भारत की प्रमुख तेल शोध शालाएँ-हिंदी मेंLast updated Sep 18, 2021 Show इस पोस्ट में हम आपको भारत की प्रमुख तेल शोध शालाएँ के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग 4 या 5 प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और आपकी तैयारी पूरी हो सके| भारत की प्रमुख तेल शोध शालाएँशिलारस पेट्रोलियम किसे कहते हैशिलारस (पेट्रोलियम) एक अत्यधिक उपयोगी पदार्थ हैं, जिसका उपयोग देनिक जीवन में बहुत अधिक होता हैं। शिलारस वास्तव में उदप्रांगारों का मिश्रण होता है। इसका निर्माण भी कोयले की तरह वनस्पतियों के पृथ्वी के नीचे दबने तथा कालांतर में उनके उपर उच्च दाब तथा ताप के आपतन के कारण हुआ। प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले शिलारस को अपरिष्कृत तेल (Crude Oil) कहते हैं जो काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है। इसके प्रभाजी आसवन (फ्रैक्शनल डिस्टिलेशन) से केरोसिन, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस, वेसलीन, ल्यूब्रिकेंट तेल इत्यादि प्राप्त होते हैं। दरअसल जब तेल के भंडार पृथ्वी पर कहीं ढूंढे जाते हैं, तब यह गाढ़े काले रंग का होता है। जिसे क्रूड ऑयल कहा जाता है और इसमें उदप्रांगारों की बहुलता होती है। उदप्रांगारों की खासियत यह होती है कि इनमें मौजूद हाइड्रोजन और प्रांगार के अणु एक दूसरे से विभिन्न श्रृंखलाओं में बंधे होते हैं। ये श्रृंखलाएं तरह-तरह की होती हैं। यही श्रृंखलाएं विभिन्न प्रकार के तेल उत्पादों का स्रोत होती हैं। इनकी सबसे छोटी श्रृंखला मिथेन नामक प्रोडक्ट का आधार बनती है। इनमें लंबी श्रृंखलाओं वाले उदप्रांगारों ठोस जैसे कि मोम या टार नामक उत्पाद का निर्माण करते हैं। भारत में खनिज तेल प्राप्ति के प्रमुख स्थानभारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के समय तक मात्र असम में ही खनिज तेल निकाला जाता था, लेकिन उसके बाद गुजरात तथा बाम्बे हाई में खनिज तेल का उत्खनन प्रारम्भ किया गया। तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग द्वारा देश के स्थलीय एवं सागरीय भागो में 26 ऐसे बेसिनों का पता लगाया गया है, जहाँ से तेल-प्राप्ति की पर्याप्त संभावनाएं है। भारत में सम्भावित तेल क्षेत्र 14.1 लाख वर्ग किमी. पर विस्तृत हैं, जिसका 85 प्रतिशत भाग स्थल पर है एवं 15 प्रतिशत भाग अपतटीय क्षेत्र में। भारत का खनिज तेल का ज्ञात भण्डार एवं उत्पादन दोनो ही कम है, अतः अपनी आवश्यकता पूर्ति के लिए विदेशों से तेल का आयात किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय भू-गर्मिक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में खनिज तेल का भंडार 620 करोड़ टन है। तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग ने भारत का कुल खनिज तेल भंडार 1750 लाख टन बताया है। भारत के तीन प्रमुख क्षेत्र ऐसे हैं- जहाँ से खनिज तेल प्राप्त किया जा रहा है। इनमें सबसे महत्तवपूर्ण तेल क्षेत्र उत्तरी-पूर्वी राज्यों असम तथा मेघालय में फैला है, जबकि दूसरा महत्तवपूर्ण क्षेत्र है- गुजरात में खम्भात की खाड़ी का समीपवर्ती क्षेत्र। मुम्बई तट से लगभग 176 किमी दूर अरब सागर में स्थित बाम्बे हाई नामक स्थान भी तेल उत्खनन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हो गया है। भारतीय तेल शोधशालाएँ और स्थापना वर्ष की सूची
भारत की प्रमुख तेल की शोध शालाएँ रिफाइनरी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नभारत में सबसे बड़ी तेल शोधन शाला कहाँ है? जामनगर रिफाइनरी, जामनगर, गुजरात, भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्वामित्व वाली एक निजी क्षेत्र की कच्चे तेल की रिफाइनरी है। रिफाइनरी को 14 जुलाई 1999 को 668,000 बैरल प्रति दिन (106,200 एम 3 / डी) की स्थापित क्षमता के साथ चालू किया गया था। यह वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी तेल की शोधन शाला है। भारत का प्रथम तेल शोधक कारखाना स्थित है? भारत में पहला तेल शोधक कारखाना 1901 में असम राज्य के डिगबोई शहर में खुला था। असम तेल कंपनी 1899 को इस इलाके के तेल व्यापार की देखरेख करने के लिए शुरू की गई थी। भारत में तेल के कुएं कहां है? डिगबोई भारत के असम राज्य के तिनसुकिया जिले के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित एक छोटा सा नगर है। 19वीं सदी के अंतिम वर्षों में यहाँ कच्चे तेल की खोज की गयी थी। डिगबोई असम के तेल नगरी के रूप में जाना जाता है। डिगबोई में एशिया में पहली बार तेल कुएँ का खनन हुआ था। भारत में पेट्रोलियम के उत्पादन एवं वितरण का विवरण लिखिए पेट्रोलियम टर्शियरी युग की अवसादी चट्टानों में पाया जाता है। पेट्रोलियम, हाइड्रोकार्बन यौगिकों का मिश्रण है जिसमें 70% तेल एवं 30% प्राकृतिक गैस होती है। भारत में पेट्रोलियम उत्पादन में प्रमुख योगदान अपतटीय क्षेत्रों का है। देश में अपतटीय क्षेत्रों का पेट्रोलियम उत्पादन में कुल योगदान 66% है।। नीचे दिए गए प्रश्न और उत्तर प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं। यह भाग हमें सुझाव देता है कि सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। यह प्रश्नोत्तरी एसएससी (SSC), यूपीएससी (UPSC), रेलवे (Railway), बैंकिंग (Banking) तथा अन्य परीक्षाओं में भी लाभदायक है। महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQs):प्रश्न: भारत किस खनिज का सबसे बड़ा उत्पादक है? उत्तर: अभ्रक का (Exam – SSC STENO G-D Dec, 1998) प्रश्न: ऊपरी ब्रह्मपुत्र घाटी में पाया जाने वाला मुख्य खनिज है- उत्तर: पेट्रोलियम (Exam – SSC CML Jul, 2006) प्रश्न: पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) का मुख्यालय कहाँ है? उत्तर: वियना (Exam – SSC STENO G-C Dec, 1996) प्रश्न: भारत में पेट्रोलियम की खोज सर्वप्रथम कहाँ की गई? उत्तर: डिगबोई (Exam – SSC LDC Oct, 1998) प्रश्न: भारतीय पेट्रोलियम संस्थान कहाँ स्थित है? उत्तर: देहरादून में (Exam – SSC STENO G-D Dec, 1998) प्रश्न: पेट्रोलियम एक मिश्रण है- उत्तर: हाइड्रोकार्बन का (Exam – SSC SOC Nov, 2006) प्रश्न: पेट्रोल की आग को बुझाने का उत्तम साधन है- उत्तर: कार्बन डाईऑक्साडइड (Exam – SSC CHSL Dec, 2011) प्रश्न: पेट्रोलियम में उपस्थित जैव यौगिक किसके द्वारा अलग किए जाते है? उत्तर: प्रभाजी आसवन (Exam – SSC FCI Feb, 2012) प्रश्न: ’पेट्रोलॉजी’ किसका अध्ययन है? उत्तर: चटटानों का (Exam – SSC CAPF May, 2012) प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा तेलशोधनशाला कौन है? उत्तर: रिलायंस तेलशोधनशाला, जामनगर (गुजरात) (Exam – SSC CHSL Nov, 2010) कैसी लगी आपको भारत की प्रमुख तेल शोध शालाएँ के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है | SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें पर भारत में सबसे बड़ी तेल शोधन शाला कहाँ है?Bharat Ka Sabse Bada Tel Shodhak Karkhana
रिफाइनरी परिसर भारत के गुजरात में जामनगर में स्थित है।
भारत में तेल शोधक कारखाना कहाँ है?सूची
भारत का प्रथम तेल शोधक कारखाना कहाँ स्थित?भारत का पहला तेल संशोधन कारखाना कौन सा है? Notes: डिगबोई असम की तिनसुकिया जिले में स्थित है, इस स्थान पर 19वीं शताब्दी में तेल की खोज हुई थी। डिगबोई एशिया का ऐसा पहला स्थान था जहाँ से तेल प्राप्त हुआ था, यहाँ पर पहला तेल शोधन कारखाना 1901 में शुरू किया गया।
भारत का सबसे पुराना तेल शोधक राज्य कौन सा है?सही उत्तर असम है। असम भारत का सबसे पुराना तेल (पेट्रोलियम) उत्पादक राज्य है। भारत की सबसे पुरानी तेल शोधशाला डिगबोई असम में स्थित है। भारत का पहला तेल कुआँ 1866 में खोदा गया था।
|