उत्तराखंड के विकास खंड का नाम क्या है? - uttaraakhand ke vikaas khand ka naam kya hai?

भारत के 29 राज्यो में से उत्तराखंड भी एक महत्वपूर्ण राज्य है। अन्य राज्यो की भांति यह देश के विकास तथा समृद्धि में अहम योगदान देता है। राज्यों के विकास के लिये उनको छोटी इकाइयों में विकासखंड के रूप में बांट दिया जाता है। विकासखंड क्या होते है? उत्तराखंड में कितने विकासखंड है? इन सभी प्रश्नों का answer हम इस article मे जानेंगे।

उत्तराखंड के विकास खंड का नाम क्या है? - uttaraakhand ke vikaas khand ka naam kya hai?

उत्तराखंड के विकासखंड –

सबसे पहले हम उत्तराखंड के कितने विकासखंड है, उनके बारे में जानते है। यहाँ कुल 95 विकासखंड है। 2 मंडलों में बंटे इस राज्य में 95 विकासखंड के अलावा 13 जिले, 110 तहसील एवं 18 उप तहसील है।

विकासखंड होते क्या है ?

कई पंचायतों को मिलाकर एक विकासखंड बनाया जाता है। ग्रामीण आंचलों मे अकसर दो यह तीन गाँवो को मिलाकर एक पंचायत बनाई जाती है। जो उनके विकास के लिऐ कार्य करती है। ऐसी ही कई पंचायत मिलकर एक विकासखंड का निर्माण करती है। एक जिले में कई सारे विकासखंड हो सकते है। विकासखंड का मुख्यालय समुदायिक विकास केंद्र कहलाता है। विकासखंड का जो मुखिया होता है, वह विकासखंड अधिकारी होता है।

उत्तराखंड के विकासखंड की संख्या –

जैसा कि हम पहले बता चुके है, इस राज्य मे कुल 95 विकासखंड है। दो मंडलो में विभाजित इस राज्य में कुल 13 जिले है एवं यह 95 विकासखंड 13 जिलों में बंटे हुये है। गढ़वाल एवं कुमाऊँ नाम के दो मंडल 13 जिलों को आपस मे बाटे हुये है। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत 7 जिले एवं कुमाऊँ में 6 जिले आते है। उनमें ही विकासखंडों का वर्गीकरण किया गया है। जिनको हम सूचीगत रूप में देखेंगे।

  1. A) गढ़वाल मंडल

इस मंडल में कुल 7 जिले एवं 54 विकासखंड है। जिनकी सूची निम्न है-

१) जिला पौड़ी गढ़वाल

इसमे कुल 15 विकासखंड एवं 13 तहसील है। विकासखंडो के नाम-

  1. पौड़ी
  2. कोट
  3. कल्जीखाल
  4. खिर्सू
  5. पाबौ
  6. थलीसैण
  7. बीरोंखाल
  8. नैनीडांडा
  9. एकेश्वर
  10. पोखड़ा
  11. रिखणीखाल
  12. जयहरीखाल
  13. द्वारीखाल
  14. दुगड्डा
  15. यमकेश्वर

२) जिला टिहरी गढ़वाल

इसमे कुल 9 विकासखंड , 12 तहसील एवं 2 उप तहसील है।

  1. जौनपुर
  2. प्रतापनगर
  3. थौलधार
  4. भिलंगना
  5. चम्बा
  6. जाखणीधार
  7. कीर्तिनगर
  8. नरेंद्रनगर (फकोट)
  9. हिण्डोलाखाल

३) जिला चमोली

इस जिले में 9 विकासखंड तथा 12 तहसील है। जो इस प्रकार है-

  1. दशोली
  2. जोशीमठ
  3. पोखरी
  4. कर्णप्रयाग
  5. गैरसैण
  6. नारायणबगड़
  7. थराली
  8. देवल
  9. घाट

४) जिला रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग जिले में केवल तीन विकासखंड है। जबकि यहां तहसीलों की संख्या 4 है।

  1. ऊखीमठ
  2. जखोली
  3. अगस्तमुनि

५)  जिला उत्तरकाशी

यहाँ 6 विकासखंड के साथ 6 तहसील एवं 2 उप तहसील भी है।

  1. मोरी
  2. भटवाड़ी
  3. पुरोला
  4. नौगांव
  5. डुंडा
  6. चिन्यालीसौड़

६) जिला देहरादून

देहरादून जिले में 6 block तथा 7 तहसील है।

  1. रायपुर
  2. डोईवाला
  3. सहसपुर
  4. विकानगर
  5. चकराता
  6. कालसी

७) जिला हरिद्वार

भक्ति धाम के रूप में मशहूर इस जिले में 6 विकासखंड तथा 4 तहसील है।

  1. बहादराबाद
  2. भगवानपुर
  3. रुड़की
  4. नारसन
  5. लक्सर
  6. खानपुर

1. B) कुमाऊँ मंडल

कुमाऊँ मंडल में कुल जिले है, जिसमे 41 विकासखंड है। जिनकी जिलेवार सूची निम्न है-

१) अल्मोड़ा जिला

इसके अंतर्गत 11 विकासखंड एवं 11 तहसील आती है जो इस प्रकार है।

  1. दवाराहाट
  2. स्याल्दे
  3. चौखुटिया
  4. भिकियासैंण
  5. सल्ट
  6. ताड़ीखेत
  7. हवालबाग
  8. लमगड़ा
  9. ताकुला
  10. धौलादेवी
  11. भैंसियाछाना

२) जिला नैनीताल

नैनीताल में कुल 8 विकासखंड तथा 9 तहसील है।

  1. बेतालघाट
  2. रामगढ़
  3. धारी
  4. रामनगर
  5. कोटाबाग
  6. भीमताल
  7. ओखलकांडा
  8. हल्दवानी

३)  जिला पिथौरागढ़

इस जिले में कुल 8 विकासखंड है। यह तहसीलों की संख्या 11 है।

  1. बिन
  2. मुनाकोट
  3. डीडीहाट
  4. कनालीछीनी
  5. धारचूला
  6. .मुनस्यारी
  7. गंगोलीहाट
  8. बेरीनाग

४) बागेश्वर जिला

बागेश्वर जिले में कुल तीन विकासखंड है, जबकि यहाँ 6 तहसील एवं 4 उप तहसील है।

  1. बागेश्वर
  2. गरुड़
  3. कपकोट

५) चंपावत जिला

यहाँ कुल 4 विकासखंड के साथ 5 तहसील हैं।

  1. पाटी
  2. बाराकोट
  3. चंपावत
  4. लोहाघाट

६) ऊधमसिंह नगर

यह कुमाऊँ मंडल का अंतिम जिला है, जिसमे 7 विकासखंड तथा 8 तहसील है।

  1. जसपुर
  2. काशीपुर
  3. बाजपुर
  4. गदरपुर
  5. रुद्रपुर
  6. सितारगंज
  7. खटीमा

इस प्रकार 2 मंडलो के 13 जिलो में उत्तराखंड के 95 विकासखंड विभाजित है।

उत्तराखंड में कुल कितने विकासखंड है?

इन्ही जिलों के अंदर छोटी छोटी इकाइयों में ब्लॉकों को विभाजित किया गया है। जिसके आधार पर उत्तराखंड राज्य में कुल 95 ब्लॉक या विकासखंड है।

उत्तराखंड में सर्वाधिक विकास खंड वाला जिला कौन सा है?

उत्तराखंड के विकासखंड की संख्या –.
जिला पौड़ी गढ़वाल इसमे कुल 15 विकासखंड एवं 13 तहसील है। ... .
जिला टिहरी गढ़वाल इसमे कुल 9 विकासखंड , 12 तहसील एवं 2 उप तहसील है। ... .
जिला चमोली इस जिले में 9 विकासखंड तथा 12 तहसील है। ... .
जिला रुद्रप्रयाग ... .
जिला उत्तरकाशी ... .
जिला देहरादून ... .
जिला हरिद्वार.

भारत में कुल कितने विकासखंड है?

वि‍कासखंड (6),पंचायत एवं ग्राम(609)

उत्तराखंड में कितने ब्लॉक है 2022?

प्रशासनिक इकाई.