिथुन राशि के लोग वृषभ को घर से बाहर निकालकर सामाजिक बनाना चाहते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:वर्ष 2022: प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा रहेगा ये वर्ष, जानें राशिफल

वृषभ और कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक के साथ वृषभ राशि के लोगों का संबंध बहुत अच्छा तो नहीं होता है लेकिन ये दोनों अपना रिश्ता निभाने में सफल होते हैं। दोनों ही एक दूसरे की भावनाओं को समझने वाले होते हैं। ये दोनों घर से प्यार करने वाले, इमोशनल और सेंशुअल पार्टनर हैं। इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए दोनों को काफी लचीला होना चाहिए।

वृषभ राशि प्यार में कैसे होते हैं? - vrshabh raashi pyaar mein kaise hote hain?

वृषभ और सिंह राशि

सिंह राशि के साथ आसानी से आप जीवन बिता सकते हैं। आप दोनों सुंदरता और आराम के प्रेमी हैं। आप दोनों ही उच्च विचार और निष्ठा रखते हैं और अच्छे भोजन और संगीत प्रेमी होते हैं। दोनों ही बेहतरीन जीवन की लालसा रखते हैं।

वृषभ और कन्या राशि

भरोसेमंद और आशावादी वृषभ राशि के साथ कन्या राशि (कन्‍या लव हॉरोस्कोप 2022) शांत और सुरक्षित महसूस करती है। दोनों ही बेहद व्यावहारिक हैं और सामान्य ज्ञान के उपयोग में बहुत विश्वास करते हैं. यह जोड़ी लगभग हमेशा ठोस आधार पर होती है, आमतौर पर दोस्ती के रूप में शुरू होती है और शुरुआत से ही उस मैत्रीपूर्ण सम्मान पर निर्भर होती है

वृषभ और तुला राशि

तुला और वृषभ के साथ आपसी संबंध ठीक रहेगा क्योंकि दोनों के स्वामी एक होते हैं। वृषभ राशि के लोग तुला राशि को वित्तीय स्थिरता और सुख प्रदान करते हैं। दोनों के स्वामी शुक्र होने के कारण आप में वैचारिक समानता रहती है जिसके कारण आपका संबंध अच्छा बना रहता है। दोनों को ख़ूबसूरती व छोटी छोटी चीजों से प्यार होता है।  तुला राशि हवा तत्व के होते हैं और उन्हें परिवर्तन पसंद होता है जबकि वृषभ राशि पृथ्वी तत्व के होते हैं और वे स्थिर रहना पसंद करते हैं।

वृषभ और वृश्चिक राशि

वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों का भी संबंध आपस में ठीक रहेगा। आप दोनों में बहुत सी समानता होती है और दोनों लग्न के स्वामी धरती व पानी होते हैं जो साथ ही रहते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। आपका प्रेम और वैवाहिक संबंध मजबूत होता है। 

वृषभ और धनु राशि

धनु राशि के जातक दार्शनिक होने के साथ स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। इनसे वृषभ राशि को धोखा और कष्ट मिलेगा इसलिए एक दूसरे से दूर रहें। वृषभ राशि कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं जबकि धनु भाग्य में विश्वास विश्वास करते हैं। वृषभ रूढ़िवादी हो जाता है जबकि धनु जोखिम लेता है। 

वृषभ और मकर राशि

वृषभ एवं मकर दोनों ही पृथ्वी तत्त्व के होते हैं। दोनों लग्न के स्वामी शुक्र व शनि का आपस में मेल हो जाता है और दोनों ही जागरूक, आर्थिक रूप से महत्वाकांक्षी होते हैं। ये दोनों राशि के लोग स्थिर और व्यावहारिक होते हैं और दोनों ही पारंपरिक विचार वाले होते हैं। दोनों का आपस में मेल ठीक रहता है। 

वृषभ और कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अति संवेदनशील होते हैं, जबकि वृषभ अधिक व्यावहारिक होते हैं। वृषभ राशि के लोग भावनात्मक स्तर पर कार्य करते हैं जबकि कुंभ राशि मानसिक तल पर कार्य करती है। कुंभ राशि एक रिश्ते में खुलेपन और आत्म-अभिव्यक्ति को पसंद करती हैं। दोनों के बीच ताल मेल बैठना थोड़ा कठिन होता है। 

वृषभ और मीन राशि

इनका संबंध ज्यादातर सुखद ही होता है। मीन राशि स्वाभाव से नम्र एवं भावुक होती है जो अपने पार्टनर से भी यही अपेक्षा करता है। वृषभ राशि के रूप में उसे एक समझदार साथी मिलता है। वृषभ भी अपने साथी में इन्ही गुणों को देखना चाहते हैं।

इस प्रकार वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव सामान्य और दूसरों को आकर्षित करने वाला होता है और उनकी प्यार और शादी की लाइफ भी सामान्य होती है। हालांकि यह एक ज्योतिषीय अनुमान है और कभी भी किसी ग्रह के परिवर्तन से इसमें बदलाव भी आ सकते हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व ज्योतिष से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik  

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

वृषभ राशि प्यार में कैसे होते हैं? - vrshabh raashi pyaar mein kaise hote hain?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

वृषभ राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

वृषभ के लिए बेस्‍ट लाइफ पार्टनर मीन और कन्या राशि के साथ उनकी ज्यादा पटती है. व्यवहार के मामले में कर्क राशि के साथ इनकी पर्याप्त समानताएं होती हैं. धन और प्रेम के मामले में दोनों राशि के लोग व्यावहारिक होते हैं.

वृषभ राशि के लोग प्यार के मामले में कैसे होते हैं?

वृषभ राशि वाले जातकों में प्रेम में क्षमता महान होती हैं। सैक्स के क्षेत्र में भी उसकी आकांक्षाएं विशाल होती हैं। वह उन व्यक्तियों की ओर आकर्षित होता है, जो उसकी सहायता कर उसे प्रसन्नता, सुख और सहयोग देते हैं। उसके लिए सबकुछ करने को प्रस्तुत रहता है।

वृषभ राशि को क्या पसंद है?

वृषभ राशिवालों को अवसर का लाभ उठाना अच्छी तरह से आता है। जब अपने परिश्रम का फल पाने की बात हो तो शक्तिशाली और विश्वसनीय वृषभ सबसे आगे है। इस राशि के जातक सभी अच्छी और सुंदर चीजों से प्यार करते हैं और अक्सर भौतिक सुखों से घिरे रहते हैं। वृषभ राशि में जन्मे लोग बहुत कामुक और स्पर्शनीय होते हैं।

वृषभ राशि वालों की शादी कब तक हो सकती है?

वृषभ (Taurus): ज्योतिष शास्त्र के मुतबिक वृष राशि के जातकों का विवाह 23 साल की उम्र में हो जाता है। यदि इस उम्र में विवाह नहीं हुआ तो फिर 25 वर्ष, 27 वर्ष, 29 वर्ष और 33 वर्ष की उम्र में होता है।