जानकारों के अनुसार सुबह पेट अच्छे से साफ़ होना, हेल्थी होने की सबसे बड़ी निशानी होती है। जबकि अपच और बदहजमी हमें बीमार बनाने का काम करती हैं। Show डॉ. राजकुमार के अनुसार कब्ज़ से सिर्फ बूढ़े ही नहीं बल्कि जवान भी परेशान रहते हैं। उनके अनुसार नींद न पूरी होना, टेन्शन, नशीली दवाएं और स्मोकिंग भी कब्ज़ की वजह है। ऐसे ठीक करें अपना पाचन तंत्र... 1. अधिक मात्रा में पानी पीयें – हमारे लिए पानी बहुमूल्य है। अधिकतर लोग बहुत कम पानी पीते है। हमें एक दिन में लगभग 2 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आपका पाचन तन्त्र ठीक नहीं है तो आप इसे अधिक पानी पीकर भी काफी हद तक तंदरुस्त कर सकते है। यह हमारे शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करता है जिससे भोजन को पचने में आसानी होती है। इसलिए पानी पीये और भरपूर पीये। 2. अपनी दिनचर्या सही रखे– मनुष्य के लिए एक अच्छी दिनचर्या का होना बहुत आवश्यक है। अगर आपकी दिनचर्या संतुलित नहीं हैं, तो आपको दिनभर कई छोटी–छोटी समस्याओ का सामना करना पड़ेगा। पाचनतंत्र को आप बेहतर दिनचर्या से दूर कर सकते हैं। सुबह से लेकर रात सोने तक अपनी दिनचर्या सही रखे, साथ ही सही समय पर अपना भोजन लें। 3. रात को जल्दी सो जाएं- कई लोग काम के चलते और कई अपनी बुरी दिनचर्या (Dincharya) के कारण देर रात जगे रहते है। वे जल्दी सोते नहीं और सुबह लेट में उठते है। देर रात तक जगे रहने से पाचन तंत्र पर विपरीत असर पड़ता है। इसलिए रात को भोजन करने के बाद थोड़ा बहुत घूमकर सो जाए, वहीं अगर देर रात तक जगे रहेंगे तो आपका पाचन तंत्र का ख़राब होना तय है। इससे बचने का उपाय है कि रात को देर से सोने की आदत को बदला जाए। 4. गहरी और अच्छी नींद लें – नींद का हमारे शरीर से गहरा असर पड़ता है। जिस तरह हमारे लिए भोजन करना जरुरी है, ठीक उसी तरह हमारे लिए नींद भी बेहद जरुरी है। बिना अच्छी नींद के अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना करना भी मुश्किल है। कई लोग सोचते है की कम नींद लेने पर भी वे खुद को फिट रख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा आप कुछ दिन तक तो ऐसा कर सकते हो पर लंबे समय तक ऐसा करने से आपकी health ख़राब हो जाएगी। जानकारों के अनुसार भी एक दिन में इसलिए 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद जरुर लेनी चाहिए। 5. तनाव को करें दूर– आज तनाव लोगों के लिए बहुत बड़ा दुश्मन बन गया है। तनाव आदमी को अन्दर ही अन्दर दीमक की तरह खोखला कर देता है। जिससे व्यक्ति कई रोगों से घिर जाता है। अधिक तनाव लेने से पाचन तंत्र ख़राब हो जाता है। इसलिए तनाव को अपनी लाइफ से दूर करें। 6. फास्ट फ़ूड को कहे अलविदा– स्वाद हर कोई लेना चाहता है। और इसी स्वाद के चक्कर में हम लोग फास्ट फ़ूड खाने लगते हैं। किसी को यह कम पसंद होता है तो किसी को ज्यादा, जिसको यह ज्यादा पसंद होता है उनके द्वारा इसका रोज उपयोग उनका पाचन तंत्र ख़राब कर देता है। वहीं जो कभी कभी इसका उपयोग करते हैं, उन्हें ऐसी परेशानी कम ही होती है। 7. जरुर करें शारारिक कार्य – पाचन तंत्र अधिकतर उन्ही लोगो का ख़राब होता है, जो शारारिक काम नहीं करते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिनका काम शारारिक नहीं होता। ऐसे लोग अपनी दिनचर्या में कुछ शारारिक काम कर सकते है। अगर काम नहीं है तो वे सुबह उठकर टहल सकते हैं। पैदल घूम सकते हैं या दौड़ भी लगा सकते है. इसके अलावा कोई स्पोर्ट्स या साइकिलिंग करना भी उनके लिए फायदेमंद होता है। 8. सही समय पर भोजन – सही समय पर भोजन करना अच्छी सेहत की निशानी होती है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आपका खाना खाने का time निश्चित होना चाहिए। हमारा शरीर हमारे डेली रूटीन के हिसाब से खुद को ढाल लेता है। अगर हम कभी 1 घंटे पहले कभी एक घंटे बाद खाना खाएं तो हमारा भोजन रोज अनियमित हो जाएगा। जो हमारे पाचन तन्त्र को गड़बड़ा देता है। माना आप सुबह 8 बजे अपना Breakfast लेते हो तो रोज उसी time पर ले। ऐसा ही Lunch और dinner पर भी करें। 9. खाने-पीने में कमी न करें – यह बहुत लोगो की problem होती है की जब उनको तेज भूख लगती है तब वे कुछ नहीं खाते और जब भूख न हो तब पेट में कुछ न कुछ ठुंसते रहते है। जो गलत है, अगर आप खाने–पीने में कमी करोगे तो आपकी सेहत बनना मुश्किल है। जब भी आपको भूख लगती है तब खुद को न रोकें, उस समय कुछ खा लें। भूख के समय शरीर को भोजन दो तो पाचन तन्त्र भी अच्छा बना रहेगा। 10. शराब और सिगरेट से दूर रहे- शराब और सिगरेट हमारे Health के लिए ठीक नहीं होते यह शायद आपको बताने की जरुरत नहीं है। यह आप जानते हो फिर भी जानने के बावजूद लोग इसका सेवन करते रहते है। इनका लगातार सेवन करते रहने से हमारा पाचन तन्त्र ख़राब हो जाता है और कई बीमारियाँ भी घेर देती है। इसके अलावा चाय और कॉफ़ी से भी दूरी बनाये रखें। 11. अधिक खाना खाने से बचें – जानकारों के अनुसार आवश्यकता से अधिक भोजन लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता। अधिक खाने से हमें अपच हो सकती है। जितनी भूख हो हमें उतना ही खाना चहिए। कई बार लोग स्वाद के चक्कर में अधिक खाना खा लेते है और बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। आप खाने से ज्यादा प्राथमिकता अपने शरीर को दें। अधिक खाना लेने से हमारे पाचन तन्त्र पर अधिक दबाव पड़ता है जो की उचित नहीं है। 13. ऑयली खाने से परहेज करें – जैसे-जैसे हमारी उम्र बढती जाती है.. हमारे लिए ऑयली खाने को पचा पाना मुश्किल होने लग जाता है। अगर हम ऑयली Oily खाना ज्यादा खा लेते हैं, तो इससे हमें उल्टी, अपच और खट्टी डकारे हो सकती है। इनसे बचने के लिए जरुरी है कि इन चीजों को बहुत ही कम मात्रा में खायें। 14. वसायुक्त भोजन लेने से बचें – उन चीजो को लेने से बचे जिनमे बहुत ज्यादा Fat होता है। वसा युक्त पदार्थ हमारे पाचन क्रिया को Slow कर देता है। अगर पाचन तंत्र स्लो रहेगा तो भोजन पचने में भी समय लगेगा। जितना हो सके बेहतर पाचन तन्त्र के लिए वसायुक्त भोजन कम ही लें। 15. रोजाना व्यायाम करें– व्यायाम करना हमारे शरीर body के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना Exercise को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। रोज एक्सरसाइज करने से हमें खाना बेहतर रूप से पचता है। इसके अलावा यह हमारे वजन का सही स्तर बना रहता है जो हमारे digestive health के लिए अच्छा है। पेट को दुरुस्त रखने के उपाय... खाने में फाइबर को शामिल करे :- दही खाएं :- नींबू पानी पिए :- गर्म पानी पिए :- विटामिन सी से भरपूर चीज़े खाये :- ऐसे बढ़ाएं पाचन शक्ति... 2. अदरक खाएं – अदरक हमारे शरीर में भोजन पचाने वाले पाचक रस और एंजाइम बनाता रहता है। इसका रस पाचन शक्ति को खराब होने से रोकता है। आप खराब पाचन को सही और मजबूत करने के लिए अदरक का सेवन करे। 3. निम्बू लें – नींबू हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है. 4. सलाद खाएं- खाने में अगर सलाद हो तो खाने का मजा दोगुना बढ़ जाता है. सलाद अच्छे खाने के साथ – साथ हमारे हेल्थ के लिए भी अच्छा है। खाने को अगर अच्छी तरह पचाना है तो खाने के साथ सलाद भी ले। जिसमे आप नींबू, टमाटर और प्याज ले सकते है। 5. अमरुद खाएं – अमरुद एक बहुत ही उपयोगी फल है जो पौष्टिक होता है। अमरुद में विटामिन सी, फास्फोरस और पौटेशियम पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अमरुद के सेवन करते रहने से मस्तिष्क, ह्रदय और पाचन शक्ति मजबूत बनती है। 6. सौंफ का प्रयोग करें– एसिडिटी को दूर करने के लिए, सीने की जलन कम करने के लिए और खाना अच्छी तरह पचाने के लिए आप सौफ ले सकते है। रोजाना एक एक चम्मच सौंफ लेने से पाचन क्रिया सही बनी रहती है। 7. एलोवेरा लें- पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करे। एलोवेरा हमारी पाचन सम्बन्धी रोगों को दूर करता है जिसमे सुजन और पेट का अल्सर शामिल है. पानी के साथ आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हो। 8. हल्दी का प्रयोग करें – हल्दी हमारे शरीर के अपच, अल्सर,पित्त निकालने और पाचन से सम्बन्धित अन्य समस्याओ को दूर करता है। पाचन सम्बन्धी समस्याए दूर करने के लिए एक ग्लास पानी के साथ हल्दी लेते रहे। 9. आंवले लेते रहे– आंवला हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करता है. आवले का लगातार सेवन करते रहने से यह हमारे पाचन तन्त्र को ख़राब होने से बचाता है। आंवले को पीस करके उसमे काली मिर्च, हींग और जीरा मिला कर भी आप ले सकते है। 10. पपीता खाएं- कच्चा पपीता सेहत के लिए बहुत अच्छा है। आंत की कमजोरी के कारण शरीर में विटामिन्स का संचय नहीं होता है तो हम पपीते के सेवन से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पपाइन होता है जो कि प्रोटीन को विभाजित करता है और खाने को पाचन योग्य बनाता है और पाचन क्रिया को प्रबल बनाता हैं। 11. केला खाएं – केला हर मौसम और हर सीजन में मिल जाता है. यह हमारे पेट के लिए बहुत better है। सस्ता होने के साथ – साथ यह हमारे पाचन शक्ति को भी बढाता है। इसलिए केला खाएं और अपनी सेहत बनाये। इसके अलावा भी आप अपने भोजन में मूंग, अंकुरित चना, गेहूं और जौ की रोटियां शामिल करे और इन फलों को आम, अनार, अंजीर, अमरूद और संतरे को लेते रहें। ये फल आपके पेट को साफ़ रखेंगे जिससे आपका पाचन तन्त्र मजबूत बनेगा। पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के अन्य घरेलू नुस्खे... - दही का सेवन हमारे पाचन के लिए अच्छा होता है, खाने में दही शामिल करें। - मीठे अनार का रस मुंह में लेने से आंत दोष ठीक होता है और पाचन शक्ति बढती है। - अजवाइन को पानी में उबाल कर पीने से भी पाचन तंत्र सही रहता है। - रोजाना 3 ग्राम काली राई लेने से कब्ज वाली बदहजमी दूर हो जाती है। - अनानास का रस हमारे पाचन के लिए लाभदायी होता है। - अमरूद के पत्तों में शक्कर मिलाकर सेवन करने से बदहजमी दूर हो जाती है। - हरड़ का मुरब्बा भी हमारे पाचन के लिए अच्छा होता है। - नींबू पर काला नमक लगाकर चाटते रहे इससे बदहजमी दूर हो जाएगी. - हींग का उपयोग करें.. इसका प्रयोग बदहजमी और गैस को दूर करने के लिए किया जाता है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने वाले
योग आसन... 1. नौकासन - 2. त्रिकोण आसन – 3. पश्चिमोत्तानासन - 4. प्लाविनी योग - 5. अग्निसार योग – 6. भुजंगासन - 7. वज्रासन – पाचन शक्ति कमजोर होने पर क्या खाएं?पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के उपाय
कई बार डाइट में विटामिन सी और विटामिन डी की मात्रा कम शामिल करने से भी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है. ऐसे में आप उन चीजों का सेवन करें, जिनमें विटामिन सी, डी अधिक हों. विटामिन सी के लिए आप खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं.
पाचन सही करने के लिए क्या खाएं?तो आइए जानते हैं कि हम बेहतर डाइजेशन के लिए क्या कर सकते हैं.. हाई फाइबर का सेवन हम अपने भोजन में जितना अधिक हाई फाइबर का सेवन करेंगे हमारा डाइजेशन उतना बेहतर होगा. ... . सीमित करें हाई फैट फूड्स का सेवन ... . लीन मीट का सेवन ... . प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स का सेवन ... . नियमित समय पर खाएं ... . भरपूर पानी जरूरी ... . व्यायाम जरूरी. कमजोर पाचन कैसे ठीक करें?हरड़ की गोलियां और चूर्ण खाने से पाचन बेहतर बनता है. भोजन के बाद सौंफ और मिश्री खाने से पाचन जल्दी होता है. समय पर सोने और जागने से पेट ठीक रहता है. त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पेट साफ (Healthy Stomach) रहता है पाचन बेहतर (Good Digestion) बनता है.
पाचन तंत्र खराब होने का लक्षण क्या है?पाचन तंत्र के रोग से होने वाले कुछ आम लक्षण:. पेट फूला हुआ लगना या पेट में गैस बनना. उल्टी और मतली. सीने में जलन. भोजन वापिस बाहर निकल आना. दस्त, कब्ज या मल त्याग करने के समय में कुछ बदलाव होना. खाना खाने से पहले और बाद में पेट में दर्द महसूस होना. जीवन के शुरुआती उम्र में, बीच के उम्र में या वृद्ध होने पर अपच होना. |